Home Blog Page 41

कुशीनगर पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा, लेकिन विभाग द्वारा अब तक भुगतान नहीं

कुशीनगर जनपद के सेवरही विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरवा में एक पंचायत भवन का निर्माण हुआ जिसमें कुछ हलका फुलका काम बाकी रहा जिसके कारण अभी तक नहीं हो रहा है पुरा भूगतान,

पूर्व प्रधान का कहना है कि अधुरी काम भी पुरा करने के बाद भी अधिकारी इधर उधर भ्रमण कराने का काम कर करा रहे हैं।

हमेशा आना कानी का काम हो रहा है जिससे पूर्व प्रधान तंग आ कर निराशा जन महसूस कर रहे हैं फिर भी कोई अधिकारी गण पर असर नहीं है बार बार कुछ न कुछ बहाने के कारण समय टालते जा रहे हैं।

जिससे उधार लिऐ समान या उधार लेने उससे प्रधान है परेशान लम्बी समय बीत जानें के बाद भी वही है हाल नहीं सुन रहे हैं अधिकारी बात जिससे स्पष्ट हो रहा है की इन सबका भी कुछ न कुछ लालच बना हुआ है फिर भी लेकिन खुल कर बता नहीं पा रहे हैं आज कल करके आगे बढा रहे हैं फाईल पूर्व प्रधान निराश हो बैठे है अपने स्थान पर फिर भी नहीं हो रहा है।

 सेवरही विकास के अधिकारियों का ध्यान ऐसा अगर रहा रवैया तो भरोसा समाप्त हो जायेगा प्रदेश में बैठे सूबे के सरकार की अगर इन कर्मचारीयों की रवैया रहा तो बदनाम सरकार की ही होगी फिर भी नहीं हो रहा है बदलाव जनहित में बन रहा है अविश्वास का बात।

जाने कुशीनगर बीएसए कौन है ? | Kushinagar BSA

यूपी में शासन द्वारा 9 दिसंबर 2022 को प्रदेश के 6 जनपदों के BSA के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए जिसमें कुशीनगर जनपद भी शामिल है।

अभी कुशीनगर में अब बीएसए यानी बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी राम जियावन मौर्या को मिली है।

वही कमलेंद्र कुशवाहा को बेसिक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया हैं।

जीएसटी छापेमारी से बंद रह रही दुकानें, बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों को भी हो रही परेशानी

तमकुही ,सेवरही बजार : कुशीनगर जनपद के तमकुही, सेवरही बजार में आज तीन दिन से लगातार जीएसटी अधिकारी द्वारा छापेमारी होने से अधिकतर दुकानें बंद दिखी।

जिसका असर  किसानों के खेती गन्ना की बोवाई, शादी विवाह और अनेक कामों में बाधाएं होने से सभी जनता परेशान हो रही है।

इसी के साथ साथ छोटे व्यपारियों भी दुकानें जगह बंद कर रोड़ पर घुम रहे हैं भूरिया, बजार दाहूगंज, सलेमगढ, तिनफेडिया, बजार लगवा चटटी, सिसवां बजार, दनियाडी बजार, आदि स्थानों पर जीएसटी से प्रभावित किसानों के खेती संबंधित और घरेलू शादी विवाह के समान खरीदने के लिए भटक रहे हैं क्षेत्र के सभी जनता नही मिल रहा है।

समय पर कोई समान काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है जीएसटी के मार से कोरौना लाकडाउन जैसे दुकानें बंद बजारो की हालत से व्यपारी और किसान परेशान जीएसटी का भार के मार से हो सकता है। नुकशान आने वाले 2024 के लिए भारी पड सकता है किसान और व्यपारी वर्ग सिजनली फसल की बोवाई पर पड रहा है किसानो का भारी असर फिर भी सरकार नहीं कर रही है इस कोई सुनवाई!

कुशीनगर में मोबाइल टॉवर पर लगे धार्मिक झण्डे पर फैला पाकिस्तानी झण्डे का अफ़वाह, पुलिस कार्यवाही में जुटी

0

कुशीनगर : जनपद के कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास एक मोबाइल टॉवर के पास लगे एक धार्मिक झण्डे को पाकिस्तान का झण्डा समझ अफ़वाह फ़ैलने का मामला प्रकाश में आया है।

जहां अफ़वाह के बाद लोग वहां विरोध जताने पहुँच गये।

वही यह मामला संज्ञान आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जारी बयान में बताया है कि यह एक धार्मिक झण्डा है।इसे नियमानुसार वहां से उतरवाया जा रहा है।

साथ ही इस मामले पर अफ़वाह फ़ैलाने वालों को कड़ी हिदायत दी है।

गौरतलब है कि इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुके है।जो अधिकतर अफ़वाह साबित हुये है।वही यहां टावर पर भगवा ध्वज भी लहरा रहा है।

अब यह जांच का विषय है की दो धर्म से जुड़े झण्डे किसने और किस नियत से लगाएं गये है।

समाधान दिवस में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या, कराया निस्तारण

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी,वही उसके निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा।

शासन के मंशा के अनुसार शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना तरयासुजान पर सबसे अधिक समस्या राजस्व विभाग से आया।जिसमे प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दो  राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर लम्बे समय से भूमि विवाद ग्राम सभा खरैटीया और सिसवा में भेजा गया।

जिसका तावरित निस्तारण के लिए निर्देशित भी किया गया।

समाधान दिवस में कुल पंद्रह आवेदन पत्र आए जिसमे मौके पर एक दर्जन आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया,शेष पर मौके पर संयुक्त टीम भेजी गई।

समाधान दिवस के मौके पर, राजस्व विभाग के कानूनगो तरया अशोक वर्मा,राजस्व निरीक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय,विनोद गोतम,रंजीत, सतीश, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर गौरव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन राय, कार्यालय आरक्षी आखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

कुशीनगर में रास्ते के विवाद में डॉक्टर ने पुलिस की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर किया फायर, डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

कुशीनगर : कसया नगर में एक रास्ते के विवाद में सरकारी डॉक्टर द्वारा हाटा ब्लॉक प्रमुख अर्चना राव के पति पर पुलिस की मौजूदगी में फायर किया गया।

जिसमें सुधीर राव बाल-बाल बचे वही पुलिस ने मौके से डॉक्टर को अच्छे से रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कसया नगर में एक रास्ते के विवाद में बातचीत कर समाधान के लिये बुलावे पर पहुँचे हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव पर कहासुनी के दौरान पुलिस के मौजदूगी में डॉक्टर संजीव सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर संजीव को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वही डॉक्टर संजीव सिंह के बारे में सुधीर राव ने मीडिया को बताया कि यह एक सरकारी डॉक्टर है तथा मेरठ में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं।

देवरिया में रहते है और यह अवैध रूप से प्रैक्टिस करते है।इन पर गंभीर धारा व गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने की मांग की है।

सैकड़ो बच्चों में कॉपी सहित स्टेशनरी सामानों का हुआ वितरण एवं विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

0

कुशीनगर : जिले के हाटा नगर पालिका के वार्ड 8 कालिका राव नगर के (घरमौली) प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को लगभग 300 स्कूली बच्चों में कॉपी, रबड़, पेंसिल व शार्पनर का वितरण एवं विद्यालय परिसर में ही 20 पौधों का वृक्षारोपण युवा आदित्य तिवारी व उनके सहयोगियों श्याम सुन्दर तिवारी एवं सतीश तिवारी, बलिराम तिवारी, धनंजय दूबे, परमात्मा दीक्षित, अनुराग पाण्डे, मिथिलेश तिवारी सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

कुशीनगर में चोरों ने एसबीआई एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर मशीन से पैसे ले उड़े

कुशीनगर : कुशीनगर के तमकुहीराज थाने के NH-28 के हरिहरपुर चौराहे में लगे SBI एटीएम मशीन को बीती रात में चोरों ने गैसकटर मदद से काटकर मशीन में रखे सारे पैसे लेकर फ़रार हो गये।

जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को नही लगी, इस वारदात ने स्थानीय पुलिस के गस्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सुबह मौके वारदात पर एसपी धवन जायसवाल, एएसपी, सीओ मौके पर पहुँच जांच किया तथा एसपी द्वारा मामले में मामला दर्ज होने तथा जल्द खुलासा करने की बात कही गई।

वही एटीएम में कैश कितना था बैंक द्वारा ख़बर लिखें जाने तक आधिकारिक रूप से बताया नही गया है।लेकिन अनुमान से यह रकम लाखों में हो सकता है।

कप्तानगंज के चीनी मिल पर किसानों का 40 करोड़ बकाया भुगतान नही होने पर, प्रदर्शन कर रहे सपा नेता राधेश्याम सिंह की हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित कनोडिया चीनी मिल पर किसानों का 40 करोड़ बकाया है।

जिसके भुगतान के लिये किसान काफी दिनों मांग कर रहे लेकिन कोई जिम्मेदार सुध नहीं ले रहा। इस मांग को समाजवादी पार्टी के नेता राधेश्याम सिंह ने स्थानीय प्रशासन सहित सरकार को अवगत कराया लेकिन कोई पहल नही होता देख।

दीपावली पर कप्तानगंज तहसील के गेट पर किसानों की मांगो को लेकर प्रदर्शन करने पुलिस को चकमा देकर पहुँचे।

लेकिन पुलिस ने इन्हें कप्तानगंज तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया।

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली दीप उत्सव का हुआ आयोजन, छात्रों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का किया गया मंचन

सोनबरसा के विश्वनाथ उपाध्याय मेमोरियल फाउंडेशन पब्लिक स्कूल सुरसर देवरी गोरखपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपावली दीप उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमें पूरे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपदान का कार्यक्रम संपन्न किया तथा रंगोली कंपटीशन, डांस कंपटीशन, कथा, व  नाटक बुराई पर अच्छाई की जीत का मंचन छात्रों द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अभिनव उपाध्याय प्रधानाचार्य अश्वनी पांडे रशिता मिश्रा प्रीति द्विवेदी प्रीति प्रजापति डिंपल प्रजापति तथा अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।