Home Blog Page 70

अहिरौली बाजार थाना के एक दरोगा का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना में तैनात एक दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे वह पीड़ित पक्ष से मुकदमे में चार्जसीट दाखिल करने के लिये तेल भराने व महिला कांस्टेबल के फ़ोटो खिंचवाने के नाम पर 03 हज़ार रुपये लेकर आने को कहते सुने जा रहे है।

वही पीड़ित व्यक्ति मामले पैसे नही होने की दुहाई दे रहा है जबकि दरोगा पैसे लाने का दबाव बनाते सुने जा रहे है।

दरोगा का नाम धनंजय राय बताया जा रहा है जो अहिरौली बाजार थाने में तैनात है।

ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद ही कार्यवाही करने की बात मीडिया से कही है।

 

डाउनलोड समीर एप,जानें इसके फ़ायदे

दिल्ली : 18 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज अपने फेसबुक पर लाइव बातचीत में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर बात की।

तथा केंद्रीय मंत्री ने सभी को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील करते हुए ऐप के बारे में जानकारी दी।

समीर एप के फ़ायदे : इस एप के द्वारा देश भर के विभिन्न शहरों में प्रदूषित क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगा। यह लाल निशान के साथ भारी प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान करता है।

जिससे आप उस इलाक़े में जाने से बच सकते है या इसके लिये अन्य वैकल्पिक व्यस्था कर सकते है।

वही केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक लाइव में लोगों को बताया की केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। अच्छी गुणवत्ता की वायु के दिनों की संख्या, 2016 में 106 के मुकाबले 2020 में बढ़कर 218 हो गई है और खराब गुणवत्ता वाले वायु दिनों की संख्या घटकर 2020 में घटकर 56 हो गई, जबकि 2016 में 01 जनवरी से 30 सितंबर तक 156 हो गई थी।

साथही

देश भर में अप्रैल 2020 से बीएसVI अनुपालन वाहन मानक की शुरुआत को वाहन प्रदूषण में कमी लाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए श्री जावडेकर ने कहा कि बीएसVI  ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद की। बीएसVI ईंधन वाली डीजल कारों में नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन को 70% कम करता है, पेट्रोल कारों में 25% और वाहनों में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) को 80% तक कम करता है।

ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के संचालन से ट्रैफिक को दिल्ली से बाहर भेजकर यातायात के जाम को कम किया है। केंद्रीय मंत्री ने सभी से व्यक्तिगत वाहनों का उपयोग कम से कम करने और मेट्रो और परिवहन के अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से परिवहन के स्वच्छ मोड में बदलने का भी आग्रह किया। श्री जावडेकर ने कहा कि मेट्रो विस्तार ने भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने में बहुत मदद की है। अधिक स्टेशनों और कोचों के साथ मेट्रो का विस्तार हुआ और इससे 5 लाख वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोका।

श्री जावडेकर ने औद्योगिक उत्सर्जन को कम करने के कदमों पर प्रकाश डाला, जिसमें बदरपुर और सोनीपत थर्मल पावर प्लांट को बंद करना, ईंट भट्टों में उपयोग होने वाली प्रौद्योगिकियों को बदलना, पीएनजी ईंधन में बदलने वाले 2800 उद्योग और पेटकोक और फर्नेस ऑयल पर प्रतिबंध शामिल हैं।

DOWNLOAD SAMEER APP 

Tag :

  •  sameer app download
  •  download sameer app
  •  sameer app kya hai
  •  sammer app ka fayda
  •  sameer kya hai
  •  sameer app kaise download kare
  •  samir app dowsnload
  •  downlad samir app

Google fauji

ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट, बेहद आसान प्रक्रिया

0

लखनऊ : अगर आपने कोरोना जांच के लिये आपने अपना सैंपल दिया है तो उसकी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

बशर्ते आपने अपना मोबाइल नंबर सैंपल करते समय दर्ज जानकारी के साथ दिया हो।

यूपी में कोरोना जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देने के लिये राज्य सरकार ने एक वेबसाइट जारी किया है, जिसका नाम https://labreports.upcovid19tracks.in/ है।

जिस पर आप क्लिक कर साइट पर अपना मोबाइल दर्ज करे तथा पंजीकृत मोबाइल पर आये ओटीपी को वहाँ भर कर अपनी Covid-19 की रिपोर्ट देख सकते है।

 Covid-19 रिपोर्ट देखने के लिये क्लिक करें

Tag :

  •  lab report upcovid19tracks in
  •  lab report.upcovid19tracks.in
  •  lab report upcovid19tracks.in
  •  lab report. upcovid19tracks. in
  •  lab report.upcovid19tracks
  •  labreport upcovid19tracks in
  •  labreports.upcovid19
  •  http labreports upcovid19tracks in
  •  http //labreports.upcovid19tracks.in
  •  lab “report” upcovid19tracks in
  •  https labreports upcovid19tracks in
  •  up covid 19 tracks.in
  •  labreports.upcovid
  •  labreport.upcovid19
  •  labreports upcovid
  • upcovid19tracks

समउर बाजार में हुये दोहरे हत्याकांड में शामिल 03 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

कुशीनगर : शनिवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बिहार राज्य के गोपालगंज जिले का वांछित अपराधी को पुराने रंजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

तथा उन लोगों के गोली से एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई थी।पुलिस ने इस मामले में मामला पंजीकृत कर अपराधियों के धरपकड़ में जुटी थी।

आज रविवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि दोहरे हत्याकांड में शामिल 03 अभियुक्तों को पकड़ा गया है।

साथ ही इनसे हत्या में शामिल असलहा भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा की इसमें शामिल अन्य लोगों के पकड़ने की कार्यवाही चल रही है।

और अपडेट जल्द

हाटा कोतवाली क्षेत्र में 02 लोगों तथा पटहेरवा क्षेत्र में 02 की हत्या

कुशीनगर : शनिवार के दिन हाटा कोतवाली क्षेत्र में 02 लोगों की हत्या तथा पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 02 की हत्या होने का मामला सामने आया है।

पहला मामला – हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोरटप भिस्वा गांव के राहुल पुत्र शेषनाथ की गला रेतकर हत्या कर शव खाँगी मुंडेरा गांव में पाया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जारी बयान में बताया है कि परिजनों के तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या का कारण अवैध महिला से समंध के कारण सामने आया है।

दूसरा मामला – दूसरे मामला भी इसी गांव से जुड़ा है। यहाँ के पूर्व होमगार्ड रामाज्ञा यादव की भी संदिग्ध मौत हुई है जिसे पुलिस ने इस मौत को सड़क दुर्घटना में बताया।

परन्तु परिजनों ने इसे हत्या का आरोप लगाते हुये नामजद तहरीर दिया जिस पर फिर हत्या का मामला 09 लोगों के खिलाफ़ दर्ज किया गया है।

तीसरा मामला – वही तीसरा मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 02 लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है।

जिनमे 02 कि मौत हो गयी है।हमलावरों के बारे में बताया जा रहा वह बाइक पर सवार थे।तथा गोली मारकर बिहार की तरफ फ़रार हो गये।

मृतकों में एक बिहार का वांछित अपराधी है तथा एक स्थानीय बुजुर्ग है।

 

कुशीनगर के आदित्य टिबरेवाल को नीट परीक्षा में मिला 2058 वां रैंक

कुशीनगर : 16 अक्टूबर को आए नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट में कुशीनगर जनपद के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।जिनमे आकांक्षा सिंह ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वही रामकोला क्षेत्र के गांव अहिरौली कुशमही के चंदन कुशवाहा ने 5221 रैंक तथा पडरौना तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कठकुइया के आदित्य टिबरेवाल पुत्र श्री राजकुमार टिबरेवाल को NEET परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 2058 वां रैंक प्राप्त कर माता पिता सहित जिले का सम्मान बढ़ाया है।

आदित्य को दूसरे प्रयास में सफ़लता मिली है जिन्हें कुल 720 अंक में से 661 अंक मिला है।।इन्होंने 10th पडरौना के सेंट थ्रेसस स्कूल से करने के बाद कोटा से 12th तथा नीट की तैयारी में जुटे थे।

वही इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करे तो बड़े भाई अमित टिबरेवाल पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स है तथा परिवार कपड़े के व्यवसाय से जुड़े है।

कुशीनगर के चंदन कुशवाहा ने NEET परीक्षा में 5221वी रैंक प्राप्त किया,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : 16 अक्टूबर को आए नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट में कुशीनगर जनपद के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।जिनमे आकांक्षा सिंह ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वही रामकोला क्षेत्र के गांव अहिरौली कुशमही के चंदन कुशवाहा पुत्र श्री रामदास कुशवाहा ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 5221 रैंक तथा पिछड़े वर्ग में 1822 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

जिन्हें बधाई व शुभकामनाएं, चंदन ने यह सफ़लता दूसरे प्रयास में प्राप्त की पहले वर्ष मात्र कुछ नंबर से चूक गये परन्तु इस बार कुल 720 में से 643 अंक प्राप्त कर देश भर में 5221 रैंक पाया है।

चंदन कुशवाहा की प्रारंभिक शिक्षा चंद्रगुप्त मौर्य विज्ञान शिक्षण संस्थान रामकोला तथा माध्यमिक शिक्षा सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल से किया है।

चंदन ने नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कोटा ,राजस्थान में एक निजी कोचिंग सेंटर के मार्गदर्शन में किया है।इनके परिवार में भी कई लोग डॉक्टर है।

जिनमे इनके पिता श्री रामदास कुशवाहा भी एक डॉक्टर है तथा गोरखपुर जनपद में कार्यरत है।

कुशीनगर की आकांक्षा सिंह ने NEET परीक्षा में,देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया

0

कुशीनगर : 16 अक्टूबर को आए नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट में कुशीनगर की आकांक्षा सिंह ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

आकांक्षा सिंह ने नीट के 720/720 अंक प्राप्त किये है।वह जिले के कसया नगर पालिका परिषद, अंबेडकर नगर (भरौली) निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री है।

आकांक्षा सिंह ने अपने इस शानदार प्रदर्शन व कामयाबी से अपने माता पिता सहित पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।जिसके लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं।

आकांक्षा नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर वहाँ के एक निजी कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन में कर रही थी।इसके पूर्व वह गोरखपुर में भी तैयारी की थी।

मीडिया से बातचीत में आकांक्षा ने बताया है कि आगे MBBS के उपरांत आगे की पढ़ाई न्यूरो सर्जन की कर लोगों की सेवा करेंगी।

गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जाने कब और कौन-कौन से स्टेशन से होकर जायेगी

गोरखपुर : उत्तर रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन देश भर में स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया है।

इसी क्रम में 04924/04923 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन इसी माह के 22 अक्टूबर से होने जा रहा है,जो 27 नवंबर तक चलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए चलेगी।

तथा 23 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:10 बजे से गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए चलेगी।इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल है।

साथ ही यह ट्रेन अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

पुलिस अधीक्षक ने 03 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव,जिनमे पडरौना, हाटा,नेबुआ-नौरंगिया शामिल

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जनपद के 03 थानों के प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

जिसके अनुसार पडरौना कोतवाली के निरीक्षक पवन कुमार सिंह को नेबुआ-नौरंगिया, तथा नेबुआ-नौरंगिया के अनुज कुमार सिंह को पडरौना कोतवाली,

साथ ही हाटा कोतवाली निरीक्षक ज्ञानेन्द्र राय को क्राइम ब्रांच तथा क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक जयप्रकाश पाठक को हाटा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।