Home Blog Page 43

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, पुलिस ने 03 संदिग्धों को हिरासत में लिया

कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में एक महिला जिसका नाम पूजा देवी था।उसे अज्ञात हमलावरों द्वारा सर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने 02 बच्चों के साथ यहां रहती थी पति की मौत कुछ वर्ष पहले ही हुआ था।मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम पहुँच जांच पड़ताल की।

वही पुलिस ने इस मामले में 03 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल ने भी मौके का मुआयना कर जांच टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कुशीनगर में यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

कुशीनगर के विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत हरपुर माफी में नौ दिवसीय शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया l 

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस यात्रा में 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया l कलश यात्रा को लेकर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का महायज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था।सुबह करीब 10 बजे यज्ञ पंडित गिरजेश मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुआ।

कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शोभा छपरा, हरपुर माफी बनिया टोला, पश्चिम टोला सहित पूरे गांव होते हुए बगही धाम कुटी तालाब के पास पहुंचा।

जहां पर विधि विधान के अनुसार कलश यात्रा में जल भरने का कार्यक्रम पूर्ण किया गया।

पुनः कलश यात्रा बगही धाम, पकड़ियार बाजार, विजयपुर आदि गांव होते हुए महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवकों द्वारा पानी, शरबत आदि की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई थीl 

महायज्ञ के आयोजक बैजनाथ यादव ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित जेपी व्यास के द्वारा प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को मिल सकेगा।

इस दौरान अध्यक्ष हीरा यादव, उपाध्यक्ष रामअवध कुशवाहा ने सभी स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं को आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यह यज्ञ आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

इस यात्रा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद पासवान, गोवर्धन पासवान, जगत नारायन, रामवअवध, सत्यनारायण गोंड, मोहन गुप्ता, मैनेजर यादव, पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’, पल्टू यादव, मुबारक, मुंशी, असगर, अभिषेक गोंड,

अरविंद, डॉ. प्रेमचंद, बृजेश विश्वकर्मा, सुबोध गोंड, विक्रम, राजकुमार, शंकर यादव, कन्हैया, अजीत, रमेश गोंड, जयनारायन, जयगोविंद, विजय यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, विनोद लाल, नागेन्द्र लाल, संजय लाल, नीरज पासवान, समीर, गोपाल प्रसाद, ओमप्रकाश, श्रीयादव,

बिहारी, नरेश, विजय कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, देवकी, गोपाल राव, रामलाल, हीरा, राजन पासवान, सोनू मौर्य, पन्ने पासवान, रामनारायन, सुरेन्द्र पाण्डेय, अजय मिश्रा, हरेन्द्र मौर्य, विजेन्द्र गुप्ता इत्यादि लोग शामिल हुए l

रिपोर्ट :  पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’

70 लोगों के मोबाइल फोन को पुलिस ने किया बरामद, जिले के विभिन्न इलाकों से चोरी व खोये थे मोबाइल

कुशीनगर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक घवल जायसवाल ने सर्विलांस सेल द्वारा जिले के विभन्न हिस्से से खोये मोबाइल फ़ोन बरामद करने पर उनके मालिकों को सौंपा।

जहां सभी अपने कीमती मोबाइल फोन पाकर खुश दिखे व आभार व्यक्त किया।

प्राप्त सूचना के अनुसार सर्विलांस सेल ने 70 खोये मोबाइल फ़ोन बरामद किये थे। जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये तक है।

बहुत से लोगों ने अब मोबाइल फ़ोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।लेकिन सर्विलांस टीम ने इन्हें सरप्राइज किया।

मोबाइल फ़ोन चोरी या खोने पर क्या करें :

अगर आपका मोबाइल फ़ोन कही चोरी या खो जाता है तो उसके बरामदगी के लिये, मोबाइल फ़ोन की बिल के साथ एक एप्लीकेशन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नाम लिख,

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को दे, जहां वह एप्लीकेशन पर मार्क कर सर्विलांस सेल को कार्यवाही के लिए फॉरवर्ड कर देंगे।

जिस पर सर्विलांस सेल जांच कर बरामदगी के लिये कार्यवाही करेगा।

कुशीनगर में असलहे के साथ डांस करने का वीडियो वायरल, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कुशीनगर : आजकल युवाओं में हथियार या असलहे के साथ फ़ोटो और वीडियो बना सोशल मीडिया पर लगाने का चलन बढ़ रहा है।

तथा यह सार्वजनिक होने पर पुलिस इनपर कार्यवाही भी कर रही है।लेकिन फिर भी लगातार मामले सामने आ रहे है।

इसी तरह का एक मामला कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के गदाई पट्टी का सामने आया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक आर्केस्ट्रा में डांस कर रही डांसर के साथ अवैध हथियार लहराकर डांस करता दिख रहा है।युवक का नाम लालबाबू यादव बताया जा रहा है।

अब पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक के खिलाफ़ जांच कर कार्यवाही करने जा रही है।

कुशीनगर में तेदुएं का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल

कुशीनगर : 22 सितंबर गुरुवार की देर शाम को रामकोला हरपुर माफी और कुईयां गांव सहित आसपास के गांव में अचानक से भटकर आये तेदुएं ने आधा दर्जन लोगों और जानवरों पर हमला कर दिया।

जिसमें 02 लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है। इस घटना से आसपास सहित घटित घटना के गांव के लोग भय में है।

वही वन विभाग की तेदुएं को रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।लेकिन ख़बर लिखे जाने तक सफ़लता नही मिली थी।

वही गांव वालों को भी तेदुएं को पकड़े जाने तक बाहर बाहर अनावश्यक नही निकलने की अपील की गई है।

कुशीनगर में एक मामले की जांच में गये एसआई ने विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया गणित

कुशीनगर : जिले के कप्तानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

दरअसल यहां एक मामले की जांच में गये एसआई अतुल कुमार ने 6वीं कक्षा के बच्चों को गणित पढ़ता देख उनके बीच पहुँच शिक्षक बन उन्हें गणित पढ़ाने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।तथा लोग इस पहल की सराहना कर रहे है।

कुशीनगर सांसद के साथ विधायकों ने परिवहन मंत्री से मिल,पड़रौना से रामकोला- मथौली- हाटा- गोरखपुर तथा खड्डा से कप्तानगंज- हाटा- देवरिया के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

कुशीनगर : कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में जिले के विधायक जिसमें पडरौना से मनीष जायसवाल, हाटा के मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गौड़, 

तथा खड्डा से विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित एमएलसी रतन पाल सिंह तथा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने परिवहन मंत्री से सचिवालय में मुलाकात कर पड़रौना से रामकोला- मथौली- हाटा- गोरखपुर और खड्डा से कप्तानगंज- हाटा- देवरिया के लिए आवागमन हेतु रोडवेज़ बस चलाने के लिये मांग पत्र सौंपा।

जिस पर परिवहन मंत्री ने तत्काल स्वीकृति देते हुए ऊक्त दोनों रूट पर रोडवेज बस संचालित करने के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र अधिकारी को आदेशित किया।

अब आने वाले दिनों इस रूट से रोडवेज बस की शुरुआत होगी जिससे लोगों को काफ़ी सहूलियत होगी।

कुशीनगर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुये सदस्यों ने जताया विरोध

कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत में सदस्यों ने भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुये कार्यालय का गेट बंद कर की नारेबाजी की।

और सदस्यों ने गेट पर ही धरने पर बैठ जांच व कार्यवाही की मांग की, वही सूचना पर पहुँचे सीओ सदर और पुलिस इन्हें शांत करने का प्रयास करते दिखे इस दौरान सदस्यों और पुलिस में बहस भी हुई।

कुशीनगर में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे की धोखाधड़ी करने वाले 06 एजेंट गिरफ्तार, 3.5 लाख रूपये 27 पासपोर्ट सहित 02 वाहन बरामद

कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली पुलिस तुर्कपट्टी थाना पुलिस और साइबर सेल तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में बेरोजगार लोगों को विदेश में रोजगार के नाम पर मोटी रकम वसूल धोखाधड़ी करने वाले 06 शातिर एजेंट को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से पुलिस को ठगी के साढ़े तीन लाख नगद रुपये, 27 पासपोर्ट, 02 चार पहिया वाहन,फर्जी लेटरपैड, वीजा,मुहर, कंप्यूटर मोबाइल फ़ोन बरामद हुये है।

गिरफ्तार 06 एजेंटों में 04 कुशीनगर के 01-01 देवरिया और गोपालगंज(बिहार) शामिल है।

एजेंटों के नाम 

  1. अमजद करीम पुत्र स्व0 मो0 रज्जा खान निवासी बघौचघाट टोला बजरहा थाना बघौचघाट देवरिया,
  2.  असरफ पुत्र स्व0 खलील निवासी हरपुर बेलही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर,
  3. राजेश कुमार शाह पुत्र स्व0 दीनानाथ शाह सा० शीतल चौराहा पोस्ट राजापुर थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार,
  4. सोनू आलम उर्फ शहबाज आलम पुत्र जैनूल सा० धौरहरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, 
  5. आशिक अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी सा० सोहन थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर,
  6. कलामुद्दीन अंसारी पुत्र अकबर अंसारी सा0 नगर पंचायत आफिस के पास फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर है।

इन सभी के विरुद्ध मु0अ0सं0 522/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 504, 506 भादवि व 66सी ,66डी आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही किया है।

कुशीनगर में डग्गामार बस और टैंकर में भिडंत, बस कंडक्टर को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली पुलिस चौकी के समीप NH28 पर एक डग्गामार बस जो बिहार का था। 

वह एक टैंकर से जा भिड़ा, जिससे हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आयी है।वही बस का कंडक्टर आगे की केबिन में बैठा था जिससे भिडंत के बाद उसका पैर फस गया।

जिसे गैस कटर के माध्यम से बस क्षतिग्रस्त पाठ को काटा गया जिसके बाद कंडक्टर को बाहर निकाला गया वही घायलों को ईलाज के लिये नजदीकी सीएचसी भेजा गया।