Home Blog Page 85

न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्र ने तिरंगा देकर मास्क पहनने हेतु किया जागरूक

देवरिया :गुरुवार 13 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में कोरोना (कोविड-19) से बचाव एवं जागरूकता हेतु जनपद न्यायालय के न्यायाधीशों ने न्यायालय से निकल कर आम जनमानस के बीच कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु किया निर्देशित किया।

न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने विद्वान अधिवक्ता, दुकानदार, रिक्साचालक एवं आमजनता से आह्वान किया कि इस कोरोना काल में देश ने आप सभी लोगो से कुछ मांगा है।

इतिहास गवाह है कि आज से पहले देश ने आपसे कुछ नहीं मांगा है, इसलिए आप सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क का प्रयोग करें।

न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय गेट से दुकानदारों को प्रतीक के रूप में तिरंगे झण्डे को देते हुये यह निर्देश दिया कि जो भी ग्राहक आपके यहां आ रहे है उन्हे बिना मास्क लगाने पर कोई भी वस्तु न दे तथा उनको हमेशा मुह और नाक ढकने के लिये प्रेरित करें।

इस दौरान मौके पर जिन दुकानदारों ने मास्क लगाये हुये थे, उनका न्यायाधीश द्वारा उत्साह वर्धन भी किया साथ ही उन्होंने पैदल ही कचहरी गेट,शिवमंदिर, बस स्टैण्ड, एवं भटवलिया चौराहा तक जिन जिन लोगो से मिलते गये उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने हेतु प्रेरित किये। 

भ्रमण में मुख्य रूप से सिविल जज ( जू डी० ) श्री नवनीत कुमार, श्री रूपांशु आर्या, श्री मनोज कुमार यादव एवं कुमारी प्रियम्वदा के साथ, सतीश त्रिपाठी, राजेश मणि त्रिपाठी एवं विद्वान अधिवक्ता, आम जनमानस उपस्थित रहें।

फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा कोरोना पॉजिटिव पाये गये

कुशीनगर : कुशीनगर में बीते एक सप्ताह में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है।इस बीच मे प्रतिदिन 80 से ज्यादा नये मामले दर्ज हुये।

12 अगस्त को रिकॉर्ड तोड़ 125 नये मामले सामने आये जिनमे फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी शामिल है।

जिनके गनर के भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है।केवल बीते 02 दिनों में फाजिलनगर में दो दर्जन से अधिक मामले आये है।

जिसके कारण बुधवार को एसडीएम व स्थानीय व्यापारियों की फाजिलनगर पुलिस चौकी में बैठक के बाद गुरुवार से रविवार 04 दिनों के लिये पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में युवक गिरफ्तार

कुशीनगर :तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे के एक युवक इम्तियाज ने बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी कर दी।

जो कुछ समय मे वायरल हो गया जिसके बाद उसका स्क्रीन शॉर्ट लेकर उसके खिलाफ़ कार्यवाही की मांग होने लगी।

जिसका संज्ञान लेकर तरयासुजान पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।

फाजिलनगर में 04 दिनों के लिये पूर्ण लॉकडाउन

कुशीनगर :फाजिलनगर में आज प्रशासन व व्यापार मंडल की सयुक्त बैठक फाजिलनगर पुलिस चौकी में हुई ,जहां कस्बे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये फाजिलनगर कस्बा में 04 दिनों के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर सहमती बनी है।

जो गुरुवार से रविवार तक प्रभावी रहेगा,वही आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुले रहेगी।साथ ही इस समंध में सोमवार को बैठक होगी जिसमें आगे लॉकडाउन बढ़ाने या लॉकडाउन हटाने पर विचार किया जायेगा।

इस दौरान कसया एसडीएम देश दीपक सिंह, चौकी प्रभारी सहित हल्का लेखपाल व वहाँ के स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुये जिलाजीत यादव

जौनपुर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जौनपुर जनपद के सिरकोनी निवासी जिलाजीत यादव(26) पुत्र स्व कामता यादव शहीद हो गये।

बुधवार सुबह इसकी सूचना परिजनों को मिली,घर पर उनकी मां और पत्नी और एक छोटा बच्चा है।गुरुवार शाम तक घर पर शव आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक का महत्वपूर्ण बयान

कुशीनगर : मंगलवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पगरा पडरी में तमकुही सीएचसी से गये चार सदस्यों की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र सख्त कार्यवाही करने के संकेत दिये है।

जारी बयान में उन्होंने इस घटना पर कहा कि स्वास्थ्य टीम पर किया गया हमला सोची समझी साजिश के तहत तथा शासन प्रशासन को बदनाम करने की इरादे से किया गया है।

मामले की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस पहुँच टीम को रेस्क्यू किया तथा दोषियों में 10 नामित लोग शामिल है।

जिनमे से 05 को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही शेष फ़रार है जिनकी तलास जारी है।कुछ अज्ञात लोग भी शामिल है जिनकी छानबीन की जा रही है।

पता कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

वही कोरोना वारीरर्स पर हमलावर होने वालों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्यवाही होगी।

क्या है मामला –

मंगलवार को तमकुही ब्लॉक के गांव पगरा पडरी में तमकुही सीएचसी से चार सदस्यों की टीम कोरोना जांच के लिये पहुँची थी।

जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों पर गांव  के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा उनपर हमला करने व गाड़ी पर पथराव करने का मामला सामने आया है।

जिसमे टीम के वाहन के नुकसान होने की ख़बर है।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ थाने ले गयी है।

तथा हमला करने वाले मनबढ़ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

 

लखनऊ स्थित 112 मुख्य केंद्र में 12 कर्मी पाये गये कोरोना संक्रमित

लखनऊ :12 अगस्त को आये कोरोना जांच रिपोर्ट में लखनऊ स्थित 112 मुख्य केंद्र में 12 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।

जिसके कारण केंद्र के सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के लिये 48 घण्टे तक बंद किया गया है।

जारी बयान में बताया गया है कि कॉल करने पर 04 से 05 मिनट तक इंतजार करना पड़ सकता है।

इसके लिये अन्य विकल्प बताये गये है जो निम्न है।

  1. व्हाट्सअप – 7570000100
  2. ट्विटर – @112uttarpradesh
  3. एसएमएस – 7233000100
  4. फेसबुक – @112uttarpradesh
  5. इंस्टाग्राम – @112uttarpradesh
  6. वेबसाइट – 112.up.gov.in

कोरोना जांच करने गये स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला,तमकुही ब्लॉक का मामला

कुशीनगर :मंगलवार को तमकुही ब्लॉक के गांव पगरा पडरी में तमकुही सीएचसी से चार सदस्यों की टीम कोरोना जांच के लिये पहुँची थी।

जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों पर गांव  के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा उनपर हमला करने व गाड़ी पर पथराव करने का मामला सामने आया है।

जिसमे टीम के वाहन के नुकसान होने की ख़बर है।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ थाने ले गयी है।

तथा हमला करने वाले मनबढ़ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

 

Kushinagar Weather : कुशीनगर में आज कैसा रहेगा मौसम व तापमान

कुशीनगर : नमस्कार,आप यहाँ देखगें Kushinagar Weather और Temperature के बारे में..

आज का मौसम – बारिश की संभावना

कल का मौसम – आधी व आकाशीय बिजली

बदमाशों की गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर :चार दिन पूर्व 06 अगस्त की शाम को लूट के इरादे से बाइक सवार बदमाशों ने युवा सर्राफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा को लूट में कामयाब नही होने पर गोली मार दी थी।जिनका सोमवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत होने की ख़बर है।

जाने पूरे मामले को-

रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा युवा सर्राफा व्यवसायी को रोक लूटपाट का प्रयास करने लगे थे।

जिसका विरुद्ध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी थी जिसमे युवक को पेट व पैर में गोली लगी थी।जिसे पुलिस व लोगों की मदद से पहले रामकोला सीएचसी ले गया था।

जहाँ से गोरखपुर रेफ़र कर दिया गया था।जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी है।जो पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरगंज के निवासी थे।

वही अभी तक पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नही हुई है।