Home Blog Page 176

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में प्रत्याशी उतारे…

लखनऊ : प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी से लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तालमेल ना बैठने पर आज अपने पार्टी के बैनर तले प्रदेश के 39 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया जिस की सूची जारी कर दी गई है.

जिनमें गोरखपुर से श्री राधे श्याम सिंह सैंथवार, कुशीनगर से राजू राजभर, देवरिया से अजय सिंह, तथा महाराजगंज से मुरली मनोहर राजभर को टिकट दिया गया है. अब आगे देखना है कि बीजेपी कैसे अपने सहयोगी पार्टी को नामांकन के पहले मना लेती है या नहीं अगर बीजेपी मनाने में कामयाब होती है तो अपने वोट प्रतिशत में बरकरार रखेगी नहीं तो बीजेपी के वोंटो में कटौती हो सकती है.

कल ही बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर सीएम योगी को अपना
इस्तीफा दिया था जो स्वीकार नहीं किया मैंने अपना इस्तीफा टाइप करा कर रखा हुआ है जब मागेगे मैं भिजवा दूंगा.

पुलिस ने एक दिन में भारी पैमाने पर असलहा,शराब,करोड़ों रूपये व 405 अभियुक्तो को पकड़ा…

लखनऊ : बुलंदशहर पुलिस ने सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 405 अवैध तमंचे,पिस्टल व बन्दूक मय 739 कारतूस, 04 अवैध तमंचा फैक्ट्री, 02 करोड रुपये से अधिक शराब, डेढ करोड से अधिक नकदी, 405 अभियुक्तो को गिरफतार किया है.प्रदेश में एक दिन में इतनी बरमादगी रिकॉर्ड बन गयी है.

गौरतलब है की जिले में दुसरे चरण के 18 अप्रैल को मतदान होना है इसके पहले यह बरामदगी इशारा कर रही है की इनका प्रयोग मतदान के दिन भारी पैमाने पर हो सकता था.वहीं एसएसपी एन कोलांचि का कहना है इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.

गोरखपुर से रवि किशन व देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया…

कुशीनगर : बीजेपी ने आज यूपी की सात लोकसभा सीटों के लिये उमीद्वारों की घोषणा की है जिनमें गोरखपुर से अभिनेता रवि किशन तथा देवरिया लोकसभा सीट से रमापति राम त्रिपाठी को मैदान में उत्तार दिया है.

वहीं गोरखपुर से मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जो हाल ही में बीजेपी की सहयोगी पार्टी बने.

वहीं रवि किशन की बात करे तो 2014 में जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडे थे जहा मोदी लहर में हार का सामना करना पड़ा था अब गोरखपुर से बीजेपी की और से मैदान में है.तथा देवरिया से प्रत्याशी बने रमापति राम त्रिपाठी यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे है तथा पार्टी के अंदर संगठन का कार्य देखते रहे है.

मुठभेड़ में 1 लाख के ईनामी बदमाश को पकड़ा गया,कैश वैन लूट कांड में रहा है शामिल…

कुशीनगर : सोमवार सुबह स्वाट टीम व हाटा कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हाटा कैश वैन लूट कांड में शामिल रहे एक लाख के ईनामी बदमाश अमित फौजी को मुठभेड़ के बाद गौरीबाजार रोड से पकड़ा गया. मुठभेड़ के दौरान अमित फौजी ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया जिसमे एक गोली स्वाट टीम प्रभारी को लगी जिसमे घायल हुये.

वहीं जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया जिसमे एक गोली अमित फौजी को लगी तथा पुलिस ने उसे पकड़ लिया.जहा अभी ईलाज जारी है यह निवासी हथुआ जनपद गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है इसके उपर गोपालगंज,सिवान और कुशीनगर में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है एसपी श्री मिश्र ने मीडिया को बताया की अभी उपचार चल रहा है उसके उपरांत इससे पूछताछ की जायेगी.

इस समंध में एसपी कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र का निचे बयान देखिये.

बड़ी कार्यवाही : सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी प्रमुख मायावती पर चुनाव आयोग ने 72 व 48 घंटे का प्रतिबंधित लगाया…

दिल्ली : चुनाव आयोग ने अपने भाषणों में आपत्तिजनक बयान देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी प्रमुख मायावती को कल सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले चुनाव प्रचार से 72 घंटे और 48 घंटे के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

क्या था मामला मायावती ने जहा मुसलमानों वोट बटने ना पाये की अपील रैली में की थी तो इसी को आधार बनाकर सीएम योगी ने कहा था उनके पास अली है तो हमारे पास बजरंगी बली है.इस समंध में चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुये नोटिस जारी किया था इसी मामले में सुप्रीमकोर्ट में याचिका भी लगायी गयी थी इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग से कार्यवाहीं की है पूछा जहा अब बड़ी कार्यवाही आयोग की तरफ की गयी है.

चलती बाइक में लगी आग तो यूपी-100 ने कैसे बचाई जान, देखे वीडियो…

यूपी : रविवार को यूपी-100 के PRV1617 वाहन ने इटावा के हाइवे रोड पर हाई स्पीड में चल रहे अपाची बाइक के पीछे साइड में बधे बैग में आग लगी देख PRV1617 पर तैनात पुलिस कर्मी ने बाइक को चार किलोमीटर पीछा कर गाड़ी को कुशलतापूर्वक रुकाकर उनकी जान बचाई.

इस वीडियो को सोशल मीडया पर खूब शेयर किया जा रहा है PRV1617 पर तैनात पुलिसकर्मीयो को इटावा के एसपी व डीजीपी ओपी सिंह ने भी तारीफ़ की है.

गौरीबाजार में युवती की चाकू से निर्मम हत्या,17 को तिलक 23 अप्रैल को थी शादी…

देवरिया : रविवार को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सीरजम गांव के प्रेमशीला पुत्री रामदरश कन्नौजिया की गौरीबाजार से मार्किट कर घर जाने के दौरान एक युवक ने पीछा कर चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.युवती की इसी बीच 17 अप्रैल को तिलक और 23  अप्रैल को शादी थी जिसकी खरीदारी के लिये मार्किट गयी थी. पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर जाँच कर रही वहीं अभी हत्यारा युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है..  

खड्डा में दिखने वाला विचित्र जीव या अफवाह, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय…

कुशीनगर : पिछलें तीन दिनों से खड्डा कस्बे और ग्रामीण इलाके में दिखने वाले अजीबोगरीब जीव चर्चा का विषय बना हुआ है.पुरे इलाके में लोग इसे कोई डायनासोर तो कोई एलियन , खुनी जानवर से लोग कोई इसे अफवाह बता रहे है.परन्तु जिन्होंने इस जंतु को देखा है उसे सही और डरावना बता रहे इस बीच लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम को अब तक पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है.

उधर इस जीव की फ़ोटो बताकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है परन्तु अब तक वन विभाग इस जानवर की फ़ोटो देखकर या अपने विशेषज्ञ से पहचान में ऐसा कोई जानवर होने से इंकार कर रहे है.अब देखना है आगे इस समंध में सही जानकारी लोगों के बीच में आता है या अफवाह बन लोगों में दहशत बना रहेगा.   

देवरिया से बसपा ने विनोद जायसवाल व सलेमपुर से आर एस कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया…

देवरिया : रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशीयो की अधिकारिक घोषणा कर दी है जिनमे देवरिया से सपा-बसपा गठबंधन से बसपा ने विनोद कुमार जायसवाल को टिकट दिया गया है.हलाकि उनके टिकट की घोषणा होना औपचारिकता भर है वह देवरिया में कई महीनों लगातार बने हुये है.

जिले में कांग्रेस ने जहा पूर्व बसपा नेता नियाज अहमद को मैदान में उतारा वहीं बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं की है अब उम्मीद किया जा रहा बीजेपी भी एक दो दिन में अपना उमीद्वार की अधिकारिक घोषणा कर देगी.उधर सलेमपुर से बसपा ने आर एस कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है.

भटनी थाना क्षेत्र में महिला से रेप की कोशिश, असफल होने पर युवक ने पेट्रोल से जलाया…

देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के गांव मे महिला से दुसरे गांव के युवक द्वारा पहले रेप करने की कोशिश की गयी जिसमे असफल होने पर युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिसका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की महिला सुबह भोर में शौच के लिये खेत की तरफ गयी थी तभी मिश्रौली गांव के एक युवक ने महिला के साथ कुकर्म करने के लिये प्रयाश किया जहाँ महिला के विरोध पर युवक ने महिला पर पेट्रोल छिड़क जला दिया। शोर  मचाने पर पहुचे उसके लड़का व लड़की भी बचाने में झुलस गये वही पुलिस ने इस समंध में मामला दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिये दो टीमो का गठन किया है।

घटना पर देवरिया पुलिस का बयान देखिये…