कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया बड़ी खोहिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से युवक-युवती का शव मिला है।बताया जा रहा है की मृत युवती उक्त गांव में अपने बुआ के घर रहती थी जिसका नाम गुड्डी यादव तथा युवक मानवेंद्र यादव उसी मोहल्ले का बताया जा रही।
दो लोगों की मौत से इलाके में तरह-तरह के चर्चाये है वैसे आशंका जतायी जा रही की ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जिसके बाद ही मौत का सही तथ्य पता चलेगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक-युवती का शव…
देवरिया के देव आनंद राय ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव जिले का प्रतिनिधित्व किया
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 में देवरिया के देव आनंद राय ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे साथ ही खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौर और युवा तथा खेल मंत्रालय के सचिव उपमा चौधरी जी तथा राज्यसभा के सांसद रूपा गांगुली भी मौजूद रही इससे पूर्व ग्रैंड फिनाले के दिन देवानंद युवा संसद में बेहद कम समय में पुलवामा आतंकी हमले पर लिखी एक बेहतरीन कविता ” प्रतिशोध की ज्वाला ” सुना कर खूब तालियां बटोरी प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि 16वीं लोकसभा में 85%( पंद्रहवीं लोकसभा के मुकाबले 20% अधिक काम हुआ है )और 205 विधेयक पारित हुए तो वहीं राज्यसभा में पिछले सत्र के दौरान मात्र 8% कामकाज को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और प्रत्येक युवा को सुझाव दिया कि वह अपने अपने राज्य सभा सांसद से इस संबंध में सवाल पूछे।

उन्होंने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं से दोबारा पूर्ण बहुमत की मांग की। इस राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में देश के लगभग 600 से अधिक जिलों से छात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए मोदी जी ने सभी युवाओं के विचारों को सराहा तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन सुझाव भी मांगा साथ ही उन्होंने सभी युवाओं से इंडिया गेट परिसर में बने देश के पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तथा दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देखकर जाने का अनुरोध भी किया जिससे हम अपने देश के लिए शहीद जवानों और उनके योगदान से प्रेरणा पाएं।
पंखे से लटकता हुआ मिला नव विवाहिता का शव, मायके वालो का आरोंप दहेज के लिये लड़की को मारा
कुशीनगर : रामकोला कस्बे में एक नव विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला मृतका का नाम प्रियंका बताया जा रहा है जिसकी शादी पिछले वर्ष 29 जून को हुई थी जो परवलपार की बेटी थी.वहीं मृतका प्रियंका के घर वालोँ ने आरोंप लगाया की उनकी बेटी को दहेज के लिये मारा गया है सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मामले की जाँच में जुट गयी है.
डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण…
महराजगंज : सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां सुरक्षा व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था तथा कैदियों की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
मारपीट में घायल हुये व्यक्ति की मौत, पड़रौना क्षेत्र के चंदरपुर गांव का मामला…
कुशीनगर : पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदरपुर में कुछ दिन पूर्व गाली देने के विवाद में सुमित उर्फ बुलबुल को गांव के ही व्यक्ति ने मारपीट दिया था जिसने किशोर (बालक)गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी ईलाज के लिये लखनऊ ले जाते समय रविवार को रास्ते मे मौत हो गयी शाम को शव गांव आने पर लोगों में भारी रोष था पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई नही पहुँचा इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पड़रौना-रामकोला मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मार्ग अवरुद्ध होने और मीडिया में ख़बर आने के बाद प्रशासन जागा तब सीओ सदर, कोतवाली पुलिस, अन्य थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच परिजनों से बात कर और कार्यवाही करने का आश्वासन देकर लोगों को हटाया।
गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों द्वारा पहले पड़रौना के निजी अस्पताल में ईलाज कराया यहाँ से कोई आराम ना होता देख फिर गोरखपुर में निजी अस्पताल में दवा चला जहाँ हालत से सुधार ना होता देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिये रेफर किया परन्तु रास्ते मे ही मौत हो गयी।
शराब कांड में फ़रार चल रहे 50 हज़ार के ईनामी शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में…
कुशीनगर : तरयासुजान में हुये जहरीली शराब से मौतों के मामले में फ़रार चल रहे 50 हज़ार के ईनामी शराब तस्कर दुधनाथ चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
शराब कांड में मौत के बाद पुलिस की जाँच में सामने आया था की मौत का सामान जहरीला मदिरा की आपूर्ति दूधनाथ चौहान द्वारा की गयी थी,तभी से पुलिस इसकी तलास कर रही थी वहीं तस्कर पुलिस को चकमा देकर बच रहा था जो शनिवार को नेपाल भागने की फ़िराक में था.इसकी खबर पुलिस को मुखबीर के जरिये मिली तब तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम ने इसे घेराबंदी कर सलेमगढ़ स्थित सर्विस लेन से गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में मुख्य भूमिका रही चार लोगों में तीन लोगों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है चौथा अभियुक्त दूधनाथ चौहान था जो फ़रार जिसे अब पकड़ लिया गया।
अहिरौली बाजार पुलिस ने गोरखपुर के शातिर तीन चोरों को गिरफ्तार किया…
कुशीनगर : शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने प्रेस वार्ता कर अहिरौली बाजार थाना द्वारा अर्न्तजनपदीय शातिर चोरों के गैंग के 03 अभियुक्तों को पकडे जाने के मामले के बारे में बताया जिनके पास से अवैध हथियार व आभूषण व नगदी आदि बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया की अहिरौली थाना बाजार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की तीन संदिग्ध युवक है जिनके पास तमंचा भी है खबर संज्ञान लेकर अहिरौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य मय पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया.
पुलिस द्वारा उनकी तलासी में आभूषण, 7700 रूपयें,एक लोहे का रॉड, चाबी का गुच्छा, साथ ही दो तमंचा सहित 315 बोर का जिंदा कारतूस आदि बरामद हुई पुलिस से पूछताछ में बताया की चोरी करने में इन सभी चीजों का प्रयोग किया जाता था.गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान गौरजीत चौहान पुत्र शिवनाथ ग्राम अगया थाना पिपराइच जनपद जो एक बहुत ही शातिर अपराधी है जिसके विरुध विभिन्न थानों में मामले दर्ज है,
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=O9LtYKh5a3s[/embedyt]जबकि दूसरा राकेश भारती पुत्र स्वर्गीय फागू भारती निवासी अगया थाना पिपराइच तथा तीसरा बिट्टू गुड्डू उमेश कुमार बर्मा पुत्र गुलाब चंद निवासी कस्बा पिपराइच वार्ड नंबर 5 थाना पिपराइच के रूप में हुई.पुलिस ने इनके खिलाफ़ मामला दर्ज करते हुये जेल भेज दिया है.
कुशीनगर,महराजगंज,गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा व देवरिया से बसपा लड़ेगी चुनाव अधिकारिक घोषणा हुई…
कुशीनगर : प्रदेश में सपा व बसपा के गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दोनों पार्टियो के प्रमुखों की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में जहा सपा प्रदेश की 37 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी वहीं बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
इसी क्रम में कुशीनगर,महराजगंज व गोरखपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गयी है वहीं देवरिया बहुजन समाज पार्टी के खाते में हलाकि अभी इन सीटों पर उमिद्वारो की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.


बरहज में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी में एक गिरफ्तार व भारी पैमाने पर साजो सामान नष्ट
देवरिया : मंगलवार दोपहर बरहज थाना पुलिस ने छापेमारी कर गांव परसिया देवार में कच्ची शराब बनाने की ठिकाने से 2000 लीटर लहन,80 ड्रम,06 भट्टी, शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया तथा मौके से 200 लीटर कच्ची शराब के साथ रामभवन पुत्र पूर्णवासी निवासी परसिया देवार थाना बरहज को गिरफ्तार किया।
इस कार्यवाही में एसओ वीर बहादुर सिंह, Si हारिमन गौड़, si औंकार नाथ पांडेय, हेoकाo प्रवीण यादव, काo हिमांशु, गिरजेश, जय सिंह यादव, दिनेश व सुनील यादव शामिल रहे।
फरेन्दा में दिनदहाड़े गैस गोदाम मालिक से दो लाख रूपयें की लूट,पुलिस जाँच में जुटी…
महराजगंज : मंगलवार सुबह फरेन्दा थाना क्षेत्र के आनंद नगर में दिनदहाड़े इंडियन गैस एजेंसी सिधवारी के मालिक अरविन्द जयसवाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपयों की लुट कर फ़रार हो गयें. सूचना पर पहुची पुलिस जाँच में जुटी है
