कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गाँव पचफेडा में उमेश चौहान और लछमी प्रजापति के बीच पट्टे की भूमि पर को लेकर पुराना विवाद चल रहा था जहा शनिवार दोपहर को विवाद में लछमी प्रजापति के बेटे उपेन्द्र ने ट्रैक्टर चालू कर उमेश चौहान के उपर चढ़ा दिया जिसमे युवक की मौत हो गयी.इस मामले में पुलिस ने दो लोगों जो पिता-पुत्र है उन्हें गिरफ्तार किया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा चूका है.
रामकोला में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की व उसके पिता और भाई के साथ मारपीट…
कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के गांव लालाछपरा में मनभड़ किस्म के युवकों ने पहले लड़की के साथ छेड़खानी की तथा जब उसके परिजनो ने इसका विरोध किया तो अपने घर वालो के साथ मारपीट किया जिसमें लड़की व उसके पिता और भाई को चोटें आई है।
इस समंध में पीड़ित लड़की के पिता हाकिम ने शनिवार को रामकोला थाने में छेड़खानी का आरोप गांव के ही नियाज पुत्र जमालुद्दीन तथा गुलागुदीन पुत्र मसरूदीन पर लगाया जो आये दिन लड़की के साथ छेड़खानी करते थे।
वही मुसिद आलम पुत्र यासीन ,यासीन पुत्र समुतरसार, नसरुद्दीन पुत्र अदालत, रुस्तम आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।जिन पर आरोप लगाया है कि छेडख़ानी का विरोध जताने पर मारपीट की है पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है वही मामला दर्ज होने के बाद सभी अभियुक्त घर से फ़रार बताये जा रहे है।
पड़रौना में दो शराबियों ने दुकानदार पर किया फावड़े से हमला ईलाज के दौरान हुई मौत…
कुशीनगर : पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदरपुर के ईट भट्टे पर दो शराबियों के बीच का झगड़ा छुड़ाना दुकानदार को महंगा पड़ गया. झगड़ा छुड़ाने से नाराज़ शराबियों ने दुकानदार पर फावड़े से हमला कर दिया जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गये तथा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर लगाया जाम,पुलिस मौके पर पहुँच लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया तथा एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।दोनों शराबी पिता-पुत्र बताये जा रहे है जो आपस झगड़ा कर रहे थे जिन्हें छुड़ाने के दौरान घटना घटी।
दबंगों ने मार्ग पर कब्जा कर बना दिया झोपड़ी,कार्यवाही को लेकर थाने में दी तहरीर
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गाँव सपहा वार्ड नंबर-8 के प्रमोद शर्मा पुत्र स्वo चंद्रभान ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके पट्टीदार संजय पुत्र इन्द्रासन शर्मा ने हमारे आने जाने के मार्ग में मिट्टी भर झोपड़ी बना दिया है।
जिससे हमारे आने जाने का मार्ग अवरोध हो गया है तथा मार्ग खाली कराने को कहने पर झगड़ा करने को तैयार हो जा रहे है।
पटहेरवा में अज्ञात युवक का शव मिला,हत्या कर फेकने की आशंका…
कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाँव तरुअनवा में सड़क किनारे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है,आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिये यहाँ फेका गया है वहीं अभी मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
गोरखपुर में किन्नर की निर्मम हत्या, ढाबे के पास मिला खून से लथपथ शव
गोरखपुर : खोराबार थानाक्षेत्र जगदीशपुर के पास हाइवे किनारे विष्णु ढाबा के सटे किन्नर की हत्या कर फ़ेकने का मामला सामने आया है जिसके सर में दो गोली लगने के निशान बने हुये है अभी मृतक किन्नर की शिनाख्त नहीं हो पायी है.पुलिस शव को शिनाख्त कराने में जुटी है.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों पर की कारवाही
देवरिया : पुलिस अधीक्षक श्री एनo कोलांची के निर्देश पर पुरे जनपद में बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र, पेट्रोल पंप सराफा मार्केट आदि स्थानों पर संदिग्ध संदिग्ध व्यक्ति तीन सवारी और मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट की वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया था जिसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में बिना नंबर प्लेट की वाहनों को पकड़ा तथा जांच उपरांत नंबर लिखवाया.
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय परिसर के खड़े वाहनों को चेक करने का निर्देश दिया जिसमें 3 वाहन पकड़ें गए जिन पर नंबर अंकित नहीं थे इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा.
सोमवार को भी पुलिस ने अभियान चलाकर बिना नंबर लगे 69 वाहनों को पकड़ा था जिनपर नंबर अंकित कराया था.
हेतिमपुर में फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट ने पैराशूट का प्रयोग कर बचाई जान
कुशीनगर : गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने के बाद वायु सेना का जगुआर लड़ाकू विमान हेतिमपुर के भैसहां सदर टोला के पास क्रैश हो गया जिसमे पायलट सुरक्षित है, पायलट ने पैराशूट का प्रयोग कर बचाई जान है.
ख़बर के बाद जिले के पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर जाएजा लिया,वहीं गनीमत रही की लड़ाकू विमान आबादी वाले ईलाका में नहीं गिरा वरना बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था.वहीं वायु सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.
इस समंध और जानकारी जुटाने का प्रयाश जारी है..आप बने रहे अपने कुशीनगर न्यूज़ के साथ.
तकनीकी शिक्षा में रोजगार की अपार संभावनाएं :नवीन वर्मा
अयोध्या : चिकित्सा, शिक्षा ,अर्थव्यवस्था, खेल ,नौकरियां पर्यटन आदि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कारण उन्नति कर रहे हैं । आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल अब शिक्षा के क्षेत्र में होने लगा है । स्मार्ट क्लासेज से बच्चों को पढ़ाया जाता है। तकनीकी शिक्षा मानव संसाधन विकास का एक सबसे जटिल अंग है और यह लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए पर्याप्त क्षमता भी रखती है यह बातें अवर अभियंता रेलवे जोन इलाहाबाद के नवीन वर्मा ने गणतंत्र दिवस पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन जाना बाजार द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ने कही ।
उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अपार संभावनाओं के विषय गत विभिन्न क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित टेक्नोक्रेट्स के द्वारा पूछे गये सवालों के भी जवाब दिए ।समारोह का प्रारंभ सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत ,डांस तथा एकांकी सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

मेधावी टॉपर्स रचना यादव, रोहित निषाद तथा नेहा यादव
नवीन वर्मा द्वारा विद्यालय के मेधावी टॉपर्स रचना यादव, रोहित निषाद तथा नेहा यादव को साइकिल पुरस्कार के स्वरूप में प्रदान कर सम्मानित किया एवं बधाई दी ।इस मौके पर कालेज के प्रबंधक रमेश चंद श्रीवास्तव ने पाठ्यक्रम के बिषयगत इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल ,इंजीनियरिंग के विषयगत औद्योगिक उपक्रमों में रोजगार की संभावनाओ पर प्रकाश डाला ।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुदुन प्रसाद यादव ने सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया ।
साभार : नवीन वर्मा जी
तरकुलहा में अज्ञात युवती का शव मिला,पुलिस जाँच में जुटी…
देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसिया गोठा मोड़ से आगे लगभग 500 मीटर सड़क के बगल गन्ने के खेत मे एक अज्ञात युवती (लगभग 25 वर्ष ) की शव मिली है जिसका शिनाख्त नही हो पाया।
सूचना पर मौके पर पहुची तरकुलवा पुलिस तथा कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक श्री एन कोलाची ने शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया जिसमें कामयाबी नही मिली पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट : वशिष्ठ मोर्या देवरिया,साभार– नूर सलाम जी.
