Home Blog Page 79

रामकोला में महिला को अपहरण कर गैंगरेप करने का प्रयास

कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र से बड़ी ख़बर आ रही है। जहां एक गांव में खेत गयी दिव्यांग महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया गया है।

पीड़ित द्वारा दोनों युवकों से डटकर सामना किया तथा शोर मचाया जिससे आवाज सुनकर ग्रामीण पहुँचे तथा वहां मौके से 02 युवकों को पकड़ा।

वही सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया तथा मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कुशीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिये यूपी एटीएस देगी कुशीनगर पुलिस को देगी प्रशिक्षण

0

कुशीनगर : कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिये यूपी एटीएस कुशीनगर पुलिस से चयनित तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने जा रही है जिनमे जिले की स्वाट टीम भी शामिल होगी।

जिसके के लिये लखनऊ से एटीएस कमांडो एटीएस डीएसपी हिरदयानंद सिंह के नेतृत्व में जिले में पहुँच रहे है।

आगे आने दिनों में कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान संचालन होने के साथ इसके सुरक्षा व्यवस्था भी एक महत्वपूर्ण विषय है।

जिसके लिये अभी से सरकार के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गयी है।इसी क्रम में यूपी एटीएस के विशेष कमांडो स्वाट टीम सहित अन्य चयनित पुलिस कर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे।

जिनमे किसी आतंकी हमले होने पर स्थिति को कैसे संभालना है, किन-किन संसाधनों की जरूरत पड़ेगी,कैसे और अन्य कमांडो बल तक पहुँचने तक उन्हें रोके रखना है।

यात्रियों व आमजन की सुरक्षा कैसे करने है तथा बस हाईजैक होने की स्थिति में क्या करना है तथा अन्य पुलिस बल से कैसे तालमेल बिठाने है सहित प्रशिक्षण होंगे और मॉकड्रिल कराया जायेगा।

आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले में एसटीएफ ने कुशीनगर के 03 युवकों को उठाया

0

कुशीनगर : यूपी एसटीएफ ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के मामले में कुशीनगर के 03 युवकों को गोरखपुर के एक पार्क से पकड़ा।

जिनके पास से नगद 70 हज़ार रुपये,मोबाईल, रजिस्टर, चेन,आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार तीनों युवकों ने एसटीएफ को बताया कि वह कोलकाता में बैठे एक शख्स जयदेव कुंडु के संपर्क में थे।जिसने इन्हें एक ऑनलाइन वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया था।

जहां सट्टेबाजी चलती है इस मामले गोरखपुर बेतियाहाता का एक मेडिकल स्टोर संचालक भी संदिग्ध है।

कुशीनगर के तीनों गिरफ्तार युवकों की पहचान कसया थाना क्षेत्र के गांव झुग्वा के रविशंकर प्रसाद,कसया कस्बा वार्ड 27 के प्रिंस और रत्नेश के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने इनके खिलाफ़ कैट थाना गोरखपुर में मामला दर्ज कराया है।

 

कुशीनगर में 19 अक्टूबर से था लापता बच्चे का शव मिला

कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से एक दुःखद ख़बर सामने आई है।जहां एक 10 वर्षीय बालक को उसकी हत्या कर उसके शव को गांव के ही गन्ने के खेत मे ठिकाने लगा दिया गया था।

सोमवार को कुबेरस्थान थाना पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध एक अभियुक्त को अपहरण के 15 वे दिन पकड़ा जिसके बच्चे की गला दबाकर हत्या का राज खुला तथा पुलिस ने इसके निशानदेही पर बच्चे का शव कंकाल गन्ने के खेत से बरामद किया।

तथा परिजनों ने कपड़ो के आधार पर बच्चे के शव की पहचान किया।

मिली जानकारी के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव कठकुइया लीलापट्टी गांव के मुन्ना प्रसाद के 10 वर्षीय बेटा अजय 19 अक्टूबर को गांव के काली माई मंदिर प्रांगण में बच्चों के साथ खेलने गया था।

लेकिन देर शाम तक घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की परन्तु कुछ नही पता चला तथा गांव के किसी ने इन्हें बताया कि गांव के ही फुलकुँवर के साथ जाते देखा था।और जब यह फुलकुँवर के घर गये तो वह भी घर पर नही था।

इस पर परिजनों को इस पर अपहरण का शक हुआ जिसके बाद परिजनों ने थाने में इसके खिलाफ़ अपहरण का तहरीर दिया था।

तब से पुलिस फुलकुँवर को पकड़ने का प्रयास कर रही थी जो सोमवार को बिहार बार्डर समीप से पकड़ा गया पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर उसने सच्चाई बयान कर दी।

पुलिस ने इसके निशानदेही पर बच्चे का कंकाल गांव के ही एक गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वही हत्या करने का कारण कुछ माह पूर्व बच्चों के विवाद में कहासुनी बताया जा रहा है।

कुशीनगर निवासी कैदी ने देवरिया जिला जेल में की आत्महत्या, पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : देवरिया जिला कारागार में एक रेप के आरोपी कैदी ने पानी की पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कैदी जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र का रहने वाला था जिस पर रेप का आरोप था।

उसके मौत की सूचना पाकर देवरिया जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे तथा एतिहातन जेल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

और अपडेट जल्द

 

बड़ी गंडक नहर की पटरी 125 मीटर धंसी,यातायात बाधित

कुशीनगर : कुशीनगर-महराजगंज जिले को जोडने वाली मुख्य पश्चिमी बडी गंडक नहर की पटरी खडडा क्षेत्र के गैनही जंगल के समीप लगभग 125 मीटर धसने से आवागमन बाधित हो चुका है।

इससे आसपास के ग्रामीण भी भयभीत,वही ख़बर लिखे जाने तक मौके पर अब तक कोई जिम्मेदार विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा था।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में महिला का सिर कटा शव मिला

कुशीनगर : शनिवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआँ चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव जंगल बनबीरपुर व कटनवार के बीच एक गन्ने के खेत से महिला का सिर कटा शव पुलिस को बरामद हुआ है।

महिला की अबतक शिनाख्त नही हो पाई है।

सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मौके वारदात पर जायजा लिया तथा उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर सुराग लगाया जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

 

पर्यटन विकास के लिये कुशीनगर में परियोजना के लिये कैबिनेट की मंजूरी

0

कुशीनगर : शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पूर्व घोषित पर्यटन विकास से जुड़ी यूपी प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना में संशोधित करते हुये।

मथुरा व आगरा के बजाय कुशीनगर और सारनाथ में परियोजना को शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर दी।इस पर्यटन विकास योजना में लगभग 371.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस खर्च के 70% विश्व बैंक तथा 30% राज्य सरकार खर्च करेगी।

साथ ही इस परियोजना से जुड़े नये काम करने की जिम्मेदारी कुशीनगर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा सारनाथ में वाराणसी विकास प्राधिकरण करेगें।

इस परियोजना में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन का बढ़ावा तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन से लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ाना शामिल है।

मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में थाने पर दिया तहरीर

कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव धीर छपरा निवासी अब्दुर्रहमान पुत्र महबूब ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपने पिता के साथ हमलावरों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद तहरीर दिया है।

जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

सौपे गये तहरीर में अब्दुर्रहमान ने बताया है कि हमारे पिता महबूब 29 अक्टूबर की रात 10:30 बजे अपने बहन के घर नंद छपरा से लौट रहे थे कि रास्ते मे घात लगाकर बैठे,

तराबुदीन, शहाबुद्दीन,शहजाद, सिराजुद्दीन,अब्दुल रहीम,शमशेर तथा अन्य अज्ञात लोगों द्वारा डंडा व हॉकी से हमला कर दिये जिसमे पिता के सर फूट गया तथा मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिये।

और साथ मे आ रहे छोटे भाई उमर  को भी गाली गलौच मारपीट और धमकी दिये, साथ ही पिता के जेब से नगद 4500 रुपये भी निकाल लिये।घायल पिता का ईलाज जिला अस्पताल में होने तथा हालत गंभीर होने की बात बताई है।

कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज से जुड़ी बड़ी ख़बर

कुशीनगर : कुशीनगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है।

जिसके तहत पडरौना तहसील के रामपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिये कृषि विभाग की फॉर्म की जमीन से करीब 13 एकड़ जमीन तथा 

जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के पीछे तथा जिला अस्पताल से लगे लगभग 02 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज के कर्मियों के लिये आवास तथा अस्पताल के लिये अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा भेज दी गयी है।

जहां शासन स्तर पर डीपीआर तैयार हो रहा है जहां डीपीआर तैयार होने के उपरांत शासन से बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।