कुशीनगर : कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष राहुल गाँधी गुरुवार को मथौली बाजार के किसान इंटर कॉलेज के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के लिये चुनावी जनसभा करेगे.जनसभा को सफल बनाने के लिये कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार जुटे है वहीं सुरक्षा की बात करे तो जनसभा के कई दिन पूर्व से एसपीजी के जवान जमे है तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी सुरक्षा व्यस्था को लेकर तैयारी लगातार चलती रही जो पूर्ण हो चुकी है.
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक व्यक्ति के पेट से 116 किल, नाख़ून निकाली…
दिल्ली : राजस्थान के बूंदी में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति जिसका नाम भोलाशंकर सैनी है पेट के ऑपरेशन कर 116 किल,लम्बा तार, नाख़ून निकालें यह सब देख डॉक्टर भी हैरान रह गये मरीज के पिता ने बताया की उसके पेट में हमेशा दर्द रहता था डॉक्टर को दिखाया तो सिटी स्कैन करने को कहा उसमे किले दिखाई दी तब डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का प्लान तैयार किया.
डॉक्टर कहते हैं, “ऑपरेशन सफल रहा पेशेंट थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है इस बारे में न तो वह और न ही उसका परिवार बता सकता है कि उसके पेट में नाखून किले कैसे आये.
Rajasthan: 116 iron nails, a long wire&an iron pellet were removed from stomach of a man in an operation in Bundi y’day. Doctor says, “Operation was successful. Patient is a little mentally challenged. Neither he nor his family could tell how did the nails end up in his stomach.” pic.twitter.com/exftCm0EI8
— ANI (@ANI) May 15, 2019
भूमि विवाद में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत,पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला…
कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गाँव जंगल बनवीरपुर में पूर्व भूमि विवाद में दो पछो में मारपीट हुई थी जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी ईलाज के दौरान रामेश्वर की पत्नी शकुंतला की मौत हो गयी , आक्रोशित लोगों ने दोषियो के खिलाफ़ कार्यवाही को लेकर शव को , पडरौना-दुदही मार्ग पर रख प्रर्दशन किया वहीं ख़बर पाकर कोतवाल मौके पर पहुच उन्हें मना कर कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया.पुलिस का कहनाहै की इस मामले में आरोपित त्रिलोकी कुशवाहा समेत पांच के खिलाफ बलवा, गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है इनकी गिरफ़्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही है.
यदि अडानी-अंबानी का कर्जा माफ हो सकता है तो देवरिया के किसानों का कर्जा क्यों नहीं हार्दिक पटेल पथरदेवा की रैली में…
देवरिया : कांग्रेस युवा नेता हार्दिक पटेल मंगलवार को जिले के पथरदेवा में कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद के लिये आयोजित रैली में भाग लिया तथा कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की त्तथा पीएम मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुये कहा की देश ने नौजवानों किसानों ने जिसे माँ गंगा का बेटा समझा था वह अंबानी अडानी के लिये काम करने वाला व्यक्ति है अगर इनका कर्जा माफ़ हो सकता है तो देवरिया के किसानों का क्यों नहीं.जिस गुजरात माडल पर आप लोगों ने 2014 में कलराज मिश्रा को जिताया था वहा के 16 हजार गाँवो में पिने और सिचाई के लिये पानी नहीं है.
साथ ही यहाँ के सांसद कलराज मिश्र पर कहा की उन्होंने यहाँ की जनता के लिये कभी भी संसद में आवाज नहीं उठाया कोई कार्य नहीं किया इस लिये उन्हें उनकी पार्टी ने बैठा दिया इस बार कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को उतारा है जो आपकी समस्यों को समझेगा तथा संसद में आवाज उठाएगा. यदि आपको लग रहा है कि इस बार भी भाजपा की सरकार बन रही है तो आप दिमाग से निकाल दीजिए.क्योंकि सभी ने तय किया है कि 2019 की सरकार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है.
सीएचसी फाजिलनगर कर्मियो के लापरवाही के चलते महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म…
कुशीनगर : सोमवार को सीएचसी फाजिलनगर पर प्रसव पीड़ा होने एक महिला अपने परिचितों के संग पहुची परन्तु वहा पर तैनात एएनएम और महिला चिकित्सक स्टाप ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया और उसे दर्द से कराह रही महिला को जिला अस्पताल जाने का फरमान सुना दिया, वह जैसे ही अस्पताल से बाहर निकली उसे प्रसव पीड़ा तेज हुई तथा वहीं सड़क पर बच्चे को जन्म दिया इस दौरान महिलाओ ने स्टाप से कई बार मदद की गुहार लगायी परन्तु उनको कोई असर नहीं हुआ.
महिला के सड़क पर बच्चे की जन्म देने की खबर जब आसपास के लोगों और मीडिया में मामला आने पर आनन-फानन में महिला को सीएचसी के अंदर भर्ती कराया गया जहा दोनों की हालत ठीक है वहीं मामला बढ़ता देख जाँच की बात कही जा रही है सबसे रोचक बात यह भी है की सोमवार को फाजिलनगर में ही लोकसभा चुनाव के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे फिर भी सीएचसी कर्मियो को कोई असर नहीं हुआ महिला के जान से खिलवाड़ किया.महिला का नाम नीलू बताया जा रहा जो अपने मामा-मामी के साथ आयी थी उसके माँ बाप दोनों नहीं है.
एक अच्छे इंसान के लिए आया हूं खड्डा की जनसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया…
कुशीनगर : कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खड्डा के किसान इंटर कॉलेज में कांग्रेस के प्रत्याशी आरपीएन सिंह के लिये जनसभा में ने कहा की आरपीएन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुये कहा की खड्डा कुशीनगर में मैं एक नेता के लिए नहीं आया हूं , मैं एक अच्छे इंसान के लिए आया हूं वहीं राजनीती पर बात रखते हुये कहा की गंदी राजनीति पर जितना आप घृणा करते है उतना ही मै घृणा करता हूं.कीचड़ रूपी राजनीती में उतरकर मंथन कर परिवर्तन करना है.
वहीं इसके पूर्व आरपीएन सिंह ने सभा को सबोधित किया जहा उन्होंने खड्डा से अपने परिवार का पुराना रिश्ता उनके पूर्वजो द्वारा चीनी मिल लगवाने और बाजार में आज भी राजा बाजार होने का बताया साथ ही पीएम मोदी द्वारा कल के भाषण में राजा महराजा होने का बात कहने पर कहा की इसमे मेरा क्या दोष है हा मेरा जन्म भले ही राज परिवार में हुआ परन्तु हम्रारे दरवाजे सभी के लिये खुले रहते है मै सबसे मिलता हुआ,कांग्रेस की सरकार में खड्डा क्षेत्र जिले में बिजली के मामले में पिछड़ा था उस समय के केंद्र में उर्जा मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुशीनगर जनपद के लिये राशि जारी की जिससे जिले के साथ खड्डा के गाँव भी बिजली से जुड़े जिसे राजीव गाधी विधुत योजना से जुड़ा जिसे बीजेपी सरकार ने दिनदयाल उपध्याय विधुत योजना कर दिया.
साथ ही बीजेपी के 5 वर्ष के कार्यकाल में हुये नोट्बंदी,जीएसटी,कालाधन,पडरौना चीनी मिल मामले पर सरकार को घेरा तथा उनके नाकामी की सवाल पूछने पर भारत माता की जय बोलकर मामले को टालने का उपाय बताया.
मतदान के 6 चरणों में बीजेपी की लहर,अब हमारे पास नाम और काम दोनों है सीएम योगी महराजगंज की जनसभा में…
महराजगंज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के फरेन्दा में बीजेपी के प्रत्याशी और वर्तमान सांसद पंकज चौधरी के लिये आज जनसभा को संबोधित किया जहा उन्होंने कहा की अब तक हुये चुनाव के 6 चरणों में बीजेपी की लहर है जो मुझे देश की विभन्न भागो में देखने को मिला है 2014 के चुनाव में हमारे पास मोदी जी का नाम था और अब नाम और 5 वर्ष का काम भी है.वहीं पीएम मोदी के बारे में कहा की उनके कारण विश्व में भारत सम्मान स्थान मिला है सभी योजनओ का लाभ सबको मिला जिसके कारण जाति,मजहम की दीवारे गिरी.
मोदी जी के जाति पूछने पर विपछ को घेरा और कहा की मोदी जी सभी योजनायें किसी की जाति पूछकर नहीं दी गयी इसका लाभ सभी जाति धर्म के लोगों को मिला तथा कांग्रेस ,सपा-बसपा कोअपने कार्यकाल में कितने लोगों को मकान , शौचालय,रशोई गैस, बिजली दिया इसके आकडे नहीं है.गेहू के खरीद पर प्रदेश सरकार की निति को सराहा ,तथा बिजली पुरे प्रदेश में सभी जगह देने किसी के साथ भेदभाव नहीं करने का श्रेय लिया.
कानून व्यस्था की जिक्र करते हुये कहा की हमने सरकार में आते ही कानून व्यस्था सुधारा वहीं सपा परअपनी सरकार में आतंकवाद में लिप्त रहे लोगों को छोड़ने का आरोंप लगाया तथा कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुये प्रियंका गाँधी के बयान पर कहा की कांग्रेस केवल वोटकटवा है.धार्मिक मुद्दों पर कांग्रेस को हमला करते बोला की कांग्रेस के लोग कहते है राम विवादित है.इस दौरान बीजेपी के उमीद्वार ,विधायक नेता और भारी पैमाने पर कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का कुशीनगर के खड्डा में आगमन आज, आरपीएन सिंह के लिये करेगे जनसभा…
कुशीनगर : कांग्रेस महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुशीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में किसान इंटर कालेज खड्डा में सोमवार को दोपहर तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।जिसके लिये तैयारी पूरी कर ली गयी है.
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुशीनगर जनपद में देवरिया लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी रामपति राम त्रिपाठी के पक्ष में पावानगर इण्टर कालेज फाजिलनगर में आयोजित जनसभा संबोधित करेगे.
अयोध्या : खुशियां बदली मातम में दुल्हे को दुल्हन के प्रेमी ने कैची घोपकर की बारात में हत्या…
अयोध्या : थाना कुमारगंज के तिन्दौली गांव में रविवार को इनायतनगर क्षेत्र से बारात आई थी जहा सभी बाराती डीजे के धुन पर नाचते झूमते बारात लेकर दरवाजे पर पहुचे जहा उनकी नास्ता व भोजन के बाद बारात ठहरने के स्थान पर आकर आराम करने लगे,वहीं दूल्हा शादी के रस्मो को पूरा करने में ब्यस्त था वो भी विवाह के रस्मों को पूरा कर वापस बारात में पंहुचा जहा पहले से घात लगाये दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने दुल्हे को पकड़ कैची से घोपकर बेरहमी से हत्या कर दी,इसके बाद पुरे बारात में हडकंप मच गया ख़ुशीयों का माहोल गमगीन हो गया ,अभी कुछ समय पहले ही मांग में सिंदूर लगायी दुल्हन की मांग सुनी हो गयी.
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लिये तथा इसकी हत्या में शामिल दुल्हन के प्रेमी सहित तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे लगातार पूछ-ताछ जारी है वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुये गाँव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
whatsapp पर ख़बर पाने के लिये क्लिक करे.
पूर्वांचल में महामिलावट का सूपड़ा साफ होने वाला है प्रधानमंत्री मोदी देवरिया की रैली में….
देवरिया : भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर लोगों में उत्साह बढ़ाते हुये पीएम मोदी ने कहा की अभी अधिकारियों ने बताया की पूर्वांचल में महामिलावट का सूपड़ा साफ होने वाला है पूर्वांचल ने इन्हें नकार दिया है क्योंकि केंद्र में कड़े और मजबूत निर्णय लेने वाली सरकार है. जिसके कारण कड़ा कानून बना कर भष्टाचारियो पर नकेल कसा है इसी कड़ी में देश तथा विदेश में भष्टाचारियो की सम्पति को जप्त करने वाला कानून बनाया है.तथा उच्च वर्ग के गरीबोँ के लिये 10% आरक्षण की व्यस्था करने आसमान में सर्जिकल स्ट्राइक करने का हौसला दिखाने की बात कही.
सीमापार में घर में घुसकर आतंकवादियो पर कार्यवाही पर मजबूत सरकार का श्रेय लिया तथा कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला बोलते कहा की कांग्रेस आर्मी से स्पेशल पॉवर एक्ट हटाने,देशद्रोही कानून,फासी हटाने पर हमला बोला ,तथा जाति का राजनीती करने वाले लोग भष्टाचार पर विपछ को घेरा वहीं जाति के सवाल पर लोगों से कहा की मै अति पिछड़ा वर्ग से हु और जाति पूछने वाले लोगों से बताना चाहता हु की मेरी एक जाति है वह है गरीब है.वहीं पीएम ने देवरिया से अपने को रिश्ता बताया जहा कलराज मिश्र की तारीफ किया.
भाषण में पीएम ने लोगों से गरीबो के वास्ते उनसे जुड़ने का प्रयाश किया तथा सपा-बसपा पर हमला बोला साथ ही अपने सरकार के योजना के बताया,गरीबी में रहने के कारण गरीबोँ का हितषी बताया वहीं देवरिया चीनी मिल पर बात रखते हुये बसपा पर औने-पौने दाम पर बेचने और अखिलेश यादव की सरकार में जाँच के बात कहने वाले अब बुआ-बबुआ एक साथ है.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही,अनुपमा जायसवाल,बीजेपी के देवरिया और सलेमपुर के प्रत्याशी विधायक,पूर्व विधायक, और बीजेपी के नेतागढ़ मौजूद रहे.
