Home Blog Page 181

ठूठीबारी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार…

महराजगंज : शनिवार को ठूठीबारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाहीं में जिले के 25 हजार के ईनामी शातिर वांछित अपराधी को मुखबीर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद पकड़ने में कामयाबी पाई है उसके उपर विभन्न मामलो में आधा दर्जन से अधिक मामले पंजकृत है.

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने प्रेस वार्ता में बताया की ठूठीबारी थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी ने मुखबीर की सूचना पर की एक अपराधी बसौली जंगल की तरफ से सुकरहर गांव की तरफ आ रहा है सूचना पर विश्वास कर टीम उक्त स्थान पर पहुंच कर इंतजार कर रही थी की कि एक व्यक्ति की जंगल की तरफ से तेजी से आते हुए दिखाई दिया पुलिस द्वारा उसे रुकने के लिए कहा गया परन्तु पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से उस व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया गया.

पुलिस ने बचते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी गांव भेड़ियारी थाना पुरस्तमपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार बताया जो मुकदमा संख्या 354/ 217 धारा 302, 201 और 376 D  का वांछित था. तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ.

पूछताछ में बताया की 2017 में एक दिमागी कमजोर महिला के साथ वह और उसका भाई तथा एक एक साथी मिलकर उसके साथ रेप किये तथा पकडे जाने के डर से उसकी हत्या कर बसौली की जंगल में छुपा दिये.पुलिस सेबचते हुये अपने एक परिचित से मिलने आये थे यहाँ पकड़ा गया पुलिस ने इसके खिलाफ़ आर्म्स एक्ट के धारा को बढ़ोतरी करते हुये जेल भेज दिया है.

गिरफ़्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, हमराही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल भगवान यादव हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल शक्ति कुमार पांडे तथा स्वाट प्रभारी श्री शशांक शेखर व उनकी टीम थी.

आचार संहिता पालन कराने गये एसडीएम पर भड़के केन्द्रीय मंत्री, कहा हिम्मत है तो जेल भेजो…

बिहार : शनिवार देर शाम केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी के उम्मीदवार अश्विनी चौबे को वहा के एसडीएम केके उपध्याय जो मानक से अधिक वाहनों का खाफिला ले जाने और आचार संहिता का पालन कराने के लिये मंत्री जी को रोंक दिया तब क्या था मंत्री जी भड़क गये उन्होंने किसके आदेश से रोकने का पूछा जहा एसडीएम ने बड़ी शालीनता से जबाब देते हुये कहा निर्वाचन आयोग है.इसके बाद तो मंत्री जी का पारा और गरम होता है वह गाड़ी पर खड़े होकर कहते है हिम्मत है तो जेल भेजो…  वहीं अधिकारीयो का कहना है कि अनुमति से ज्यादा वाहन थे, इसलिए कार्रवाई तो होकर ही रहेगी.

भाटपार रानी पुलिस ने ₹5000 के ईनामी अभियुक्त को हथियार सहित किया गिरफ्तार…

देवरिया : पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चला कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश पर भाटपार रानी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर बाबा राघव दास इंटर कॉलेज कि परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया.

जिसके पास एक अवैध अदद कट्टा और कारतूस मिला जिसकी पहचान विशाल यादव पुत्र कैलाश यादव गांव रामपुर लिटीहा थाना भाटपार रानी के रूप में हुआ त्तथा पूर्व में भाटपार रानी थाना में मुकदमा संख्या 121/2016 धारा 302,201 में पंजकृत है जिसमे वांछित था जिसके उपर 5000 रूपये का ईनाम घोषित था.

गिरफ्तारी करने वाली टीम में भाटपार रानी एसओ सुदेश, उपनिरीक्षक संजय यादव,कांस्टेबल कुंदन पासवान, अनूप कुमार, राहुल यादव, अखिलेश यादव, चंदन यादव, जितेंद्र यादव और मनीष कुशवाहा अन्य शामिल रहे.

गोरखपुर से समाजवादी पार्टी ने रामभुआल निषाद को प्रत्याशी घोषित किया…

गोरखपुर : निषाद पार्टी के सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के एक दिन बाद ही समाजवादी पार्टी ने आज अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जिसमे समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी के असर को कम करने के लिये उन्ही के समाज से आने वाले पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को मैदान में उतार दिया है.

रामभुआल निषाद कौड़ीराम से 2 बार विधायक रहे चुके हैं. इससे पहले रामभुआल निषाद बसपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री थे. गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले राम भुआल है.

निषाद पार्टी सपा-बसपा गठबंधन से अलग, बीजेपी से मिली गोरखपुर सीट पर बन सकती है बात…

कुशीनगर : शुक्रवार शाम निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने ऐलान किया की अब हम गठबंधन से अलग है तथा अलग चुनाव लड़ने व अन्य विकल्पों के प्रयोग के लिये स्वतंत्रत है संजय निषाद का आरोंप है की अखिलेश यादव ने कहा था कि वह हमारी पार्टी के लिए सीटों की घोषणा करेंगे. लेकिन उन्होंने पोस्टर / पत्र या कुछ भी पर हमारा नाम नहीं रखा मेरी पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी, कोर कमेटी इससे दुखी थे तथा गठबंधन में उपेछित महसूस कर रहे थे.

देर शाम संजय निषाद को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिह ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करायी इसके बाद चर्चा शुरू हो गयी है की बीजेपी निषाद पार्टी को साथ लेकर गोरखपुर की सीट पर मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को सीट दे सकती है.हलाकि अभी दोनों पार्टियो की तरफ से इस पर अधिकारिक बयान नहीं जिसका इंतजार सबको है.

महराजगंज से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला,शुप्रिया श्रीनेत होगी नयी प्रत्याशी…

महराजगंज : कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार देर शाम जारी सूची में तनुश्री त्रिपाठी की उमीद्वार घोषित किया था परन्तु आज शुक्रवार सुबह एक नयी सूची जारी की है जिसमे तनुश्री त्रिपाठी को बदलकर उनके स्थान पर शुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतार दिया है वहीं बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद पंकज चौधरी मैदान में है.

सुप्रिया श्रीनेत महराजगंज के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी है. पेशे से पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत का महराजगंज से पुराना रिश्ता है. 

तनुश्री त्रिपाठी निर्दली विधायक अमन मणि त्रिपाठी की बहन है जिन्हें पहले शिवपाल यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से तनुश्री को टिकट दिया गया था परन्तु कल ही कांग्रेस पार्टी ने अपना उमीद्वार घोषित कर आज बदल दिया.

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा 8 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

ग्रेटर नोएडा : शुक्रवार सुबह ग्रेटर नॉएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है जहा तेज रफ़्तार बस जो आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जोरदार टक्कर हुई जिससे बस में सवार 8 लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा 30 लोगों के करीब घायल बताये जा रहे है. सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा ईलाज जारी है इनमे कइयो की हालत गंभीर है.

By : ANI
By : ANI

देवरिया से कांग्रेस ने नियाज अहमद को चुनावी मैदान में उतारा…

देवरिया : गुरुवार देर शाम कांग्रेस ने 31 प्रत्याशीयो की सूची जारी की जिनमे देवरिया सीट भी शामिल है यहाँ से पूर्व लोकसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ चुके नियाज अहमद को मैदान में उतारा गया है जो इसी माह कांग्रेस में अपने समर्थको संग शामिल हुये है

गौरतलब है की पिछला लोकसभा चुनाव में बसपा की टिकट पर लडे नियाज अहमद ने बीजेपी के कलराज मिश्र को.जबरजस्त टक्कर दी थी इस बार बसपा से टिकट की दावेदारी की थी परन्तु बात नहीं बन पाई और टिकट विनोद जायसवाल के पाले में चली गयी और आपति दर्ज कराने पर पार्टी से निकाल दिया गया.  

सपा का टिकट फाइनल होते ही पूर्व सांसद का बगावत, लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

कुशीनगर : कुशीनगर सीट से सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार नथुनी प्रसाद कुशवाहा का नाम फाइनल होते ही अपने आप को मजबूत दावेदार माने जाने वाले पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने बगावती तेवर अपना लिया है उनका आरोप है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाने का आश्वासन

दिया था परन्तु टिकट नही दिया गया इससे आहत होकर वह कुशीनगर से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रहे है।अगर बालेश्वर यादव बगावत कर चुनाव मैदान में उतरते है तो सपा बसपा को वोटों का नुकसान होगा।जिसका सीधा फायदा अन्य पार्टियों को होगा अब देखना है सपा कैसे इस समस्या से निपटती है।

डीएम व एसपी ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

महराजगंज : नौतनवा विकास खण्ड के गांव तरैनी में ग्रामीणों के बीच प्राथमिक विद्यालय में डीएम व पुलिस अधीक्षक ने चौपाल लगाकर लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक किया तथा 19 मई को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।