Home Blog Page 193

हाटा में भारी पैमानें पर वैध सरकारी दवाओं को नहर में फेका गया….

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धूस नहर में सरकारी वाहन से भारी पैमाने पर सरकरी दवा फेका गया है जो जून 2019 वैध है। किसी व्यक्ति ने हाटा एसडीएम को इस बारे में सूचना दी जिस पर एसडीएम मौके पर पहुँच जाँच किया परन्तु किसी ठोस कार्यवाही के इसे दबाने में लग गये मौके पर मैजूद रहे गांव के संदीप यादव ने बताया कि नहर में फेंकी गयी सभी दवाये वैध है इस बारे में जब एसडीएम को बताया गया तो इसे लीपापोती में लग गये।

सवाल यह उठता है कि इतनी मात्रा में सरकारी दवाओं को क्यो फेका जा रहा है जबकि जरूरत मंद मरीजों को अस्पतालो में दवाएं मिलती नही तथा डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाये लिखते है।

कुबेस्थान के गांव गंगौली में जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष,दो लोगों की मौत कई घायल….

कुशीनगर :कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव गंगौली में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत तथा दो लोगों की गंभीर घायल होने की ख़बर है।

बताया जा रहा है की गांव के ही शिवबचन सिंह ने हाल के दिनों में एक भूमि बैनामा लिया था।जिस पर उनका कब्जा नही मिल पाया था तथा उसी जमीन पर उसी गांव के देवनारायन ने अपनी जमीन बताकर कब्जा कर रखा था जिस पर वर्तमान में सागौन पेड़ लगा उसी की शाखाओं को काटने की सूचना पर शिवबचन अपने भाई जितेंद्र के साथ पहुचे जहाँ दोनों तरफ से कहासुनी के दौरान देवनारायण के परिजनों द्वारा गड़ासे से वार कर दिया गया।जिससे दोनों भाई गंभीर जख्मी हो गये तथा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मारपीट के बीच मृतक शिवबचन के घर से दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आयीं है जिनका ईलाज चल रहा है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के साथ पुलिस के अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया।

फाजिलनगर में कोचिग पढकर जा रहे छात्र को बस ने मारी ठोकर,ईलाज के दौरान हुई मौत…

कुशीनगर : शनिवार सुबह पटहेरवा थानाक्षेत्र के अशोगवा गाँव के प्रदीप पुत्र उपेन्द्र कुशवाहा फाजिलनगर से कोचिग पढकर घर जाने के दौरान पीएनबी बैंक के सामने तेज रफ़्तार से आ रही बस ने ठोकर मार दी जिसमे छात्र बुरी तरह घायल हो गया जहा मौजूद आस-पास के लोगों ने सीएचसी फाजिलनगर ले गये जहा डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर के लिये रेफ़र कर दिया उधर सूचना पर पहुचे घर वालो ने उसे गोरखपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

रामकोला में मनचलों ने महिला से की छेड़खानी, विरोध जताने पर जला दिया पूरा घर….

कुशीनगर : रामकोला थानाक्षेत्र के गाँव भटही खुर्द में गुरुवार देर शाम घर में अकेली महिला को देख कुछ आवारा किस्म युवकों ने महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी जिसका विरोध व शोर मचाने पर भाग निकले,जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी तो उससे नाराज दबंग मनचलों ने रात के पहर महिला की झोपडी में आग लगा दी जिससे घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया.

गाँव में इस तरह की घटना से खासकर लडकियों और महिलाओ में असुरक्षित महसूस कर रही है गाँव के प्रधान ने मीडिया से बातचित में बताया की गाँव के दुसरे मोहल्ले के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों से गाँव की लडकिया और महिलाये परेशान है.महिलाओ के आने-जाने पर उनके साथ छिटाकसी आम बात हो गयी है.

अब तो हद हो गयी पहले महिला से छेड़खानी और उसके बाद घर में आग लगा दिया,उधर शिकायत पर रामकोला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया परन्तु अभी तक किसी को गिरफ्तार करने में नाकामयाब साबित हुई है.

जमीनी विवाद में मारपीट, बीच बचाव करने गयी लड़की पर फेका तेजाब…..

कुशीनगर : खड्डा थानाक्षेत्र के गाँव बन्धु छपरा में जमीनी विवाद में हुये झगड़े में पिता-पुत्र गंभीर घायल हुये है तथा बीच बचाव करने गयी लड़की के ऊपर दबंगों ने तेजाब फेंक दिया जिसमें लड़की गंभीर रूप से चपेट में आ गयी जिसको ईलाज के जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है की गाँव के चंद्रिका और शाह आलम के बीच जमीनी विवाद है इसी को लेकर दोनों पछो में कहासुनी के बाद शाह आलम के परिवार की तरफ से राड और डंडे से चंद्रिका के परिवार पर हमला कर दिया जिसमे चंद्रिका तथा उनका लड़का राजकुमार घायल हो गये तथा अपने भाई और पिता पर हमला होता देख चंद्रिका की बेटी अंजू बीच-बचाव करने आई जिस पर शाह आलम के घर की तरफ से तेजाब फ़ेकने का आरोंप लगा है.

मामला दो समुदाय से जुड़े होने के चलते पुलिस सतर्क हो गयी है तथा हमलावर शाह आलम के परिवार के पांच लोगों खिलाफ़ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है उधर लड़की पर तेजाब फेकने की ख़बर पर डीएम ने जाँच का आदेश दिया है.

NIA और ATS की संयुक्त कार्यवाही में अमरोहा से पाँच संधिग्ध लोग गिरफ्तार

लखनऊ : NIA और ATS की संयुक्त कार्यवाही में यूपी की अमरोहा से हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम संगठन से जुड़े पाँच लोगों को पकड़ा है जिनकी भूमिका संधिग्ध बताई जा रही है तथा वहा से बिस्फोटक वस्तुऐ भी बरामद हुई है।

इस समंध में जांच एजेंसिया इन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

सेना में नौकरी लगाने को लेकर 12 लड़को से चालीस लाख अस्सी हज़ार की ठगी…..

कुशीनगर : थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने सेना में नौकरी लगाने को लेकर ठगी करने के मामले में पिता-पुत्र को खिरकिया से गिरफ्तार किया है।इस मामले का खुलासा एसएसपी उत्तरी गौरव बंसवाल ने पुलिस कार्यलय में प्रेस वार्ता में बताया की।

थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने दो लोगो को पकड़ा है जो पिता-पुत्र है जिनके नाम अजय कुमार सिंह पुत्र कुँवर सिंह निवासी आसन्द टोला बलेसरा थाना उचका जिला गोपालगंज तथा अमरजीत सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह जो सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर फ्रॉड करते थे हाल के दिनों में 12 लड़कों से 40 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करी है तथा लड़को को कुशीनगर से फर्जी तरीके से पंजाब के जालन्धर में आर्मी कैंपस में ट्रेनिंग कराया तथा इन्हें फ़र्जी नियुक्ति पत्र जारी कर तीन बड़े शहरों की आर्मी बटालियन में भेज दिया जहाँ जाने पर सेना के अधिकारियों ने बताया है कि नियुक्ति पत्र सही नही है जहाँ इन्हें ठगी होने का एहसास हुआ।

तथा लौटकर इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो लोगों को पकड़ा है इससे जुड़े दो लोग अभी फ़रार है।ठगों ने एक लड़के से 3 लाख 70 हजार की रकम वसूला है।

हत्या, लूट व गैगेस्टर एक्ट में वांछित ₹ 25000 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में थाना रामकोला द्वारा हत्या, लूट व गैगेस्टर में वांछित ₹ 25000 हजार रूपयें का ईनामी अभियुक्त तथा थाना कोतवाली पडरौना द्वारा ₹ 15000- ईनामी वांछित सहित 05 गौ तस्कर किये गये गिरफ्तारी पर अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) गौरव बंसवाल का बाईट देखे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M7Lbph3n3x8[/embedyt].

पडरौना के सुभाष चौक और बेलवा चुंगी पर बनाया गया रैन बसेरा…..

कुशीनगर : शनिवार को पडरौना नगर पालिका की तरफ से सुभाष चौक व बेलवा चुंगी पर बेसहारा व बिनआसरे के लोगों को ठंड से बचने के लिये रैन बसेरा बनाया गया है जिसमे रजाई गद्दा व अलाव की व्यवस्था की गई है जिसका उद्धघाटन एसडीएम सदर गुलाब चंद राम और चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जयसवाल के द्वारा किया गया।

इस दौरान साथ में सभासद गण सोनू यादव रामाश्रय गौतम नगरपालिका के कर्मचारी गण व दीपक जायसवाल,दीनदयाल मद्देशिया अरुण सिंह,आलोक विश्कर्मा ,नीरज मिश्रा ,भरत चौधरी ,श्याम साहा ,पिंटू साह विनय मद्देशिया ,सिद्धार्थ जायसवाल, सागर पांडेय ,कुन्दन सिंह ,मानस मिश्रा ,विनय गौड़ मंथन सिंह, भोलू यादव ,दीपु व्याहुत अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

साभार – भरत चौधरी

कुशीनगर घूमने आये विदेशी पर्यटक की मौत, 43 लोगों के साथ आये थे घूमने….

कुशीनगर : कुशीनगर घूमने आए एक विदेशी पर्यटक की मौत की ख़बर मिली है जो म्यामार देश के रहने वाले थे कुशीनगर भ्रमण के दौरान अचानक हुई थी तबीयत खराब,जहां उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था परन्तु कोई सुधार ना होता देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था।

जहाँ ईलाज के दौरान म्यामार निवासी 74 वर्षीय पूर्व सैनिक कु थाल की मौत हो गयी, वह अपने देश के43 पर्यटकों के साथ कुशीनगर घूमने आये थे।