Home Blog Page 183

लोकसभा चुनाव-2019 : कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज में 19 मई को मतदान…

कुशीनगर : चुनाव आयोग ने 17वें लोकसभा के लिए आम चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है. रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की. उन्होंने इस दौरान कहा कि हम 2014 की तुलना में इस बार सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे तथा नतीजें 23 मई को आएंगे और आचार संहिता आज से ही लागू होगी.

वहीं कुशीनगर,देवरिया व महराजगंज में चुनाव सातवे चरण में 19 मई को वोटिंग होंगे….

पडरौना में डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार…

कुशीनगर : पडरौना में दंत चिकित्स के मोबाइल पर फ़ोन कर आठ लाख की रंगदारी मांगने त्तथा नहीं देने पर प्राथमिक विघालय में कार्यरत शिक्षिका पत्नी को जान से मार देने के मामले में कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जो विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है तथा उक्त थाने में पूर्व में गंभीर धाराओ में मामला पंजकृत है जो हाल ही में देवरिया कारागार से छुटे थे.इस बारे में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया की.

पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉक्टर मारकन्डेय जायसवाल की तहरीर पर पडरौना कोतवाली में मु0अ0सं0 118/19 धारा 386,504,507 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था तथा इनकी जाँच में कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया जिसमे सामने आया की फ़ोन राहुल राय पुत्र मदन राय निवासी विशुनपुर बरियापट्टी थाना विशुनपुरा द्वारा किया गया जिसकी पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी की गयी तथा उसके पास से घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल फ़ोन व सिम कार्ड बरामद हुआ.उसकी निशानदेही पर उसका एक सहयोगी तथा मुख्य कर्ता

राजेश भारती पुत्र अदालत प्रसाद को विशुनपुर बरियापट्टी बाजार से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा का निवासी है. पुलिस की पूछताछ में राजेश भारती ने बताया कि मैं और राहुल जिला कारागार देवरिया में मिले थे तथा वहीं दोस्ती हो गयी थी तथा हमारे द्वारा डॉक्टर का मोबाइल नंबर उनके बारे में जानकारी राहुल राय को उपल्ध कराया गया था जो डॉक्टर को फ़ोन कर धमकी दी थी. उसने बताया डॉक्टर के एक प्रतिष्ठान पर मेरा भांजा कार्य करता है जहा मेरा आना जाना होता था जिससे डॉक्टर के बारे में पूरी जानकारी थी.

इन लोगों ने पूरी घटना को अंजाम देने के लिये देवरिया कारागार में प्लान तैयार किया था जिसमे बीरबल नाम के साथी भी शामिल था जो अभी जेल में ही वह बाहर नहीं आ पाया तो इन दोनों लोगों ने अपने प्लान को अंजाम दिया.

विंग कमांडर अभिनंदन को वायुसेना का सलाम, “सबके बस की बात नहीं” कविता के माध्यम से…

दिल्ली : एयरफोर्स ने मिग-21 से पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-16 को गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को अनूठे अंदाज में बधाई दी है और उनके हौसले को सलाम किया है. भारतीय वायुसेना ने रविवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कविता साझा कर अभिनंदन के हौसले को नमन किया है. वायुसेना ने ‘विपिन इलाहाबादी’ की लिखी कविता अपने हैंडल पर साझा की है और इसका शीर्षक है ‘सबके बस की बात नहीं’ आप भी देखे..

Tweets By : AIF
विपिन इलाहाबादी की कविता सबके बस की बात नहीं

कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया…

कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव के तहत अपने पहले चरण में 15 लोकसभा सीटों के लिये चयनित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमे यूपी के 11 तथा गुजरात के 4 सीट शामिल है.जिनमे यूपी की 11 सीटों में कुशीनगर लोकसभा की सीट भी शामिल है यहाँ कांग्रेस से विधायक व सांसद रहे आरपीएन सिंह उम्मीदवार घोषित किये गये है,इससे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थको में ख़ुशी है.

वहीं आरपीएन सिंह ने अपने प्रतिक्रिया में ट्विटर पर लिखा है की “ सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। हमें प्रगति और बेहतर भारत के लिए इस लड़ाई को जीतने के लिए एकजुट होना चाहिए ”.

हाटा में क्षति विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरही भडकुलवा चौराहे से 50 मीटर NH- 28 के बगल खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है.

घटनास्थल पर पहुचे लोगों ने बताया की शव कई दिन पुराना लग रहा है तथा प्रतीत हो रहा है की युवक की हत्या कर फेका गया है बरहाल सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा उसकी शिनाख्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

कच्ची शराब पर पुलिस हुई सुस्त, फिर सुलगने लगी भट्टियां…

कुशीनगर : पिछले दिनों जिलेे में कच्ची शराब के सेवन से लोगों की मौत के बाद शासन स्तर से सख्ती पर पुलिस व आबकारी विभाग ने कच्ची के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जिसके कारण इस पर काफी हद तक कामयाबी मिली परन्तु अब पुलिस की सुस्ती के कारण कच्ची निर्माण करने वाले फ़िर से अपने काम मे लग गये है।

इसका उदाहरण तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के पास कच्ची निर्माण कार्य जोरों से चल रहा था जहाँ सूचना पर पहुँची यूपी 100 के कर्मियो ने मौके से 100 लीटर लहन,14 लीटर शराब व भारी पैमाने पर साजो सामान को नष्ट किया।परन्तु किसी को पकड़ने में कामयाबी नही मिल पाई।

जमीन के निचे छुपा कर रखे लहन को नष्ट करते यूपी 100 के जवान

बीच रास्ते में रोककर लड़की से दुर्व्यवहार, तरकुलवा थाने में तहरीर सौप कार्यवाहीं की मांग…

देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी किशुन देव दुबे पुत्र स्व० राम नरेश दुबे ने गांव के ही अफजल पुत्र असलम जवाहर पुत्र ममताज अली पर उनकी लड़की को बीच रास्ते रोककर छींटाकशी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को 3:30 बजे मेरी लड़की बाजार से फल लाने जा रही थी

तो बीच रास्ते में अफजल पुत्र असलम के कहने पर जवाहर पुत्र मनताज अली ने पुत्री को बीच रास्ते में रोककर उसके साथ छींटाकशी की तथा उसके पश्चात गांव के ही आफताब पुत्र ने नेशाब अली हमारे दरवाजे पर आकर पत्नी और पुत्री को अब शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिया.

मेरी पत्नी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलाया जो केवल जाँच कर चली गयी पूरे घटनाक्रम पर देखते हुए किशन देव दुबे ने उचित कार्रवाई की मांग की है समाचार लिखे जाने तक अब इस मामले में मामला पंजीकृत नहीं हुआ था.

प्रयागराज को गौरवान्वित किया अरहम सिद्दीकी ने

शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान.
जयंतीपुर कठार निवासी मोहम्मद सिद्दीक के पुत्र मोहम्मद अरहम सिद्दीक को शिक्षा तथा समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित सम्मान यंग इंडिया चेंजमेकर अवॉर्ड के तहत नेशनल बिल्डर अवॉर्ड तथा नेशनल पीपल चॉइस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया l यह दोनों सम्मान पटना में एक रंगारंग समारोह में सत्यकाम आनंद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता ने सत्यम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आप टेक्नोलॉजी पटना के सभागार में प्रदान किया ।इस सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश ,बिहार ,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड ,दिल्ली ,राजस्थान इत्यादि प्रदेशों के लगभग 70 समाजसेवी और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया l यह कार्यक्रम स्किन माइंड फाउंडेशन के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय यूथ कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था l
इसके पूर्व भी अरहम को कई सम्मान जैसे प्रयाग गौरव सम्मान, मोस्ट इनोवेटिव टीचर अवॉर्ड ,विज्ञान प्रसार सम्मान और बेस्ट टेक्निकल टीचर अवार्ड मिल चुका है और अरहम प्रतिवर्ष सैकड़ों गरीब छात्रों को निशुल्क शिक्षा देते हैं अभी हाल ही में इनको प्रोजेक्ट 54 अंतरराष्ट्रीय कैलिफोर्निया का भारतीय राष्ट्रीय समन्वयक भी घोषित किया गया l प्रतिदिन 10 से 12 घंटे अध्यापन करते हैं l

चोरी की बोलेरों तथा मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार…

कुशीनगर : रामकोला व कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुऐ मथुरा नगर तिराहे से तीन शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी की एक बोलेरों तथा बाईक बरामद किया गया ,जाँच में पता चला की बोलेरों गाड़ी कप्तानगंज से तथा बाईक जनपद महराजगंज से चोरी की गयी थी।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोला महतो पुत्र सुखराम महतो निवासी लउरिया,थाना लउरिया जिला मोतीहारी बिहार, अभिषेक त्रिपाठी पुत्र सुरजन त्रिपाठी निवासी धनेवा धनेई थाना- कोतवाली महराजगंज जिला- महराजगंज, तथा अनूप त्रिपाठी पुत्र गुड्डू त्रिपाठी निवासी धनेवा धनेई, थाना- कोतवाली व जनपद महराजगंज के रूप में हुई। जिन पर पुलिस ने मु0अ0सं0 56/19 धारा 41/411/414 भा0द0वि0 में मामला पंजीकृत करते हुऐ जेल भेज दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक-युवती का शव…

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया बड़ी खोहिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से युवक-युवती का शव मिला है।बताया जा रहा है की मृत युवती उक्त गांव में अपने बुआ के घर रहती थी जिसका नाम गुड्डी यादव तथा युवक मानवेंद्र यादव उसी मोहल्ले का बताया जा रही।
दो लोगों की मौत से इलाके में तरह-तरह के चर्चाये है वैसे आशंका जतायी जा रही की ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जिसके बाद ही मौत का सही तथ्य पता चलेगा।