Home Blog Page 46

कुशीनगर एयरपोर्ट पर लगाया गया, स्वयं सहायता समूह ‘प्रगति’ द्वारा स्टॉल

0

कुशीनगर : 02 अप्रैल को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वयं सहायता समूह ‘प्रगति’ द्वारा स्टॉल लगाया गया है।

जो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से शुरू किए इस स्टॉल पर महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए नमकीन, बिस्किट, अचार आदि सामानों की बिक्री कर महिलाओं की प्रगति को प्रोत्साहन किया जायेगा।

बरवापट्टी थाने में तैनात रहे दरोगा व सिपाही का पुराना वीडियो वायरल, जाने पूरा मामला…

कुशीनगर : दिनांक 31.03.2022 को सोशल मीडिया पर थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर का एक ढेड़ वर्ष पुराना वीडियो क्लिप वायरल हुआ,

जिसमें दारोगा एक केस से जुड़े व्यक्ति से मुक़दमे से नाम व धारा हटाने के लिये पैसे की लेनदेन की बात करते दिख रहे है।

वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेकर जांच कराई गई जिसमें प्रथम दृष्टया दोष होने पर इस मामले में एक हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव जो जटहा बाजार थाना में तैनात थे अब लाइन हाजिर कर सीओ सदर से जांच के आदेश हुआ है।

वही दरोगा सर्वदेव सिंह का गैर जनपद बहराइच स्थानांतरण होने पर वहाँ के पुलिस अधीक्षक को इन पर कार्यवाही के लिये रिपोर्ट भेजा जा रहा है।

तिनफेडिया पुलिस चौकी में अब तक नही बना शौचालय,सामुदायिक शौचालय का करते है प्रयोग

कुशीनगर : देश में मोदी सरकार आने के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव से शहर तक स्वच्छ रखने के लिये शौचालय निर्माण हुआ।

लेकिन कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिनफेडिया पुलिस चौकी में अब तक अपना एक शौचालय नही बन पाया।

जिसके कारण यहां पर तैनात पुलिसकर्मी सामुदायिक  शौचालय का प्रयोग करते है।जो गंदगी से पटा रहता है लेकिन इसका प्रयोग करना इनकी मजबूरी है।

Harendra pandey की रिपोर्ट ।

बाबर हत्या मामले में फ़रार दोनों अभियुक्त गिरफ्तार, बीट दारोगा व सिपाही लाइन हाजिर

कुशीनगर : इस समय के चर्चित व मीडिया में छाये रामकोला के ग्राम कठघरही बाबर हत्या मामले में फ़रार चल रहे दो अभियुक्त अजीमुल्लाह व सलमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसके पूर्व मुख्य आरोपी सहित 02 गिरफ्तार हो चुके थे।अब इस मामले से जुड़े नामजद चारो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है।

वही इस मामले में एसएचओ पर गाज गिरने के बाद लापरवाही बरतने के दृष्टिगत बीट उप निरीक्षक एवं बीट पुलिस अधिकारी (बी0पी0ओ0)  को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाईन सम्बध्द कर दिया गया है।

आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले सडक पर बना  पुलिया दो वर्षो से क्षतिग्रस्त शासन प्रशासन मौन

कुशीनगर :  जनपद के  सेवरही विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम डुमरिया से हफुआ को एन एच 28 को जोड़ने वाले सडक पर बना पुलिया  लम्बे  समय से क्षतिग्रस्त है।

सडक पर बना पुलिया  अपनी  बहाली पर आंसू बहा रहा है पर दुसरे तरफ़ राहगीरों के लिए मौत के दावत दे रहा है।

पर शासन प्रसाशन मौन होता सावित होता दिखाई  दे रहा है। राहगीरों और आस पास के लोगों का कहना है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी । 

Harendra pandey की रिपोर्ट

बाबर की हत्या मामला : रामकोला एसएचओ लाइन हाजिर

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कठघरही के बाबर अली हत्या मामले में जांच में सामने आया कि नामजद हत्यारों अजिमुल्लाह पुत्र स्व० हवलदार, 2. आरिफ पुत्र अजिमुल्लाह, 3. सलमा पत्नी छोटेलाल, 4. ताहिद पुत्र ईशा सा० कठघरही से फरवरी माह में नाली विवाद हुआ था।

जिसमें 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई थी।उसके बाद 20 मार्च को बाबर द्वारा बीजेपी की प्रत्याशी पीएन पाठक की विजय पर मिठाई गांव में बाटने के दौरान उक्त के पट्टीदार नामजद अभियुक्त चारों द्वारा मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

जिसके बाद ईलाज के दौरान 25 मार्च को  बाबर अली की मौत हो गयी।

इस मामले में दो आरिफ व ताहिद की गिरफ्तारी की जा चुकी है।वही अभी दो अभी फ़रार है।जिसकी तलाश में कई टीमें लगी है।

वही जांच के द्वारा सामने आया कि 20 मार्च के मारपीट वारदात में घटना घटित होने के उपरान्त प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्वरित गति / तत्परता से कार्यवाही न करते हुए अपने पदीय कर्तव्य के प्रति लापवाही बरती गयी।

जिसमे एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में सम्बद्ध कर दिया गया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिये स्पाइस जेट का उड़ान शुरू

0

कुशीनगर : 27 मार्च से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिये स्पाइस जेट का विमान सेवा शुरू हो चुका है।

कुशीनगर एयरपोर्ट फ्लाइट शेड्यूल देखें

इसके पूर्व केवल दिल्ली के लिये सेवायें शुरू थी लेकिन अब स्पाइस जेट ने दिल्ली और कोलकाता के लिये डेली उड़ान सेवा शुरू कर दी है।

वही आज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर वियतनाम से अंतरराष्ट्रीय विमान उतरा, जिसमें बौद्ध भिक्षुओं का एक दल दर्शन करने पहुँचा।

जिन्होंने कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को 1000 डॉलर एयरपोर्ट के विकास के लिये दिये।

कुशीनगर के जहरीली टॉफी कांड का खुलासा : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई गुरमिया लाठौर टोला कुड़वा दिलीपनगर में जहरीली टॉफी खाने से 04 बच्चों के मौत मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है।

इस मामले से जुड़े 03 लोगों  1. प्रेम प्रसाद पुत्र जोगिन्दर प्रसाद 2. बाला पुत्र जोगिन्दर 3. चाबस पुत्र राजबली साकिनान सिसई गुरमिया लाठौर टोला थाना कसया को गिरफ्तार किया गया है।

जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि यह कृत्य पूरी साजिस के तहत पुरानी रंजिश में टॉफी के अंदर जहरीला पदार्थ मिला फेका गया था।

जिसके खाने के बाद मंजना उम्र 05 वर्ष, स्वीटी उम्र 03 वर्ष व पुत्र समर उम्र 02 वर्ष व भाई की लड़की का पुत्र आयुष उम्र 05 वर्ष की मौत हो गयी थी।

गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध  मु0अ0सं0 171/2022 धारा 302/328/506/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत मामले में पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर वियतनाम से इंटरनेशनल फ्लाईट पहुँचा

0

कुशीनगर : 27 मार्च को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पहली बार इंटरनेशनल फ्लाईट वियतनाम से कुशीनगर एयरपोर्ट पहुँचा।

जिसका स्वागत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ऐ. के.द्विवेदी एवम स्थानीय विधायक पी. एन. पाठक के द्वारा सभी यात्रियों को स्वागत किया गया।

वही वियतनाम से आये टीम द्वारा एयरपोर्ट विकास के लिए 1000 डॉलर स्थानीय विधायक पीएन पाठक को दिये गये।

साथ ही आज से कुशीनगर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट द्वारा कुशीनगर से कोलकाता के लिये फ्लाइट शुरू की गयी है।इसके पूर्व केवल दिल्ली के लिये विमान सेवा जारी था।

कुशीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

कुशीनगर : माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर भू माफिया से कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील तरयासुजान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तुलसी पट्टी ग्राम निवासी के अदालत साह पुत्र विशुन दयाल साह द्वारा सड़क की जमीन पर बना हुआ

घर को सडक से राजस्व टीम प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण को  बुलडोजर चलाकर 26 मार्च को साफ कराया।

साथ ही अदालत साह पुत्र विशुन दयाल साह को ग्राम सभा के दुसरे जमीन  पर नया काविज  करवाने का कार्य राजस्व टीम द्वारा किया गया।

Harendra pandey की रिपोर्ट  ।