Home Blog Page 162

बागपत- हाईवे किनारे खड़े ट्रक तेज रफ्तार कार टकराई चार लोगों की मौत,दो गंभीर घायल…

लखनऊ : बागपत में मंगलवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक हादसा हुआ है जिनमे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है जिनका ईलाज जारी है ये सभी लोग मुरादाबाद से नॉएडा जा रहे थे मृतको में छात्रा और छात्र भी शामिल जो शारदा यूनिवर्सिटी नॉएडा से MBBS की दुसरे वर्ष में थे.

ये भीषण हादसा बागपत जिले के चांदीनगर थाना के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे हुआ जहा हाइवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ़्तार कार जा घुसी सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल भेजवाया.

कर्मचारी भविष्य निधी संगठन में सहायक अधिकारियों के पद के लिये ऑनलाइन आवेदन जल्द…

कुशीनगर :  कर्मचारी भविष्य निधी संगठन (EPFO) सहायक के पद पर भर्ती के लिए 30 जुलाई, 2019 और 31 जुलाई, 2019 को परीक्षा और पद पर भर्ती के लिए ऑन-लाइन आवेदन 30 मई, 2019 से शुरू करने जा रहा है जो 25 जून तक चलेगा. 

पदों की संख्या: 280

UR- 113,EWS-28,SC-42,ST-21, OBC- 76

उम्र : 20 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली होगी और 27 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की होगी 25 जून, 2019 को रिज़र्व वर्ग के लिये भारत सरकार के नियमनुसार छुट का प्रावधान.

शैक्षिक योग्यता से जुडी जानकारी 30 मई से विभागीय वेबसाइट पर उपल्ध होगा.

आवेदन शुल्क : SC/ST/PWD/ Departmental Candidates, Female Candidates &Economically Weaker Section (EWS)= Rs 250/-  

All other categories = Rs 500/-

 नोटिफिकेशन

 Click here

 वेबसाइट

Click here

यूपी में 54.96 प्रतिशत मतदान ,कुशीनगर व देवरिया से ज्यादा हुआ महराजगंज में मतदान…

कुशीनगर : सातवे चरण में हुये यूपी के लोकसभा सीटों पर इस बार शाम के 6 बजे तक चुनाव आयोग की तरफ से जारी आकड़ो के अनुसार प्रदेश में 54.96 % वोट पड़े है वही जिलेवार देखे तो जहा कुशीनगर में 56.24% वोटिंग हुई वही देवरिया में 56.02% तथा महराजगंज में 62.40% मत पड़े जो पडोसी जिलों तथा गोरखपुर से भी ज्यादा वोटीग हुई है.गोरखपुर में 57.38% मतदान की रिपोर्ट है.

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांग मतदाता को व्हीलचेयर से मतदान स्थल तक पहुचाने में की मदद…

कुशीनगर : जिले में आज मतदान के दिन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर डॉ0 राजीव नारायण मिश्र व जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा मय हमराहीगण के साथ एक मतदान बूथ पर जाँच व भ्रमण के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति पर नजर पड़ी जो मतदान स्थल की ओर जा रहे जिन्हें पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अपने हमराहीयों से व्हील चेयर पर बैठा कर मतदान स्थल तक पहुचाने में मदद की.

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत ससुराल वाले शव जलाकर हुये फ़रार…

कुशीनगर : शनिवार दोपहर को कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहसा पट्टी गौसी में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत और बिना उसके मायके बताये उसके शव को चोरी-चुपे जलाकर कर ससुरालजनों के घर छोडकर भागने का मामला सामने आया पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.

बताया जा रहा है की गाँव के इन्द्रजीत पुत्र अर्जुन की शादी खड्डा थाना के बहोरापुर के पूजा पुत्री भुआल प्रजापति से शादी इसी साल फरवरी में हुआ था और अब ये हत्या का मामला सामने आ गया ,मृतका के मायके वालो ने बेटी की हत्या कर शव को आनन्-फानन में दाह-संस्कार करने का आरोंप लगाया.

प्रियंका गाँधी ने पडरौना में रोडशो और सभा कर मांगा जनसमर्थन,पीएम मोदी पर बोला जोरदार हमला…

कुशीनगर : सातवे चरण के लिये प्रचार के अंतिम दिन में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के लिये प्रियंका गाँधी वाड्रा जनसमर्थन जुटाने के लिये पडरौना में रोडशो किया जहा लोगों ने फूल वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया उसके बाद कोतवाली के नजदीक बने मंच से सरकार एव पीएम मोदी पर हमला बोला.

जहा अपने भाषण में रोजगार,15 लाख रूपये, भ्रष्टाचार मिटाने पर सवाल खड़े किये तथा पीएम पर केवल झूट बोलने का आरोंप लगाया प्रियंका ने कहा कि किसानों के फसल बीमा का पैसा पूंजीपतियों के खाते में जाने तथा किसानों के देश में मरने और 56 इंच के सीने पर तंज कसते कहा की वाले किसानों का पांच मिनट तक सामना नहीं कर सके और उनसे मिलने से इन्कार कर दिया. पूंजीपतियों का 550 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया परन्तु किसानों के नहीं.

खुखुंदू में भीषण सड़क हादसा एक दर्जन लोगों की हुई मौत,तेजरफ़्तार कार खड़ी ट्रक से टकराई…

देवरिया : गुरुवार देर रात खुखुंदू क्षेत्र के बेरौना चौराहे पर तेज रफ़्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर हुई जिसमे एक दर्जन लोगों की मौत की ख़बर है वहीं एक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.

कार में सवार लोग अपने परिचित मरीज देख लौट रहे थे की रफ़्तार तेज होने के कारण ब्रेजा कार  अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में जा घुसी,उसके बाद टक्कर इतना जोरदार हुआ कार के अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया केवल उसका चक्का ही दिख रहा था.

मृतको में एक परिवार के चाचा-भतीजा राकेश यादव, उनके चाचा ओम प्रकाश यादव, गोरखपुर निवासी संतोष कुशवाहा, अनिल पुत्र शिवनरेश श्रीवास्तव, भोला मणि पुत्र शशांक मणि एवं बिहार के सिवान जिला के रहने वाले अच्छेलाल शामिल है वहीं गंभीर रूप से घायल रामवृक्ष यादव बताये जा रहे है जिनका ईलाज चल रहा है.

पोर्टल पर विज्ञापन लगाये,हजारों लोगों तक पहुँच बनाये… click here

 

रामकोला में मिठाई बनाने के दौरान गैस सिलेंडर बलास्ट रिहायशी झोपड़ी जली…

कुशीनगर : गुरुवार को रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव के नगेसर टोला में विदाई के लिये मिठाई बनाने के दौरान पाइप में लीकेज होने से सिलेंडर में आग पकड़ लिया जिससे तेज धमाका के साथ रिहायशी झोपड़ी में आग पकड़ ली देखते देखते पूरा घर राख का ढेर बन गया गनीमत रही की कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया वरना काफी नुकसान हो सकता था.

कुशीनगर न्यूज़ पर अपना विज्ञापन लगाये.

बताया जा रहा है की गाँव के स्वामीनाथ यादव की बेटी की विदाई शुक्रवार को तय थी इसी को लेकर घर पर मिठाई बन रहा था वहीं कारीगर द्वारा लीकेज पर धयान नहीं देने से धीरे-धीरे आग सिलेंडर में पकड़ लिया जिससे हादसा हुआ वहा के ग्रामीणों ने किसी तरह आग को उसी घर तक बुझा कर सिमित कर दिया.

आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रामकोला में तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पडरौना में…

कुशीनगर : 19 मई को होने वाले मतदान के लिये आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा इस लिये सभी चुनावी मैदान में उतरी पार्टिया आखिरी दिन अपने-अपने प्रत्याशी के लिये जनसमर्थन जुटाने का प्रयाश लगातार कर रही है

कुशीनगर न्यूज़ पर अपना विज्ञापन लगाये.

आज कुशीनगर में आखिरी दिन बीजेपी के प्रत्याशी विजय दुबे के लिये केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर में रामकोला कस्बा स्थित कांशीराम मिनी स्टेडियम में जनसभा करेगे जिसके लिये तैयारी पूरी हो चुकी है.वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी आरपीएन सिंह के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पडरौना में रोड शो करेगी जो पडरौना दरबार से शुरू होकर नगर विभन्न इलाकों से गुजरेगा .

न्याय योजना देश की अर्थव्यस्था के लिये ईधन है न्याय योजना से अर्थव्यस्था में होगा सुधार राहुल गाँधी कुशीनगर की रैली में…

कुशीनगर : राहुल गाँधी ने मथौली बाजार के किसान इंटर कॉलेज के मैदान की रैली की में भाषण की शुरुआत चौकीदार….पब्लिक आवाज देती है चोर है ,उसके बीजेपी के अच्छे दिन वादे, 2 करोड़ रोजगार,किसानों के सही दाम,खातों में 15 लाख रूपयों को लेकर घेरा तथा राफेल घोटाला का जिक्र करते हुये कहा आप लोगों के 15 लाख तो नहीं आये परन्तु मोदी जी ने अंबानी की जेब में सीधे-सीधे 30 हजार करोड़ दे दिये.वहीं 56 इंच के छाती वाले का देश के पीएम ने भगौड़े के कर्ज माफ़ी कर दिये परन्तु कुशीनगर के लोगों का कितना किया.राहुल गाँधी ने कहा की सरकार ने केवल कुछ लोगों को लाखो करोड़ों दे दिये अब हम 5 लाख लोगों को 6 हजार महिना और 72 हजार सलाना देंगे.

न्याय योजना के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा की न्याय योजना से देश की अर्थव्यस्था में बड़ा उछाल होगा करना ही पड़ेगा,साथ ही न्याय योजना के लाभ के बारे कहा की इसका लाभ 12 हजार रूपये महीने से कम के आमदनी वाले सभी को मिलगे तथा पैसे सीधे महिलाओ के खाते में जायेगे.जिसे मोदी जी ने आपसे से छिना है उसे हम वापस देगे.

बैंको से किसानों के कर्ज मामले में कहा की हमारी सरकार आने पर किसी भी किसान की कर्ज के लिये जेल नहीं भेजा जायेगा तथा रोजगार पर कहा की तमाम सरकारी भर्तिया शुरू कराने,नये व्यसाय शुरू करने पर कहा की कोई कार्य शुरू करना चाहते है तो तीन साल तक किसी सरकरी मंजूरी की आवश्कता नहीं है.