Home Blog Page 71

यूपी में HSRP के लिये Online Apply, जाने प्रक्रिया के बारे में

जैसा कि आप सब जानते है सरकार ने सभी पुराने वाहनों जिनमे High Security Registration Number Plate (HSRP) नही है उनके लिये अनिवार्य कर दिया है।

इसी क्रम में नंबर प्लेट को लेकर कुछ राज्यों में सख्ती से पालन कराते हुये भारी भरकम चालान काटे जा रहे है तो कही अभी सरकार द्वारा राहत दिया गया है।

यूपी की बात करें तो अभी यहाँ राहत है

आइये जाने प्रक्रिया के बारे में यूपी में कई अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नये HSRP नंबर प्लेट बन रहे है।

  1. Book my hsrp
  2. Make my hsrp
  3. Order your hsrp
  4. अन्य

इन दोनों पोर्टल के माध्यम से आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

HSRP के लिये कागज अनिवार्यता : ऑनलाइन अप्लाई करते वक्त आपसे केवल आपके वाहन का नंबर, इंजन नंबर, चेजिज नंबर मांगा जाता है जो आपके RC पेपर में दिया होता है।अन्य कोई दस्तावेज उपलोड नही करना पड़ता।

Online HSRP Apply Fee : इसके लिये अभी ऑनलाइन भुगतान 365 से 370 के बीच लिया जा रहा।

वही होम डिलीवरी पाने के लिये 125* अतिरिक्त देने पड़ेंगे अथवा आप 365 से 370 के बीच रुपये में गाड़ी एजेंसी में जाकर लगवा सकते है।

ऑनलाइन अप्लाई के कितने दिनों मिलेगा नंबर प्लेट ?

ऑनलाइन अप्लाई व भुगतान के बाद आपको कम से कम 15* दिन से ज्यादा समय लग सकता है।

नोट : गाड़ी कंपनियों का अलग-अलग पोर्टल है।जिनमे कुछ का लिंक नीचे दिया गया है।अथवा आप Siam.in पर विजिट कर सकते है।

हीरो बाइक के लिये क्लिक करेंbookmyhsrp.com पर Click

होंडा बाइक के लिये : makemyhspr.com पर Click

टीवीएस बाइक के लिये : orderyourhspr.com पर Click

अन्य के लिये विजिट करें : Siam.in पर Click

सूचना : यह केवल आपके जानकारी के लिये है जो ऑनलाइन उपलब्ध है। आप इसकी पुष्टि अवश्य कर ले।

FAQ – naya number plate kaise banvayee, new number plate apply, kushinagar new number plate, coding number plate striker, color striker number plate, number plate kaise banega, new number plate,

Whatsapp से पैसे कैसे भेजें,जाने बेहद आसान प्रक्रिया के बारे में

0

Whatsapp ने अपने सेवाओं में Payment का ऑप्शन जोड़ दिया है।जिसे आप अपने बैंक खातों को UPI लिंक से जोड़ इसका लाभ ले सकते है।

व्हाट्सअप के पेमेंट सर्विस भी Phone pay,G Pay की तरह ही है।बस इसे अब व्हाट्सप्प ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक कर दिया है।

व्हाट्सअप पेमेंट के लिये अनिवार्य :

Whatsapp payment का प्रयोग करने के कुछ अनिर्वाय है जैसे

  • आपका whatsapp no और बैंक खाते का मोबाइल नंबर समान होना चाहिये।
  • डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड होना चाहिए

Whatsapp में पेमेंट Option कहा है कैसे देखें :

Whatsapp में Payment ऑप्शन देखने के लिये … थ्री डॉट मेनू पर क्लिक करें।

whatsapp payment
  • Payment के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको Add method पर क्लिक करना होगा जहाँ सभी बैंकों का सूची दिखेगा।
whatsapp payment
  • अब आप यहाँ अपने बैंक का चयन करें, जिसके बाद आपके whatsapp और बैंक से लिंक मोबाइल no पर sms* द्वारा वेरिफिकेशन किया जायेगा।
  • अगर वेरिफिकेशन पूरा होता है तो आपको upi पिन सेट करने को कहा जायेगा जो 04 या 06 डिजिट का हो सकता है।
whatsapp payment
whatsapp payment
  • साथ ही आपके डेबिट कार्ड के आखरी 06 अंकों को दर्ज करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया पूरा करने के बाद अब आपका Whatsapp पेमेंट तैयार है पैसे भेजने के लिये।

पैसा कैसे भेजा जायेगा : Whatsapp पेमेंट द्वारा आप दो माध्यम

  1. UPI id या VPA आईडी
  2. QR कोड द्वारा

FAQ : 

व्हाट्सएप से पैसे कैसे भेजे?, व्हाट्सएप पर पेमेंट आईडी कैसे बनाएं?, व्हाट्सएप पेमेंट क्या है ? व्हाट्सएप पेमेंट हिंदी में, Whatsaap payment kya hai, upi se kaise jode, whatsapp se payse kaise transfer kere.

रिश्वत लेते हुये कुशीनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

कुशीनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को विजिलेंस टीम ने एक मामले में 60 हज़ार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

अधिकारी का नाम देवेंद्र राम है विजलेंस टीम ने अधिकारी को विकास भवन से गिरफ्तार कर अपने साथ पडरौना कोतवाली ले गयी,

जहां विजलेंस टीम के प्रभारी द्वारा भष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।

बताया जा रहा है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शिक्षकों के वेतन जारी करने के एवज में पैसे ले रहे थे की विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया।

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 02 की मौत,खड्डा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : सोमवार को खड्डा थाना के गांव रामपुर गोनहा के समीप ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक सहित 02 की मौत हो गयी है।

बताया जा रहा है कि चालक जनपद महराजगंज से ईंट लेकर खड्डा होते हुए बिहार प्रान्त को लेकर जा रहा था।

समाचार लिखे जाने तक मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सका है।वही मौके पर पहुँचे खड्डा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।

कुशीनगर निवासी सेना जवान मणिपुर के इंफाल में शहीद

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के पारसौनी खुर्द के पांडेय पट्टी निवासी सेना में तैनात सीताराम प्रसाद मणिपुर के इंफाल में हार्ड अटैक से शहीद हो गए हैं।

रविवार को परिजनों को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

शहीद जवान अपने पीछे पत्नी के साथ 02 बेटियों,02 बेटों को छोड़ गए।

रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरित

0

कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रविवार सुबह कसया-कुशीनगर के अंतर्गत गांधी चौक, बस स्टैंड, कुशीनगर तिराहा, रामाभार स्तूप, गोला बाजार, शहीद अमिय त्रिपाठी चौक एवं कसाडा चौक का भ्रमण करते हुए जरूरतमंदों व्यक्तियों में कंबल वितरित किया गया।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 एमएच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन से ही  देर रात एवं तड़के सुबह रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा, सड़क-चौराहों एवं विभिन्न स्थानों पर जाकर ठंड से जूझ रहे वास्तविक जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के द्वारा नवंबर माह में  कसया स्थित गांधी चौक एवं दिसंबर माह में पडरौना स्थित कठकुईयां मोड़ पर पुराने कपड़े दान लेने हेतु मानव रहित दो स्टाल भी लगाया गया है।

जहां से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति गर्म कपड़े कपड़ा नि:संकोच ले जा सकता है। उक्त दोनों स्टाल पूरे ठंड मौसम तक लगे रहेंगे।

बच्चे के अपहरण मामले में शामिल 07 अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.12.2020 को थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत आदित्य वर्मा उम्र 07 वर्ष को  02 अज्ञात बदमाशों द्वारा मोटर साईकिल से अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 509/2020 धारा 363 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत करते हुए अपहृत की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगायी गयी थी।

इसी बीच अपहर्ताओं द्वारा अपहृत की मां से व्हाट्सएप काल द्वरा 20 लाख रूपये फिरौती मांगी गयी थी। 

दिनांक 01.01.2021 को पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से  अपहृत आदित्य को 36 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा अभियुक्त यशवन्त कुशवाहा पुत्र प्रसाद कुशवाहा सा0 सरया बुजुर्ग टोला रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया था।

तथा घटना की साजिश में शामिल अन्य अपहर्ताओं को चिन्हित करते हुये गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें लगायी गयी थीं।

जिसके क्रम में आज दिनांक 02.01.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना पटहेरवा,स्वाट, सर्विलांस व साईबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा अन्य अपहर्ताओं/ अभियुक्तगण को गिरा

था मु0अ0सं0 509/2020 में धारा 364ए/120बी/34 भादवि0 में तरमीम करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*

1-    यशवंत कुशवाहा पुत्र विक्रम प्रसाद सा0 रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा कुशीनगर (01 जनवरी को हुई गिरफ्तारी)

2-    दीपक गोङ पुत्र संतोष गोङ सा0 रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 

3-    अरबाज अंसारी पुत्र सरफुद्दीन अंसारी सा0 रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 

4-    अभिषेक चौहान पुत्र सीताराम चौहान सा0 रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 

5-    कलामुद्दीन उर्फ डोला पुत्र हारुन सा0 शिव सरया रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 

6-    सुमन्त वर्मा पुत्र नरेश वर्मा सा0 मल्लूडीह वार्ड नं0 7 सिद्धार्थनगर थाना कसयां जनपद कुशीनगर

7-    रुस्तम पुत्र कमरुद्दीन अंसारी सा0 मल्लू डीह थाना कसया जनपद कुशीनगर। 

8-    एक बाल अपचारी (नाबालिग)

*विवरण बरामदगी-* 

अभि0गण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त दो अदद मो0सा0 1-प्लेटिना UP57AS- 4076, 2- स्प्लेन्डर प्रो UP57 S 9653 तथा 08 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के बरामद।

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*

1.    प्र0नि0  अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना पटहेरवा कुशीनगर        

2.    उ0नि0  अमित शर्मा प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर             

3.    एसओ  संजय कुमार थाना कसया कुशीनगर                      

4.    उ0नि0  राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर   

5.    व0उनि0  राजेश कुमार थाना पटहेरवा कुशीनगर                 

6.    उ0नि0  रमेश पुरी थाना पटहेरवा कुशीनगर                      

7.    हे0का0 अशोक कुमार सिहं स्वाट टीम कुशीनगर                    

8.    हे0का0 अखिलेश यादव स्वाट टीम कुशीनगर  

9.    का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर 

10.    का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम कुशीनगर

11.    का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस टीम कुशीनगर

12.    का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम कुशीनगर

13.    का0 आतीश कुमार सर्विलांस टीम कुशीनगर

14.    का0 अनिल यादव साईबर सेल कुशीनगर

15.    का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम कुशीनगर

16.    का0 शिवानन्द सिहं स्वाट टीम कुशीनगर

17.    का0 कृष्णमोहन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

18.    का0 महेन्द्र यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

19.    का0 सुबेदार यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

20.    का0 सुनील यादव थाना पटरेवा कुशीनगर

21.    म0का0 आरती तिवारी थाना पटहेरवा कुशीनगर   

पुलिस ने 36 घण्टे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को कराया मुक्त एक गिरफ्तार

कुशीनगर : बुधवार को पटहेरवा थाने के सरेया बुजूर्ग के रामकोला चट्टी से कोचिंग से लौट रहे आठ वर्षीय बालक के अपहरण मामले में पुलिस को बडी कामयाबी मिली है।

शुक्रवार को स्वाट टीम और पटहेरवा व कसया थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अपहरणकर्ताओं के कब्जे से आदित्य वर्मा को पुलिस ने सकुशल बरामदगी कर लिया है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 509/2020 धारा 363 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर अपृहत की तलाश शुरु की गयी। 

इसी बीच अपहर्ताओं द्वारा अपहृत की मां को व्हाट्सएप काल के जरिये फोन कर 20 लाख रूपये फिरौती मांगी गयी थी।

पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 01.01.2021को अपहृत आदित्य को 36 घण्टे के अन्दर निकट बरदान हास्पिटल एनएच 28 थाना क्षेत्र कसया से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा मुख्य अपहर्ता (मास्टर माइन्ड) यशवन्त कुशवाहा पुत्र प्रसाद कुशवाहा सा0 सरया बुजुर्ग टोला रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा कुशीनगर को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की गयी

घटना की साजिश में शामिल अन्य अपहर्ताओं को चिन्हित करते हुये गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाने की बात कही गयी।

वही अपहृत की बरामदगी में शामिल पुलिस टीम को डीआईजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रूपये 50 हजार का पुरस्कार भी दिया गया है।

*बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*

1.    प्र0नि0 अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना पटहेरवा कुशीनगर        

2.    उ0नि0 अमित शर्मा प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर             

3.    एसओ  संजय कुमार थाना कसया कुशीनगर                      

4.    उ0नि0  राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर   

5.    व0उनि0 श्राजेश कुमार थाना पटहेरवा कुशीनगर                 

6.    उ0नि0  रमेश पुरी थाना पटहेरवा कुशीनगर                      

7.    हे0का0 अशोक कुमार सिहं स्वाट टीम कुशीनगर                    

8.    हे0का0 अखिलेश यादव स्वाट टीम कुशीनगर  

9.    का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर 

10.    का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम कुशीनगर

11.    का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस टीम कुशीनग

12.    का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम कुशीनगर

13.    का0 आतीश कुमार सर्विलांस टीम कुशीनगर

14.    का0 अनिल यादव साईबर सेल कुशीनगर

15.    का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम कुशीनगर

16.      का0 शिवानन्द सिहं स्वाट टीम कुशीनगर

17.    का0 कृष्णमोहन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

18.    का0 महेन्द्र यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

19.    का0 सुबेदार यादव थाना पटहेरवा कुशीनगर

20.    का0 सुनील यादव थाना पटरेवा कुशीनगर

21.    म0का0 आरती तिवारी थाना पटहेरवा कुशीनगर               

कोचिंग से लौट रहा छात्र लापता,परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सरेया बुजुर्ग के रामकोला चट्टी टोला के एक 09 वर्षीय बालक कोचिंग से लौटने के दौरान लापता हो गया।

वही इस मामले में परिजनों ने अपने बच्चें के अपहरण होने की आशंका व्यक्त करते हुये पुलिस को सूचित किया।

जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चें की सुरक्षित वापसी के लिये कई टीमें गठित कर जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को 09 वर्षीय अजित वर्मा उर्फ मिंटू का 09 वर्षीय पुत्र आदित्य वर्मा रामकोला चट्टी से कोचिंग से लौट रहा था कि रास्ते से लापता हो गया।

वही बच्चे के पीछे आ रहे अन्य बालकों ने किसी 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक पर बैठा बिहार सीमा की तरफ जाने की बात बताई।

इस पर परिजनों ने बच्चे की अपहरण की।आशंका के तहत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मामले की छानबीन के लिये पुलिस की कई टीमें लगी है।

कुशीनगर में एटीएम से निकला 500 रुपये का नकली नोट

कुशीनगर : मंगलवार को जिले के गुरवालिया बाजार के एक निजी एटीएम से निकले पैसे में 500 रुपये का नकली नोट निकला है।

पैसा निकालने वाले युवक ने मीडियाकर्मियों से बताया कि एटीएम से निकले 500 रुपये के नकली नोट के बारे में एटीएम के जिम्मेदार कर्मचारियों से बात हुई परन्तु कोई समाधान नही निकाला जा रहा।

मिले ख़बर के अनुसार, साहब अंसारी जो गांव सपही बुजुर्ग दुहही कुशीनगर के रहने वाले है।उन्होंने गुरवालिया बाजार के एक निजी इंडिया 1 एटीएम से 8000 रुपये निकाले, इन्ही नोटों में से एक चूरन वाला नकली नोट निकला, जिस पर भारतीय बच्चों का बैंक लिखा है।

पीड़ित ने किसी तरह एटीएम से जुड़े लोगों का नंबर पता कर उनके कई कर्मचारियों को अवगत कराया परन्तु उनके द्वारा इस मामले में कोई ठोस पहल नही की गई।

इस मामले से स्पष्ट है कि इस एटीएम में पैसा डालने वाले लोगों या जहां से कैश पैसा मिल रहा एटीएम में डालने के लिये उनके द्वारा ही हेरफेर की जा रही है।

तथा आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

साभार : सोनू गुप्ता