Home Blog Page 49

कुशीनगर में जालसाजों ने पुलिस बन, ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण लेकर फ़रार

कुशीनगर : सोमवार को जिले के अलग अलग दो थाना क्षेत्र में बाइक सवार जालसाजों ने ज्वेलर्स की दुकानों से लगभग 2 लाख 80 हज़ार के जेवर लेकर फ़रार हो गये।

पुलिस ने इस मामले में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार का है जहां सोमवार दोपहर को विभूति वर्मा के आभूषण की दुकान पर दो लोग पहुँचे तथा अपने आप को पुलिस बताते हुए आईकार्ड दिखा कर आभूषण देखें,

तथा अभी आकर पैसे देने का बात कह लगभग 1 लाख 30 हजार के ज्वेलरी लेकर जाने लगे दुकानदार के विरोध करने पर उसे अपशब्द कहते हुए अभी आकर पैसा कर देने की बात कह कर चले गए शक होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दिया हैं।

वही दूसरा मामला नेबुआ थाना के पिपरा बाजार का है जहां पर ठीक इसी तरह अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर थाने में महिलाओं को आभूषण दिखाने के नाम पर 1 लाख 80 हज़ार ज्वेलर्स लेकर गये। यहां विरोध करने पर दुकानदार को आभूषण लेकर फरार हो गए ।

दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पता लगाया गया तो इसमें कोई पुलिस कर्मी नही बल्कि जालसाज थे।

तमकुहीराज तहसील खतौनी-इंतखाप देखें |Tamkuhiraj Tahsil

online-support

कुशीनगर :(Updated News) अब तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के काश्तकारों को खतौनी के लिए तहसील का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। शुक्रवार को एसडीएम ने डिजिटल हस्ताक्षर युक्त इंटरनेट खतौनी कक्ष का उद्घाटन किया। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने कहा कि देश डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर है,

ऐसे में खतौनी के लिए किसानों का समय व धन जाया होना बेमानी है। इस सुविधा से किसान घर बैठे ही नेट पर या सहज केंद्रों पर आसानी से खतौनी प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान तहसीलदार राम सुधार प्रसाद, आरके मोहन लाल, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन खतौनी-इंतखाप देखें क्लिक करें

ऑनलाइन भूमि -नक्सा देखें   

खड्डा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र से नगदी रुपयों की चोरी

कुशीनगर:  खड्डा थाना क्षेत्र के गुलरिहा चौराहे पर सोमवार शाम को एक ग्राहक सेवा केन्द्र की दुकान से लाकर तोड़कर 38000 हजार रुपया चोरी होने का मामला सामने आया है।

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा बंद शटर खोलने पर मामले की जानकारी हुई।जिस पर संचालक द्वारा तत्काल 112 को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किया लेकिन अभी इस चोरी से ज़ुडा कोई सुराग सामने नही आया है।

आईपीएल 2022 की शुरुआत : 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच

0

मुंबई : आईपीएल IPL 2022 की शुरुआत की घोषणा बीसीसीआई ने कर दिया है।जिसके अनुसार आईपीएल का शुरुआत 26 मार्च से होगा।

जो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Ipl first mach date, ipl team, ipl match

कुशीनगर से ओबरा जा रहे CISF जवानों का बस दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत कई घायल

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में 03 मार्च को छटे चरण का मतदान पूर्ण करा कर सीआईएसएफ जवानों का दल सातवें चरण के मतदान कराने सोनभद्र जनपद के ओबरा में रात के वक्त जा रहे थे कि 

उनका रोडवेज बस राबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में बस खाई में अनियंत्रित होकर गिर गया।

जिसके चपेट में आने से एक जवान की मौत होने की ख़बर है।साथ दर्जनों घायल हुये हुये है।जिनमें कुछ गंभीर है जिन्हें बनारस इलाज के लिये प्रशासन द्वारा भेजा गया है।

कुशीनगर में वोटिंग परसेंटेज | Kushinagar Voteing Persentage

कुशीनगर : जनपद कुशीनगर में छठे चरण के मतदान 03 मार्च को सभी सातों विधानसभा में सकुशल सम्पन्न हो गया।

जिसमें शाम 07 बजे तक जारी आकड़ो के अनुसार कुशीनगर जनपद में 59% मतदान हुआ है।

वही शाम 05 बजे तक यह आंकड़ा 54.99% तक था।

नौरंगिया में दुःखद हादसा : 13 की मौत कई घायल, मृतकों में लड़कियां व महिलायें शामिल

कुशीनगर : जिले में एक बेहद दुःखद खबर सामने आया है। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्रामसभा के स्कूल टोले पर एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पुराने कुएं के ऊपर बैठे दर्जनों लोग हादसे के शिकार हो गये है।

आधिकारिक पुष्टि के अनुसार 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।जिनमें लड़किया व महिलायें शामिल है।तथा अभी कई घायल है जिनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पुराने कुएं पर रखें स्लैब पर महिलाएं व बच्चियां बैठी थी। जिस पर अत्यधिक वजन होने के कारण अचानक कुएं पर ढका स्लैब टूट गया जिससे उस पर बैठे लोग सीधे कुऐ में चले गये जिससे बड़ा हादसा हुआ।

हादसे की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सहित डीएम ने मौके पर पहुँचे।

पडरौना में बीजेपी कांग्रेस और निर्दल प्रत्याशी पर कोविड प्रोटोकॉल सहित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

कुशीनगर : 10 मार्च को जिला मुख्यालय पर आधा दर्जन से अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के और निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया।

वही पडरौना विधानसभा के 03 प्रत्याशियों पर कोविड गाइडलाइंस तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

जिनमें बीजेपी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल, कांग्रेस के मुo जाहिरुदीन अंसारी, तथा निर्दल प्रत्याशी अंशुमान बंका शामिल है।

फाजिलनगर में बसपा ने संतोष तिवारी के जगह पर इलियास अंसारी को बनाया प्रत्याशी

कुशीनगर : जिले के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी को बहुजन समाज पार्टी ने फाजिलनगर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इनके पूर्व बसपा ने संतोष तिवारी को टिकट देते हुये प्रत्याशी बनाया था लेकिन बीते 24 घण्टे में बदले राजनीतिक समीकरण और इलियास अंसारी के समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा ने जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने कड़ी चुनौती खड़ी दी।

जिसके बाद देर शाम तक बसपा ने इन्हें फाजिलनगर से अपना पूर्व घोषित प्रत्याशी संतोष तिवारी को बदलते हुये इलियास अंसारी को मैदान में उतार दिया है।

अब देखा जाये तो यहां का चुनाव बेहद रोचक और कड़ा होने जा रहा। एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्या, दूसरी तरफ इलयास अंसारी सहित मौजूदा विधायक के बेटे भी बीजेपी से मैदान में है।

कुशीनगर जिले के विधानसभा वार प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी सूची

नमस्कार, हम यहां कुशीनगर जनपद के सातों विधानसभा के लिये प्रमुख राजनीतिक दलों व निर्दल के प्रत्याशी के बारे में जानेंगे।

पडरौना-330 विधानसभा

  • विक्रमा यादव – सपा
  • मनीष जायसवाल उर्फ मंटू – बीजेपी
  • पवन कुमार उपाध्याय – बसपा
  • मुo जाहिरुदीन – कांग्रेस

कुशीनगर-333 विधानसभा

  • मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्देशिया – बसपा
  • पीएन पाठक – बीजेपी
  • राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव – समाजवादी पार्टी
  • श्यामरती देवी- कांग्रेस

हाटा – 334 विधानसभा

  • शिवांग सिंह सैथवार – बसपा
  • मोहन वर्मा – बीजेपी
  • रणविजय – सपा

फाजिलनगर – 332 विधानसभा

  • इलियास अंसारी – बसपा
  • स्वामी प्रसाद मौर्य – सपा
  • सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा – बीजेपी

तमकुहीराज – 

  • अजय कुमार लल्लू – कांग्रेस
  • असीम कुमार -निषाद पार्टी-बीजेपी गठबंधन
  • मधुर श्याम राय – समाजवादी पार्टी

रामकोला(सुरक्षित सीट)

  • विनय गौड़ – बीजेपी
  • विजय कुमार – बसपा

खड्डा विधानसभा

  • विवेकानंद पाण्डेय – बीजेपी