Home Blog Page 190

गड्ढे में गिरे तेंदुआ को ग्रामीणों ने रस्से से बांधा, हुई मौत…

कुशीनगर : जटहा बाजार के एकवनही गांव में रात के पहर एक तेंदुआ घुस आया तथा अंधेरे में शौचालय के लिये खोदे गये गड्ढे में गिर गया, उसकी आवाज सुन गामीणों ने उसे गड्ढे में ही रस्से से बांध दिया बताया जा रहा है जिससे तेंदुआ की मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

वही गांव वालों ने इलाके में एक और तेंदुआ की होने की बात कह रहे है।इलाक़े में तेंदुआ जैसे खतरनाक जानवर आने की ख़बर से लोगों में भय देखा जा रहा है।

मिट्टी का तेल से नाबालिग़ को जलाकर मारने के मामले में फ़रार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : बुधवार को पडरौना कोतवाली पुलिस ने पडरौना के छावनी मुगलपुरा मुहल्ले में हुये नाबालिग़ लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के मामले में फ़रार चल रहे 25 हजार के ईनामी शकील पुत्र शहादत छावनी पूर्व मुगलपुरा को पडरौना ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया.

क्या था मामला – दरअसल नवम्बर महीने में अनवर अली पुत्र शाकिर निवासी छावनी पूर्वी की नबालिग बेटी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया था जिसमे वह गंभीर रूप से जल गयी थी तथा इलाज के दौरान 24.11.2018 को उसकी मौत हो गयी थी.इस मामले में सल्लम पुत्र शहादत तथा शकील पुत्र शहादत दोनों के खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ था जिसमे सल्लम को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था अब दुसरा अभियुक्त शकील भी पुलिस के हत्थे चढा है.

पड़रौना में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज किया

कुशीनगर : पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव मे नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।घटना के बाद से नाबालिग लड़की सदमे में है वही लड़की के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी जिसपर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.वहीं नाबालिग का मेडिकल जाँच कराया जा रहा है।

नोट: मामला नाबालिग़ से जुड़ा होने के कारण नाम व पता नहीं लिखा गया है…

तरयासुजान में 20 वर्षीय युवक का शव बगीचे में फंदे से लटकता मिला…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गडहिया चिंतामड़ी में गांव के समीप बगीचे में 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से बधे फंदे से लटकता मिला है।जिसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बेदुपार निवासी 20 वर्षीय सतेंद्र कुशवाहा पुत्र नगीना कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने पेड़ से शव उतार अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।वही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि रिस्तेदारी जाने के लिए कल घर से निकला था।

खड्डा रेलवे स्टेशन पर यात्री ने टीटी को मारी चाकू,S-19 नंबर की बोगी की घटना…

कुशीनगर :सोमवार शाम खड्डा रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास की S-19 नंबर की बोगी में एक यात्री ने मामूली कहासुनी के दौरान अंजनी कुमार नाम के टीटी को चाकू मार दी जिसमे टीटी की गंभीर चोटें आयीं है जिन्हें ईलाज के लिये भेजा गया है।वही हमलावर मौका देखकर ट्रेन से फ़रार हो गया।

जिले में जिला कारागार निर्माण के लिये शासन से पहली क़िस्त में 20 करोड़ रूपयें जारी…

कुशीनगर : जिले में जिला कारागार निर्माण के लिये जिला प्रशासन द्वारा चयनित भूमि जो पडरौना तहसील के गाँव लमुआ,भटवलिया,मजरा केवल छपरा एव केवल छपरा में चयनित किसानो के 24.660 हेक्टेयर भूमि क्रय हेतु 40 करोड़ 98 लाख दो सो नम्बे रूपये की स्वीकृति किया जा चूका है जिसके क्रम में पहले क़िस्त में 20 करोड़ रूपयें जारी कर दियें गये है.जिनसे किसानों की भूमि का क्रय किया जायेगा.

आप लोगों को बताते चले की जिला कारागार के निर्माण प्रकिया जल्द शुरू कराने के लिये कुशीनगर से सांसद राजेश पाण्डेय द्वारा 27-06-17 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र लिखकर इस समंध में आवश्यक निर्देश देने की मांग की थी जिसके उपरांत सरकार द्वारा आवश्यक पहल करते हुये पैसा जारी किया गया है.

भूटान की राजकुमारी डेक्कन वांगमो वांगचुक धार्मिक यात्रा के तहत पहुँची कुशीनगर

कुशीनगर : भूटान की राजकुमारी डेक्कन वांगमो वांगचुक धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार शाम कुशीनगर पहुँची जहाँ उन्हें प्रशासन की तरफ से एसडीएम अभिषेक पाण्डेय ने स्वागत किया।

राजकुमारी शनिवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर उनकी लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर चढायेगी इसके आज की रात रुकने के बाद रविवार को कुशीनगर से बैशाली रवाना हो जायेगी।उस दौरान उनके प्रवास के दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

कुबेरस्थान के गाँव लक्ष्मीपुर में जलनिकासी को लेकर हुयी जमकर मारपीट कई घायल

कुशीनगर : शुक्रवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर टोला कचनार में जलनिकासी को लेकर हुये विवाद में दो पछ आमने-सामने आ गये देखते-देखते वहा जमकर मारपीट शुरू हो गयी जिसमे आधा दर्जन लोग चोटिल हुये है सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिये अस्पताल भेजवाया.

बताया जा रहा है की गाँव हसनैन और हकीम के बीच जल निकासी को लेकर आपस में कई बार कहासुनी हुई है परन्तु इस बार मामला कहासुनी से ज्यादा मारपीट में बदल गयी जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने मामला शांत कराया तथा घायलों को अस्पताल भेजा.अभी पिछले दिनों इसी गाँव में जमीन विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया था उसके बाद फिर यह मारपीट का मामला सामने आया है.

कुशीनगर कसाडा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बने घरो को किया गया सीज

कुशीनगर : शुक्रवार को कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण(कसाडा) के क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बन रहे कई घरों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय  ने सीज करा दिया इसके बाद से अवैध निर्माण करा रहे लोगों में कार्यवाही से बेचैनी बढ़ी हुई है।

हाटा में ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे NH-28 पर ट्रक और कार के आमने-सामने की भिड़ंत में आधा दर्जन लोगो की घायल होने की ख़बर है।इसमें गंभीर रूप से घायलों को ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल गाजियाबाद निवासी जो बिहार में अपने नजदीकी के यहाँ शादी में शामिल होने जा रहे थे की हाटा में हादसे के शिकार हो गये वही ट्रक चालक तेज रफ्तार से भागने में कामयाब हो गया।