कुशीनगर : तरयासुजान पुलिस ने एक ट्रक से खैरा की लकड़ी बरामद की है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है जो नागालैंड के दीमापुर से हरियाणा जा रहा था जिसे जांच के दौरान पकड़ा है।
कप्तानगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर से बदबू आने पर पड़ोसियो को चला पता
कुशीनगर : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है जिनमे माँ-बेटी और उनका नाती शामिल है।शवों के पास जहरीला पदार्थ मिलने की भी बात सामने आयी है।
मौत का मामला सामने जब आया जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ तब मामला उजागर हुआ बरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वही तीन लोगों की मौत हत्या या आत्महत्या के बीच बना हुआ है जो सही जाँच से उजागर होगा।
शैक्षिक महाकुंभ में प्रमुख आकर्षण स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी वाद विवाद प्रतियोगिता रोजगार मेला करियर काउंसलिंग कार्यक्रम कवि सम्मेलन
प्रतापगढ़ : बेल्हा की धरती पर शिक्षा जगत को आलोकित करने वाली शिक्षाविदों का अनूठा संगम होगा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं का व्यापक स्तर पर मार्गदर्शन करने तथा उनका पथ प्रदर्शित करने वाली तमाम महान विभूतियां रूख कर चुकी है कल दो दिवसीय शैक्षिक महाकुंभ का प्रातः 9:30 बजे बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा डॉक्टर अंजना सोनी उद्घाटन करेंगी.
उद्घाटन मौके पर समाजसेवी बसंत कपाड़िया, इंजीनियर मनोज बच्चन मौर्य ,अमर पाल मौर्य ,श्रीमती इंदिरा कुमारी , अंतरराष्ट्रीय यूथ कमेटी के राज्य समन्वयक श्री विपुल शरण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक वैज्ञानिक डॉक्टर सीएम नौटियाल, रमन साइंस काउंसिल गांधीनगर गुजरात के प्रख्यात गणितज्ञ एवं संचारक डॉक्टर चंद्र मौली जोशी, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट 54 कैलिफोर्निया के राष्ट्रीय समन्वयक एवं शिक्षा महाकुंभ के उत्प्रेरक मोहम्मद अरहम सिद्दीक, मौर्य बंधुत्व क्लब के राम सजीवन वर्मा उपस्थित रहेंगे
जिसमें अद्भुत अंदाज में छात्राओं को उनके रुझान और खुशियों के अनुसार की तैयारी करने व सफलता अर्जित करने के गुर सिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी लोगों द्वारा अंदाज में होगा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के शिक्षाविद ,विद्यार्थी, समाजसेवी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा कई बड़ी कंपनियां कार्य संपन्न करेंगे ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवियों के छंदों कविताओं गीतों की रसधार बहेगी .
उसके पश्चात डॉ अंजना सोनी द्वारा डिजाइनिंग, मॉडलिंग ,फिल्मी दुनिया में करियर काउंसलिंग करेंगी. राष्ट्रीय विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी परिषद नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री नौटियाल तथा रामानुजम साइंस एवं मैथमेटिक्स काउंसिल गुजरात के गणितज्ञ चेयर पर्सन श्री चंद्रमौली जोशी द्वारा 6 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए आयोजित विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी तथा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इस अवसर पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं मूल्यांकन पद्धति पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं
दोपहर 1:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय यूथ कमेटी के विपुल शरण श्रीवास्तव विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार देंगे.
प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न प्रतियोगी मेडिकल, इंजीनियरिंग ,छात्रवृत्ति प्रतिभा खोज, बैंकिंग, सैन्य सेवा, रेलवे, कॉमर्स ,सिविल सर्विसेज ,वन डे, एग्जाम्स शिक्षक पात्रता, फैशन डिजाइनिंग पॉलिटेक्निक आईटीआई डिप्लोमा, ऑनलाइन स्टडी तथा गेट इत्यादि परीक्षाओं और विश्वविख्यात शैक्षिक संस्थानों मैं प्रवेश परीक्षा हेतु देश के शीर्ष प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थी एवं शिक्षकों हेतु करियर कार्यशाला मैं विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी
9452877773, 9918545360
तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, दो बच्चे गंभीर घायल…
कुशीनगर : गुरुवार देर शाम कसया थाने के एनएच 28 पर बरवा जंगल के पास तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गयी।तथा साथ मे बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिनकी ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोफिगंज अवरवा थाना तृकपट्टी निवासी अमरेंद्र मणि त्रिपाठी अपनी बाइक UP 57 AD 1586 से गोरखपुर से फाजिलनगर के तरफ जा रहे थे कि बरवाजंगल गांव के होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक अमरेंद्र मणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज जारी वही कार चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गया।
त्योहारों के मद्देनजर पड़रौना कोतवाली में हुआ पीस कमेटी की बैठक…
कुशीनगर : गुरुवार को थाना कोतवाली पडरौना में जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र की उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र द्वारा आगामी होलिका दहन और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तथा अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह रोक लगाने होलिका दहन स्थलों पूर्व विवादित स्थलों का भ्रमण शांति सुरक्षा समिति की बैठक करने तथा अफवाहों पर सतर्क रहने तथा उसका तत्काल खंडन करने को कहा।
साम्प्रदयिक व अराजकतत्वों से सख्ती से पेश आने कार्यवाही करने की बात कही। वही आगामी लोकसभा चुनाव के लिये वहाँ उपस्थित सभी लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने में सहयोग करने की अपील की गई इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसल क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह स्थानीय पुलिस व अन्य संभ्रात लोग व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राज्यस्तरीय शैक्षिक महाकुंभ की तैयारी जोरों पर सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं की रहेगी धूम, करियर काउंसलर एवं शिक्षाविदों का होगा जमावड़ा कवियों की बहेगी रसदार
प्रतापगढ़. बेल्हा की धरती पर महाकुंभ की तैयारी जोरों से चल रही है जिसमें शिक्षा जगत को आलोकित करने वाली महान विभूतियों का संगम होगा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं का व्यापक स्तर पर मार्गदर्शन करने तथा उनका पथ प्रदर्शित करने वाली तमाम महान विभूतियां रूख कर चुकी है प्रतापगढ़ गौरवान्वित है आगामी 16 एवं 17 मार्च 2019 को शैक्षिक महाकुंभ तथा रोजगार मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें अद्भुत अंदाज में बीग छात्राओं को उनके रुझान और खुशियों के अनुसार की तैयारी करने व सफलता अर्जित करने के गुर सिखाए जाएंगे जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभवी लोगों द्वारा अंदाज में होगा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों के शिक्षाविद विद्यार्थी भवन समाजसेवी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा कई बड़ी कंपनियां कार्य संपन्न करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवियों बाल कलाकार ईद गिरधार बहेगी कमजोर असहाय निर्बल लोगों को निशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा

16 मार्च को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल डॉक्टर अंजना सोनी द्वारा शैक्षिक महाकुंभ का शुभारंभ होगा इस मौके पर समाजसेवी बसंत कपाड़िया, इंजीनियर मनोज बच्चन मौर्य ,अमर पाल मौर्य ,श्रीमती इंदिरा कुमारी , अंतरराष्ट्रीय यूथ कमेटी के राज्य समन्वयक श्री विपुल शरण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक वैज्ञानिक डॉक्टर सीएम नौटियाल, रमन साइंस काउंसिल गांधीनगर गुजरात के प्रख्यात गणितज्ञ एवं संचारक डॉक्टर चंद्र मौली जोशी, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट 54 कैलिफोर्निया के राष्ट्रीय समन्वयक एवं शिक्षा महाकुंभ के उत्प्रेरक मोहम्मद अरहम सिद्दीक, मौर्य बंधुत्व क्लब के राम सजीवन वर्मा उपस्थित रहेंगे
उसके पश्चात डॉ अंजना सोनी द्वारा डिजाइनिंग, मॉडलिंग ,फिल्मी दुनिया में करियर करेंगी राष्ट्रीय विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी परिषद नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री नौटियाल तथा रामानुजम साइंस एवं मैथमेटिक्स काउंसिल गुजरात के गणितज्ञ चेयर पर्सन श्री चंद्रमौली जोशी द्वारा 6 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए आयोजित विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी तथा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संचेतना जागृत करने हेतु कार्यशाला मैं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से रूबरू होंगे इस अवसर पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं मूल्यांकन पद्धति पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं
दोपहर 1:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय यूथ कमेटी के विपुल शरण श्रीवास्तव विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार एवं पटना में मशहूर स्कूल शिक्षा प्रणाली पर आधारित फैमिली की सफल दास्तां कहानी अभिनव प्रीतम द्वारा रूबरू सुने
दोपहर 2:00 बजे से देश के विख्यात कवियों तथा शाय रो अशोक मुसाफिर नई दिल्ली, राजेश प्रतापगढ़ी, शिव बेदाना कानपुरी एवं टीवी चैनल्स प्रोग्राम्स के विजेता बाल प्रतिभाओं अंकिता बाजपाई लखनऊ, स्वरा त्रिपाठी लखनऊ, हर्षिता चतुर्वेदी प्रयागराज अभिनव त्रिपाठी द्वारा संगीत की मधुर रसधार बहेगी तथा छंदों द्वारा समाज को एक नई दिशा मिलेगी
17 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह द्वारा स्कूली बच्चों में शैक्षिक उन्नयन हेतु संबोधन करेंगे उसके पश्चात पटना के संस्था समाजसेवी शिक्षाविद सेवानिवृत्त डीजीपी अभयानंद जी द्वारा भौतिक की मूलभूत अवधारणा एवं विद्यार्थियों की अभिरुचि पर परिचर्चा करेंगे
प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न प्रतियोगी मेडिकल, इंजीनियरिंग ,छात्रवृत्ति प्रतिभा खोज, बैंकिंग, सैन्य सेवा, रेलवे, कॉमर्स ,सिविल सर्विसेज ,वन डे, एग्जाम्स शिक्षक पात्रता, फैशन डिजाइनिंग पॉलिटेक्निक आईटीआई डिप्लोमा, ऑनलाइन स्टडी तथा गेट इत्यादि परीक्षाओं और विश्वविख्यात शैक्षिक संस्थानों मैं प्रवेश परीक्षा हेतु देश के शीर्ष प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं एलेन कोटा ,बंसल कोटा ,जीएस वर्ल्ड नई दिल्ली ,केडी केंपस नई दिल्ली, पहल लखनऊ ,ग्लोबल करियर कानपुर ,शक्ति कोचिंग प्रयागराज, एक्सीलेंट विजन प्रयागराज, किसलिए क्लासेज प्रयागराज, इंजीनियर मोहम्मद राशिद द्वारा विद्यार्थी एवं शिक्षकों हेतु करियर कार्यशाला मैं विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी
शाम 5:00 बजे गणेश शंकर विद्यार्थी निर्माण परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उपमुख्यमंत्री तथा श्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह होगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा महाकुंभ के आयोजक एवं समाजसेवी, मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष राम सजीवन मौर्य ,वरिष्ठ कवि डॉ दयाराम मौर्य, समाजसेवी एवं शिक्षाविद इंजीनियर मोहम्मद अरहम सिद्दीक , आनंद मोहन ओझा, डॉक्टर शिव मूर्ति लाल मौर्य इत्यादि लोग मौजूद रहे.
खड्डा में युवक की निर्मम हत्या,सिर कटी लाश और बाईक मिला, अब शव की हुई पहचान…
कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र गाँव मठिया नहर की पटरी पर सुबह एक युवक की सर कटी लाश और बाईक मिला था जिसकी अब पहचान बंधू छपरा निवासी राजकुमार मदेशिया नाम के युवक के रूप में हुई है परीजनों का कहना है की वह खड्डा जाने के लिये निकला था तथा गाँव के ही किसी व्यक्ति द्वारा दुश्मनी के चलते हत्या की गयी है समाचार लिखे जाने तक कटे सिर का पता नहीं चला था पुलिस छानबीन में जुटी है.
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव…
कुशीनगर : मंगलवार सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पनसलवा चौराहे के पास नव निर्मित पुल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके सर पर भारी चोट और रक्त गिरा पड़ा था, सूचना देने के बावजूद पुलिस के समय से नही पहुँचने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस के पहुँचने पर लोगों का आरोप है की पुलिस इसे दुर्घटना का मामला बना रही जबकि युवक की हत्या प्रतीत हो रहा है।बरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिससे कि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
कुशीनगर में बनी फिल्म UNWANTED जो सच्ची घटनाओं से है प्रेरित जल्द हो रहा रिलीज…
कुशीनगर : जिले के विभन्न क्षेत्रों में हुई शूटिंग UNWANTED हिन्दी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा जो एक सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म एक सामाजिक संदेश देता है, कहानी सपने को पूरा करने और खुद को जीवित साबित करने के महान संघर्ष के बारे में है.इस फिल्म के निर्माता सुश्री मधुमिता रॉय और निर्देशक दिलीप देव है.
फिल्म की शूटिंग कुशीनगर महानिर्वाण स्थली,पडरौना दरबार,नेबुआ नौरगिया,कोटवा बाजार,सिधुआ स्थान,परसौनी कला,पनियहवा और बनारस के घाटों पर की गयी है फिल्म UNWANTED की टैग लाइन है “मंगल मुर्दा जिन्दा है” “हम मरने से पहले जिन्दा होना चाहते है”. फिल्म के निर्देशक दिलीप देव ने कहा की कलाकारों और चालक दल की कुशल टीम के समर्थन से इसे सफलतापूर्वक बनाया, जीवित मृत लोगों के संघर्ष के लिए सम्मान देने के लिए अथक प्रयास के साथ-साथ प्रामाणिक देहाती उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल पर कब्जा करने के लिए कुशीनगर और उसके आसपास को चुना है जिसे जल्द ही अपने नजदीकी सिनेमाघर में देख सकते है.
UNWANTED फिल्म के अभिनेता राना अभिनव गौर है जो कुशीनगर जनपद के ही रहने वाले है तथा अभिनेत्री शायेजा कश्यप और रवि भूषण,गीत लिखा है विभा रानी ने,संगीत जेरी सिलवेस्टर ने दिया है फिल्म में अन्य कलाकार श्रीप्रकाश बाजेपाई,शक्ति मिश्रा,जय प्रकाश चौबे,अनुपम श्रीवास्तव, लोकनाथ गौर शामिल है.
UNWANTED फिल्म ट्रेलर…
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KKHDcAxS0rY[/embedyt]आदर्श आचार सहिंता लागू होने के पश्चात पुलिस प्रशासन ने होडिंग बैनर उतरवाया…
महराजगंज : चुनाव आयोग ने 17वें लोकसभा के लिए आम चुनाव की तरीखों का ऐलान के साथ आचार संहिता आज से ही लागू हो गयी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा सदर महराजगंज मे लगे विभन्न राजनितिक पार्टियो के पोस्टर,बैनर होर्डिंग उतरवाया.इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक,SDM सदर,SHO कोतवाली मौजूद रहे।


