Home Blog Page 62

कुशीनगर आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट। Kushinagar Ayushman Bharat Hospital List

यहां हम कुशीनगर में आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज करने वाले हॉस्पिटल की सूची देखेंगे जहां सर्जरी की सुविधा उपल्ध है जिनमे निजी व 01 सरकारी अस्पताल शामिल है।

जिसकी जानकारी आधिकारिक रूप से आयुष्मान यूपी की बेवसाइट पर दी गयी है।जहां आप इसकी पुष्टि भी कर सकते है।

  • अलसिफ़ा लाइफ केयर हॉस्पिटल
  • अमित हॉस्पिटल
  • दलीप नारायण सिंह हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड
  • दीनदयाल हॉस्पिटल
  • जिला अस्पताल, कुशीनगर
  • फरहान हॉस्पिटल
  • गौतमबुद्ध नेशनल हॉस्पिटल
  • हिंद हॉस्पिटल 
  • जागृति हॉस्पिटल
  •  जनता हॉस्पिटल 
  • जीवन ज्योति हॉस्पिटल 
  • ज्योति डेंटल हॉस्पिटल 
  • कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर 
  • लाइफ केयर हॉस्पिटल
  •  मां सेवा हॉस्पिटल
  • न्यू साई हॉस्पिटल 
  • प्रभा हॉस्पिटल 
  • प्राइम हॉस्पिटल 
  • पूर्वांचल हॉस्पिटल 
  • राज हॉस्पिटल 
  • सत्यम हॉस्पिटल 
  • साहिल चिकित्सालय 
  • श्री साई हॉस्पिटल 
  • स्टार लाइक हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर 
  • बिना हॉस्पिटल

नीचे सूची में इन सभी हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर दिये गये है।जिस पर संपर्क कर पुष्टि भी कर सकते है।

Hospital Name District Mobile Specialities Type
ALSIFA LIFE CARE HOSPITAL KUSHI NAGAR 9450689926 S1 Private(For Profit)
AMIT HOSPITAL KUSHI NAGAR 9564583830 S4,S1,M2 Private(For Profit)
DALEEP NARAYAN SINGH HEALTH CARE PVT. LTD KUSHI NAGAR 8802905884 S18 Private(For Profit)
DEEN DAYAL HOSPITAL KUSHI NAGAR 9794308618 S4,S1 Private(For Profit)
DISTRICT COMBINED HOSPITAL KUSHINAGAR KUSHI NAGAR 8005192768 M8,M4,M2,S18,S1,S2,S3,S4,S5 Public
FARHAN HOSPITAL KUSHI NAGAR 9839150286 S4,S1 Private(For Profit)
GAUTAM BUDDHA NATIONAL HOSPITAL KUSHI NAGAR 9559118211 S1,M2 Private(For Profit)
HIND HOSPITAL KUSHI NAGAR 9793954338 M2,S4,S1 Private(For Profit)
JAGREETI HOSPITAL KUSHI NAGAR 9415979298 S1,S4 Private(For Profit)
JANTA HOSPITAL KASIA KUSHI NAGAR 9839197603 M4,M2,S1 Private(Not For Profit)
JEEVAN JYOTI HOSPITAL KUSHI NAGAR 9415147820 M2,S9,S4,S1 Private(Not For Profit)
JYOTI DENTAL HOSPITAL KUSHI NAGAR 9452218992 S18 Private(For Profit)
KRISHNA HOSPITAL AND TRAUMA CENTRE KUSHI NAGAR 7754867632 S4,M4,S1 Private(For Profit)
LIFE CARE HOSPITAL KUSHI NAGAR 8127447794 M2,S4,S1 Private(For Profit)
MAA SEVA HOSPITAL KUSHI NAGAR 9984275110 S1 Private(Not For Profit)
NEW SAI HOSPITAL KUSHI NAGAR 9565892609 M2,S4,S1 Private(For Profit)
PRABHA HOSPITAL KUSHI NAGAR 9794681565 M2,S1 Private(For Profit)
PRIME HOSPITAL KUSHI NAGAR 7068729314 S4,S1 Private(For Profit)
PURVANCHAL HOSPITAL KUSHI NAGAR 7607739584 S1,S4,M2 Private(Not For Profit)
RAJ HOSPITAL KUSHI NAGAR 9838596322 M2,S4,S1 Private(For Profit)
SATYAM HOSPITAL KUSHI NAGAR 9889270244 S18 Private(Not For Profit)
SHAIL CHIKITSALAY KUSHI NAGAR 9473934455 M2,S3,S1 Private(For Profit)
SHREE SAI HOSPITAL KUSHI NAGAR 9140224062 M2,S1 Private(For Profit)
STAR LIKE HOSPITAL & DIAGNOSTIC CENTER KUSHI NAGAR 9473722171 M2,S4,S1 Private(For Profit)
VEENA HOSPITAL KUSHI NAGAR 9451564440 S5,S4,S2,S1 Private(For Profit)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कुशीनगर में आगमन,जाने कार्यक्रम के बारे में…

0

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार 27 जनवरी को कुशीनगर में आगमन हो रहा है।वह जनपद में।लगभग आधे घंटे तक रहेंगे।

क्या है कार्यक्रम :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर (कसया) के एक रिसोर्ट में चल रहे मुरारी बापू की राम कथा में भाग लेने आ रहे है।

जो यहां गोरखपुर से 01:30 बजे पहुँचेगे तथा 02 बजे तक रहेंगे, और यहाँ से फिर चौरी-चौरा शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जब कुशीनगर में एटीएम से 500 रुपये की जगह 2500 रुपये निकलने लगे,15 लाख की हो गयी निकासी

कुशीनगर : जिले के एटीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण 500 की जगह 2500 रुपये एटीएम देने लगा, और उनके खाते से पैसे कट भी नही रहे थे।

जब तक इस तकनीक खामी का पता चलता तब तक एटीएम से 15 लाख रुपये की लोगों ने निकासी कर ली थी।

आनन फानन में बैंक कर्मियों ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाये गये एटीएम कार्ड के ग्राहकों के बारे जानकारी जुटा कर थाने में तहरीर सौंपा।जिसके बाद बहुत से लोगों ने पैसे वापस किये है।

यह मामला है कुशीनगर जनपद के सेवरही कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया बैंक एटीएम का जहाँ तकनीकी खामी के चलते जब लोगों ने ज्यादा नगद धनराशि की निकासी किया।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति एटीएम से 500 रुपये निकाला तो उसे 2500 रूपये निकले,यह देख वह हैरान रह गया साथ ही उसके खाते से कटौती भी नही हुई थी।

जिसके बाद कई लोगों ने 500 रुपये निकालने का विकल्प दिया तो सभी को 2500 रूपये निकलने लगे,यह ख़बर जैसे ही फ़ैली पैसा निकालने वालों की होड़ मच गई।

देखते ही देखते एटीएम से 15 लाख रुपये निकल गये वही पुलिस का कहना है कि सभी पैसे निकालने वालों से पैसे वापस कराये जाएंगे।

माँ और बेटे की हत्या के मामले में 04 गिरफ्तार,कसया थाना क्षेत्र का मामला

0

कुशीनगर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कसया पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 IPC व मु0अ0सं0 0060/2021 धारा 302/201/120B IPC में वांछित 04 अभियुक्तो को कसया से  ग्राम मदनपुर की तरफ जाने वाली सड़क स्थित पुलिया के पास से समय 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया।

साथ ही अभियुक्तगण के निशानदेही पर दोनों घटना में प्रयुक्त आला कत्ल गड़ासी व चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने का संक्षिप्त विवरण

थाना कसया जनपद कुशीनगर के ग्राम पिपरा वार्ड नं0 08 निवासी श्यामसुन्दर शर्मा उर्फ अन्ना पुत्र लच्छन  शर्मा का अपने ही गांव के चन्दन शर्मा पुत्र स्व0 जटा शर्मा व उसकी माँ बतीसा देवी से जमीनी विवाद चल रहा था तथा उसी गांव के संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर का चन्दन शर्मा की भाभी से अवैध सम्बंध था जिसका चन्दन शर्मा व उसकी माँ विरोध करते थे।

जमीनी विवाद की रंजिश के कारण श्याम सुन्दर उर्फ अन्ना शर्मा ने संजय पाण्डेय के साथ मिलकर चन्दन शर्मा की हत्या की साजिश रची तथा संजय पाण्डेय अपने मौसेरे भाई सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर तथा अपने गांव के रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर के साथ मिलकर स्थान अभिनायकपुर बरवा जंगल सिवान की नहर पुलिया के पास नहर की पटरी पर  चन्दन शर्मा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिये तथा लाश (सिर व धड़ अलग अलग) नहर के पानी में फेंक दिये।

उस समय शव की पहचान नही हो पायी थी। शव का पीएम कराया गया। बाद में PM रिपोर्ट की जांच के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/21 धारा 302,201,120 B भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

संजय पाण्डेय द्वारा दबंगई के बल पर बतीसा देवी की बहू से अवैध सम्बंध रखने के कारण बतीसा देवी द्वारा विरोध करने तथा अपने लड़के चन्दन शर्मा को गायब करने तथा उसकी हत्या में संजय पाण्डेय की भूमिका होने की शंका करने पर संजय पाण्डेय द्वारा अपने मौसेरे भाई सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी तथा अपने गांव के रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद के साथ मिलकर दिनांक 9/10.12.2020 की रात्रि में बतीसा देवी की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दिये।

जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु  थानाध्यक्ष कसया,स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशादेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी की गयी ।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण

*मु0अ0सं0 60/2021 धारा 302/201/120B IPC*

1.संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

2.सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर

3.रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

4.श्यामसुन्दर शर्मा उर्फ अन्ना पुत्र लच्छन शर्मा निवासी पिपरा वार्ड नं0 8  थाना कसया जनपद कुशीनगर

*मु0अ0सं0 855/2020 धारा 302/452/34 IPC-*

1.संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

2.सूर्यभान उर्फ मोनू तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी मैनपुर टोला शिवपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर

3.रामप्यारे प्रसाद पुत्र शिवनाथ प्रसाद निवासी पिपरा वार्ड नं0 8 थाना कसया जनपद कुशीनगर

*अभियुक्त संजय पाण्डेय पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय निवासी पिपरा वार्ड न0 8 का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 58/2011 धारा 395/397/412 भादवि, 2.मु0अ0सं0 78/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3.मु0अ0सं0 431/2012 धारा 110 G द0प्र0सं0, 4.मु0अ0सं0 444/2012 धारा 3 / 4गुण्डा एक्ट, 5.मुअ0सं0 7770/2004 धारा 395 भादवि

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1.SO संजय कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

2.उ0नि0  रामचन्द्र सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

3.उ0नि0  रविन्द्र यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

4.नि0  आनन्द कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल कुशीनगर

5.उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम कुशीनगर

6.उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

7.हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम कुशीनगर

8.हे0का0 सुशील सिंह सर्विलांस टीम 

9.का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर

10.का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम कुशीनगर

11.का0 शशिकेष गोस्वामी स्वाट टीम कुशीनगर

12.का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम कुशीनगर

13.का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा स्वाट टीम कुशीनगर

14.का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस सेल कुशीनगर

15.का0 अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर

16.का0 विनय यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

17.का0 बलराम यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

18.का0 विशाल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

19.का0 शिवबदन यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

20.का0 धीरज कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

21.का0 अनिल कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर

22.म0का0 शिखा सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

23.म0का0 शालिनी पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर

24.का0 विकास यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

25.का0 विश्वनाथ थाना कसया जनपद कुशीनगर

कुशीनगर में आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के हुये तबादले

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जिले के आधा दर्जन दरोगा का तबादला किया है।जिनमें कई चर्चित दरोगा शामिल है जो निलंबित होकर पुलिस लाइन भेजें गये थे।

जिनमें नागेंद्र गौड़ और वीरेंद्र कुशवाहा शामिल है।

  • एसआई वीरेंद्र कुशवाहा को मिली नई तैनाती, भेजे गए तुर्कपट्टी
  • एसआई सैयद वसी हैदर थाना जटहाँ बाजार से प्रभारी पुलिस चौकी कसया कस्बा*
  • उपनिरीक्षक सुमित भारतीय प्रभारी कस्बा कसया से थाना जटहाँ बाजार*
  • एसआई नागेंद्र गोंड़ पुलिस लाइन से थाना रामकोला*
  • एसआई सुभाष चंद पुलिस लाइन से थाना पटहेरवा*
  • एसआई जंग बहादुर यादव पुलिस लाइन से थाना पटहेरवा*
  • उपनिरीक्षक उमेश सिंह थाना कसया से थाना सेवरही*
  • एसआई शमशेर यादव थाना कसया से सेवरही*
  • एसआई अशोक दुबे थाना कसया से जटहा बाजार*
  • उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद यादव थाना जटहा बाजार से कसया*

जाने धरा सॉफ्टवेयर के बारे में,भू माफिया पर होगी सख्ती

0

यूपी सरकार भू-माफियाओं पर और सख्ती करने के लिए और सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से बचाने के लिए, एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया है।

जिसका नाम धरा सॉफ्टवेयर (Dhara software) है। जिसको 14 जनवरी को मुजफरनगर में लॉन्च किया जायेगा।

क्या है फायदे :

इस धरा सॉफ्टवेयर की मदद से सरकारी जमीनों,ग्राम सभा की जमीनों,तालाब ग्रीन बेल्ट,व अन्य महत्वपूर्ण जमीनों की जानकारी को गूगल मैप से जोड़ा जायेगा।

यानी कि सभी सरकारी व ग्राम सभा तथा तालाब ग्रीन बेल्ट की जमीनों की एक पहचान ऑनलाइन हो जायेगी, तथा उसके किसी प्रकार के अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही करने में ऑफलाइन रेकॉर्ड देखने की जरूरत नहीं होगी।

FAQ : धरा सॉफ्टवेयर क्या है ?, Up dhara software,धरा सॉफ्टवेयर के फ़ायदे, up dhara software download , dhara software kya hai, google map, 

एचएसआरपी नंबर प्लेट Online Apply,देवरिया-बलिया व मऊ के लिये

जैसा कि आप सब जानते है सरकार ने सभी पुराने वाहनों जिनमे High Security Registration Number Plate (HSRP) नही है उनके लिये अनिवार्य कर दिया है।

इसी क्रम में नंबर प्लेट को लेकर कुछ राज्यों में सख्ती से पालन कराते हुये भारी भरकम चालान काटे जा रहे है तो कही अभी सरकार द्वारा राहत दिया गया है।यूपी की बात करें तो अभी यहाँ राहत है।

अगर आप देवरिया जनपद या बलिया व मऊ जनपद से है तो यह जानकारी आपके लिये वाकई मददगार होगी।

आइये जाने प्रक्रिया के बारे में यूपी में कई अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नये HSRP नंबर प्लेट बन रहे है।

  1. Book my hsrp
  2. Make my hsrp
  3. Order your hsrp
  4. अन्य

इन दोनों पोर्टल के माध्यम से आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

HSRP के लिये कागज अनिवार्यता :

ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त आपसे केवल आपके वाहन का नंबर, इंजन नंबर, चेजिज नंबर मांगा जाता है जो आपके RC पेपर में दिया होता है।अन्य कोई दस्तावेज उपलोड नही करना पड़ता।

Online HSRP Apply Fee :

इसके लिये अभी ऑनलाइन भुगतान 365 से 370 के बीच लिया जा रहा।

वही होम डिलीवरी पाने के लिये 125* अतिरिक्त देने पड़ेंगे परन्तु यह सुविधा आपके जनपद के लिये नहीं है। आप को केवल 365 से 370 बीच ऑनलाइन अप्लाई कर भुगतान करा नंबर प्लेट गाड़ी एजेंसी में जाकर प्राप्त कर लगवा सकते है।

ऑनलाइन अप्लाई के कितने दिनों मिलेगा नंबर प्लेट ?

ऑनलाइन अप्लाई व भुगतान के बाद आपको कम से कम 15* दिन से ज्यादा समय लग सकता है।

नोट : गाड़ी कंपनियों का अलग-अलग पोर्टल है।जिनमे कुछ का लिंक नीचे दिया गया है।अथवा आप Siam.in पर विजिट कर सकते है।

हीरो बाइक के लिये क्लिक करेंbookmyhsrp.com पर Click

होंडा बाइक के लिये : makemyhspr.com पर Click

टीवीएस बाइक के लिये : orderyourhspr.com पर Click

अन्य के लिये विजिट करें : Siam.in पर Click

सूचना : यह केवल आपके जानकारी के लिये है जो ऑनलाइन उपलब्ध है। आप इसकी पुष्टि अवश्य कर ले।

यूपी में HSRP के लिये Online Apply, जाने प्रक्रिया के बारे में

जैसा कि आप सब जानते है सरकार ने सभी पुराने वाहनों जिनमे High Security Registration Number Plate (HSRP) नही है उनके लिये अनिवार्य कर दिया है।

इसी क्रम में नंबर प्लेट को लेकर कुछ राज्यों में सख्ती से पालन कराते हुये भारी भरकम चालान काटे जा रहे है तो कही अभी सरकार द्वारा राहत दिया गया है।

यूपी की बात करें तो अभी यहाँ राहत है

आइये जाने प्रक्रिया के बारे में यूपी में कई अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नये HSRP नंबर प्लेट बन रहे है।

  1. Book my hsrp
  2. Make my hsrp
  3. Order your hsrp
  4. अन्य

इन दोनों पोर्टल के माध्यम से आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

HSRP के लिये कागज अनिवार्यता : ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त आपसे केवल आपके वाहन का नंबर, इंजन नंबर, चेजिज नंबर मांगा जाता है जो आपके RC पेपर में दिया होता है।अन्य कोई दस्तावेज उपलोड नही करना पड़ता।

Online HSRP Apply Fee : इसके लिये अभी ऑनलाइन भुगतान 365 से 370 के बीच लिया जा रहा।

वही होम डिलीवरी पाने के लिये 125* अतिरिक्त देने पड़ेंगे अथवा आप 365 से 370 के बीच रुपये में गाड़ी एजेंसी में जाकर लगवा सकते है।

ऑनलाइन अप्लाई के कितने दिनों मिलेगा नंबर प्लेट ?

ऑनलाइन अप्लाई व भुगतान के बाद आपको कम से कम 15* दिन से ज्यादा समय लग सकता है।

नोट : गाड़ी कंपनियों का अलग-अलग पोर्टल है।जिनमे कुछ का लिंक नीचे दिया गया है।अथवा आप Siam.in पर विजिट कर सकते है।

हीरो बाइक के लिये क्लिक करेंbookmyhsrp.com पर Click

होंडा बाइक के लिये : makemyhspr.com पर Click

टीवीएस बाइक के लिये : orderyourhspr.com पर Click

अन्य के लिये विजिट करें : Siam.in पर Click

सूचना : यह केवल आपके जानकारी के लिये है जो ऑनलाइन उपलब्ध है। आप इसकी पुष्टि अवश्य कर ले।

FAQ – naya number plate kaise banvayee, new number plate apply, kushinagar new number plate, coding number plate striker, color striker number plate, number plate kaise banega, new number plate,

Whatsapp से पैसे कैसे भेजें,जाने बेहद आसान प्रक्रिया के बारे में

0

Whatsapp ने अपने सेवाओं में Payment का ऑप्शन जोड़ दिया है।जिसे आप अपने बैंक खातों को UPI लिंक से जोड़ इसका लाभ ले सकते है।

व्हाट्सअप के पेमेंट सर्विस भी Phone pay,G Pay की तरह ही है।बस इसे अब व्हाट्सप्प ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक कर दिया है।

व्हाट्सअप पेमेंट के लिये अनिवार्य :

Whatsapp payment का प्रयोग करने के कुछ अनिर्वाय है जैसे

  • आपका whatsapp no और बैंक खाते का मोबाइल नंबर समान होना चाहिये।
  • डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड होना चाहिए

Whatsapp में पेमेंट Option कहा है कैसे देखें :

Whatsapp में Payment ऑप्शन देखने के लिये … थ्री डॉट मेनू पर क्लिक करें।

whatsapp payment
  • Payment के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको Add method पर क्लिक करना होगा जहाँ सभी बैंकों का सूची दिखेगा।
whatsapp payment
  • अब आप यहाँ अपने बैंक का चयन करें, जिसके बाद आपके whatsapp और बैंक से लिंक मोबाइल no पर sms* द्वारा वेरिफिकेशन किया जायेगा।
  • अगर वेरिफिकेशन पूरा होता है तो आपको upi पिन सेट करने को कहा जायेगा जो 04 या 06 डिजिट का हो सकता है।
whatsapp payment
whatsapp payment
  • साथ ही आपके डेबिट कार्ड के आखरी 06 अंकों को दर्ज करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया पूरा करने के बाद अब आपका Whatsapp पेमेंट तैयार है पैसे भेजने के लिये।

पैसा कैसे भेजा जायेगा : Whatsapp पेमेंट द्वारा आप दो माध्यम

  1. UPI id या VPA आईडी
  2. QR कोड द्वारा

FAQ : 

व्हाट्सएप से पैसे कैसे भेजे?, व्हाट्सएप पर पेमेंट आईडी कैसे बनाएं?, व्हाट्सएप पेमेंट क्या है ? व्हाट्सएप पेमेंट हिंदी में, Whatsaap payment kya hai, upi se kaise jode, whatsapp se payse kaise transfer kere.

रिश्वत लेते हुये कुशीनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

कुशीनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को विजिलेंस टीम ने एक मामले में 60 हज़ार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

अधिकारी का नाम देवेंद्र राम है विजलेंस टीम ने अधिकारी को विकास भवन से गिरफ्तार कर अपने साथ पडरौना कोतवाली ले गयी,

जहां विजलेंस टीम के प्रभारी द्वारा भष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।

बताया जा रहा है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शिक्षकों के वेतन जारी करने के एवज में पैसे ले रहे थे की विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया।