Home Blog Page 180

बीजेपी नेता के घर को नक्सलियो ने डायनामाइट से उड़ाया,परिजनों से की मारपीट

बिहार : गया जिले डूमरिया थाना में बुधवार देर रात बीजेपी नेता पूर्व एमएललसी अनुज कुमार सिंह के घर को नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर घर पर बिस्फोटक करा दिया जिसमे पूर्व एमएलसी का घर के बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.तथा बिस्फोट करने से पहले नक्सलियों ने घर से परिजनों को निकालकर उनके साथ मारपीट की.

लोकसभा चुनाव की मतदान होने से पहले नक्सलियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करा दी है जिससे  प्रशासन पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की चुनौती बनी हुई है.

सौ० ANI

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में नाबालिग़ से सामूहिक दुष्कर्म, गैंगरेप का वीडियो किया वायरल…

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गाँव में 10वीं की छात्रा से खेत में कार्य करने के दौरान जबरन उठा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है यह मामला चार दिन पूर्व बताया जा रहा है पीडिता आरोपीयों के धमकी और लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं कर पा रही थी. सभी आरोपी गाँव से जुड़े बताये जा रहे है.

आरोपीयो द्वारा दुष्कर्म करने के दौरान वीडियो भी बनाया गया था जिसे सोशल साईट पर वायरल कर दिया गया जिसके बाद मामला सामने आया.वहीं पीडिता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 आरोपिओ में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है तथा अभी चार फ़रार बताये जा रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

नोट : मामला नाबालिग़ से जुड़ा होने के कारण पीडिता की पहचान व पता नहीं लिखा गया है.  

अमेरिका,रूस और चीन के बाद भारत बना चौथा आंतरिक्ष महाशक्ति,मिशन शक्ति का सफल कार्यवाहीं…

0

दिल्ली : बुधवार को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में देश के वैज्ञानिक द्वारा बड़ी उप्लाधियो हासिल करने तथा  अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बन चूका है.

पीएम मोदी ने कहा की इस मिशन का नाम शक्ति रखा गया था जो ( लो अर्थ ऑर्बिट )के 300 किलोमीटर दूर सेटललाइट को मिशाइल द्वारा मात्र तीन मिनट के समय में मार गिराया.

साथ ही पीएम ने कहा की इस प्रक्रिया के दौरान भारत ने सभी अन्तर्राष्ट्रीय संधि और कानून का पालन किया गया है तथा यह केवल अपनी सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है इसका प्रयोग किसी दुसरे देश के खिलाफ़ नहीं होगा.

क्या होंगे इसके फायदे – भारत अब इस तकनीक के माध्यम से अपने देश पर किसी दुसरे देश की सेटलाइट की किसी गतिविधियों को रोंक सकता है यानि की उस सेटलाइट को आंतरिक्ष में ही मिसाइल द्वारा मार गिरा सकता है.

अपडेट जारी…

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ बीजेपी में शामिल,यूपी के अहम सीट से हो सकते है प्रत्याशी…

लखनऊ : भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक व कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ बीजेपी में शामिल हुये उसके बाद लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात हुई.और चर्चा है की बीजेपी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को यूपी के आजमगढ़ सीट से उमीद्वार घोषित कर सकती है जहा से सपा –बसपा गठबंधन से सपा की ओर से अखिलेश यादव मैदान में है. हलाकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि बीजेपी की ओर से नहीं हुई है.परन्तु मीडिया में चर्चाये लगातार हो रही है.

इसके पहले भोजपुरी सिनेमा से जुड़े और कांग्रेस पार्टी की तरफ से पिछली लोक सभा चुनाव लड़ चुके रवि किशन भी बीजेपी में शामिल हो चुके है जिन्हें पूर्वांचल के किसी सीट चुनाव में उतरने की चर्चा है, और इनके पहले पवन सिंह भी बीजेपी ज्वाइन कर चुके है.

कुशीनगर व महराजगंज से बीजेपी के प्रत्याशी घोषित…

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा 2019 के लिये आज 10 वी लिस्ट में 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमे इस बार कुशीनगर से विजय दुबे को मैदान में उतारा गया है।

वही महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी अपना सीट बचाने में कामयाब रहे है और उन्हें एक बार फिर मौका मिला है।


हाटा व कसया पुलिस ने विभन्न मामलों में फ़रार चल रहे 3 ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल के  तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर रामदास प्रसाद के नेतृत्व में 25 मार्च सोमवार को कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों की गौरी बाजार तिराहा के पास पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक अदद कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विनोद कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी रामपुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया तथा कृष्ण मोहन निषाद पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर देवरिया है.दोनों अभियुक्त अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिनके ऊपर कुशीनगर तथा देवरिया के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है तथा गैगस्टर एक्ट में दोनों वांछित थे जिन पर 10-10 हजार रूपये के ईनाम घोषित था.

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह कोतवाली हाटा, उप निरीक्षक रविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार राय, कांस्टेबल हिमांशु राय, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौतम शामिल रहे.

इसी तरह कसया थाना पुलिस ने ₹5000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त जिसके आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था पुलिस को इसकी तलाश थी जो 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भैंसहा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया उसका नाम कुलदीप राय पुत्र उमाशंकर राय गांव भैंसहा पासी टोला थाना कसया है.

इसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में तीन मामले आबकारी से जुड़े हुए दर्ज है गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार पांडे, उपनिरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी, कांस्टेबल रामजी लाल यादव, का० अजय तिवारी, रवि सिंह ,महिला कांस्टेबल निधी श्रीवास्तव शामिल रहे.

कुशीनगर न्यूज़ एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करे

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उड़ान वेलफेयर नई दिल्ली ने किया सम्मानित…

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने के लिए जयंतीपुर कठार निवासी मोहम्मद सिद्दीकी पुत्र सिविल इंजीनियर मोहम्मद अरहम सिद्दीकी को उड़ान वेलफेयर नई दिल्ली ने शहीदी दिवस के अवसर पर देश की होनहार प्रतिभाओं के सम्मान समारोह मैं सम्मानित किया ! जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की 50 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ! इस मौके  राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी जी, अभिनेत्री जोया खान, हिना माथुर, शिक्षाविद, समाजसेवी तथा सैकड़ों लोग मौजूद थे!

बता दें कि अरहम सिद्दीकी को शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में प्रयाग गौरव सम्मान, किशोर पुरस्कार,तकनीकी शिक्षक सम्मान, विज्ञान प्रसार सम्मान, यंग इंडिया चेंज मेकर अवॉर्ड, मोस्ट इनोवेटिव टीचर अवार्ड, पीपल चॉइस अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं. श्री सिद्दीकी इस समय प्रोजेक्ट 54 एनवायरमेंटल अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय समन्वयक तथा निर्धन ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए समर्पित निशुल्क संस्था मास अकैडमी के संस्थापक हैं ! इनकी सफलता पर पारुल श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, नवीन वर्मा, इत्यादि  बधाईयां दी !

सऊदी से लौटे रामकोला निवासी लखनऊ एयरपोर्ट से लापता,तीन दिन बाद भी कोई ख़बर नही…

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के गांव बंधवा निवासी सायरा खातून ने रामकोला थाने में अपने पति अलीमुदीन अंसारी की खोजबीन के लिये आवेदन दिया है जहाँ उन्होंने बताया है मेरे पति सऊदी से 21-03-2019 को 7:30  की उड़ान लखनऊ की थी।जो रात में 22 को पहुचे तथा लखनऊ पहुँच कर इमो मेसेंजर से मैसेज किया।

परन्तु तीन दिन बाद भी घर नही पहुचे नही उनका फ़ोन मिल रहा उनके साथ 47 kg समान तथा 1 लाख से अधिक नकद था।समाचार लिखे जाने तक रामकोला पुलिस द्वारा अभी तक मामला दर्ज नही किया गया उधर तीन बच्चो की माँ सायरा खातून अपने पति की घर वापसी को लेकर परेशान है।

अखिलेश यादव आजमगढ़ से लडेंगे लोकसभा चुनाव…

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने आज अपने पार्टी के दो बड़े नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी जहाँ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आजमगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ेगे।यहाँ वर्तमान में मुलायम सिंह यादव सांसद है।

वही सपा के दिग्गज ने आजम खान को उनके गृह जनपद रामपुर लोक सभा सीट चुनाव लड़ेंगे।

कप्तानगंज के मथौली बाजार में बैंक में लगी आग, फायर बिग्रेड मौके पर…

कुशीनगर : शनिवार को बैंक छुटी के दिन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।आग की भयवता इतनी थी कि काले धुओ की गुबार छा गया था।आस पास के लोगों द्वारा पुलिस और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी।

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद व जाँच में स्पष्ट हो पायेगा की बैंक का कितना नुकसान हुआ है।बरहाल इस ख़बर पर हमारी नजर है अधिक जानकारी पर अपडेट करते रहेंगे।