Home Blog Page 80

चोरी की बाइक के साथ 03 गिरफ्तार, जुलाई महीने में हुई थी चोरी

कुशीनगर : सोमवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कठकुईया रेलवे ढाला तिराहा के पास से थाना

कुबेरस्थान के मु0अ0सं0- 120/2020 धारा 379 भादवि से संम्बन्धित चोरी की एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस जो दिनांक 22.07.2020 को मिश्रपट्टी से चोरी हुयी थी।

जिसको बरामद करते हुये 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  03 अदद अवैध देशी तमंचा मय कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0- 150/2020,151/2020 ,152/2020  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. सचिन सिंह पुत्र मोहन सिंह सा0 सिकटा टोला मोतीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 
  2. हिमांशु सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह सा0 सिकटा टोला मोतीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 
  3. नितिन यादव पुत्र सत्यनारायण यादव सा0 कठकुईयां टोला शिवराजपुर थाना कुबेरस्थान कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम में

  1. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (थाना कुबेरस्थान) 
  1. का0 राकेश यादव (थाना कुबेरस्थान)
  2. का0 रामनिवास यादव  (थाना कुबेरस्थान)
  3. का0 श्रीकान्त कुमार  (थाना कुबेरस्थान)
  4. उ0नि0 श्री राघवेन्द्र सिहं (स्वाट टीम)
  5. का0 रणजीत यादव (स्वाट टीम)
  6. का0 चन्द्र शेखर यादव(स्वाट टीम)
  7. का0 शशीकेश गोश्वामी (स्वाट टीम)
  8. का0 चन्द्रभान वर्मा(सर्विलास सेल)शामिल रहे।

देवरिया में कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव रंजन की कोरोना से मौत

देवरिया : देवरिया में कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी रहे डॉ राजीव रंजन की कोरोना चपेट में आने से इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह मौत हो गयी है।

डॉ राजीव रंजन रुद्रपुर सीएचसी में तैनात थे जिन्हें मार्च में कोविड अस्पताल का प्रभारी बनाया गया था।लगातार संक्रमितों की इलाज करते वह भी 19 अगस्त को कोविड-19 की चपेट में आ गये।

तबीयत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल भर्ती हुये परन्तु उनकी हालत देख मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां इलाज चला परन्तु कोई राहत ना देख दिल्ली ले जाने के तैयारी में थे कि सोमवार सुबह मौत हो गयी।

डॉ राजीव रंजन की मौत की सूचना पर जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग में शोक है।साथ ही जिले के सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उनके घर रुद्रपुर के रामचक पहुँचे जहां परिजनों से मिल सांत्वना दी।

शातिर अपराधी व गैंगस्टर तारबाबू यादव का घर और 01 करोड़ की संपत्ति जप्त

देवरिया : जनपद का शातिर अपराधी व गैंगस्टर तार बाबू यादव निवासी रूस्तमपुर बहियारी गांव थाना बनकटा की रविवार को एसपी श्रीपति मिश्र की मौजूदगी में उसका घर व 11 अन्य संपत्ति जिसकी कीमत 01 करोड़ बताई जा रही है।

गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जप्त कर ली गयी तथा एसडीएम भाटपाररानी को कुर्क की गई संपत्ति का रिसीवर नियुक्त कर दिया गया।

तारबाबू के विरुद्ध शराब तस्करी, पशु तस्करी, हत्या जैसे कुल 34 मुकदमे पंजीकृत हैं।तथा अभी जिला कारागार देवरिया में बंद है।

इसने अपनी गिरोह के माध्यम से दहशत और अपराध के दम पर एक दशक से खूब अवैध पैसे बनाये, साथ ही इसके डर से कोई इसके खिलाफ़ आवाज उठाने की हिम्मत नही करता था।

बरहाल अभी कानूनी प्रक्रिया के तहत लगातार पुलिस कानूनी शिकंजा कस रही है।

कुशीनगर में कोरोना के 90 नये मामले, सेवरही क्षेत्र से 15 केस

कुशीनगर : रविवार को कुशीनगर में 90 नये मामले सामने आये है।जिनमे सबसे ज्यादा 15 केस सेवरही क्षेत्र से है।

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 04
  • फाजिलनगर – 04
  • नेबुआ – 09
  • पडरौना – 05
  • सुकरौली – 06
  • हाटा – 06
  • खड्डा – 05
  • मोतीचक – 06
  •  तमकुही – 08
  • कुबेरस्थान – 04
  • रामकोला – 02
  • सेवरही – 15
  • कप्तानगंज – 05
  • दुदही – 07
  • विशुनपुरा – 01
  • अन्य – 03

अब तक कुल मामला : 3001

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 645

इलाज से स्वस्थ हुए : 2176

कोरोना से कुल मौत : 25

नोट : यह पूरी रिपोर्ट औऱ आकड़ा सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है।तथा इसमें आकड़ो में 155 का अंतर भी है जिसकी कार्यालय द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।

ब्रांड की डुप्लीकेट शराब बनाने के रैकेट का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार

कुशीनगर : रविवार को नेबुआ-नौरंगिया थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अवैध हाईरेक्टीफाईड निर्मित शराब बन्टी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब बनाने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

तथा डुप्लीकेट शराब बनाने का उपकरण व भारी मात्रा में रैपर बारकोड सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में  एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रायपुर भैसही के पास से मुखविर की सूचना पर दबिश दी गयी एक अभियुक्त श्रीनिवास गुप्ता पुत्र स्व0 श्यामलाल गुप्ता सा0 रायपुर भैसही टोला भेडिहारी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के कब्जे से 

अवैध हाई रेक्टीफाईड शराब बंटी बबली ब्रांड का डुप्लीकेट शराब, डुप्लीकेट शराब बनाने का उपकरण व भारी मात्रा में नकली रैपर बार कोड सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी। 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 228/20 धारा 420/467/468/471/272 भा0द0वि0 व 60/62 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

विवरण बरामदगी

  1. 02 प्लास्टिक के पैकेट में 2000 ढक्कन
  2. रेपर बंटी बबली एक बण्डल 1000
  3. बार कोड दो बण्डल- 10000
  4. एसेन्स(फ्लेवर-750 ग्राम)
  5. स्प्रिट 40 लीटर,
  6. नौसादर 600 ग्राम
  7. यूरिया 02 कि0ग्रा0 

08.अवैध शराब बंटी बबली 90 शीशी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

  1. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर 
  2. आबकारी निरीक्षक गोपाल जी श्रीवास्तव क्षेत्र प्रथम कुशीनगर
  3. उ0नि0 श्री भगवान सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 
  4. हे0का0 शंकर सोनकर थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 
  5. प्रधान आबकारी सिपाही रमाकान्त यादव आबकारी टीम कुशीनगर
  6. आबकारी सिपाही राघवेन्द्र वर्मा आबकारी टीम कुशीनगर ।

पारिवारिक विवाद में नाराज होकर रेलवे पटरी पर गयी, महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर भेजवाया

कुशीनगर : शनिवार को समय करीब 11.00 बजे दिन में कप्तानगंज थाने में एक कालर द्वारा बताया गया कि मेरी बहन रेखा पत्नी मनोज राजभर निवासी मोहन मुन्डेरा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,

आज अपने परिजनों से नाराज होकर घर से बाहर निकली है तथा वह रेलवे पटरी पर आत्म हत्या करने के इरादे से चली गयी है। 

इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय फोर्स के बोदरवार रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहां कालर की बहन रेखा रेलवे पटरी पर मिली, जिसे समझा बुझाकर हटाया गया तथा उसके परिजनों को थाने पर बुलवाकर दोनों पक्षों को समझाकर दोनों पक्षों की समस्या का निराकरण कराया गया।

कालर की बहन रेखा संतुष्ट होकर हँसी-खुशी से अपने पति मनोज राजभर के साथ वापस घर चली गयी । इस प्रकार थानाध्यक्ष इस प्रकार थानाध्यक्ष द्वारा अपने कर्तव्य पालन में सजगता और तत्परता बरतते हुए एक दुखी महिला की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया गया,

जिसके लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पाँच हज़ार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।

कुशीनगर में कोरोना से 04 लोगों की मौत,103 नये केस

0

कुशीनगर : शनिवार को कुशीनगर में जहां 04 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी वही 103 नये मामले भी सामने आये।

जिनमे सबसे ज्यादा 20 केस कसया क्षेत्र से है।वही 04 लोगों के मौत के साथ अब जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 पहुँच गयी है।

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 25
  • फाजिलनगर – 04
  • नेबुआ – 02
  • पडरौना – 04
  • सुकरौली – 07
  • हाटा – 08
  • खड्डा – 12
  • मोतीचक – 01
  •  तमकुही – 05
  • कुबेरस्थान – 09
  • रामकोला – 03
  • सेवरही – 05
  • कप्तानगंज – 04
  • दुदही – 02
  • विशुनपुरा – 06
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 2911

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 710

इलाज से स्वस्थ हुए : 2276

कोरोना से कुल मौत : 25

कोरोना से 04 मौतों में 02 कसया ,01 रामकोला,01 मोतीचक ब्लॉक के है।

विज्ञप्ति डाउनलोड करें।

जुलाई 2020 का ‘जीएसटीआर-2बी’ अब पोर्टल पर उपलब्‍ध

0

दिल्ली : जीएसटी परिषद ने 14 मार्च 2020 को आयोजित अपनी 39वीं बैठक में जीएसटीआर3बी एवं जीएसटीआर1 दाखिल करने की वर्तमान प्रणाली को जोड़ने और अन्‍य महत्वपूर्ण बदलावों जैसे कि जीएसटीआर2 में संवर्धन एवं इसे जीएसटीआर3बी से जोड़ने की वृद्धिशील अवधारणा को अपनाने और लागू करने की सिफारिश की थी। परिषद ने यह सिफारिश की थी कि एक स्‍वत:-तैयार इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विवरण उपलब्‍ध कराया जाए, जो इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा देने/निर्धारण में मदद करेगा। यह हर करदाता के लिए उपलब्ध होगा।

जीएसटीआर-2बी ही इस तरह का एक स्‍वत:-तैयार आईटीसी विवरण होने जा रहा है, जिसे हर पंजीकृत व्यक्ति के लिए सृजित किया जाएगा जो उसके आपूर्तिकर्ताओं द्वारा अपने संबंधित जीएसटीआर-1, 5 (अनिवासी कर योग्य व्यक्ति) और 6 (इनपुट सर्विस वितरक) में दी गई जानकारियों पर आधारित होगा। यह एक अपरिवर्ती विवरण है और इसे प्रत्येक माह के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ठीक अगले महीने के 12वें दिन उपलब्ध कराया जाएगा। यह उम्मीद की जाती है कि जीएसटीआर-2बी रिटर्न तैयार करने में लगने वाले समय को कम करने, त्रुटियों को कम करने, सुलह में सहायता करने और रिटर्न दाखिल करने से संबंधित अनुपालन को सरल बनाने में मदद करेगा।

जीएसटीआर-2बी में ऐसी मुख्य विशेषताएं जो रिटर्न दाखिल करने में करदाताओं की सहायता करेंगी, वे निम्नानुसार हैं:

      1. इसमें विशेष आर्थिक जोन की इकाइयों/डेवलपरों से प्राप्त वस्‍तुओं की आंतरिक आपूर्ति सहित ‘आइसगेट’ सिस्टम से वस्‍तुओं के आयात की जानकारी उपलब्‍ध होती है। यह जुलाई माह के लिए जारी जीएसटीआर-2बी में उपलब्ध नहीं है और इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
      2. इसमें एक संक्षिप्‍त विवरण होता है जो प्रत्येक अनुभाग के तहत उपलब्ध और गैर-उपलब्ध आईटीसी को दर्शाता है। प्रत्येक अनुभाग के सापेक्ष दी गई सलाह जीएसटीआर-3बी के अपने संबंधित अनुभाग में करदाताओं द्वारा दी जाने वाली जानकारी को स्पष्ट करती है;
      3. सभी इन्‍वॉयस, क्रेडिट नोट, डेबिट नोट इत्‍यादि के दस्तावेज स्तर का विवरण भी इसमें प्रदान किया जाता है, ताकि इन्‍हें देखने के साथ-साथ डाउनलोड भी किया जा सके।
  • जुलाई 2020 के जीएसटीआर-2बी को प्रायोगिक आधार पर आम या सामान्‍य पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
  • चूंकि पहली बार विवरण प्रस्‍तुत किया जा रहा है, इसलिए करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल फीडबैक के उद्देश्य से जुलाई, 2020 के जीएसटीआर-2बी का संदर्भ लें।
  • सभी करदाताओं से अनुरोध है कि वे जुलाई 2020 के अपने जीएसटीआर-2बी को गौर से पढ़ें और जुलाई 2020 में अपने द्वारा लिए गए क्रेडिट के साथ इसकी तुलना करने के बाद स्वयं-सेवा पोर्टल (https://selfservice.gstsystem.in/) पर स्‍वयं ही पहल करके जीएसटीआर-2बी के किसी भी पहलू पर फीडबैक (यदि कोई हो) प्रदान करें।
  • सभी करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे विवरण का उपयोग करने से पहले आम या सामान्य पोर्टल पर जीएसटीआर-2बी से संबंधित विस्तृत सलाह (एडवाइजरी) को ध्‍यान से पढ़ें।

करदाता अपने जीएसटीआर-2बी को इस माध्यम से प्राप्‍त कर सकते हैं: जीएसटी पोर्टल पर लॉग-इन करें > रिटर्न्‍स डैशबोर्ड > रिटर्न अवधि को चुनें > जीएसटीआर-2बी

मनाही के बावजूद भीड़ जमा करने के मामले में बड़ी कार्यवाही,चौकी प्रभारी भी निलंबित,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : शनिवार को सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मुस्तकील अगरवा में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा भीड़ जमा कर मोहर्रम सम्बन्धी खेल- तमाशा करने के मामले में वायरल फ़ोटो का संज्ञान लेकर बड़ी कार्यवाही हुई है।

लाकडाउन संबंधी आदेशों / निर्देशों के उल्लंघन का मामला संज्ञान में आने पर थाना सेवरही में मु0अ0सं0 180/20 धारा 188,269,270 भादवि व धारा 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम तथा

धारा 3 महामारी अधिनियम बनाम 12 नामजद व 50-60 अज्ञात के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण में 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

वही प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले बीट उ0नि0 सजनु यादव तथा बीट आरक्षी वीरेन्द्र खरवार को कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्यवाही संस्थित करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।

मां ने नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका,दरोगा की तत्परता से बच्ची को मिला नया जीवन

शाहजहांपुर : जब जन्म देने वाली मां ने नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में प्लास्टिक में रख मरने के लिये फेंक दिया,

तब उस बच्ची का फ़रिश्ता बन पहुँचे एक दरोगा ने बच्ची को समय पर अस्पताल ले जाकर उसको नया जीवन दिया,जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

मामला शाहजहांपुर जनपद के थाना कटरा का मामला है।जहां के कटरा जलालाबाद स्टेट हाईवे पर फीलनगर मोड़ के पास कूड़े के ढेर के बीच प्लास्टिक में रखकर नवजात बच्ची को रखा गया था।

जिसे वहाँ से गुजरने वाले लोगों ने देखा तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया,जहां मौके पर थाने पर तैनात उ0नि0 विनोद कुमार मौके पर पहुँचे।

तथा बच्ची की हालत को देखते हुये अस्पताल पहुँचाया जहां समय पर इलाज व देख-रेख होने पर बच्ची को नया जीवन मिला,अभी बच्ची अस्पताल में है तथा ठीक हालत में है।