Home Blog Page 53

कुशीनगर के अनाथ आश्रम पर प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन,जाने पूरा मामला

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौनी कला स्थित अनाथ आश्रम में बुधवार को एसडीएम सदर, सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह के साथ पुलिस बल व सामाजिक कार्यकर्ता से महिला की टीम से जुड़े लोगों ने अनाथ आश्रम में रह रहे 02 दर्जन बच्चों को रेस्क्यू करने पहुँचे।

जहाँ आश्रम संचालक व प्रशासन अधिकारियों के बीच खूब बहस हुई।वही वहा रह रहे बच्चों ने भी रोने व विरोध जता प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ा कर दिया।

परन्तु फिर पुलिस प्रशासन द्वारा संचालकों पर सख्ती करते हुये बच्चों को रेस्क्यू कर सभी मेडिकल परीक्षण हेतु ले जाया गया।

जहां से उन्हें सीडब्ल्यूसी के पास पेश किया जायेगा जहां से बच्चों को सुरक्षित रखवाया जायेगा।

क्या है मामला

दरअसल आरोप यह है कि परसौनी कला में लंबे अरसे से बिना सरकारी मान्यता के अनाथ आश्रम चल रहा है।जहां अभी करीब 02 दर्जन बच्चें है।जिनमे नाबालिक से किशोरावस्था तक के लड़के व लड़किया है।

Kushinagar pasauni kala anath ashram
Kushinagar pasauni kala anath ashram

कुछ वर्ष पूर्व इन सभी बच्चों को प्रशासन ने यहां से रिकवरी कर सीडब्ल्यूसी के यहाँ पेश कर पंजीकृत संस्था में रखवाना चाहा लेकिन।

संचालक द्वारा हाईकोर्ट में मामला ले जाकर कार्यवाही पर रोक लगवा दिया, जिसका मामला अभी न्यायालय में है।

वही इस बीच राज्य बाल आयोग की सदस्या डॉ शुचिता चतुर्वेदी ने अनाथ आश्रम का दौरा किया जहां उन्हें भारी कमी का उजागर हुआ।

जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन व शासन को दिया जिसमें अनाथ आश्रम पर भारी अनियमितताओं की रिपोर्ट दिया जिसमें प्रमुख रूप से बिना पंजीकरण के चलने, अलग अलग उम्र के बच्चों को एक साथ रखने, साफ़ सफ़ाई व बच्चों को ईसाई धर्म मे शामिल करने सहित गंभीर आरोप लगे।

जिसके बाद बुधवार को प्रशासन कार्यवाही हेतु पहुँचा लेकिन संचालक के द्वारा विरोध जताने मामला हाईकोर्ट में लंबित होने का हवाला देते हुये हो हल्ला मचाया गया लेकिन आखिरकार प्रशासन ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया तथा ख़बर लिखे जाने तक मेडिकल परीक्षण हेतु ले जाया गया था।

हालांकि इस कार्यवाही के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे रेस्क्यू किये गये किशोर बालकों को गाड़ी में बैठाने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा जा रहा है।

जिसकी सभी निंदा कर रहे है इस मामले में जरूर पुलिस प्रशासन को अनाथ किशोरों के प्रति नरम रुख रखते हुये रेस्क्यू करना चाहिये था।

जाने Pegasus Spyware के बारे में, भारत मे क्यों मचा हंगामा

देश मे इस समय ताजा मामला जासूसी और Pegasus Spyware का चल रहा है।

आइये जानते है आखिर Pegasus Spyware है क्या ?

मीडिया में आयी तमाम जानकारी के अनुसार यह इज़रायली कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पायवेयर Pegasus Spyware( पेगासस स्पायवेयर) जासूसी करने वाली सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है।जो वह केवल किसी देश की सरकार को ही उपलब्ध कराती है।यानी कि इसे कोई व्यक्तिगत या प्राइवेट व्यक्ति उपयोग के लिये खरीद नही सकता नाही कंपनी इन्हें बेचती है।

सरकार पर क्या लग रहा आरोप

भारत के नामचीन 40 पत्रकारों पर Pegasus Spyware के सॉफ्टवेयर के जरिये उनकी मोबाइल फोन से जासूसी करने का मामला सामने आया है। जबकि यह कंपनी यह सॉफ्टवेयर केवल सरकार को ही उपलब्ध कराती है।

इस लिये यह आरोप सरकार पर लग रहे है।हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर प्रेस की स्वतंत्रता की बात कही है।

कौन-कौन है पत्रकार ? :

सिद्धार्थ वरदराजन, रोहिणी सिंह, स्वाति चतुर्वेदी, एमके वेणु, स्मिता शर्मा सहित कुल 40 पत्रकार है।

Pegasus Spyware

इस स्पाई सॉफ्टवेयर की मोबाइल में इंस्टॉल होने की बात जो मीडिया के माध्यम से सामने आयी है उसके अनुसार यह मोबाइल आये किसी मैसेज, लिंक के माध्यम से यह हिडेन रूप से इंस्टाल हो जाता है।

तथा यूजर की सभी गोपनीय जानकारी, बातचीत सभी पर कंट्रोल पा लेता है।

जिसकी भनक यूजर को नही हो पाता, भारत मे यह मामला अमेरिकी कंपनी जो साइबर से जुड़ी मामलों को जांच व रिसर्च करती है।उसने अपने गहन जांच के बाद सामने लायी है।

कभी भी हम इस एयरपोर्ट को इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए प्रारंभ कर सकते हैं : सीएम योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर : 17 जुलाई को लखनऊ में जेवर एयरपोर्ट की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कहा कि 

कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में हमारा कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

कभी भी हम इस एयरपोर्ट को इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए प्रारंभ कर सकते हैं।

यह संकल्पों को एक नई उड़ान देने का बेहतरीन डेस्टिनेशन प्रदान करेगा।

अब देखना है सरकार कुशीनगर एयरपोर्ट से कब तक उड़ान शुरू कराती है।वैसे आगामी आने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव के देखते हुये कब घोषणा होती है।

DIOS कुशीनगर तथा उनके सीयूजी नंबर के बारे में जाने

कुशीनगर : 15 जुलाई 21 को यूपी के 29 जनपदों में फेरबदल सरकार ने किया जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कुशीनगर के रूप में नयी जिम्मेदारी मनमोहन शर्मा को मिली है। जो इसके पूर्व डायट कुशीनगर में प्राचार्य के रूप में तैनात थे.

वहीं जिले में लम्बे समय से रहे जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकास मिश्र को अम्बेडकरनगर जिले में DIOS के पद पर ही नवीन तैनाती हुई है.

जिनका offical सीयूजी(cug) नंबर 9454457348 है।

डीआईओएस (dios)कुशीनगरसीयूजी नंबर
मनमोहन शर्मा9454457348
DIOS KUSHINAGAR

यूपी में तहसील दिवस अब मंगलवार की जगह प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को

लखनऊ : प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील दिवस एवं थाना दिवस की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जाने का निर्देश देते हुए सभी जनपदों में तहसील दिवस मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने का आदेश दिया है।

वही थाना दिवस प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पन्न कराने को कहा आदेश किया है।

कुशीनगर की बुशरा फातमा को IIT कानपुर से पीएचडी की उपाधि

कुशीनगर : जिले की कसया नगर की काज़ी परिवार के सदस्य काज़ी सैयद मालिहूल हसन की पुत्र वधु बुशरा फातमा ने 09 जुलाई 21 को आईआईटी कानपुर से सफलतापूर्वक प्रथम श्रेणी में पीएचडी(डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है।

पीएचडी में इनका शोध विषय “Explorations into Triboelectric layers for energy harvesting device applications” रहा जिसे प्रोफेसर आशीष गर्ग तथा प्रोफेसर विवेक वर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया।

बुशारा फातमा कि बेसिक शिक्षा एवं स्नातक(B.sc) की पढ़ाई बस्ती जनपद से हुई इसके पश्चात अलीगढ़ विश्वविद्यालय में Msc फिजिक्स से प्रथम श्रेणी में तथा M.Tech नैनोटेक्नोलॉजी से 79% अंको के साथ उत्तीर्ण किया।

जिसके बाद पीएचडी के लिये आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया,इस बीच इनकी शादी कसया नगर के काजी परिवार के काज़ी सैयद फरहानुल हसन से हुई जिनसे 02 संतान है।

इनके बेहतरीन सफ़लता पर परिवार व दोस्तो ने उन्हें बधाई दी है।

उपलब्धि :

बुशरा फातमा ने अपने रिसर्च पीएचडी के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रभावशाली जर्नलों में अपने अनेक पेपर को प्रस्तुत किया और अनुमोदन पाया है।

जिसमे अमेरिकन केमिकल सोसाइटी, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, एल्सेवियर, स्प्रिंगर, टेलर एंड फ्रांसिस आदि शामिल है।

पीएम मोदी करेगें देवरिया, गाजीपुर सहित 09 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को यूपी के 09 जिलों में नये बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेगें।

जिनमें मेडिकल कॉलेज देवरिया,एटा, फतेहपुर,गाजीपुर,हरदोई,जौनपुर,मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर शामिल है।

यूपी में 04 लाख की आर्थिक सहायता : सर्पदंश से मृत्यु होने पर

यूपी में अब सरकार ने सर्प से होने वाले मृत्यु को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद सर्पदंश से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

08 जुलाई 2021 को शासन की ओर से सभी जिलों के डीएम को जारी आदेश में बताया गया है।

सर्पदंश से मृत्यु होने पर क्या करें ?

जारी आदेश में बताया गया है कि सर्पदंश के मामले में मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है

यानि कि सर्पदंश का मामला होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मृतक का पंचनामा करा पोस्टमार्टम अवश्य कराये।

पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता लेने में मदद होगी।

आर्थिक सहायता कितने दिनों में मिलेगा : 

जारी आदेश में पूरी प्रक्रिया करने के पश्चात अधिकतम 07 दिन का सहायता राशि देने को कहा गया है।

आर्थिक सहायता कितना मिलेगा :

सर्पदंश से मृत्यु होने पर परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 04 लाख रुपये देने का आदेश है।

क्या सर्पदंश मामले में विसरा जांच होगा ? :

नये जारी आदेश में अब सर्पदंश मामले में विसरा सुरक्षित रख जांच हेतु भेजना जरूरी नही है। केवल पंचनामा व पोस्टमार्टम कराना है।

यूपी में 04 लाख की आर्थिक सहायता : सर्पदंश से मृत्यु होने पर
यूपी में 04 लाख की आर्थिक सहायता : सर्पदंश से मृत्यु होने पर

कुशीनगर ब्लॉक प्रमुख लिस्ट | Kushinagar Block Pramukh List

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के 14 ब्लॉक के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के नाम सूची इस प्रकार है।

क्रम संख्याब्लॉकनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नाम
1कप्तानगंजविशाल सिंह
2मोतीचकअर्चना सिंह
3तमकुहीराजअनुराधा राय
4सेवरहीअनु तिवारी
5फाजिलनगरउर्मिला जायसवाल
6सुकरौलीरंजना पासवान
7हाटा आरजू राव
कुशीनगर जनपद के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सूची
08नेबुआ-नौरंगियाविन्दु देवी यादव
09खड्डा ब्लॉकशशांक दुबे
10विशुनपुरा ब्लॉकविंध्यवासिनी श्रीवास्तव
11दुदहीरमावती देवी
12पडरौनाआशुतोष सिंह ” बहुगुणा
13रामकोलादिग्विजय सिंह लक्ष्मण (सपा)
14कसयारीना देवी (सपा)
कुशीनगर जनपद के 14 ब्लॉकों के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सूची

कुशीनगर में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली

1

कुशीनगर : मंगलवार की रात कसया थाना क्षेत्र एक ईनामी पशु तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ने का दावा किया है।

जबकि इसका एक अन्य साथी भागने में कामयाब होने की बात कही गयी है।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के फुलवापट्टी में वाहन चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक पर सवार 02 लोग पुलिस पर फायर करते हुये भागने लगे।

जिस पर कसया पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये 25 हज़ार के इनामी पशु तस्कर खुर्शीद को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है।जिसके पैर में गोली लगी है जो जिला अस्पताल में भर्ती है।

खुर्शीद पर गोरखपुर व कुशीनगर जनपद में कई मामले दर्ज है।जिस पर गोरखपुर पुलिस द्वारा 25 हज़ार का ईनाम घोषित था।

खुर्शीद जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।