Home Blog Page 42

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापरिनिर्वाण स्थल पहुँच भगवान बुद्ध का दर्शन व पूजा किया

0

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वायु सेना के विमान से पहुँचे।

जहां एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्य सचिव दया शंकर मिश्र व डीजीपी डीएस चौहान सहित प्रदेश के तमाम आला अधिकारी, जनप्रतिनिधियों में देवरिया व कुशीनगर के सांसद और कुशीनगर के सभी सातों विधायक व बीजेपी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

वही प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा नेपाल के लुम्बनी के लिये रवाना हो गये।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते यूपी के मुख्य सचिव एवं कार्यवाहक डीजीपी व अन्य नेता

वहाँ से कार्यक्रम कर शाम 04:10 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुचें तथा महापरिनिर्वाण स्थली और भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का पूजा दर्शन करने के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के लिये चीवर चढ़ाया।

कुशीनगर में प्रधानमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन, गोरखपुर जाने वाले इस मार्ग का प्रयोग करें

0

कुशीनगर : बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है।

जिसका विज्ञप्ति जारी हुआ है जिसके अनुसार दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक 

1- गोरखपुर से गोपालगंज के तरफ जाने वाले वाहन हाटा, मथौली, कप्तानगंज, रामकोला, पड़रौना, तुर्कपट्टी, पटहेरिया होते हुए गोपालगंज को जाएंगे। 

2- गोपालगंज से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन फाजिलनगर से बघौचघाट, पथरदेवा, कंचनपुर, बैतालपुर होते हुए गोरखपुर को जाएंगे।

3-कोई भी कॉमर्शियल वाहन/ट्रैक्टर-ट्रॉली देवरिया ओवरब्रिज के नीचे से कसया कस्बा की तरफ नही जाएगा। 

4- पडरौना से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन रामकोला, कप्तानगंज, मथौली, हाटा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

5-पड़रौना की तरफ से हाईवे होकर गोपालगंज या गोरखपुर कि तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन समय 13:00 सs 18:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ऐसे बड़े कॉमर्सियल वाहन रामकोला कप्तानगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

नोट:- इस दौरान आकस्मिक वाहन एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। मंदिर परिसर में पार्किंग:

1- ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों/सी0ए0पी0एफ0 / पी0ए0सी0 एवं अन्य डयूटी कर्मचारियों के वाहन लीलावती स्टेडियम में पार्क होंगे।

2- प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस के अधिकारी गण वाहन मैत्रेय हेलीपैड के सामने सड़क के एक किनारे पर पार्क होंगे। 3- जनप्रतिनिधिगण / महत्वपुर्ण महानुभाव के वाहन कमला गेस्ट हाउस के पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।

4-बुध्दा पार्किंग स्थल, पथिक निवास पार्किंग स्थल एवं बिरला धर्माशाला पार्किंग स्थल पर पूर्व निर्धारित किये गये पार्किंग को एततद्वारा निरस्त किया जाता है। एयरपोर्ट परिसर हेतु पार्किंग:

1- ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों / सी0ए0पी0एफ0 / पी0ए0सी0 एवं अन्य डयूटी कर्मचारियों के वाहन मदारी पट्टी चौराहे के पास एयरपोर्ट बाउंड्री की तरफ जाने वाली खाली सड़क पर पार्क होंगे।

2- प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस के अधिकारी गण के वाहन एयरपोर्ट पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन सड़क पर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे।

3- वी0वी0आई0पी0 / अधिकृत किये गए जनप्रतिनिधियों के वाहन एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा बनाये गए पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।

कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी का होगा आगमन, देखें प्रस्तावित कार्यक्रम

0

कुशीनगर : 16 मई बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।जिसके अनुसार पीएम मोदी सुबह 09:20 पर कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुँचेगे।

जहाँ से 09: 25 पर नेपाल के लुंबिनी के लिये हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे फिर वह वहाँ से कार्यक्रम पूर्ण कर शाम 04:05 पर कुशीनगर एयरपोर्ट पहुँचेगे तथा 04:10 पर महापरिनिर्वाण स्थली जाएंगे तथा 04:20 भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन करेंगे।

Source : Media Report

कुशीनगर में पीएम मोदी के आगमन को लेकर, तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे सीएम

0

कुशीनगर : बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारी चल रहा है।

जिसके मद्देनजर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुँचे जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से तैयारियों का जायजा लिया।

साथ ही भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पहुँच भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का पूजा व दर्शन किया।

इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित,डीआईजी व एसपी सहित देवरिया एवं कुशीनगर के सांसद व विधायक मौजूद रहे।

हाईकोर्ट के आदेश को दर किनार करते हुए, राजस्व टीम धन उगाही पर करा रहा है नया निर्माण

कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील क्षेत्र में तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मैरवा मे हाईकोर्ट के आदेश को उलंघन करने का काम कर रहें हैं। तमकुहीराज तहसील के लेखपाल व कानूनगो अशोक कुमार वर्मा प्रशासन के दम निर्माण करा रहे है। जबकि यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है।

सूत्रों से पता चला है कि धन उगाही का काम कर रहे हैं लेखपाल अशोक कुमार वर्मा ने जिस जमीन पर उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है उसके बाद भी हो रहा है नया निर्माण कार्य

बताते चले की आज दिनांक 12 मई 22 को ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के बल पर उच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां उडाने का काम कर रहे हैं।

और अतिक्रमण हटाने की जगह पर भूमाफियाओं के हौसले बुलंद करने की काम करवाने में यह पत्नी प्रधान पति राम तुल्हाह ने अतिक्रमणकारियों का बनोबल बढाने में लगा हुआ है।

इस पर सवाल उठता है की अब हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए भूमाफियाओं के मनोबल बढ रहा है और अतिक्रमण हटाने के जगह पर अतिक्रमण बढाने का काम चल रहा है! अब योगी आदित्यनाथ जी के सरकार में देखा जाय की इस पर जांच कर कार्यवाही होता है या नहीं?

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट तमकुही कुशीनगर

हाईकोर्ट के आदेश पर चला अवैध कब्जों पर बुलडोजर, खाली कराया गया अतिक्रमण

कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील के अन्तर्गत तरया सुजान थाना क्षेत्र में हफुआ जीवन में 10 मई के दिन में चला बाबा का बुलडोजर जिसमें खाली कराया गया बंजर भूमि से बना पककी मकान,

बताते चलें दो घंटे लगातार चला बाबा का बुलडोजर असहाय व मजदूर वर्ग के लोग बनाये थे अपना निजी जमीन समझ कर काफी दिनों से रह रहे थे पर विपक्षियों के सह पर मननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर आज चला लगातार दो घंटे बाबा का बुलडोजर तमकुही तहसील के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता के मौजुदगी में पाच थाना और राजस्व टीम के देख रेख में चला बाबा का बुलडोजर  गाया तेली, ढोढा तेली, दुध नाथ, दुयोधन  जनार्धन मिश्रा जयचनद शर्मा छोटे लाल शर्मा आदि का अतिक्रमण से मकान हटाने की काम हुआ।

लगभग जमीन बंजर भूमि 35 डीसमील कुल खाली कराकर प्रशासन और राजस्व टीम वापस बाबा का बुलडोजर राहत की सास लिया

हरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट तमकुही कुशीनगर

यूपी पुलिस में प्रोन्नति: कुशीनगर में 04 दारोगा बने इंस्पेक्टर

कुशीनगर : जनपद के 04 उप निरीक्षक(दारोगा) का निरीक्षक यानि इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति हुआ है।जिनमें 03 पुरूष व 01 महिला शामिल है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रोन्नति पाये चारों लोगों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ सिटी कुंदन सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह के मौजुदगी में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने स्टार बैज लगाकर शुभकामना व बधाई दी।

प्रोन्नति पाने वालों में 1.व0उ0नि0 राज प्रकाश सिंह थाना तरयासुजान 2.व0उ0नि0 रामनारायण दुबे थाना ने0 नौ0 3.चौकी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार सिंह थाना जटहांबाजार 4.महिला उ0नि0 सुमन सिंह पुलिस लाइन है।

ग्राम प्रधान बाहुबलियों के सहयोग से निजी और गैर निजी जमीनों पर कर रहें हैं मनमानी ढंग से सडक बनाने का काम

कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील में सेवरही विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम सभा मैरवा मे कुछ लोगो की निजी जमीन से जबरदस्ती दबंग और बाहूबलीयो के सह पर करा रहें हैं।

जबरन मिट्टी ईट गिराने की काम जबकि इधर बस्ती नहीं होने पर भी मनमानी और दंबगई से कराने की काम पत्नी प्रधान हिना पति राम तुल्हाह अंसारी द्वारा यह सडक निर्माण को लेकर मानीय उच्च न्यायालय के आदेश को भी दरकिनार करके अपनी मनमानी तरीके से चुपके से यह कार्य करने में ईट मिट्टी गिराने का काम चल रहा है।

निजी जमीन पर अवैध निर्माण रोकने वालों पर बाहूबलीयो से डराने धमकाने का काम करवाया जा रहा है जो खजानती पुत्र राम बली व भूपेश पुत्र अवध नरायन और कुछ बाहरी लोगों के सहयोग पर यहाँ ईट मिट्टी गिराने का काम चल रहा है शासन प्रशासन मौन को संज्ञान में होने के बाद भी नहीं हो रहा हैं कोई कार्यवाही।

शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान,सर्व शिक्षा अभियान के स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जगरुकता रैली में

कुशीनगर जनपद के अन्तर्गत सेवरही विकास खण्ड के कोईनदहा संविलियन  विद्यालय में आज दिनांक 29 अप्रैल शुक्रवार को सुबह बडी़ धुमधाम से रैली निकाली गई।

जिसमें बच्चे उत्तसाह पूर्वक भाग लेकर नारा देते आगे बढने का काम किया हिन्दू, मुस्लिम , सिख, ईसाई आपस में सबसे भाई, भाई भारत माता की जय की आवाज से सारा गांव गुज उठा,

बच्चों के अभिभावक और माताए घर से दरवाजे पर खडा हो कर बच्चों की शिक्षा, संस्कार और बुलंदी आवाज को सुन अपनी बच्चों को शत प्रतिशत नमाकंन कराने का विद्यालय में संकल्प लिया।

शिक्षकों ने भी सबसे अपील किया की 30 अप्रैल 2022 तक अधिक से अधिक संख्या में नमाकंन करा कर सरकार द्वारा चलाए जा रहा मिशन को सफल बनाये और कोई अनपढ़ न रह जाय! 

इसके साथ पुरे गाँव घुमने के साथ भीषण गर्मी को लेकर बच्चों को पुनः विद्यालय में वापसी के बाद भोजन करा कर विद्यालय से घर जानें के लिए छुट्टी हुआ।

आधी रोटी खायेगें! 

स्कूल जरुर जायेंगे! 

कलम किताब साथ रहे! 

अनपढता कभी पास न आये! 

कार्यक्रम में शशिकांत पाण्डेय प्रधानाध्यापक,रामसुदीन प्रसाद स० अ०,सुभान अंसारी स० अ०, सहित समस्त अध्यापकों ने चढबढ कर हिस्सा लिया,

और आने वालें सत्र 2022-23 का शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का शत प्रतिशत सफलता बनाने का संकल्प भी लिया गया और आस पास के विद्यालय में भी इस कार्य का खुब सराहा गया।

रिपोर्ट : हरेंद्र पाण्डेय

हाईकोर्ट का आदेश भू माफियाओं पर बेअसर, प्रशासन आदेश पालन कराने में विफल

कुशीनगर जनपद के तमकुही तहसील में तरया सुजान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक मौजा मैरवा ग्राम सभा में गांव समाज के सरकारी जमीन पर दबंग व बाहुबली अपने को साबित करने वालें लोगों ने कब्जा कर रखा है।

जिसे खाली कराने के लिये माननीय उच्च न्यायालय में पी-आईएल दाखिल होने के बाद भी और कोर्ट से आदेश, नोटिस, जारी तक अतिक्रमण खाली के लिए जुर्माना लगने तक की प्रक्रिया होने पर भी प्रशासन इस पर अमल नही करा सका।

इस मामले की जानकारी लगभग जिलाधिकारी से लेकर उपजिलाधिकारी तक है परन्तु काफी समय से मामले को अनदेखा किया जा रहा है।

एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार सरकारी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला रही है।भू माफिया को पर शिंकजा कसने की दम भर रही है।

परन्तु इस मामले में कुशीनगर का जिला प्रशासन व तमकुहीराज तहसील प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश को पालन कराने में विफल रहा है।

आख़िर क्या कारण है जो अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश को पालन कराने से बच रहे हैं ?

रिपोर्ट : पवन पाण्डेय