Home Blog Page 191

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप,तीन दिन बाद भी मामला नहीं हुआ दर्ज

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने गांव लक्ष्मीपुर  मिश्र के व्यक्ति ने अपने लड़की को गांव के युवक श्रीकांत गौड़ पुत्र जिउत गौड़ पर बहला फुसलाकर घर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुये थाने में 8 जनवरी को तहरीर सौपी परन्तु पुलिस की तरफ से अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

तहरीर में आरोप लगाया है की युवक गाँव में लड़की के साथ कई बार कर चूका है छेड़खानी कर चूका है परन्तु गाँव के लोगों के समझाने पर मामला दर्ज नहीं कराया,लड़की के नाबालिग़ होने का फ़ायदा उठाकर उसने फोन पर बात करने लगा तथा उसे बहला फुसलाकर उसे लेकर फरार है।लड़की अपने माँ के कुछ जेवर भी अपने साथ ले गयी है. इस मामले में दोषी युवक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है परन्तु अभी तक मामला पंजकृत नहीं हुआ है।

डायल-100 के आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज,जाँच में मिली थी लापरवाही

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने ड्यूटी में लापरवाही पाये जाने पर यूपी डायल-100 के आठ पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है।

बताया जा रहा है की रात्रि ड्यूटी में 4 पीआरवी वाहन रात्रिगस्त पर प्वाइंट पर नहीं मिले थे जिसे ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलम्बित कर दिया है।

कसया में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब की खेप व सामग्री बरामद

कुशीनगर : कसया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान हाईवे पर जांच के लिये एक पिकअप को रोका गया तो उसमें से भारी मात्रा में क्रेजी रोमियो व्हिस्की शराब तथा उसे बनाने वाली सामग्री पुलिस को मिली।जिसका मिलान करने पर कुल 75 पेटी की क्रेजी रोमियो व्हिस्की व यूरिया ,नौसादर,40 लीटर के करीब कच्ची शराब मिला।

शराब की खेप के साथ चल रहे दो लोगो को पुलिस ने पकड़ा जिनकी पहचान देवरिया जनपद के गांव मिसेन मुंडेरा निवासी महबूब अंसारी पुत्र समसुद्दीन ,थाना रामपुर कारखाना एवं इसी थाने के गांव डुमरी निवासी अरबाज अली पुत्र निसार अहमद के रूप में हुई।जिन्हें पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुऐ जेल भेज दिया।

14 लाख रूपये का राजस्व नही चुकाने पर कारोबारी को भेजा गया जेल

कुशीनगर : कसया तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव अशोगवा में संचालित कृष्णा चावल उधोग के मालिक अनिरुद्ध राय को राजस्व वसुलने गये नायब तहसीलदार ने उन्हें पैसा जमा कराने को कहा परन्तु राजस्व चुकाने में असमर्थता जताने पर गिरफ्तार करा कर जेल भेजवा दिया।

इसी सप्ताह संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने तहसील के राजस्व बकायेदारों पर कार्यवाही कर राजस्व वसुलने का निर्देश दिया था जिसके तहत मुख्य टॉप टेन बकायेदारों के यहाँ कार्यवाही की जा रही है।जिसमे यह कार्यवाही भी शामिल है।

पडरौना में गुटखा कारोबारी की दुकान पर केंद्रीय जीएसटी टीम की रेड…

कुशीनगर : पड़रौना नगर के सुभाष चौक पर स्थित हनुमान ट्रेडर्स दुकान  (गुटखा ) पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर डिवीजन गोरखपुर की टीम द्वारा रेड की गयी।

जहाँ टीम द्वारा लगभग 8 घंटे तक सही खरीद व बेचने की सभी बिलों की गहनता से जांच की तथा कई दस्तावेज अपनी साथ ले गयी है।टीम ने सीजीएसटी टैक्स चुकाने में हुई अनिमियता पर टीम ने कार्यवाही की है।

शराब तस्करो का पीछा करने के दौरान यूपी-100 की गाड़ी पलटी, सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के तीनफेडिया रेलवे स्टेशन के पास मोटर साईकल सवार शराब तस्करो के पीछा करने के दौरान यूपी-100 की पिआरबी 2531 अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गयी,

गलिमत रही कि कोई पुलिसकर्मी बड़ी दुर्घटना से बच गया परन्तु इसका फायदा उठाकर तस्कर भागने में कामयाब रहे।

अहिरौली बाजार थाने में हुई जोड़ो की शादी, पुलिस दोनों परिवारों को मनाने में रही कामयाब…

कुशीनगर : सोमवार को अहिरौली बाजार थाना प्रेमी जोड़ी की शादी का गवाह बना, क्षेत्र के गांव होलिया निवासी शिवनारायण निषाद ने अपनी पुत्री गुंजा निषाद की शादी गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी मोनू निषाद से पक्की की थी परन्तु कुछ दिन बाद वह खुद लड़के के यहाँ जमीन सम्पति कम का हवाला देकर शादी नही करना चाहते थे।

परन्तु तब तक देर हो चुकी थी दोनों मोबाइल फ़ोन से बात चीत किया करते थे।और जब लड़की को लगा की पिता मेरी शादी वहा नही करेगे तो दोनों घर से फ़रार हो गये।मामला थाने में आने पर पुलिस ने इनसे संपर्क कर थाने बुलाया तथा दोनों के परिजनों से बात कर थाने में शादी करा दी।

पुलिस अधीक्षक ने ग्राहक सेवा केन्द्रों की सुरक्षा व्यस्था का लिया जायजा

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने आज पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राहक सेवा केन्द्रो की सुरक्षा व्यस्था को जाँच की तथा जहाँ सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे उन्हें जल्द लगवाने सहित सशस्त्र गार्ड रखने का निर्देश दिया।

उसके बाद पुलिस अधीक्षक का काफिला एन्टी रोमियो दस्ते के साथ कॉलेजो के आस पास घूम रहे आठ मनचलों को घेराबंदी कर  पकड़ा तथा उनके परिजनों को बुलाकर दुबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया।

कुशीनगर एयरपोर्ट – पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुये अधिकारियों की दौड़ भाग शुरू….

कुशीनगर : कुशीनगर में बन रहे अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घघाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते है हालांकि अभी इस बारे पीएमओ की तरफ से जिला प्रशासन को कोई आधिकारिक सूचना नही मिली है लेकिन इस बारे सुगबुगाहट शुरू हो गयी है कि पीएम मोदी आ सकते है इस कार्यक्रम के लिये कुछ दिन पूर्व कुशीनगर समेत आस-पास के सांसदों का प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री से मिल कुशीनगर आकर एयरपोर्ट के उद्धघाटन करने का आग्रह कर चुका है।

जिसके बाद चुनावी साल में प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को देखते हुये रविवार को जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ,कसया के जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय के साथ एयरपोर्ट का दौरा किया तथा कार्य मे तेजी लाते 15 दिनों के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया।अब आप सोच रहे होंगे कि अभी हाल में ही एक न्यूज आयी थी कि कुशीनगर एयरपोर्ट के लिये पैसे नही मिले तो 15 दिनों में काम कैसे पूरा होगा।

अब आपको पूरे मामले से पर्दा उठा रहे है दरअसल अभी भी नये एटीसी, टर्मिनल बिल्डिंग व गेस्ट हाउस सहित कईओ का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है परन्तु चुकी यह चुनावी वर्ष है समय कम है इस लिये पुराने पड़े एटीसी, टर्मिनल बिल्डिंग व गेस्ट हाउस सहित आवश्यक चीज़ो को 15 दिनों में मरमत का कार्य पूरा कर चलने के लायक बनाया जायेगा जिसे प्रधानमंत्री मोदी उद्धघाटन करेगें।तथा नये निर्माण का कार्य साथ मे जारी रहेगा।

हालांकि अभी विमानों की आवाजाही कहाँ से कहा तक होगी यह स्पष्ट नही है।आने वाले दिनों में साफ हो जायेगा जिसकी सूचना आप लोगों तक मिलेगी।

प्रिंसिपल साहब फसे तो मार दी पलटी, डीएम ने पुरे मामले की जाँच करने का दिया निर्देश..

कुशीनगर : कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव सखवनिया के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को आखिर छात्रा का नाम काटना उन्हें अब महंगा पड़ गया।यह मामला मीडिया में कई दिनों तक सुर्खियां बना रहा जिसका संज्ञान लेकर डीएम डॉ अनिल कुमार सिंह ने प्रिंसिपल कैप्टन सीबी सिंह को तलब कर मिलने को बुलाया जहाँ प्रिंसिपल साहब ने मौका देख पलटी मार दी।

अपने स्पष्टीकरण में प्रिंसिपल सिंह ने बताया कि छात्रा का नाम काटा नही गया बल्कि केवल उसको निलम्बित किया गया क्योंकि उसने बिना पूछे स्कूल से बाहर गयी थी।हालांकि प्रिंसिपल सिंह अपने तर्कों से डीएम डॉ अनिल कुमार सिंह को संतुष्ट नही कर पाये, जिससे डीएम ने पुरे मामले की जाँच जिला विद्यालय निरीक्षक को कर रिपोर्ट देने को कहा है।वहीं इस मामले छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।