Home Blog Page 63

यूपी में 21 जून से सुबह 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलेंगी दुकानें,साप्ताहिक बंदी रहेगी जारी

लखनऊ : यूपी सरकार ने अब 21 जून से प्रदेश में दुकानें खोलने की तय समय सीमा में 02 घण्टे की बढ़ोतरी की राहत दिया है।

जबकि साप्ताहिक बंदी (शनिवार व रविवार) आगे भी रखने का आदेश जारी किया है।

21 जून से सुबह 07 बजे से लेकर रात 09 बजे सप्ताह के 05 दिन तक दुकानें मास्क की अनिवार्यता तथा दो गज की दूरी रखने व सेनेटाइजर की प्रयोग की शर्त के साथ खुलेगी

तथा 02 दिन का साप्ताहिक लॉक डाउन जारी रहेगा।

हाटा के युवक का अपहरण में शामिल 04 गिरफ्तार, युवक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

0

कुशीनगर : दिनांक 17.06.2021 को जनपद कुशीनगर के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत युवक संदीप गुप्ता पुत्र नारद गुप्ता निवासी मुहल्ला वार्ड नं0-25 इंद्रानगर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर का दोस्त के बर्ड-डे पार्टी में ले चलने के बहाने कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

तथा अपहृत युवक के मो0नं0 नम्बर व अन्य नम्बरों से फोन करके परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी।

उक्त घटना के संबंध मेंअपहृत युवक के पिता द्वारा  थाना कोतवाली हाटा  में दिनांक 18.06.2021 को दी गयी तहरीर के आधार पर उसी दिन तत्परतापूर्वक मु0अ0सं0 260/21 धारा 364 ए  बनाम एक नामजद  व दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिंद्र पटेल द्वारा युवक की बरामदगी व घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण के लिए निर्देश दिये गये थे।

उसी क्रम में आज दिनांक 19.06.2021 को अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर,भिन्न -भिन्नस्थानोंसे थाना कोतवली हाटा, तुर्कपट्टी , विशुनपुरा एवं स्वाट सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

तथा मुख्य षड़यंत्र कर्ता अभियुक्त नीरज सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस लगातार कर रही है। जिस पर जनपद स्तर पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। 

अपहरण का कारण – गिरफ्तार अभियुक्तो से पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि मनीष प्रजापति व नीरज सिंह एक वर्ष पूर्व संदीप के घर में किराये का कमरा लेकर रहते थे तथा संदीप और इनके पिता से ये लोग पहले ही परिचित थे। 

वर्ष 2020 में मनीष प्रजापति और नीरज सिंह के द्वारा जय मां दूर्गा एकेडमी झांगा पर एक स्कूल की शुरुआत की गयी थी।

परन्तु कोरोना की बजह से अध्यापन कार्य बन्द हो गया था और इनको पैसे की आवश्यकता थी। नीरज सिंह व मनीष प्रजापति को पूरा विश्वास था कि यदि संदीप का हम लोग अपहरण करेंगे और फिरौती हेतु 20 से 30 लाख रुपये की मांग करेंगे तो 4 से 5 लाख रुपये दे ही देंगे तथा पुलिस को नहीं बतायेंगे।

निःसंन्देह पुलिस के लिये यह एक चैलेजिंग और बड़ी घटना थी अपहृत युवक की बरामदगी व घटना कारित करने वाले  अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्रमशः थाना कोतवाली हाटा,तुर्कपट्टी , विशुनपुरा,स्वाट सर्विलांस की टीमें गठित कि गयी थी उपरोक्त सभी टीमों  के द्वारा अपहृत युवक कि बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थकता एवं अत्यधिक परिश्रम तथा लगन से कार्य किया गया  उसी के परिणाम स्वरुप अपहृत युवक  को चौबिस घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

अपहरण मामले में गिरफ्तार अभियुक्त-

1.मनीष प्रजापति पुत्र चन्द्रिंका  प्रजापति  साकिन ग्राम मोहन पट्टी पोस्ट नौतन हथियागढ़ थाना महुआडीह जनपद देवरिया

2. कल्याण सिंह उर्फ डाक्टर पुत्र राधेश्याम सिंह साकिन  ग्राम लौहझार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

3.नागेन्द्र सिंह पुत्र रमेश सिंह  साकिन ग्राम लौहझार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

4. अखिलेश कुशवाहा पुत्र नन्दकिशोर कुशवाहा  साकिन ग्राम अंध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर हा0मु0 सब्जी मण्डी कस्बा हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर

*विवरण बरामदगी-*

अपहृत युवक संदीप गुप्ता पुत्र श्री नारद गुप्ता सा0 इन्द्रांनगर वार्ड न0 25 थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर 

1.अभियुक्त मनीष के पास सेघटना मे प्रयुक्त मो0सा0 हीरो HFडीलक्स नम्बर UP-52-AV-4780, आधार कार्ड, एक अदद नम्बर 858661316471, रुपये 1270, एक अदद मोबाइल

2.अभियुक्त कल्याण सिंह के पास से एक अदद मोबाइल,घटना मे प्रयुक्त होण्डा साइन मो0सा0 संख्या UP-57-AN-2733,1210रुपये।

3. अभियुक्त नागेन्द्र सिंहके पास से अपह्रत का मोबाइल वीवो , एटीएम कार्ड HDFCबैंक,  रुपये 800

4. अभियुक्त अखिलेश के पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन बजाज पल्सर बिना नम्बर की , रुपये 200

*अभियुक्त अखिलेश काअपराधिक इतिहास* 

1.    मु0अ0सं0-604/2010धारा323/325/452/504/506भादविथानाकसया

अन्य अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0स0 260/21, धारा 364 ए भादवि।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1.प्र0नि0 जयप्रकाश पाठक थाना कोतवाली हाटा  जनपद कुशीनगर मय टीम 

2.प्र0नि0 आनन्द गुप्ता थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर मय टीम

3.थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर मय टीम

4.हे0का0 मुबारक अली खां स्वाट टीमजनपद  कुशीनगर

5.हे0का0 अशोक सिंह स्वाट टीम जनपदकुशीनगर

6.का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम  जनपदकुशीनगर

7.का0 सचिन स्वाट टीम  जनपदकुशीनगर

8.क0आ0 ए-ग्रेड सुशील कुमार  सिंह  सर्विलासं टीम  जनपद कुशीनगर 

9.का0 अभिषेक सर्विलासं टीम  जनपदकुशीनगर

10.का0 शिवानन्द सिंह सर्विलासं टीमजनपद  कुशीनगर

11.का0 चन्द्रभान वर्मा पुलिस लाइन  जनपदकुशीनगर

*नोटः- अपहृत की सकुशल बरामदगी व संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली टीम को जनपद स्तर से 25 हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाता है।* 

कार्यवाही : तरयासुजान के एसएचओ सहित 04 सस्पेंड, बहादुरपुर चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर : तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली के बातचीत का अंश सोशल साइट पर वायरल होने के बाद आख़िरकार पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने एसएचओ सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया है तथा बहादुरपुर चौकी के।सभी कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।

जिले के सबसे चर्चित थाना में शुमार तरयासुजान बिहार राज्य से सटे होने व नेशनल हाईवे के रास्ते अक्सर अवैध शराब तस्करी, गौ तस्करी तथा अवैध खनन को लेकर पुलिस व तस्करों के बीच गठजोड़ के आरोप लगते रहे है।

परन्तु इस बार एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद उस आरोप की पुष्टि सही कर देता है।जिसमें एसएचओ धर्मेंद्र सिंह बातचीत में थाना क्षेत्र से दारू और बालू की अवैध कारोबार बंद न होने की बात कह रहे है। साथ ही पैसे की लेन देन और दिखाने के लिये कार्यवाही करने की बात कह रहे है।

मामले में निरीक्षक सहित चार लोगों को निलंबित तथा बहादुरपुर चौकी से सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कुशीनगर जनपद को 01 जून से राहत, सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक खुलेंगी दुकानें,साप्ताहिक बंदी रहेगी जारी

कुशीनगर : सरकार ने प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू में बड़ी ढील देते हुये 01 जून से सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक दुकानें शर्तो के साथ खोलने की इजाजत दे दी है।जिसमें कुशीनगर जनपद भी शामिल है।

वही साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को पूर्व की भांति जारी रहेगी।

सरकार ने जिन जनपदों में कोरोना के 600 से अधिक एक्टिव मामले है वहाँ उसकी छूट नही दी है।जिसमे अभी प्रदेश के 20 जनपद है जिनमें पड़ोसी जिले देवरिया और गोरखपुर शामिल है।

जहां फ़िलहाल कोई राहत नही मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार अगर मामले 600 के नीचे आते ही यहां भी आंशिक कर्फ्यू से राहत मिलेगी।

साथ ही जहां राहत है अगर 600 से कोरोना के एक्टिव मामले बढ़ेंगे तो यहां आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू हो जायेगा।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर आग लगने से 04 की मौत

कुशीनगर : बीती रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा कर दुर्घटना की शिकार हुई जिससे कार में आग लगने से कार में सवार 05 लोगों में से 04 की मौके पर मौत हो गयी।

जबकि एक घायल का ईलाज चल रहा है।समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नही हो पाई है।

यह हादसा नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर एक नहर पुलिया के पास की बताई जा रही है।

और अपडेट जल्द…

यूपी बोर्ड परीक्षा : 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12 वी की जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित

➡यूपी में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर

➡डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान

➡यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द 

➡10वीं क्लास के बच्चे बिना परीक्षा प्रमोट होंगे

➡6वीं से 11वीं तक के बच्चे प्रमोट किए जाएंगे 

➡कोविड को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला

➡12वीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में युवती का शव मिला, हत्या कर फेंकने की आशंका

कुशीनगर : शुक्रवार की सुबह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया पुराना पुल के पास वहां लोगों ने एक युवती का शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच युवती की शिनाख्त का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली।

वही इस मामले आशंका जताई जा रही है कि किसी ने इस युवती की हत्या कर शव इधर ठिकाने लगाया है।वही पुलिस शव का शिनाख्त में जुटी है जिससे मामले की जांच आगे बढ़े…

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के दौरे पर कोविड कमांड सेंटर व एक गांव के निरीक्षण सहित अफसरों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कुशीनगर : बुधवार को कुशीनगर जनपद में अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे।

जहाँ उन्होंने जिले इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की उस दौरान जिले के प्रमुख वारिष्ट अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने पडरौना ब्लॉक के एक गांव सुसवालिया गांव में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक भी किया।

तत्पश्चात जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बैठक की इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि

कोरोना और मस्तिष्क ज्वर की दृष्टि से जनपद देवरिया और कुशीनगर अत्यंत संवेदनशील रहे हैं।इंसेफेलाइटिस की दृष्टि से हमें और अधिक सतर्क रहना है।

आज प्रदेश में रिकवरी रेट 95 फीसदी से अधिक है।

क्युमुलेटिव पॉजिटिविटी रेट 03 फीसदी के आस-पास है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 4.77 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं, यह संख्या देश में सर्वाधिक है।

देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश इस महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।

हमने ‘ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट’ की रणनीति के साथ कार्य किया और इसके अपेक्षित परिणाम आज सबके सामने हैं।

कोरोना की थर्ड वेव की आशंका पर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

सभी मेडिकल कॉलेजों में 100 बेड्स एवं जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड्स के PICU वॉर्ड के निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ होने की बात कही।

इससे कुछ CHC को भी जोड़ा जा रहा है, जिससे बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रिस्पॉन्स टाइम कम करने के लिए ‘108’ की 75% एंबुलेंस को कोविड कार्य में लगाया गया है।

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप में ‘102’ की 2,200 एंबुलेंस पूरे प्रदेश में लगाई गई हैं।

कुशीनगर में 26 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा

कुशीनगर : 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद कुशीनगर में दौरा प्रस्तावित है।जिसमे वह इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगें।

इसके अलावा जनपद के किसी एक गांव का भी जा सकते है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 1.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।

यूपी के स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान

लखनऊ : 20 मई को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का महत्वपूर्ण बयान आया है।जो स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के समन्धित है।

➡डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान

➡यूपी के स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस’

➡स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षा नहीं हो रही’

➡परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी-डिप्टी CM

➡सभी बोर्ड के स्कूलों पर आदेश लागू होगा

➡इस सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल।

➡खेल,लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर क्लासें भी बंद

➡ऐसी गतिविधियों का नहीं लिया जाएगा शुल्क।