Home Blog Page 27

NTT डिप्लोमा कोर्स गाजीपुर बलिया मऊ जौनपुर सहित यूपी के लिये, रेगुलर और डिस्टेंस माध्यम से

NTT डिप्लोमा कोर्स गाजीपुर बलिया मऊ जौनपुर सहित यूपी के लिये, रेगुलर और डिस्टेंस माध्यम से

नमस्कार, हम यहां NTT यानि Nursery Teacher Training कोर्स के बारे में, संस्थान , कोर्स ड्यूरेशन एवं फीस के बारे में जानेंगे।

NTT Full Form :

NTT का full form Nursery Teacher Training (NTT) होता है। जिसे हिन्दी में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कहते है।

एनटीटी क्या है व फ़ायदा ? :

एनटीटी एक डिप्लोमा कोर्स है। जो 12वी के बाद किया जा सकता है जो एक या दो वर्षीय पाठ्यक्रम का होता है। इस कोर्स को करने के बाद निजी प्री प्राइमरी स्कूल में टीचर के रूप में कार्य कर सकते है।

साथ ही अगर आप यूपी राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से B.Ed करना चाहते हैं तो इसके लिए बीटीसी (डीएलएड) या एनटीटी होना आवश्यक है।तभी आप बीएड के लिये प्रवेश पा सकते है।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

सरकारी स्कूलों में NTT द्वारा नौकरी :

जैसा कि आप सभी जानते है यूपी के अंदर अभी कोई भी प्री प्राइमरी स्कूल नही है।जबकि अन्य कई राज्यों में है।इस कारण यूपी के सरकारी स्कूलों में एनटीटी कोर्स किये लोग सरकारी नौकरी नही कर पाते ।

लेकिन हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल में तब्दील करने की बात कही है।

अगर ऐसा होता है तो भविष्य में एनटीटी कोर्स की सरकारी नौकरी के लिये यूपी में अवसर मिलेंगे।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

प्री प्राइमरी क्या है ? :

यहां प्री प्राइमरी से मतलब class 1 से नीचे यानी जिसे हम प्ले स्कूल, नर्सरी, एलकेजी

NTT Course Institute :

अगर आप NTT कोर्स जॉइन करना चाहते है तो आपके लिये यूपी का एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट के बारे में बतायेगे।

जो विगत 13 वर्ष से संचालित है। तथा सभी प्रक्रिया सामान्य व पारदर्शी है। यह संस्थान यूपी के जनपद गाजीपुर (Ghazipur) में स्थित है।जो इस कोर्स को रेगुलर और प्राइवेट दोनों माध्यम से कराते है।

यहां NTT Course के लिये फ़ीस एक वर्षीय के लिये 5000-/ तथा दो वर्षीय के लिये केवल 9000-/ रुपये है।

Online NTT Course Inquiry Form , click here

आप नीचे दिये गये वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन इंक्वायरी फॉर्म भर सकते हैं।जिस पर आप के द्वारा दिये गये समय अनुसार संस्थान द्वारा आपसे संपर्क कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Ntt course institute in ghazipur, Ntt course institute in ballia, Ntt course institute in uttar prasth, Ntt course institute in mau, Ntt course institute in jaunpur, Ntt course institute in varanasi, Ntt course institute in deoria, Ntt course institute in bhadhohi, Ntt course institute in sonbhadra, Ntt course institute in azamgarh, Ntt course institute in deoria, Ntt course institute in prayagraj, Ntt course institute in pratapgarh, Ntt course institute in kushinagar

NTT Full Form ?

एनटीटी का फुल फॉर्म Nursery Teacher Training (NTT) होता है।

यूपी खसरा-खतौनी,भू-नक्शा एव वरासत देखें व अप्लाई करें

यूपी खसरा-खतौनी-भूलेख देखें : UP khasra-khatauni-Bhulekh

हम यहाँ यूपी के राजस्व विभाग द्वारा दिये जाने वाले दर्जनों सेवाओं के बारे में जानेंगे जिनका प्रयोग सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यो में उपयोग में लेना होता है।

Board of Revenue UP Services online@bor.up.nic.in

  1. भूलेख (खतौनी)
  2. भूलेख (खसरा)
  3. भूलेख (भू-नक्शा/शजरा)
  4. राजस्व न्यायालय कंप्यूटरकृत प्रबंधन प्रणाली
  5. वसूली प्रमाण पत्र
  6. बीमा योजना
  7. उत्तराधिकार/वरासत आवेदन
  8. नामांतरण आवेदन
  9. गैर कृषक भूमि आवेदन
  10. आय/जाति/निवास हेतु आवेदन
  11. हैसियत प्रमाण पत्र आवेदन
  12. अवैध भूमि कब्जे की शिकायत

भूलेख-खतौनी कैसे देखें ?

खतौनी या इंतखाप निकालने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन खतौनी देखें

भूलेख-भू-नक्शा कैसे देखें ?

यूपी सरकार ने भूमि नक्शा को भी ऑनलाइन कर दिया है।जिसे आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर अपने जनपद का चयन करते हुये।

तथा तहसील का चयन करते हुये अपने गांव के चुने तथा अपने भूमि के खाता संख्या दर्ज कर अपने भूमि का नक्शा देख सकते है।

ऑनलाइन अपना भू-नक्शा देखें

राजस्व न्यायालय या वाद संख्या क्या है ?

राजस्व न्यायालय में जमीन से जुड़े विवाद देखे जाते है जिसमे नायब तहसीलदार, तहसीलदार, न्याययिक तहसीलदार मामले को देखते है।

इन मामलों को अब कंप्यूटरकृत ऑनलाइन कर दिया गया है।जिसके कार्यवाही की स्टेटस देख सकते है।

ऑनलाइन राजस्व न्यायालय कंप्यूटरकृत प्रबंधन प्रणाली देखें

उत्तराधिकार/वरासत आवेदन कैसे करें

इस प्रक्रिया के लिये राजस्व विभाग ने ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवस्था की है।ऑफलाइन में आप उत्तराधिकार व वरासत के लिये अपने हल्के के लेखपाल से मिल आवश्यक दस्तावेज सौप कर प्रक्रिया शुरू करा सकते है।

वही साथ ही इस प्रक्रिया को आप ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन उत्तराधिकार/वरासत आवेदन

भूमि नामांतरण आवेदन

भूमि नामांतरण आवेदन हेतु नीचे लिंक पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करते हुये आये ओटीपी को इंटर कर अप्लाई कर सकते है।

ऑनलाइन भूमि नामांतरण आवेदन

गैर कृषक भूमि आवेदन

गैर कृषक भूमि से मतलब है जो भूमि कृषि कार्य के लिये ना हो यानी कि कमर्शियल या व्यवसाय हेतु या अन्य।

अगर आपकी भूमि कृषि के लिये है और उसे कमर्शियल या व्यवसाय के लिये कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन गैर कृषक भूमि आवेदन

आय/जाति/निवास हेतु आवेदन

आय,जाति,निवास के लिये आवेदन सहज या CSC के माध्यम से आवेदन करा सकते है।साथ ही आप व्यक्तिगत रूप से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आय/जाति/निवास हेतु आवेदन

Kushinagar News : गाजे-बाजे व धूमधाम से निकाली गयी अमृत कलश यात्रा

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर माफी में गाजे-बाजे के साथ अमृत कलश यात्रा निकाली गयी l

कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में अमर वीर सपूतों को याद करके की गई।

इस कार्यक्रम में गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा, मेरी माटी मेरा देश के बैनर व कलश लेकर चल रहे थे।कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ग्राम पंचायत सचिवालय में जाकर समाप्त हुई।

इस दौरान घर-घर जाकर  मुठ्ठी भर मिट्टी, चावल एकत्र किए गए l 

इस दौरान गांव में तैनात सभी सरकारी कर्मचारी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहनें, समूह कार्यकत्री, पंचायत सहायिका, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी व ग्राम प्रहरी ने भी हिस्सा लिया।

इस यात्रा में ममता देवी, हरिश्चंद, मोहन गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, हरिओम, राजू प्रजापति, पवन गुप्ता, कविता गिरी, रामअवध, गोबर्धन, विजेंद्र, राकेश, प्रेमचंद, बृजेश, महेन्द्र (सफाई कर्मचारी), गोपाल, रामअधार, रामलाल, जयप्रकाश, इत्यादि लोग शामिल हुए l

कुशीनगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 05 की मौत, 01 घायल

कुशीनगर : जिले में एक ही दिन में आकाशीय बिजली की चपेट से 05 की दुखद मौत और एक की घायल होने ख़बर है।

मृतकों में 03 महिला, एक मासूम बच्चा तथा एक युवा शामिल है। यह दुखद घटना जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से आई है।

जहां 03 मृतक महिला नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र से है। मासूम बच्चा काप्तागंज तथा युवा तमकुहीराज थाना क्षेत्र से है।

इस घटना पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का बयान आया जहां इन्होंने दुखद घटना पर कहा की घायल की ईलाज जारी है वहीं मृत 05 लोगों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि उपल्ब्ध कराया जाएगा।

रामकोला थाना क्षेत्र में पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

कुशीनगर– घरेलू विवाद में डबल मर्डर से सनसनी,घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या,पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर जांच में जुटी,हत्या करने के बाद हत्यारोपी हुआ फरार,रामकोला के फुलवरिया मगरिब गांव की घटना।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना के फुलवरिया मगरिब गांव में एक व्यक्ति जिसका नाम इंद्रजीत बताया जा रहा है उसने अपनी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर फरार हैं। 

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई गठित की गई है।

वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद हत्या का असल वजह का पुष्टि होगा। जिस पर नजर रहेगी।

दुर्गेश राय बने कुशीनगर के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ,2024 में आम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के नए जिलाध्यक्ष का नियुक्त किया है।

जिसमें कुशीनगर भी शामिल है कुशीनगर में अब बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय बने है। यानि अब 2024 का लोकसभा चुनाव जिले में नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हरपुर माफी चौराहे पर भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण

कुशीनगर-: कुशीनगर जनपद के विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर माफी मेन चौराहे पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया.! पुरोहित गिरिजेश मिश्र ने बताया कि सायं 7 बजे श्रृंगार दर्शन व विशेष पूजा अर्चना की गई.! वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक राज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पासवान, राम अवध, जगत नारायण, गोवर्धन, मोहन, सत्यनारायन, पुरुषोत्तम गुप्ता इत्यादि लोगों के द्वारा श्री कृष्ण और राधा रानी का मुख दर्शन कराया गया.! मुख दर्शन के पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद पूरा पंडाल भक्तिमय में झूम उठा.! भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव मनाया गया तथा महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया.!
यह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा के युवा बच्चों द्वारा किया गया.! मुख्य रूप से पवन गुप्ता, बृजेश, टुनटुन, नीरज, मनोज, दिवेश, अभिनाश, अंकित, मुन्ना, विजेन्द्र व इत्यादि लोग उपस्थित रहे.!

नवागत जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा ने जिले का कार्यभार ग्रहण किया

कुशीनगर: जनपद में जिलाधिकारी के रुप में नवीन तैनाती पाए उमेश मिश्रा आईएएस द्वारा जिले का कार्यभार आज कोषागार कार्यालय में ग्रहण किया गया।

साथ ही कलेट्रेक्ट परिसर में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं कार्यभार ग्रहण के बाद नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आपदा कार्यालय का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु दिए आवश्यक निर्देश दिए।

आपको बताते चले श्री मिश्रा 2012 के आईएएस अधिकारी है था यह कुशीनगर में जिलाधिकारी के रुप में इनका तीसरा जिला है। इसके पूर्व यह अमरोहा और बिजनौर में बतौर जिलाधिकारी तैनात रहे हैं। बिजनौर जनपद से स्थानांतरण के बाद कुशीनगर में तैनाती हुई है।

कुशीनगर के नये जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बने, 2012 बैच के है IAS अधिकारी

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में अब नये जिलाधिकारी की जिम्मेदारी उमेश मिश्रा(IAS) को मिली है। जो 2012 बैच के IAS अधिकारी है.

जिलाधिकारी के रूप में इनका यह तीसरा जनपद है। यहां से पूर्व यह पश्चिम यूपी के अमरोहा और बिजनौर में बतौर जिलाधिकारी तैनात थे। यह मूल प्रयागराज के रहने वाले है।

विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सूरसर में 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण सहित आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोरखपुर : विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सूरसर जरूरी गोरखपुर में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आदित्य प्रताप सिंह, हाटा द्वारा झंडा रोहण किया तथा क्षेत्र के महानुभाव प्रबंधक जी के मार्गदर्शक रामा मास्टर,चंद्रजीत यादव,अनिरुद्ध  पांडे, तथा भगवत प्रसाद उपाध्याय, राम हृदय उपाध्याय जी तथा विभिन्न ग्राम प्रधान व दिलीप सिंह, धर्मराज गुप्ता, ग्राम प्रधान सरसा देवी, संतोष चौरसिया ग्राम प्रधान उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया।

जिसमें युवा नेता अथर्क प्रताप सिंह, अभिनव उपाध्याय संचालक अभिषेक उपाध्याय तथा के के फाउंडेशन के प्रबंध देवराज दुबे ग्रामवासी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहेl 

प्रबंधक श्रीमती गिरिजा उपाध्याय द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में वीर स्वतंत्रता सेनानी के बारे में संबोधन दिया गया,बलिदान का वर्णन किया गया। तथा कार्यक्रम संपन्न होने पर मिष्ठान वितरित किया गया।