Home Blog Page 54

चोरी की 11 बाइक व अन्य सामान के साथ 05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

1

कुशीनगर : स्वाट,सर्विलांस व थाना कसया की संयुक्त टीम द्वारा प्रेम नगर पुलिया के पास से 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

जिनके पास पुलिस टीम चोरी की 11 मोटरसाइकिल तथा स्टील का स्टैण्ड लम्बा 06 पीस , पीतल का कलस 04 पीस ,स्टील स्टैण्ड चौकोर 6 पीस ,स्टील गोल स्टैण्ड 06 पीस बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम : 

1. जुबेर आलम पुत्र खलील अंसारी निवासी बतरौली वाजारथाना कुबेरस्थान कुशीनगर,

 2. राजू अंसारी उर्फ मैनुल्लाह पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी दुधई महिहरवा थाना विशुनपुरा कुशीनगर, 

3. नीरज यादव उर्फ अनुराज यादव पुत्र जितेन्द्र यादव सा0 उपरोक्त,

 4. औरगंजेब उर्फ गोलू पुत्र जाकिर हुसैन निवासी शिवपुर बुजुर्ग थाना कसया कुशीनगर, 

5. दिलीप कुमार चौहान पुत्र सजन लाल निवासी भगईचा थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों 11 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 471/2021 धारा 41/411/414 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा गयी है।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्र0नि0 अखिलेश कुमार सिंह थाना कसया कुशीनगर

2. उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना कसया कुशीनगर

3. उ0नि0 सैयद वसी हैदर जैदी थाना कसया कुशीनगर

4. उ0नि0 अजय कुमार पटेल थाना कसया कुशीनगर

5. उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम प्रभारी जनपद कुशीनगर

6. हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 

7. हे0का0 सुशील सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

8. का0 अशोक कुमार सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

9. का0 शिवानन्द सिह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

10. का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

11. का0 सचिन कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

13. का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

14. का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

15. का0 अभिषेक कुमार यादव सर्विलांश टीम जनपद कुशीनगर

16. हे0का0 कमलेश कुमार थाना कसया कुशीनगर  

17.का0 विकाश यादवथाना कसया कुशीनगर

18. का0 विनय यादवथाना कसया कुशीनगर

19.का0 शेरबहादुर सिंह थाना कसया कुशीनगर

कुशीनगर जिला पंचायत सीट पर बीजेपी की जीत, सावित्री जायसवाल बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

कुशीनगर : शनिवार को हुये जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की प्रत्याशी सावित्री जायसवाल ने जीत दर्ज की है

कुल 61 वोटों में से 46 वोट बीजेपी प्रत्याशी को तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को केवल 15 वोट मिले।

इस तरह एक बार फिर सावित्री जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुई।

कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये चुनाव आज, बीजेपी व सपा के बीच मुकाबला

कुशीनगर : कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव आज होगा।जिसके लिये पुलिस व  प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी हो चुकी है।

जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये बीजेपी व सपा के बीच मुकाबला है।दोनों पार्टियां अपने पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों को करने में लगातार प्रयास कर रही है।

बीजेपी की तरफ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल है।वही समाजवादी पार्टी की तरफ पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की बेटी रीता यादव मैदान में है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये मतदान 11 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगा उसके बाद मतों की गिनती व परिणाम घोषित होंगे।

कुशीनगर जनपद में जिला पंचायत के कुल 61 सदस्य है। जो आज की चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।

जाने यूपी डीजीपी कौन है ? | UP DGP KAUN HAI

उत्तर प्रदेश(यूपी) पुलिस के नये डीजीपी (DGP) मुकुल गोयल (IPS) बने है। जो 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

यह यूपी पुलिस में डीजीपी बनने से पूर्व यह बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन पद पर तैनात थे।
यूपी के नए डीजीपी बने मुकुल गोयल, मूल रूप से यूपी के शामली जनपद के रहने वाले हैं।

वही यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी सहित सपा सरकार के दौरान यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं।

अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें।

युवा नेता राजेश प्रताप राव समाजवादी पार्टी में हुये शामिल

0

कुशीनगर : कुशीनगर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके तथा क्षेत्र में युवाओं के बीच लोकप्रिय युवा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया सोमवार को अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

इसके पूर्व यह बहुजन समाज पार्टी थे जिन्हें बसपा पार्टी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुये पार्टी से बाहर कर दिया था।

जिसके बाद भी विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं व मुददों को लेकर आंदोलन किया।कोरोना काल मे जरूरमंद तक आवश्यक मदद पहुँचाई।

हालांकि की अब देखना है कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में इन्हें समाजवादी पार्टी में टिकट किस विधानसभा से मिलता है या नही। और अगर मिलता है तो कहां से ? क्योंकि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से पहले ही पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी की दावेदारी मजबूत है।

बालेश्वर यादव एक बार फिर समाजवादी पार्टी में हुये शामिल

कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा से सांसद रह चुके बालेश्वर यादव आखिरकार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

जिसका अंदाजा उनकी बेटी को समाजवादी पार्टी से कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही हो चुका था।

जो अब आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है, 23 जून को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुये।

इसके पूर्व वह बहुजन समाज पार्टी में सहित अन्य दलों में सपा से अनबन के बाद शामिल हुये थे।

कुशीनगर में बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सावित्री देवी को प्रत्याशी बनाया

कुशीनगर : कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये बीजेपी ने सावित्री देवी जायसवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

जिसकी पुष्टि बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने जारी बयान में किया है।

गौरतलब है कि जनपद कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार महिला पिछड़ा वर्ग सीट है। श्रीमती सावित्री देवी इसके पूर्व भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।

यूपी में 21 जून से सुबह 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलेंगी दुकानें,साप्ताहिक बंदी रहेगी जारी

लखनऊ : यूपी सरकार ने अब 21 जून से प्रदेश में दुकानें खोलने की तय समय सीमा में 02 घण्टे की बढ़ोतरी की राहत दिया है।

जबकि साप्ताहिक बंदी (शनिवार व रविवार) आगे भी रखने का आदेश जारी किया है।

21 जून से सुबह 07 बजे से लेकर रात 09 बजे सप्ताह के 05 दिन तक दुकानें मास्क की अनिवार्यता तथा दो गज की दूरी रखने व सेनेटाइजर की प्रयोग की शर्त के साथ खुलेगी

तथा 02 दिन का साप्ताहिक लॉक डाउन जारी रहेगा।

हाटा के युवक का अपहरण में शामिल 04 गिरफ्तार, युवक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

0

कुशीनगर : दिनांक 17.06.2021 को जनपद कुशीनगर के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत युवक संदीप गुप्ता पुत्र नारद गुप्ता निवासी मुहल्ला वार्ड नं0-25 इंद्रानगर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर का दोस्त के बर्ड-डे पार्टी में ले चलने के बहाने कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

तथा अपहृत युवक के मो0नं0 नम्बर व अन्य नम्बरों से फोन करके परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी।

उक्त घटना के संबंध मेंअपहृत युवक के पिता द्वारा  थाना कोतवाली हाटा  में दिनांक 18.06.2021 को दी गयी तहरीर के आधार पर उसी दिन तत्परतापूर्वक मु0अ0सं0 260/21 धारा 364 ए  बनाम एक नामजद  व दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल द्वारा युवक की बरामदगी व घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण के लिए निर्देश दिये गये थे।

उसी क्रम में आज दिनांक 19.06.2021 को अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर,भिन्न -भिन्नस्थानोंसे थाना कोतवली हाटा, तुर्कपट्टी , विशुनपुरा एवं स्वाट सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

तथा मुख्य षड़यंत्र कर्ता अभियुक्त नीरज सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है। जिस पर जनपद स्तर पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। 

अपहरण का कारण – गिरफ्तार अभियुक्तो से पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि मनीष प्रजापति व नीरज सिंह एक वर्ष पूर्व संदीप के घर में किराये का कमरा लेकर रहते थे तथा संदीप और इनके पिता से ये लोग पहले ही परिचित थे। 

वर्ष 2020 में मनीष प्रजापति और नीरज सिंह के द्वारा जय मां दूर्गा एकेडमी झांगा पर एक स्कूल की शुरुआत की गयी थी।

परन्तु कोरोना की बजह से अध्यापन कार्य बन्द हो गया था और इनको पैसे की आवश्यकता थी। नीरज सिंह व मनीष प्रजापति को पूरा विश्वास था कि यदि संदीप का हम लोग अपहरण करेंगे और फिरौती हेतु 20 से 30 लाख रुपये की मांग करेंगे तो 4 से 5 लाख रुपये दे ही देंगे तथा पुलिस को नहीं बतायेंगे।

निःसंन्देह पुलिस के लिये यह एक चैलेजिंग और बड़ी घटना थी अपहृत युवक की बरामदगी व घटना कारित करने वाले  अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्रमशः थाना कोतवाली हाटा,तुर्कपट्टी , विशुनपुरा,स्वाट सर्विलांस की टीमें गठित कि गयी थी उपरोक्त सभी टीमों  के द्वारा अपहृत युवक कि बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थकता एवं अत्यधिक परिश्रम तथा लगन से कार्य किया गया  उसी के परिणाम स्वरुप अपहृत युवक  को चौबिस घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

अपहरण मामले में गिरफ्तार अभियुक्त-

1.मनीष प्रजापति पुत्र चन्द्रिंका  प्रजापति  साकिन ग्राम मोहन पट्टी पोस्ट नौतन हथियागढ़ थाना महुआडीह जनपद देवरिया

2. कल्याण सिंह उर्फ डाक्टर पुत्र राधेश्याम सिंह साकिन  ग्राम लौहझार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

3.नागेन्द्र सिंह पुत्र रमेश सिंह  साकिन ग्राम लौहझार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

4. अखिलेश कुशवाहा पुत्र नन्दकिशोर कुशवाहा  साकिन ग्राम अंध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर हा0मु0 सब्जी मण्डी कस्बा हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर

*विवरण बरामदगी-*

अपहृत युवक संदीप गुप्ता पुत्र श्री नारद गुप्ता सा0 इन्द्रांनगर वार्ड न0 25 थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 

1.अभियुक्त मनीष के पास सेघटना मे प्रयुक्त मो0सा0 हीरो HFडीलक्स नम्बर UP-52-AV-4780, आधार कार्ड, एक अदद नम्बर 858661316471, रुपये 1270, एक अदद मोबाइल

2.अभियुक्त कल्याण सिंह के पास से एक अदद मोबाइल,घटना मे प्रयुक्त होण्डा साइन मो0सा0 संख्या UP-57-AN-2733,1210रुपये।

3. अभियुक्त नागेन्द्र सिंहके पास से अपह्रत का मोबाइल वीवो , एटीएम कार्ड HDFCबैंक,  रुपये 800

4. अभियुक्त अखिलेश के पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन बजाज पल्सर बिना नम्बर की , रुपये 200

*अभियुक्त अखिलेश काअपराधिक इतिहास* 

1.    मु0अ0सं0-604/2010धारा323/325/452/504/506भादविथानाकसया

अन्य अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0स0 260/21, धारा 364 ए भादवि।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1.प्र0नि0 जयप्रकाश पाठक थाना कोतवाली हाटा  जनपद कुशीनगर मय टीम 

2.प्र0नि0 आनन्द गुप्ता थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर मय टीम

3.थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर मय टीम

4.हे0का0 मुबारक अली खां स्वाट टीमजनपद  कुशीनगर

5.हे0का0 अशोक सिंह स्वाट टीम जनपदकुशीनगर

6.का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम  जनपदकुशीनगर

7.का0 सचिन स्वाट टीम  जनपदकुशीनगर

8.क0आ0 ए-ग्रेड सुशील कुमार  सिंह  सर्विलासं टीम  जनपद कुशीनगर 

9.का0 अभिषेक सर्विलासं टीम  जनपदकुशीनगर

10.का0 शिवानन्द सिंह सर्विलासं टीमजनपद  कुशीनगर

11.का0 चन्द्रभान वर्मा पुलिस लाइन  जनपदकुशीनगर

*नोटः- अपहृत की सकुशल बरामदगी व संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली टीम को जनपद स्तर से 25 हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाता है।* 

कार्यवाही : तरयासुजान के एसएचओ सहित 04 सस्पेंड, बहादुरपुर चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर : तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली के बातचीत का अंश सोशल साइट पर वायरल होने के बाद आख़िरकार पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने एसएचओ सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया है तथा बहादुरपुर चौकी के।सभी कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।

जिले के सबसे चर्चित थाना में शुमार तरयासुजान बिहार राज्य से सटे होने व नेशनल हाईवे के रास्ते अक्सर अवैध शराब तस्करी, गौ तस्करी तथा अवैध खनन को लेकर पुलिस व तस्करों के बीच गठजोड़ के आरोप लगते रहे है।

परन्तु इस बार एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद उस आरोप की पुष्टि सही कर देता है।जिसमें एसएचओ धर्मेंद्र सिंह बातचीत में थाना क्षेत्र से दारू और बालू की अवैध कारोबार बंद न होने की बात कह रहे है। साथ ही पैसे की लेन देन और दिखाने के लिये कार्यवाही करने की बात कह रहे है।

मामले में निरीक्षक सहित चार लोगों को निलंबित तथा बहादुरपुर चौकी से सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।