Home Blog Page 189

50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रूपयें की लूट में था शामिल

कुशीनगर : रविवार को जिला पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कारवाही में 10 दिसम्बर को हाटा में कैश वैन से डेढ़ करोड़ रूपयें की लूट मामले में फ़रार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश सतेन्द्र यादव उर्फ़ पहलवान को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.

उसके पास से पुलिस ने एक लाख चौसठ हजार रूपयें नगद,सोने चादी के जेवर,बिना नंबर की मोटरसाइकिल,एक पिस्टल तथा चार कारतूस बरामद हुआ है.गिरफ्तार बदमाश सतेन्द्र यादव उर्फ़ पहलवान पुत्र स्व० रामराज यादव निवासी गाँव बलिवन रायमल, थाना- बिसम्भरपुर,जिला – गोपालगंज का रहने वाला है जिसके उपर विभन्न थानों में ढेरों मामले दर्ज है.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xuvoTg8tXtE[/embedyt]

घटिया निर्माण कार्य के कराने को लेकर पाण्डेय बसडीला में ग्रामीणों ने कार्य को रोक, किया प्रदर्शन

कुशीनगर : कसया तमकुही मार्ग के किनारे हो रहे नाली निर्माण में घटिया निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के पाण्डेय बसडीला में ग्रामीणों ने भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को मौके पर काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। निर्माण में मानकों व गुणवत्ता का ध्यान न रखने से गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक कार्य गुणवत्तापरक नहीं कराया जाएगा, काम को होने नहीं दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, विभागीय अधिकारी मौके पर आने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। कसया-तमकुही मार्ग के किनारे नाली निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया ईंट का प्रयोग कर सफेद बालू और न के बराबर सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। आलम यह है कि निर्मित नाली के दीवार में सिर्फ ईंट ही दिख रहा है और आधार पर न हिसाब से गिट्टी गिराई जा रही है। एक बार पैर रख देने से दीवार उखड़ रही है। निर्माण कार्य में हो रही इस अनियमितता से गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जाकर प्रदर्शन कर कार्य को रुकवा दिया। उनका कहना था कि जेई एई और ठेकेदार के खिलाफ सरकारी धन लूटने और लापरवाही बरतने के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हो।

ज्ञात हो कि शनिवार को भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय द्वारा सीडीओ को दिए गए ज्ञापन पर सीडीओ ने अधिशाषी अभियन्ता को तकनीकी जांच के आदेश दिए थे। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों में प्रधान प्रतिनिधि पाण्डेय बसडीला फुलेना यादव, विद्याधर ओझा, शैलेन्द्र कुमार तिवारी नूतन मिश्र, अनिरुद्ध दूबे, गिरीश नारायण पाण्डेय, गोधन यादव, दीपक गोंड, अंकित यादव, नागेंद्र गोंड, अजय यादव, पवन पाण्डेय, विनोद सिंह, शैलेष पाण्डेय, मनोज सिंह, बबलू यादव एवं मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- सुधीर मिश्रा (न्यूज़ सबकी पसंद) साभार- नूर सलाम जी,

जनपदीय द्रोणाचार्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

देवरिया : जनपदीय द्रोणाचार्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का  पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि देवरिया जनपद के यातायात निरिक्षक रामवृक्ष यादव द्वारा द्विप प्रजवलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की गयी  तथा वशिष्ट अतिथि कृपाशंकर मालवीय द्वारा धवजारोहण हुआ । प्रतियोगिता में देवरिया नगर के दर्जनों विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सहभाग किया

जिसमें आदित्य मणी त्रिपाठी प्रथम,स्नेहा गुप्ता द्वितीय,उत्कल यादव ,कृष्णा सैनी तृतीय स्थान, चाहत सैनी,द्विव्या मिश्रा चौथा स्थान पाकर जिले मे अपना स्थान बनाए। शेष 60% से उपर स्थान प्राप्त करने वालो में ज्योति विश्वकर्मा,आशिस यादव,आदित्य शर्मा,प्रिंस,सुहैल,ओम तिवारी,पुष्पांजली,दिव्या प्रकाश ,आदित्य,देवेश मणी,आदित्य सिंह,नितिश,चंद्रपाल,सान्या सिंह,सुप्रिया इत्यादी रहें। यह प्रतियोगिता जनपद के चार स्थानों पर आयोजित हुई जिसमें रूद्रपुर से 150,भाटपार से 50,सलेमपुर से 100 तथा देवरिया नगर से 200 प्रतिभागी प्रतिभाग किए ।

परीक्षा मे सफल छात्र/छात्राओं को मा॰ मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव व विशिष्ट अतिथि कृपाशंकर मालवीय (एडोकेट),उमाशंकर विश्वकर्मा(समाज सेवी),सत्य प्रकाश मिश्रा (अध्यापक राजकीय आई॰टी॰आई देवरिया),मृतुन्जय जी द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र वित्ररित किया गया।मा॰ मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतियोगिता के संयोजक सुजित कुमार सिंह द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिह्नन देकर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत माला व स्मृति चिह्नन देकर किया गया । उपरेक्त जानकारी परीक्षा के संयोजक सुजित कुमार सिंह तथा व्यवस्थापक प्रभुनाथ गुप्ता ने बताया  की परीक्षा मे उत्तीण छात्रों को मुख्य अतिथि रामवृक्ष यादव (TSI )यातायात निरिक्षक देवरिया व विशिष्ट अतिथियों द्वारा 26 जनवरी 2019 को शहर के न्यू कालोनी स्थित S.H.M पब्लिक स्कूल पर 1:30 ‌‌बजे प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिया गया। इस दौरान शिक्षक ललित मणि तृपाठी,हरिओम गुप्ता, सुर्य प्रताप यादव, सचिन श्रिवास्तव, विनोद सैनी , खुशबू बरनवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

हाटा में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, स्कूली बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल

कुशीनगर : शनिवार दोपहर हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढ़ाढ़ा स्थित संतपुष्पा इंटर कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया जिसमें 4 स्कूली बच्चों सहित आधा दर्जन लोग हुए घायल हो गये जिन्हें आस पास के लोगों ने, घायलों को सुकरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया जहाँ सभी का ईलाज जारी है।

राष्टीय मतदाता दिवस – पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने अधिकारियों, कर्मचारियो दिलायी शपथ

कुशीनगर : दिनांकः 25-01-19 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र ने पुलिस कार्यालय में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सभी अधिकारीयों तथा कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी.

पाँच किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार,रामपुर कारखाना थाने का मामला

देवरिया : गुरुवार को एसओ रामपुर कारखाना अपने हमराह Si दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ,काo आशुतोष, सफदर अली, राजेश चौधरी वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान बैतालपुर की तरफ से आ रहे दो लोगों को जांच के लिये रोका गया जिनके पास से पाँच किलो गांजा पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्तिओ के नाम अरविंद यादव पुत्र नथुनी यादव गांव सुन्दरपुर थाना बघोचघाट जनपद देवरिया, तथा प्रदुम्न गुप्ता पुत्र सोहन गुप्ता निवासी खडाइच थाना रामपुर कारखाना है।

टूरिस्ट बस और ट्रक की भिड़ंत में दर्जनों घायल…

कुशीनगर : सोमवार सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धुनवलिया NH 28 के फोरलेन पर घनें कोहरें के चलते लग्जरी टूरिस्ट बस और ट्रक में टक्कर हो गयी जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये.

तथा दोनों में टक्कर के बाद दोनों के पीछे चल रही करीब आधा दर्जन गाड़िया हाईवे पर आपस में एक दुसरे से भीड़ गयी. लग्जरी बस दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी.

जब अपनी सरकार में सिस्टम ने विवाद को सुलझाने के बजाय उलझाया…

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव बिहुली सोमाली में बीजेपी के मंडल मंत्री रहे वकील सिंह के परिजनों ने उनकी मौत के बाद विवाद शुरू होने के समय रहे तत्कालीन एसडीएम प्रमोद कुमार और हल्का दरोगा को जिम्मेदार बताया है जिन्होंने जमीन विवाद पर जाँच करने तो आये लेकिन सुलझाने के बजाय उलझा दिया जिसकी कीमत वकील सिंह को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

दरअसल बीजेपी नेता के घर के ठीक सामने सार्वजनिक भूमि पर गाँव के ही खलील नाम के व्यक्ति ने झोपडी डाल कब्ज़ा करने लगा जिसकी शिकायत करने पर तत्कालीन एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुचे तथा झोपडी को वहा से हटाने के बजाय वहा यथास्थिति बनाये रखने का आदेश देकर चले गये.अब इसी मामले को लेकर शनिवार को एक बार फिर वकील सिंह ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराये जिसके बाद शाम को कब्जाधारियो ने उनपर हमला बोल दिया जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गये तथा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

रामकोला में मारपीट के दौरान घायल बीजेपी नेता की हुई मौत,मेडिकल कॉलेज में चल रहा था ईलाज…

कुशीनगर : रामकोला थानाक्षेत्र के गाँव बिहुली सोमाली के बीजेपी रामकोला देहात मंडल महामंत्री वकील सिंह हत्या की ख़बर मिली है जो गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ईलाज के लिये भर्ती थे.जहा उनकी मौत हो गयी है.

बताया जा रहा है की शनिवार को गाँव में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान बीजेपी के रामकोला देहात मंडल महामंत्री रहे वकील सिंह बुरी तरह घायल हो गये थे जिन्हें ईलाज के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहा ईलाज के दौरान उनकी मौत की ख़बर मिली है.

बाईक सवार को बचाने में पुल से सवारियों से भरा आटो पलटा, दर्जन भर लोग घायल

कुशीनगर : शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के NH-28 पर चौबाइनपट्टी स्थित खरदर पुल पर अचानक आगे आये बाईक सवार को बचाने में पुल पर सवारियों से भरा टेम्पो पलट गया जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये,जिन्हें स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।