Home Blog Page 55

कुशीनगर के जहरीली टॉफी कांड का खुलासा : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसई गुरमिया लाठौर टोला कुड़वा दिलीपनगर में जहरीली टॉफी खाने से 04 बच्चों के मौत मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है।

इस मामले से जुड़े 03 लोगों  1. प्रेम प्रसाद पुत्र जोगिन्दर प्रसाद 2. बाला पुत्र जोगिन्दर 3. चाबस पुत्र राजबली साकिनान सिसई गुरमिया लाठौर टोला थाना कसया को गिरफ्तार किया गया है।

जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि यह कृत्य पूरी साजिस के तहत पुरानी रंजिश में टॉफी के अंदर जहरीला पदार्थ मिला फेका गया था।

जिसके खाने के बाद मंजना उम्र 05 वर्ष, स्वीटी उम्र 03 वर्ष व पुत्र समर उम्र 02 वर्ष व भाई की लड़की का पुत्र आयुष उम्र 05 वर्ष की मौत हो गयी थी।

गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध  मु0अ0सं0 171/2022 धारा 302/328/506/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत मामले में पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर वियतनाम से इंटरनेशनल फ्लाईट पहुँचा

0

कुशीनगर : 27 मार्च को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पहली बार इंटरनेशनल फ्लाईट वियतनाम से कुशीनगर एयरपोर्ट पहुँचा।

जिसका स्वागत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ऐ. के.द्विवेदी एवम स्थानीय विधायक पी. एन. पाठक के द्वारा सभी यात्रियों को स्वागत किया गया।

वही वियतनाम से आये टीम द्वारा एयरपोर्ट विकास के लिए 1000 डॉलर स्थानीय विधायक पीएन पाठक को दिये गये।

साथ ही आज से कुशीनगर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट द्वारा कुशीनगर से कोलकाता के लिये फ्लाइट शुरू की गयी है।इसके पूर्व केवल दिल्ली के लिये विमान सेवा जारी था।

कुशीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

कुशीनगर : माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर भू माफिया से कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील तरयासुजान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तुलसी पट्टी ग्राम निवासी के अदालत साह पुत्र विशुन दयाल साह द्वारा सड़क की जमीन पर बना हुआ

घर को सडक से राजस्व टीम प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण को  बुलडोजर चलाकर 26 मार्च को साफ कराया।

साथ ही अदालत साह पुत्र विशुन दयाल साह को ग्राम सभा के दुसरे जमीन  पर नया काविज  करवाने का कार्य राजस्व टीम द्वारा किया गया।

Harendra pandey की रिपोर्ट  ।

पुलिस मुठभेड़ में घायल जैनुद्दीन उर्फ गोगा गिरफ्तार, चाकू से 03 युवकों पर हमला कर आया था चर्चा में

कुशीनगर : 24 मार्च की रात 09 बजे थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनबरसा नोनियापट्टी सतही घाट देवरिया बार्डर में बदमाशों से थाना पटहेरवा व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा हुई मुठभेड़ में जैनुद्दीन उर्फ गोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जो लगातार पुलिस टीम को चुनौती दे रहा था।मुठभेड़ में गोगा के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस इसे गिरफ्तार कर पाई।

मुठभेड़ के दौरान एक दारोगा आलोक यादव घायल हुये जिन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया।वही गिरफ्तार जैनुद्दीन उर्फ गोगा के पास से अपाची मोटरसाईकिल, एक अदद पिस्टल व एक अदद चाकू कब्जे से बरामद हुआ।

क्यों हुआ था चर्चा में : हाल में ही फाजिलनगर के साहू चित्र सिनेमा में द कश्मिर फाईल्स फिल्म के इन्टरवल के दौरान अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर सचिन गौड़, सोनू जायसवाल व कृष्णा जायसवाल को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

जिसके बाद यह चर्चा में आये और फ़रार होकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दे रहे थे।

गौरतलब है कि इस मामले में एक कि गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।दूसरे अभियुक्त ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।

अब तीसरा गोगा मुठभेड़ में गिरफ्तार वही इसका चौथा साथी राजा खरवार निवासी तरकुलवा जनपद देवरिया फरार है जो मुठभेड़ के दौरान गोगा के साथ था लेकिन जो मौके से भागने में कामयाब हो गया।

जहरीली टॉफी से मौत मामला : सपा का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गांव…

0

कुशीनगर : 23 मार्च को कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के टोला सिंसई में 4 बच्चों की जहरीली टॉफी खाकर हुई मृृत्यु मामला सामने आने पर,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 24 मार्च को गांव पहुँचा।

जहाँ उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाया तथा पीड़ित परिजनों को दी 10 हजार की आर्थिक सहायता दी।

प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक, डॉ0 मनोज कुमार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कुशीनगर, राजेश प्रताप उर्फ बन्टी राव प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर, राजेन्द्र यादव विधान सभा अध्यक्ष शामिल रहे। 

कुशीनगर में 04 बच्चों की मौत, घर के बाहर फेंके हुये टॉफी खाने के बाद हुये थे बीमार

0

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीप नगर सिसई के लठऊर टोला में 04 मासूम बच्चों की मौत हो गयी है।मृतकों में दो बच्चें और दो बच्चियां है।

परिजनों के अनुसार सभी बच्चों ने घर के बाहर दरवाजे पर फेंके टॉफी को खाया जिसके बाद इनका तबियत ख़राब हुआ और अचेत होने लगे।

ईलाज के लिये जिला अस्पताल पहुँचे लेकिन तब तक देर हो चुका था।वही बच्चों की मौत के बाद से परिजन बेहाल है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है।साथ मामले की जांच करने के लिये डीएम व सीएमओ को निर्देश दिया है।

साथ ही परिवार को प्रशासन द्वारा मदद करने का निर्देश दिया है।

वही बच्चों की मौत फूड प्वाइजन से भी होने से आशंका जताई जा रही है।लेकिन असली कारण अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से ही पता चलेगा।

MLC चुनाव : देवरिया-कुशीनगर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ.रतन पाल सिंह ने किया नामांकन

कुशीनगर : बीजेपी के देवरिया-कुशीनगर के विधान परिषद प्रत्याशी डॉ.रतन पाल सिंह ने आज अपना नामांकन किया।

इस दौरान देवरिया कुशीनगर के सभी नव निर्वाचित विधायक, और जिला व मंडल स्तर के नेता सहित   कार्यक्रम देवरिया में सम्मिलित हुआ इस दौरान कुशीनगर,सलेमपुर,बासगाँव के सांसद मौजूद रहे।

बुलेट के नंबर प्लेट पर रावण लिखना पड़ा महंगा,पुलिस ने वाहन सीज किया

देवरिया : मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने एक बुलेट को सीज कर दिया जिसके नंबर प्लेट पर रावण लिखा हुआ था।

वही इस मामले में एसपी व डीआईजी श्री पति मिश्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस एक संदिग्ध बाइक को रोका जिस पर रावण लिखा था।

गाड़ी से समन्धित जानकारी व कागजात मांगे गये जिस पर चालक द्वारा कोई सही जानकारी व गाड़ी के पेपर नही होने पर कार्यवाही करते हुऐ वाहन को सीज कर दिया गया है।बुलेट गाड़ी का नंबर UP 52 AS 2994 है।

कुशीनगर में होली खेलने के दौरान, अचानक बच्ची कुएं में गिरी, गांव के अनवर और ज्योति ने बचाया

0

कुशीनगर : कसया के साखोपार के गंभीरिया टोला में 7 साल की बच्ची संजना जो बच्चों के साथ होली खेल रही थी तभी अचानक बच्ची कुएं में गिर गयी।

आस-पास के लोग चिल्लाने लगे तभी रास्ते से जा रहे अनवर अंसारी 17 वर्ष पुत्र हासन अंसारी ये घटना देखते ही कुँए में कूदकर डूबती हुई संजना को बचा लिया।

अनवर को कुएं में कूदते देख वहीं मौजूद ज्योति पुत्री शैलेश गोंड़ एक साड़ी को कुँए में गिरा दिया जिसकी सहायता से संजना को और खुद को डूबने से बचा लिया। 

हल्ला सुनकर ग्रामीण इकठा हुए तबतक दोनों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकलकर मौत के मुंह से बच गए और एक प्यारी बेटी काल के गाल मेंसमाने से बच गई।

युवक अनवर की इस कार्य की लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि अगर यह युवक समय पर वह कूदकर बच्ची को नहीं बचाता तो शायद आज बच्ची 

की जान नहीं बच पाती।

इस दौरान घटनास्थल पर रमेश गोंड़,रामू ,दिनेश, राहुल,संदीप,सुभम राव, शैलेस,सुरेश,अंशु पांडेय, धनजीत पाण्डेय, इसरायल अंसारी, रियाजुद्दीन अंसारी,इंदु देवी,गुलाबी देवी,सुमन, बबली,सैरुन,सायरा,रोली आदि उपस्थित रहे।

सौo – वारिस अली

फाजिलनगर से द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला

कुशीनगर : बीती रात को फाजिलनगर कस्बे स्थित साहू टाकीज से कश्मीरी पंडितों के ऊपर बनी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स देख कर लौट रहे 03 युवकों पर जोकवा बाजार के पास अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें तीनों घायल हो गये।
जिन्हें आस पास के लोग व राहगीरों ने अस्पताल पहुँचाया जहाँ ईलाज जारी है।वही युवकों पर हमले को लेकर अलग अलग लोगों के कथन सामने आ रहे है।
जिसमें पहला की युवकों द्वारा चर्चित फ़िल्म देखने के कारण हमला हुआ है तो दूसरा की युवकों से रास्ते मे मोबाइल फोन छिनने का प्रयास हुआ और विरोध करने पर हमला कर दिया।
अब असली कारणों का पता पुलिस जांच से पता चलेगा बरहाल स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।