Home Blog Page 3

कुशीनगर: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरी का श*व रेलवे ट्रैक पर मिला

कुशीनगर : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कप्तानगंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरी का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला है।

शव की पहचान कपड़ों और मिले पहचान पत्र से हुई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, शव कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक पर पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या या दुर्घटना की बजाय हत्या का शक जताया जा रहा है, क्योंकि शव दो हिस्सों में कटा था।कुशीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

कुशीनगर: पीडी सिटी मॉल में लिफ्ट खराब होने से परिवार 30 मिनट तक फंसा, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

पड़रौना : कुशीनगर जिले के पड़रौना शहर में स्थित पीडी सिटी मॉल में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक परिवार लिफ्ट में फंस गया।

परिवार के कम से कम आठ सदस्य, जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक लिफ्ट में कैद रहे।

लिफ्ट के इमरजेंसी नंबर पर कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद फंसे लोगों ने सीधे एसपी कुशीनगर से गुहार लगाई।

एसपी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कुशीनगर: मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटा बुलडोजर, कई कार्यकर्ता घायल

कुशीनगर : कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत समारोह के दौरान आज तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्वागत के लिए खड़े बुलडोजर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बुलडोजर पलट गया और कई कार्यकर्ता उसके नीचे दबकर घायल हो गए।

घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और मौके पर मौजूद लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा थे।

बुलडोजर को सड़क किनारे खड़ा किया गया था, लेकिन ट्रक की टक्कर से यह असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में कम से कम 4-6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री डॉ. संजय निषाद खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। और ईलाज हेतु गोरखपुर भेजवाया।

कुशीनगर में सनसनी: 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

कुशीनगर : जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा कनक गांव में आज सुबह एक दुःखद घटना सामने आई है। 18 वर्षीय युवक नसरुद्दीन का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच हत्या और आत्महत्या के बीच फंसी हुई है, और सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो मौत के कारण को स्पष्ट करने में मदद करेंगे।

कुशीनगर: लापता युवक का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव में पांच दिनों से लापता 25 वर्षीय राम आशीष यादव का शव आज गांव के पास एक पोखरे में तैरता हुआ मिला।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिवारजन सदमे में हैं।राम आशीष यादव, पुत्र धमदेव यादव, 19 जनवरी की शाम करीब 6 बजे घर से लापता हो गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा था। लापता होने के बाद परिवार ने अहिरौली बाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

आज सुबह ग्रामीणों ने पोखरे में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी पहचान राम आशीष के रूप में हुई। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

कुशीनगर में पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को लगाया फंदे से

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे की है। तरयासुजान निवासी अरुण शर्मा (पुत्र हरेंद्र शर्मा) का विवाह बीते वर्ष नवंबर 2025 में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरियापट्टी की रहने वाली नेहा कुमारी (पुत्री दयानंद भारती) के साथ हुआ था। शादी को अभी महज दो महीने ही बीते थे।

​प्रथम दृष्टया जांच और पुलिस की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण शर्मा ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी नेहा का गला रेत दिया और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।

​मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, श्री सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि:

​”प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी कलह के कारण पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।”

​मौके पर शांति व्यवस्था

​घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

कुशीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज उत्पीड़न का आरोप, ससुराल पक्ष हिरासत में

कुशीनगर : जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय नवविवाहिता नेहा का शव उसके ससुराल के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में हुई।

नेहा की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी, और इस मौत को लेकर उनके मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेहा की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी खुश नहीं थी, लेकिन हमने सोचा समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

अब हमें न्याय चाहिए।”पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। सर्किल ऑफिसर (सीओ) राकेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया, “शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह संदिग्ध मौत लग रही है, लेकिन परिवार के आरोपों की भी गहन जांच की जा रही है। हम सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं।”

मौके पर सीओ के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

कुशीनगर में घर की नींव भराई के दौरान मिला अज्ञात शव,बिना पुलिस को सूचित किए ठिकाने लगाने का आरोप

0

कुशीनगर : जिले के कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक नए घर की नींव के लिए मिट्टी भराई के दौरान एक अज्ञात शव चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोप है कि इस शव को बिना पुलिस के सूचना दिए इसे ठिकाने लगा दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग शव को मिट्टी से निकालकर ट्रॉली पर लादते नजर आ रहे हैं। घटना दो दिन पहले कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। सवाल उम्मीद है इस अज्ञात शव का मामला खुलेगा और दोषी कानून के गिरफ्त में होंगे।

कुशीनगर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता: डीएम और एसपी ने दिलाई शपथ

कुशीनगर : कुशीनगर जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की अगुवाई में तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ ली।

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नवंबर 2024 में शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2026 तक बाल विवाह में 10% की कमी लाना और 2030 तक इसे पूरी तरह समाप्त करना है।

सभी ने एक स्वर में बाल विवाह को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने की प्रतिज्ञा तहसील पडरौना में जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में के दौरान यह शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान सरकारी हॉल में कुशीनगर डीएम,एसपी,डीपीओ,सीएमओ,एसडीएम,सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

पैसे के विवाद में हुई थी सोनू की हत्या, दो गिरफ्तार

कुशीनगर: जनपद की पडरौना कोतवाली पुलिस ने 14 जनवरी को हुई युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि महज पैसों के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ही मिलकर मफलर से गला घोंटकर सोनू खरवार की हत्या की थी।

क्या था पूरा मामला?

बीते 14 जनवरी को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सरदार पटेल नगर (कसेरा टोली) निवासी सोनू खरवार के रूप में हुई। सोनू के पिता कैलाश खरवार की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0 24/2026) दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीसीटीवी और साक्ष्यों से खुला राज

गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य संकलन के आधार पर आज शुक्रवार को दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोलू राईन उर्फ शहजाद राईन और निखिल पटवा के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार:

  • मृतक सोनू खरवार का गोलू राईन से पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
  • 13 जनवरी की शाम गोलू और निखिल, सोनू को शराब पिलाने के बहाने साथ ले गए।
  • रात करीब 9:20 बजे जब सोनू ने अपने पैसे मांगे, तो नशे की हालत में उसे छुछिया गेट स्थित कुएं के पास ले जाया गया।
  • वहां दोनों आरोपियों ने सोनू के गले में मफलर (स्कार्फ) डालकर उसे तब तक कसा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।