Home Blog Page 185

बाईक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली,मेडिकल कॉलेज रेफ़र…

कुशीनगर : सोमवार शाम कुबेरस्थान थाने के मठिया चौराहे के पास अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर शिक्षक को गोली मार दी जो अपने दोस्त के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे. शिक्षक के दोस्त ने फ़ौरन यूपी-100 को सूचना दियें पुलिस उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गयी जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव मनिया छापर निवासी नित्यानंद तिवारी  अपने दोस्त मारकण्डेय के साथ एक सामारोह में भाग लेने जा रहे थे की पडरौना-दुदही मार्ग पर कुबेरस्थान थाने के मठिया चौराहे के पास अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर शिक्षक नित्यानंद तिवारी को गोली मार दी.एसपी राजीव नारायण मिश्र ने मौके वारदात का जायजा लिया तथा पुलिस को जल्द से जल्द मामले को ख़ुलासा करने का निर्देश दिया.

पैसा चोरी होने के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाहीं नहीं करने पर सपा विधायक विधानसभा में फूट-फूटकर रोये…

लखनऊ : सोमवार को विधानसभा में अध्यक्ष के सामने आजमगढ़ मेहनगर सीट से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान फूट-फूटकर रो पड़े. विधायक ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले उनके 10 लाख रुपये चोरी हो गए थे.परन्तु पुलिस इस मामले पर कोई कार्यवाहीं नहीं कर रही.अगर 15 दिन में पैसा नहीं मिला तो विधानसभा के बाहर आत्महत्या कर लेंगे.

विधायक ने कहा की वह बहुत ही सामान्य गरीब परिवार से आते है उनके लिये 10 लाख बहुत है इसका गम हम बर्दास्त नहीं कर पायेगे.अगर मेरे साथ पुलिस ऐसा कर रही है तो आम लोगों का क्या हाल होता होगा.

पुलवामा में हुये हमले के विरोध में युवाओं ने इमरान खान का पुतला जलाया

देवरिया : पुलवामा हमले में शहीद हुये जवानों की याद में देश भर में लोग कैंडिल जलाकर उन्हें याद कर रहे है इसी क्रम में रविवार शाम को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के गाँव बहियारी बघेल से फुलवरिया चौराहे तक युवाओं ने हरितोष पाण्डेय की अगुआई में शहीद हुए भारत माँ के बीर शहीदों की याद में कैंडिल जला कर भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फुका.इस दौरान देवांग,अंकित आशुतोष ,सोनू,आदित्य ,राहुल अन्य दर्जनों युवा मौजूद रहे.

शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों से मिले सीएम योगी…

देवरिया : सोमवार सुबह करीब 10:45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद विजय कुमार मौर्य के गाँव छपिया जयदेव पहुचे जहा शहीद के घर पर उनकी फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि  दी तथा परिजनों से बात-चीत कर सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.उसके बाद वह वहा से गोरखपुर के लिये रवाना हो गये.उनके साथ जनप्रतिनिधियो के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.   

गौरतलब है की शहीद विजय मौर्य की पार्थिव शरीर घर पहुचने पर उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घर पर बुलाने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार करने का मांग कर दिया था,जिसके बाद वहा मौजूद मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री से बात करायी थी जहा उन्होनें घर पर आकर मिलने का आशवासन दिया था तब जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया था.

वहीं रविवार को देवरिया महोत्सव में भाग लेने आये मशहूर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने शहीद के परिवार को 10 लाख रूपयें की आर्थिक मदद की.

रामकोला में अज्ञात महिला का कंकाल गन्ने के खेत से मिला…

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में गन्ने के खेत से अज्ञाते महिला का शव जो कंकाल में तब्दील हो चुका है मिला है आशंका जतायी जा रही है की महिला की हत्या कर यहाँ छुपाई गयी होगी जो करीब एक माह पूर्व की घटना हो सकती है।
उधर सूचना पाकर रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुँच कंकाल को कब्जे में लेकर जांच में जुटे गयी है।

मंसाछापार चौकी मामला- दुष्कर्म मामले में सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित…

कुशीनगर : जटहा बाजार थाने के मंसाछापार चौकी पर किशोरी संग दुष्कर्म मामले में आरोपित सिपाही अमित यादव को शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने निलंबित कर दिया.तथा पुलिस द्वारा किशोरी को मेडिकल जाँच के लिये ले जाया गया था.वहीं सोमवार को पीडिता का सीआरपीसी के 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जायेगा.

इस मामले में आरोपित सिपाही पर स्थानीय थाने में मामला पंजकृत है तथा शनिवार को एतिहातन मंसाछापार चौकी पर जटहाबाजार के अलावे दूसरे थानों की पुलिस बल तैनात रहे.गौरतलब है की मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने चौकी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था जिसके उपरांत पुलिस को इस मामले कार्यवाहीं करना पड़ा था.

शहीद विजय कुमार मौर्य की अंतिम दर्शन के लिये उमड़ा जन सैलाब…

देवरिया : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुये सीआरपीएफ के कफिले पर फिदायीन हमले में शहीद हुये भटनी क्षेत्र के छपिया जयदेव गाँव निवासी विजय कुमार मौर्य की पार्थिव शरीर के पहुचने पर हजारों-हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के उमड़ पड़े जहा लोगों ने शहीद विजय कुमार मौर्य अमर रहे,हिन्दुस्तानी जिंदाबाद के नारों से गुज उठा तथा पाकिस्तान खिलाफ़ रोष व्यक्त करते हुये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये .इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री,व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, जिले के प्रसासनिक अधिकारी,विभन्न राजनितिक पार्टियो के नेता मौजूद रहे.

इसके पूर्व विजय कुमार मौर्या का पार्थिव शरीर देवरिया आते समय बलिया जिले के रसड़ा व नगरा में हजारों लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर शहीद विजय मौर्य अमर रहे, भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये.तथा शहीद के पार्थिव शरीर वाहन के साथ चल रहे सीआरपीएफ के जवानों को दुकानदारो ने पानी के बोतले,फल मुहैया करा रहे थे.आम लोगों के इस प्रेम को देख जवानों की आँखों में पानी भर जा रहा था.  

फाजिलनगर में हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर पाकिस्तान व आतकंवाद का जताया विरोध…

कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर कस्बे में शनिवार सुबह हजारों लोगों ने पाकिस्तान द्वारा फैलाये जा रहे आतंकवाद व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुये सीआपीएफ के जवानो पर हुये फिदायीन हमले के ख़िलाफ़ एक कतार में खड़े होकर तिरेंगे के साथ माँ भारती के जय घोष के साथ हुये पुरे कस्बे में मार्च करते हुये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ अपना विरोध जताया.

इस दौरान कस्बे के सभी व्यापारियो ने अपनी दुकान बंद कर समर्थन करते हुए एतिहासिक विरोध में अपनी भागदारी की,इस मार्च में सभी धर्मो,उम्रों के लोगों ने भाग लिया तथा पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग सरकार से लोगों ने की.

मंसाछापर चौकी पर तैनात सिपाही पर लगा लड़की से रेप करने का आरोप…

कुशीनगर : शुक्रवार को जटहा थाना क्षेत्र के मंसाछापर चोकी पर तैनात 2018 बैच के अमित यादव नाम के सिपाही पर लड़की से रेप करने का आरोप लगा है।इसको लेकर शाम को चौकी पर भारी तादाद में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुये प्रदर्शन करते आरोपी सिपाही पर मामला दर्ज करते हुऐ कड़ी कार्यवाही की मांग किया।

बताया जा रहा है की पीड़ित लड़की चौकी के पास पानी भरने के लिये आयी थी जिसे सिपाही ने अपना शिकार बनाया।
ग्रामीणों के रोष को देखते हुए वहाँ पर कई थानों की फ़ोर्स बुला तैनात कर दिया गया वही इस मामले पर पुलिस के अधिकारियों का कहना है आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।

ठूठीबारी में लोगों ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडिल मार्च कर श्रद्धांजली दी

महराजगंज : जिले के ठूठीबारी में ठूठीबारी विकास मंच के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के वीर शहीदों के सम्मान में  कैंडिल मार्च निकाला गया  जिसमे सैकड़ो की संख्या में युवाओं व व्यापारियों ने कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। तथा सरकार से इस मामले पर सख्त कार्यवाहीं की मांग लोगों ने की।