Home Blog Page 45

मार्ग सॉफ्टवेयर सर्विस कुशीनगर- पडरौना , कसया , हाटा सहित जनपद के लिये सेवा में | Marg Software in Kushinagar | ERP | Pharmacy | POS | Jewellery | Garment, etc

नमस्कार , कुशीनगर में मार्ग सॉफ्टवेयर Marg Software की तमाम सेवायें अब कुशीनगर में मार्ग सॉफ्टवेयर सर्विस ,कुशीनगर के माध्यम से शुरू है।

यानि अब आप के एक कॉल पर मार्ग साफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी और डेमो इंस्टालेशन* की प्रक्रिया मार्ग सॉफ्टवेयर सर्विस कुशीनगर प्रतिनिधि द्वारा कर दिया जायेगा।साथ ही मार्ग को आसानी से मैनेज करने का ट्रेनिंग व सपोर्ट दिया जायेगा। जिससे आप आसानी से Sale, Purchage, Stock, Invoice, Return कर सके।

फ्री डेमो सॉफ्टवेयर के लिये नीचे दिए गये लिंक बटन पर क्लिक करें।

[maxbutton id=”1″]

Marg Software ने अपना सॉफ्टवेयर रिटेल, डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग के जरूरत के हिसाब से आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बनाया है।तथा इसे समय-समय पर और आधुनिक और सरल बनाने के क्रम में अपडेट करता है।

मार्ग सॉफ्टवेयर (Marg Softwares):

  1. Marg ERP9+
  2. Pharmacy Shop Software
  3. Kirana/Grocery Shop Software
  4. POS Software
  5. Jewellery Software
  6. Restaurant Software
  7. Garment Software
  8. Retail Software
  9. Salon Software

Marg ERP9 Features

  • Stock Management,Inventory, Accounting, Banking
  • Push sale,Online ordering, Data copy protection,
  • Touch screen, Report Designer,
  • Purchase import, PDC management
  • Alert Management
  • Connected Banking
  • Digital Payment & Collection
  • SMS & E-mail, Multi firm Billing
  • Rate & Discount Master all in one
  • E- Business mobile apps

Accounting & GST billing Software In Kushinagar(Padrauna and all Kushinagar Area)

कुशीनगर मार्ग सॉफ्टवेयर सर्विस सेंटर, वार्ड – 20,रामपुर , कुबेरस्थान रोड , पडरौना (8604150475)

सांसद विजय दूबे ने वाराणसी में बैठक के दौरान कुशीनगर से जुड़े सभी रेल समस्याओं को उठाया

कुशीनगर :  03 सितंबर को वाराणसी में वाराणसी डिवीजन के सभी सांसदों तथा,रेल महा प्रबंधक, DRM सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपनी मांग व समस्या उठाया।

इसी कड़ी में कुशीनगर सांसद विजय दूबे ने कुशीनगर जनपद से जुड़े सभी रेलवे के मुद्दे को पुरजोर तरीके से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उठाया तथा अपनी नाराजगी भी जताई।

उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों में

  • छितौनी-तमकुही लंबित अधूरा प्रोजेक्ट
  • कुशीनगर पर्यटन स्थल होने के बावजूद सर्व होने पर प्रगति नही होने
  • कुशीनगर से एक भी लंबी दूरी की ट्रेन नही चलना व चलाने की मांग
  • कुशीनगर एक्सप्रेस नाम के ट्रेन को कुशीनगर से संचालित करने
  • रेलवे द्वारा बनाये गये अंडरपास के खराब इंजीनियरिंग के कारण 06 माह पानी मे डूबा होना
  • रेलवे स्टेशन के पास की सड़क रेलवे द्वारा नही बनवाना, जिसमें पडरौना, कटकुइया सहित 
  • सांसद के द्वारा पत्र लिखने के बावजूद, पत्र का जबाब नही देना सहित कई मुद्दे शामिल रहे।
  • नीचे वीडियो में देखें बैठक के दौरान कुशीनगर सांसद ने कैसे कुशीनगर के रेल समस्या को उठाया है।

कुशीनगर में बुजुर्ग फरियादी को तहसील दिवस पर अधिकारियों से मिलने नही दिये जाने का एसओ पर आरोप,वीडियो वायरल

कुशीनगर : शनिवार को कसया तहसील में जिलाधिकारी एस.राजनलिंगम की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ।

जहां एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी सहित कसया एसडीएम, सीओ सहित सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

वही कसया तहसील दिवस से जुड़ा एक मामला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें तहसील दिवस पर एक बुजुर्ग फरियादी जो अधिकारियों के सामने अपनी समस्या लेकर जा रहे थे।

जिन्हें पटहेरवा एसओ द्वारा सीढी पर रोक देने का आरोप लगा है।वही वीडियो में रोके जाने से नाराज होकर बुजुर्ग बोलते नजर आ रहे है।

अभी इस प्रकरण पर अधिकारियों का बयान सामने नही आया है। वही जांच की बात केवल कही जा रही है।

रामकोला में पारिवारिक विवाद में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

कुशीनगर : गुरुवार को रामकोला थाना क्षेत्र के चक चिंतामणि गांव में पट्टीदारो के आपसी झगड़े के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी।

मृत युवक का नाम दुर्गेश कुशवाहा है पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जारी बयान में बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है।

पुलिस की प्राम्भिक जांच व परिजनों के बयान के अनुसार युवक के पारिवारिक विवाद और बीच बचाव में अंदरूनी चोट आयी है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

डोल मेला देखने गये युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पथरवा निवासी कृष्णा गोड की संदिग्ध परिस्थितियों में में मौत होने की ख़बर सामने आयी है।

मृत युवक के परिजनों से पता चला की तमकुहीराज डोल मेंला देखने के लिए गयें थे उसके बाद यह घटना का सूचना दुसरे दिन पता चला है।

युवक हिरो एजेसी बिहार में मिस्री कार्य कर रहे थे,परिजनो के अनुसार तमकुही राज डोल मेंले गये जहां से वह जब घर नहीं लौटे और दूसरे दिन संदिग्ध स्थिति में इनकी शव मिला।

पीड़ित परिवार ने हत्या करने का आरोप लगाया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

वही जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक तमकुही अजय कुमार लल्लू पिडित परिजनों से मिलकर ढाढस बधया तमकुही सीओ से बात चीत करते हुए पूर्व विधायक ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

कुशीनगर में तुर्कपट्टी थाना के दरोगा पर बीजेपी बूथ अध्यक्ष को बीच चौराहे पर बेरहमी से पीटने का आरोप

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक बूथ अध्यक्ष उमेश पाण्डेय को थाने के दरोगा आशुतोष जायसवाल पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।

जिसके बाद बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।जिसका उन्होंने विरोध जताते हुये पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से दरोगा आशुतोष जायसवाल पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।

बुधवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुँच इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई व कार्यवाही की मांग की।

वही कुशीनगर पुलिस ने इस मामले जारी बयान में बताया है कि मामले की सीओ सदर द्वारा की जा रही है।

प्रकरण क्या है – प्रकरण बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान किसी कार्यकर्ता के लिये अपनी बात रखने गये, बूथ अध्यक्ष को दरोगा आशुतोष जायसवाल पर पीटने का आरोप है।

अहिरौली बाजार थाना में 05 लावारिस वाहनों की हुई नीलामी, वही रामकोला में जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार

कुशीनगर : बुधवार को थाना अहिरौलीबाजार में लावारिस माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत 05 वाहनों की नीलामी की गयी जिससे कुल 91,600/-रु0 प्राप्त हुये।

वही रामकोला थाना पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार हुये है।साथ ही उनके पास से 5000 हज़ार से अधिक रुपये तथा जमा तलासी में 1700 से अधिक रुपये मिले है।

इनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

कुशीनगर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात, विशुनपुरा थाने के एक गांव की घटना

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक मासूम बच्ची जिसकी उम्र डेढ़ साल बताया जा रहा है।

उसके साथ गांव के ही एक युवक जिसका नाम रवि राय(22) द्वारा मिठाई देने के बहाने दुष्कर्म का वारदात किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने को भेजा गया।

इस घिनौनी हरकत से पूरे इलाक़े में लोग गुस्से में है तथा युवक पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है।

नोट : मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण नाम व पता नही लिखा गया है।

कुशीनगर में गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत लगभग 01 करोड़ की संपत्ति जप्त

कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त/शराब माफिया की अवैध तरीके अर्जित की गयी सम्पत्ति जो अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड है।उसे गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना के गांव कोइन्दी बुज़ुर्ग के मनोज गुप्ता पुत्र परमा गुप्ता पर तरयासुजान सहित जिले के अन्य थानों को मिलाकर लगभग 01 दर्जन मामले दर्ज है।

सोमवार को पुलिस दने गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा जब्ती के आदेश को पालन कराया।

खामपार थानाध्यक्ष पर 349 CRPC के तहत कार्यवाही शुरू करने का देवरिया न्यायालय के कोर्ट रूम 11 का आदेश

देवरिया : जिले के खामपार थाना के एसओ पर देवरिया न्यायालय के कोर्ट रूम 11 के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गौरव प्रकाश बनाम ज्योतिष लाल मामले में स्पस्टीकरण के लिये पेश होने का 29 अगस्त को 01 बजे नोटिस कर बुलाया था।

परन्तु एसओ द्वारा न्यायालय में नही पहुँचने पर इसे गंभीरता से लेते हुये न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसओ के ख़िलाफ़ 349 ipc की वाद कार्यवाही करने का आदेश कर दिया।