Home Blog Page 52

ट्रैक्टर चालकों में दहशत भरने वाले बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : ट्रैक्टर चालकों में दहशत भर देने वाले एक बंदर को वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा है।

इस बंदर ने इलाके में ऐसा माहौल बना दिया था कि किसी को अपना ट्रैक्टर चालू करने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा था।

यह मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रामपुर-मटीहनिया बुजुर्ग का है।

जहां एक बंदरों का एक बड़ा समूह इलाके में काफी वर्ष से रहता है।लेकिन बीते 06 माह से इस समूह का एक बड़ा बंदर अचानक से चालू ट्रैक्टर देखकर ट्रैक्टर पर चढ़ कर बोनट पर बैठ जाता था।

जिसके डर से ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भागने पर विवश हो जाते, लेकिन अब जब गेंहू की फ़सल की कटाई जोरों पर है।

इलाक़े में ट्रैक्टर चल रहे तो अब इस बंदर ने अपना आतंक बढ़ा दिया था। और एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका था।

जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दिया तब विभाग ने मुन्ना शिकारी के नेतृत्व में 04 लोगों की टीम भेजा जिसने जाल बिछाकर बड़े बंदर को पकड़ा।

आख़िर ट्रैक्टर ही क्यों : लोंगो में आम चर्चा थी कि आखिर इस बंदर ने ट्रैक्टर को ही अपना निशाना क्यों बना रहा था।

विधायक मनीष जायसवाल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में सदस्य नामित

कुशीनगर : पडरौना सदर से बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल को सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति में सदस्य नामित किया है।

जिसके बाद उनके समर्थकों व शुभचिंतक नेताओँ द्वारा लगातार उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।

वही उनके लोक निर्माण विभाग के एक प्रमुख समिति में सदस्य होने पर लोगों को उम्मीद है कि विधानसभा क्षेत्र के ख़राब सड़को का कायाकल्प होगा।

24 गर्भवती महिलाओं के बीच आंगनबाड़ी द्वारा हुआ पोषाहार वितरण

कुशीनगर :  सेवरही विकास खण्ड के अन्तर्गत चौपथिया व कोईनदहा में आज दिनांक 19 अप्रैल को गर्वभवती महिलाओं के बीच सरकार द्वारा दिया गया पोषाहार को 24 लाभार्थी महिलाओं के बीच वितरण हुआ जिसमें तेल, दरिया, दाल शामिल रहा।

वितरण का कार्य आगनबाडी कार्यकत्री संगीता देवी व सहायिका सरस्वती देवी द्वारा किया गया।

क्या है पोषाहार :

इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व शिशु को पौष्टिक तत्वों का गर्भावस्था में भरपूर मात्रा में मिलता रहे।इसके लिये सरकार द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से पोषाहार वितरण कराया जाता है।

हरेन्द्र पाणडेय की रिपोर्ट

तिलक चढ़ाकर लौट रहे बोलेरों का बस से टक्कर में 06 की मौत, कई घायल

0

कुशीनगर : बीती रात कुशीनगर जिले से देवरिया में तिलक चढ़ाने गये बोलेरों सवार लोगों का रोड़वेज के अनुबंधित बस से भिड़ंत में बोलेरों में सवार 06 लोगों की मौत हो गयी।वही अन्य कई घायल है।जिनका ईलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि कुशीनगर विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले गांव कोहड़ा से देवरिया में तिलक गया था।जो तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे कि गौरीबाजार के इंदुपुर में बस से टक्कर हो गयी जिसमें 06 लोगों की मौत हो गयी।

वही इस घटना से पूरे गांव में शोक है तथा खुशियों के माहौल में शोक की लहर है।

कुशीनगर से विधायक पीएन पाठक को विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यता की शपथ दिलायी

0

कुशीनगर : सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में

कुशीनगर विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक पीएन पाठक को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

नवागत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कार्यभार ग्रहण किया

कुशीनगर : कुशीनगर के नवागत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आज जनपद कुशीनगर में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

साथ ही जिले के नये एसपी द्वारा एएसपी,क्षेत्राधिकारी/अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया।

कुशीनगर एसपी के बारे में जाने

हरपुर माफी में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कुशीनगर : भाजपा मंडल बगही धाम के ग्राम सभा हरपुर माफी (दलित बस्ती) में ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें बाबा साहब के सपनों को किस तरह से मोदी सरकार व योगी सरकार विगत कई वर्षों से निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रही है।

और समाज के सबसे अंतिम वर्ग तक अपनी योजनाओं को किस तरह से पहुंचा रही है उसके बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री फतेह बहादुर दुबे, मंडल मीडिया प्रभारी (पिछडा मोर्चा) पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’, मंडल उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, रामअवध, मंडल उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) विनोद लाल श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) गोवर्धन पासवान, बूथ अध्यक्ष अजय मिश्रा, 

भाजपा कार्यकर्ता प्रेमचंद पासवान, मोहन गुप्ता, बृजेश विश्वकर्मा, मुकुर्धुन, वीरेंद्र शुक्ला, रामसेवक प्रसाद, सुबाष प्रसाद इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे.!

रोटरी कुशीनगर ने मलिन बस्ती में राशन बैग बाँट कर मनाया, बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती

0

कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती  कुशीनगर पौधशाला के निकट मलिन बस्ती में मनाई गई। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर 30 जरूरतमंदों को रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन एवं नाइन फाउंडेशन के सहयोग से राशन बैग वितरित किया गया। इस राशन बैग में एक सप्ताह का राशन एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियां जिसमे आटा, चावल, दाल, रिफाइन तेल, मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती एवं सेंट्री पैड रखा गया था; साथ ही इस बस्ती के सभी बच्चों के बीच कॉपी-पेन-पेंसिल, टॉफी, बिस्कुट और चिप्स भी बांटे गए।  

रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ एम एच खान द्वारा बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन के 65 सालों में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

उन्होंने छुआ-छुत एवं सामाजिक असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया जिसे आज भी देश याद रखता है।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी सचिव वाहिद अली ने किया।

इस कार्यक्रम में रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, निदेशक दिनेश कुमार यादव एवं अरुण वर्मा उपस्थित रहे।

विरवट व अहिरौली बाँध का मरम्मत नहीं होने पर, कटाव होने की संभावना

कुशीनगर : जनपद के सेवरही विकास खण्ड के  अन्तर्गत विरवट अहिरौवली बाँधा का ठोकरों के मरम्मत का अब तक काम शुरू नही होने से लोगों के मन मे  तरह तरह की भावनाएं पैदा हो रही है।

कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बचा खुचा गावों को नरायणी नदी अपनी आग़ोश में ना लेले,

सरकर की एक नज़र इस बांधे की ठोकरों की पुख्ता से  मरम्मत कराने का प्रयास जारी किया जाना चाहिए।

Harendra pandey की रिपोर्ट

कुशीनगर में हादसा: खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर के पास नाव पलटने से 03 की मौत

कुशीनगर : जिले से एक बेहद दुःखद ख़बर आ रही है।जिसमें 03 लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर के पास रेता क्षेत्र में खेती के लिये नाव स जा रहे 10 लोग अचानक नाव डूबने से डूबने लगे जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 07 लोगों को बचाया गया वही 03 लोग की डूबने से मौत हो गयी है।

मृतकों में 02 युवती और 01 महिला शामिल है।वही इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि इस तरह की की घटना इस एरिया में पहले भी हो चुका है।जिसमें कई लोग हताहत हुये थे।