Home Blog Page 194

अनुपूरक बजट में कुशीनगर एयरपोर्ट की भारी उपेक्षा, नही मिला कोई बजट,पैसे के अभाव में आधा अधूरा पड़ा है कार्य….

कुशीनगर :प्रदेश सरकार ने बुधवार को मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 8054.49 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। तथा बजट में अयोध्या में एयरपोर्ट बनाने के लिये जहाँ सरकार ने ₹ 200 करोड़ रुपये व्यस्था की है तथा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के लिये ₹ 300 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट में पैसे की व्यस्था की है परन्तु कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये बजट में कुछ भी नही दिया गया।

जिससे अब निर्माण कार्य मे और देरी का सामना करना पड़ सकता है अब जिले के लोगों के साथ साथ एयरपोर्ट जल्द शुरू होने की आश लगाये लोगों को भारी निराशा हुई है। तथा सरकार की कथनी और करनी भी एयरपोर्ट कार्य को लेकर उजागर हो गयी है।

बजट के अभाव में एयरपोर्ट के मुख्य भाग फायर बिल्डिंग, एटीसी और टर्मिनल का कार्य जस के तस पड़ा है बरहाल अब उन माननीय को भी सोचना चाहिए जो कुशीनगर एयरपोर्ट को इसी दिसम्बर माह में पीएम मोदी के हाथों उड़ान शुरू कराने की सपनें जनता को दिखाये थे परन्तु बिना बजट के कौन सा एयरपोर्ट चालू होगा यह समझ से परे है।

ग्राम प्रधान के साथ चौराहे पर घेरकर मारपीट,गाँव मे पुलिस कर रही है कैम्प …..

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला गुनाकर के प्रधान पर गांव के ही कुछ लोगों ने चौराहे पर घेर कर हमला कर दिया जिसमें प्रधान तारकेश्वर शाही को गंभीर चोटें आई है मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस गांव में कैम्प कर रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान पर हमला जमीनी विवाद और प्रधानी चुनाव को लेकर हुये रंजिश में की गयी है वही मारपीट की ख़बर सुनकर प्रधान के पक्ष विपक्ष आमने सामने आ गये जिससे गांव में माहौल तनाव पूर्ण बना बरहाल पुलिस की चौकसी से तनावपूर्ण परन्तु कंट्रोल में है।

बोलेरों और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत में एक बुजूर्ग की मौत कई घायल

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा कसाडा चौक के नजदीक बोलेरों और सवारी लिये टेम्पों में आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमे एक बुजुर्ग की मौत हो गयी तथा अन्य लोगों को हल्की चोट आई जिन्हें सीएचसी पर ईलाज के लिये भेजा गया.मृतक बुजुर्ग का नाम विकाऊ बताया गया जो तमकुही रोड के रहने वाले थे,वहीं बोलेरों चालक भीषण दुर्घटना कराकर बोलेरों लेकर भाग निकला.

चोरी की तीन लैपटॉप और हथियार के साथ शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में…..

कुशीनगर : बुधवार को क्षेत्राधिकारी कसया ओमपाल सिंह ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त शातिर चोर के पकड़ने जाने का ख़ुलासा अपने अपने कार्यलय में किया जहा बताया की पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की एक संधिग्द व्यक्ति झोले में कुछ रखकर जा रहा है,पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयाश किया गया जहा वह संधिग्द भागने लगा जिसे टीम ने पकड़ा.

तलासी में उसके पास से चोरी की तीन लैपटॉप, नगद 2100 रूपये व एक 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ तथा उसकी पहचान पप्पू प्रसाद उर्फ छोटे निवासी सहजौली बताया गया जाँच में पता चला की इसके उपर पूर्व में गंभीर धारोंओ में कई मामला पंजकृत है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, राकेश रोशन ¨सह, कांस्टेबल इंद्रभान यादव, जितेंद्र कुमार निषाद, अविनाश यादव, शंखधर राय शामिल रहे.

हाटा में कैशवैन के ड्राइवर को दिनदहाड़े गोली मारकर 1 करोड़ से अधिक रूपयों की लूट….

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र में बाईक सवार बदमाशों ने  कैश वैन को पीछा कर ड्राइवर पर फायर कर 1 करोड़ से अधिक रुपयों की धनराशि को लूटने का मामला सामने आया है।कैश वैन पेट्रोल पम्प व अन्य जगहों से पैसा इक्कठा कर जा रहा था,वहीं ड्राईवर की की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।वही लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल कर रहे है।

इस लूटकांड पर एसपी राजीव नारायण मिश्र का मीडिया से बात रखते बाइट देखे….

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rWD3YpUOyv8[/embedyt]

 

पीड़ीया दहवाने गई लड़की का दुप्पट्टा जनरेटर में फसने से हुई मौत

कुशीनगर :रविवार को विशुनपुरा थाने के ठाढ़ीभार गांव की लडकियो द्वारा पीडिया दह्वाने जाने के दौरान बाजे के लिये लगा जनरेटर में दुपट्टा फ़सने से फूलमती पुत्री बुद्धू मुसहर की हालत बिगड़ गया जहा ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी.सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. फूलमती हाल में ही अपने ससुराल से मायके में पीडिया के लिये आई थी.जहा उसके साथ दुर्घटना हो गया.

दो इनामी बदमाशों सहित चार गैंगस्टर एक्ट अभियुक्तों को पकड़ने में मिली कामयाबी

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.12.2018 को फरार चल रहे 15000-15000 रुपये के पुरस्कार घोषित 02 अभियुक्तों सहित 04 शातिर गैंगेस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में रामकोला थाना ,कुबेरस्थान व तरयासुजान थाने पुलिस को कामयाबी मिली है.

इस समंध में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने अपने कार्यलय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया की रामकोला पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ₹15000 का इनामी बदमाश राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी सेमरा थाना कुबेरस्थान रामकोला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जो कही भागने की फ़िराक में था तलासी में उसके पास से 12 बोर का कट्टा बरामद हुआ है.

तथा कुबेरस्थान थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुध सत्येंद्र कुमार गौड़ पुत्र अमीर प्रसाद निवासी झुगंवा थाना कसया को कसया थानाक्षेत्र के लगड़ी तिराहा से पकड़ने में कामयाबी पाई उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया गया. वहीं तरयासुजान थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जिनमे छोटे लाल यादव पुत्र बिहारी यादव व शम्भू यादव पुत्र नगीना यादव निवासी अहिरौली दादन थाना तरयासुजान इनके पास से पुलिस ने 12 बोर का तमंचा के साथ जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

आग से तीन घर जले लाखों की हुई क्षति,बड़ा हादसा होने से बचा

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे कोतवाली पडरौना क्षेत्र के गाँव रामपुर में अचानक लगी आग से तीन घर तथा घरों में रखा बर्तन, कपड़ा, अनाज सभी जलकर राख हो गए।
सुबह ठंड के वजह से कई लोग उन घरों में सो रहे थे लोगों के शोरगुल सुन किसी तरह वहाँ से निकले।
ग्रामीणों ने काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया तथा सूचना पर पहुँची फायर सर्विस की गाड़ी ने बची आग को बुझाने में सहयोग किया।
जिन तीन लोगों के नुकसान हुआ है उनमें घनश्याम खरवार, मनिरका खरवार तथा छागुर खरवार शामिल है, पीड़ितों के अनुसार भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है तथा उन्होंने शक जताया है कि यह आग किसी ने जानबूझ कर लगाया है।
वहीं मटीहानिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सुशील श्रीवास्तव ने मौके पर पहुँच नुकसान को देखा तथा राजस्व विभाग के लेखपाल को हुए नुकसान के बारे में बताया।तथा एसडीएम सदर को कई बार फ़ोन से संपर्क करने की कोशिस की परन्तु एसडीएम द्वारा फ़ोन नही उठाया गया।
ख़बर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की तरफ से कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर कोई नही पहुँचा था।

दो लग्जरी गाडीयों से अवैध शराब सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर :मुखबीर की सूचना पर हाटा कोतवाली पुलिस ने बाघनाथ चौराहे से दो लग्जरी वाहनों से 350 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद किया गया है साथ ही तस्करी में लिप्त चार तस्करों को पकड़ा गया जो मूलतः हरियाणा राज्य के रहने वाले है.

गिरफ्तार व्यक्तिओ के नाम 1- धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश बैरागी निवासी गुभाना थाना बहादुरगंज हरियाणा,2- सागर बाल्यान पुत्र रामपाल निवासी मजारी थाना बादली जनपद जज्जर हरियाणा,3- यासिन पुत्र बलवान निवासी गुभाना थाना बहादुरगंज हरियाणा और नीरज पुत्र धरम सिंह निवासी करार थाना मुथल जनपद सोनीपथ हरियाणा है.पुलिस ने इनके विरुध धोकाधडी,और आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है.