Home Blog Page 118

कुशीनगर सांसद ने बंद किया अपना ऑनलाइन लिंक,45 हज़ार डेटा भेजा…

कुशीनगर : कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने लोकसभा के नागरिकों के लिये जो अन्य प्रदेशों में फसे थे।उनके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म लिंक (Online Form Link) उपलब्ध कराया था।

जहां लोग अपनी बारे में जानकारी दर्ज कराते थे।उसी जानकारी को सांसद द्वारा लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय(CMO) भेज दिया जाता था।सांसद द्वारा बताया गया है कि अब तक कुल 45 हज़ार प्रवासी डेटा भेजा जा चुका है।

साथ ही अब लिंक को बंद कर दिया गया है,और अब जिनको बाहर से आना है उन्हें जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्टर करें।

वही अन्य राज्यों में फसे प्रवासी(Migrant) लोग जिन्होंने फार्म भर दिया परन्तु किसी प्रकार की सूचना नही मिलने से परेशान है।कुशीनगर न्यूज़(Kushinagar news) को भी सैकड़ो लोग प्रतिदिन इस बारे में शिकायत करते है कि फार्म भर दिया परन्तु अभी तक मैसेज नही आया बहुत परेशान है।

कुशीनगर सांसद और सरकार से हमारी मांग है जिन्होंने अब तक फॉर्म भरा है उन्हें आश्वासन दिया जाये कि सबको वापस लाया जायेगा।और इस दिशा में जल्द पहल हो…

#Kushinagar News in Hindi,#Kushinagar News,#Banking News,#Insurence News,#Kushinagar

हाटा में दारोगा पर लगा शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप,कच्ची शराब का करते थे शिकायत…

0

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति जो कच्ची शराब बनाने व बेचने की शिकायत अक्सर करते और आवाज उठाते इससे नाराज हल्का दरोगा पर शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप लगा।

पीड़ित द्वारा हल्का दरोगा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री को कार्यवाही के लिये मांग की गयी है।

यह मामला हाटा कोतवाली के पडरी शेखपुरवा का है जहां के निवासी अजय सिंह भीम ने पुलिस अधीक्षक को लिखे  प्रार्थना पत्र में बताया है कि 

दिनांक 03.05 2020 को समय सायं 05:15 बजे पढरी शेषपुरवा में प्रार्थी द्वारा कोविट-19 के बारे में सामाजिक दूरी बनाये रखने के विषय में बताया जा रहा था।

तब तक हल्का दारोगा सुजीत भारती व उनके सहयोगी सिपाही सुनील यादव मौके पर पहुँचे, बिना कुछ पूछे जाचे प्रार्थी के उपर दोनो लोग अपने-अपने डंडे से मारने पिटने लगे।

अभी मैं कुछ समझता तब तक मारपीट कर चोटिल कर दिया जिससे प्रार्थी को साधारण व गभीर चोट आई है।

अजय सिंह भीम ने आरोप लगाया है कि गांव में कच्ची शराब बनाई व बेची जाती है जिसका संज्ञान लगातार जिम्मेदार अधिकारियों से करते थे।जिससे नाराज होकर हल्का दरोगा ने हमला किया है।

अब देखना है पुलिस अधीक्षक इस मामले पर क्या रुख अपनाते है।इसकी जांच होती है या मामले को दबा दिया जाता है।जिस पर नजर बनी रहेगी।

बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुशीनगर का किया जिक्र…

कुशीनगर :  बुद्ध पूर्णिमा(Budh purnima) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ(IBC) के सहयोग से दुनियाभर के बौद्ध संघों के सभी प्रमुखों की भागीदारी के साथ हुये वर्चुअल प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुशीनगर का जिक्र किया करते हुये कहा कि।

आपके बीच आना बहुत खुशी की बात होती, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं । इसलिए, दूर से ही, टेक्नोलॉजी के माध्यम से आपने मुझे अपनी बात रखने का अवसर दिया, इसका मुझे संतोष है

लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर (kushinagar) के अलावा श्रीलंका के श्री अनुराधापुर स्तूप और वास्कडुवा मंदिर में हो रहे समारोहों का इस तरह एकीकरण बहुत ही सुंदर है।

हर जगह हो रहे पूजा कार्यक्रमों का ऑनलाइन प्रसारण होना अपने आप में अद्भुत अनुभव है।

आपने इस समारोह को कोरोना वैश्विक महामारी से मुकाबला कर रहे पूरी दुनिया के हेल्थ वर्कर्स और दूसरे सेवा-कर्मियों के लिए प्रार्थना सप्ताह के रुप में मनाने का संकल्प लिया है। करुणा से भरी आपकी इस पहल के लिए मैं आपकी सराहना करता हूं.

प्रत्येक जीवन की मुश्किल को दूर करने के संदेश और संकल्प ने भारत की सभ्यता को, संस्कृति को हमेशा दिशा दिखाई है। भगवान बुद्ध ने भारत की इस संस्कृति को और समृद्ध किया है। वो अपना दीपक स्वयं बनें और अपनी जीवन यात्रा से, दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित कर दिया

बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं, किसी एक प्रसंग तक सीमित नहीं हैं। सिद्धार्थ के जन्म, सिद्धार्थ के गौतम होने से पहले और उसके बाद, इतनी शताब्दियों में समय का चक्र अनेक स्थितियों, परिस्थितियों को समेटते हुए निरंतर चल रहा है.

समय बदला, स्थिति बदली, समाज की व्यवस्थाएं बदलीं, लेकिन भगवान बुद्ध का संदेश हमारे जीवन में निरंतर प्रवाहमान रहा है। ये सिर्फ इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि, बुद्ध सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि एक पवित्र विचार भी है.

बुद्ध, त्याग और तपस्या की सीमा है। बुद्ध, सेवा और समर्पण का पर्याय है। बुद्ध, मज़बूत इच्छाशक्ति से सामाजिक परिवर्तन की पराकाष्ठा है.

ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल है, कई बार दुःख- निराशा- हताशा का भाव बहुत ज्यादा दिखता है, तब भगवान बुद्ध की सीख और भी प्रासंगिक हो जाती.वो कहते थे कि मानव को निरंतर ये प्रयास करना चाहिए कि वो कठिन स्थितियों पर विजय प्राप्त करे, उनसे बाहर निकले। थक कर रुक जाना, कोई विकल्प नहीं होता। आज हम सब भी एक कठिन परिस्थिति से निकलने के लिए, निरंतर जुटे हुए हैं, साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

भगवान बुद्ध के बताए 4 सत्य यानि दया, करुणा, सुख-दुख के प्रति समभाव और जो जैसा है उसको उसी रूप में स्वीकारना, ये सत्य निरंतर भारत भूमि की प्रेरणा बने हुए हैं.

आज आप भी देख रहे हैं कि भारत निस्वार्थ भाव से, बिना किसी भेद के, अपने यहां भी और पूरे विश्व में, कहीं भी संकट में घिरे व्यक्ति के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है.

भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास तो कर ही रहा है, अपने वैश्विक दायित्वों का भी उतनी ही गंभीरता से पालन कर रहा है.

बुद्ध भारत के बोध और भारत के आत्मबोध, दोनों का प्रतीक हैं। इसी आत्मबोध के साथ, भारत निरंतर पूरी मानवता के लिए, पूरे विश्व के हित में काम कर रहा है और करता रहेगा। भारत की प्रगति, हमेशा, विश्व की प्रगति में सहायक होगी

वही कुशीनगर जनपद में बुद्ध पूर्णिमा पर लॉकडाउन के कारण गौतम बुद्ध (Gautam Budh) की जयंती को सादगी से मनाया,आज 2564वीं त्रिविध पावन बुध्द जयन्ती,कुशीनगर में सादगी से मनाई गई,

जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग (Socail Distance) का पूरा ध्यान रखते हुये, बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा अर्चना की।

शर्तो के साथ 07 से 10 मई तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : आखिर जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 04 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 07.05.2020 एवं 10.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

दिन कौन-कौन से दुकान कब से कब तक
07 मई, गुरुवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
08 मई, शुक्रवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
09 मई, शनिवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
10 मई, रविवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

वही प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुलने वाली दुकानें:
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-बेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स /खाद/बीज/कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ पलम्बर।
साथ ही मछली/मीट की दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाए) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

वही जनपद के 02 हॉटस्पॉट क्षेत्रों 1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं 2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर के

तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पॉट /कंटेनमेंट जोन घोषित होता है

तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

संक्रमित व्यक्ति के गांव पहुँचे डीएम व एसपी, कर्मचारियों को दिये निर्देश…

कुशीनगर : जिले के थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुआ तकिया में कोरोना संक्रमित मिलने पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र द्वारा सतर्कता के दृष्टिगत भ्रमण और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

तथा वहाँ तैनात अधि0/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।वही गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है।साथ ही ग्रामीणों को घरों में रहने व गांव से बाहर आने जाने पर रोक है।

डीजल,पेट्रोल सहित शराब के दामों में बढ़ोतरी, कैबिनेट बैठक में फ़ैसला…

लखनऊ :-बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है।इसकी जानकारी बैठक के बाद नगरीय विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया।

जिसमे डीजल पर 01 रुपये तथा पेट्रोल पर 02 रूपये की वृद्धि का फ़ैसला लिया गया है।जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

वही शराब के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है जिसमे देशी शराबों पर 05 रूपये से 30 व मीडियम साइज के शराब बोतलों पर 50 से 80 और बड़े साइज के इम्पोर्टेड शराब पर 100 से 400 तक कि वृद्धि की गई है।

यानी अब सभी प्रकार पर अलग अलग साइज व मात्रा व ब्रांड के हिसाब से 05 से 400 के बीच बढ़ोतरी हुई।देशी नार्मल साइज व मात्रा में 5 से 30 के बीच बढ़ोतरी हुई है।

जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला, पटहेरवा थाना क्षेत्र का है व्यक्ति…

कुशीनगर : कुशीनगर में मंगलवार को पहला कोरोना पॉजिटिव 16 वर्ष की लड़की में पाया गया।वही बुधवार सुबह सीएमओ कुशीनगर द्वारा जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

दो दिन पूर्व  संक्रमित व्यक्ति को सेवरही क्वारन्टीन सेण्टर में रख जांच के लिये भेजा गया था।।

जिसका रिपोर्ट कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।संक्रमित व्यक्ति अर्जुन कुमार (24)पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गाँव का निवासी है जो पश्चिम बंगाल से कुछ दिन पूर्व जिले में आया था।

जिसे दो दिन पूर्व संदिग्ध मानते हुये सेवरही क्वारांटीन सेंटर में रखा गया था।वही गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

रिपोर्ट आने पर 05 लोगों को भेजा गया जांच के लिये,अन्य को होम कोरोटाइन…

0

कुशीनगर : जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 16 वर्ष की लड़की पाई गई है जो कानपुर से अपने जीजा के साथ ट्रक से जिले में पहुँची थी।जो थाना हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढ़ाढ़ा बेलवानियां के रहने वाले है।

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा संपर्क में आने वाले सभी 05 लोगों को एम्बुलेंस द्वारा सेवरही सीएचसी जांच हेतु भेजा गया है।जिनके नमूने जांच के लिये भेजे गये है।वही बाकियों को होम कोरोटाइन में रखा गया है।

इस समंध में कुशीनगर मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी जानकारी आपसे साझा कर रहे है।

ट्रक चालक सोनू प्रजापति S/O भृगुराशन प्रजापति निवासी परसौनी मुकन्दहां टोला उदयभान सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर का निवासी है।

दिनांक 28.04.2020 जनपद झांसी ओरछा चौराहा थाना बड़ागाँव से गिट्टी लादकर चला व रास्ते में कानपुर से अपनी साली को  लेकर जनपद कुशीनगर पहुँचे।

 हाईवे पर लेने आए अपने श्वसुर को सौंपकर तथा श्वसुर के साथ आयी अपनी साली की छोटी बहन 10 वर्ष को लेकर थाना स्थानीय अन्तर्गत कस्बा कसया आया,

जहाँ से शेखर प्रजापति पुत्र सत्यनारायन प्रजापति निवासी परसौनी मुकन्दहां थाना कसया जनपद कुशीनगर के साथ अपने घर भिजवा दिया। 

स्वंय ट्रक लेकर सलेमगढ़ तिनफेड़िया  चला गया था, जहां उसे गिट्टी गिराना था। चूंकि चालक की साली कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पायी गयी है।

अतः ट्रक चालक सोनू प्रजापति, सोनू की माँ लीलावती पत्नी भृगुराशन ,उसकी पत्नी सरोज , साली प्रीति (10) पुत्री मनोज ,पिता भृगुराशन पुत्र बुद्धन को कोरोना टेस्ट हेतु एम्बुलेंस से सीएचसी सेवरही भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक के दादा-दादी जो अलग घर में रहते है व शेखर प्रजापति व उनके परिवार के सभी सदस्यो सहित अन्य पड़ोसियों को भी अपने-अपने घरो में ही होम कोरेन्टीन करा दिया गया है। 

सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्राम सभा परसौनी मुकन्दहां के टोला उदयभान सिंह को व ट्रक चालक सोनू के सम्पूर्ण घर समेत पूरे टोले को सेनेटाईज करा दिया गया है। बाहरी लोगो का आवागमन रोक दिया गया है।

32 हज़ार लोगों ने किया अप्लाई,22 हज़ार का डेटा भेजा गया, फ़िलहाल लिंक है बंद…

कुशीनगर : सांसद विजय कुमार दूबे ने मंगलवार को विडियो जारी कर बताया है कि अब तक कुल 32 हज़ार ऑनलाइन आवेदन मिल चुके है।

जिनमे से 22 हज़ार को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जा चुका है, वही अभी 10900 आये ऑनलाइन आवेदनों को राज्यवार अलग कर सूची बना भेज दिया जायेगा।

साथ ही फ़िलहाल ऑनलाइन फॉर्म को बंद किया गया है।जिसमे आधार कार्ड का डिटेल दर्ज करने के लिये विकल्प बनाते हुये जल्द ही शुरू किया जायेगा।

सांसद विजय कुमार दूबे ने आगे कहा कि फार्म की प्रकिया शुरू होने के बाद सोमवार को मा0 मुख्यमंत्री जी के सचिव का फोन आया कि कुशीनगर के जितने लोग अन्य प्रदेशों में उनका डेटा इक्कठा करा भेजीये।

जिससे उन लोगों को ट्रेन की व्यस्था कर उनको मैसेज कर दिया जायेगा।जिस पर 22 हज़ार भेजा जा चुका है।वही 10900 का डेटा आज देर रात भेजा जायेगा।

वही सांसद विजय दूबे ने अपनी बात रखते हुये शुरुआत में हाटा कोतवाली के ढांढा में 16 वर्षीय लड़की के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर चिंता जाहिर की।

नीचे विडियो दिया गया है सुन सकते है।

अन्य राज्यों से आने के लिये, जनसुनवाई पर करे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया…

लखनऊ : यूपी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल पर दो नये विकल्प जारी किये है।जो निम्न है

    1. प्रवासी पंजीकरण : यूपी से अन्य राज्यों को जाने वाले
  1.        अन्य राज्यों से यूपी आने के लिये.

अतः : अगर आप देश के अन्य राज्यों में फसे है और यूपी आना है तो आपको दूसरे विकल्प को चुनना होगा।

कैसे करेगा कार्य- फॉर्म open होने पर यहाँ मोबाइल नंबर से दर्ज करते ही इस पर OTP आयेगा।जिसे दर्ज करने पर, आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

1- जहां आपसे पूछा जायेगा आपसे यात्री श्रेणी के बारे में पूछा जायेगा जिसे चयन करना होगा।जैसे

  • प्रवासी श्रमिक (migrant worker)
  • छात्र(student)
  • तीर्थयात्री(pilgrim)
  • पर्यटक(tourist)

2-

  • नाम (name)
  • आयु (age)
  • लिंग(gender)चयन
  • पहचान पत्र (identity card) का चयन
  • पहचान पत्र संख्या दर्ज करना 
  • अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे, अगर हा तो चेक करें

3- यात्रा कैसे करेगें 

  1. यहाँ आपको अपनी यात्रा कैसे करेगे उसकी जानकारी देनी है यानी आपके पास निजी वाहन है।
  2. या यात्रा के लिये सरकार से अनुरोध करेगें

4- यहाँ आपको अपने सर्दी जुकाम में बारे में जानकारी देते हुये हा या नही का चयन करना है।

5- अगर आप 14 दिनों तक कोरोटाइन में रहे है तो उसकी जानकारी देनी है।

आगे-

जहाँ आपसे जिस राज्य में फसे है वहाँ का जानकारी और आपके घर का पता दर्ज करना पड़ेगा।

साथ ही अपने घर के एक व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

आखिर में दिये गये घोषणा पत्र को चेक करते हुये फॉर्म को सबमिट करना है।

जनसुनवाई की Offical वेबसाइट

नोट : देवरिया लोकसभा के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिये, सांसद डॉo रमापति राम त्रिपाठी द्वारा भी एक फॉर्म भरवाया जा रहा जिसका लिंक निचे दिया गया है.आप भर सकते है.

सांसद द्वारा जारी फार्म भरे…क्लिक करे