Home Blog Page 86

तरयासुजान के गांव रामपुर बंगरा प्रकरण पर कुशीनगर पुलिस का बयान पढ़े

कुशीनगर : दिनांक-07.09.2020 को थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर बंगरा के निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र कृष्ण देव प्रसाद सिंह उर्फ मोहर सिंह के घर 

नीली एक्टीवा नं0-UP 53 DA 1557  से आकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनें को उनकें बड़े भाई का मित्र बताकर चाय पीने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सुधीर कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी

घर वालों के शोर करनें पर इकट्ठा हुई भीड़ द्वारा घऱ को घेर लेने पर हमलावर घर की छत पर भाग गया। उसके हाथ में लोडेड पिस्टल होने कारण नीचे से भीड़ ने घेरा बन्दी करके पुलिस को 112 नं0 पर सूचना दी,

पुलिस के आने के बाद पुलिस ने पड़ोस के मकान की छत से उसे चेतावनी दी, किन्तु अभियुक्त के सामने न आने और फायर करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया।

पुलिस की फायरिंग पर उसने छत से भाग कर अपने को एक कमरे में बन्द करके अन्दर से लॉक कर लिया, मगर तब तक भीड़ ने दरवाजा तोड़ दिया और उसपर काबू पा लिया।

भीड़ ने उसे कन्ट्रोल करने में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस जब तक दूसरे मकान की छत से उतरकर और सारी भीड़ को हटाकर हमलावर के पास पहुँच उसे कब्जे में ले पाती तब तक वह मर चुका था। हमलावर की पहचान आर्यमन यादव पुत्र उमेश यादव सा0 नन्दा नगर दरगही जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

जो इसके नम्बर से बात करने पर इसके भाई द्वारा बतायी गयी है। घटना के सम्बंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक का बयान सुनिये

गोली मारकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पिट-पिट कर मार डाला,तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : बीते 24 घंटे में तरयासुजान थाना क्षेत्र में 03 जगह गोलियां चली है।जिसमे लोगों की जान भी जा चुकी है।

आज सुबह की एक घटना जिसमे थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बंगरा में एक बदमाश ने एक शिक्षक जिनका नाम सुधीर बताया जा रहा है गोली मारकर हत्या कर दी।

जिसके बाद यह देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दिया परन्तु उनके पहुँचे में देरी से नाराज थे।

इस बीच जब पुलिस पहुँची और बदमाश को ले जाने लगी नाराज ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस से लेकर पिट-पिट कर मार दिया।तथा वही पुलिस ग्रामीणों के भारी रोष के आगे दर्शक बन देखती रही।

कुशीनगर में कोरोना के 73 मामले, कसया क्षेत्र में 16 तथा फाजिलनगर क्षेत्र से 18 मामले

कुशीनगर : रविवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 73 लोग पॉजिटिव पाये गये।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 16
  • फाजिलनगर – 18
  • नेबुआ – 02
  • पडरौना – 05
  • सुकरौली – 03
  • खड्डा – 06
  • हाटा – 04
  •  तमकुही – 01
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 03
  • सेवरही – 02
  • कप्तानगंज – 04
  • मोतीचक – 01
  • अन्य – 05

अब तक कुल मामला : 3633

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 844

इलाज से स्वस्थ हुए : 2763

कोरोना से कुल मौत : 25

पढिये, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर

0

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निरीक्षण व अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक के बाद

न्यूज़ एजेंसी एएनआई तथा डीडी न्यूज़ से कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कहाँ की कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है।तथा यह बौद्ध सर्किट में शामिल है।

पर्यटन से रोजगार के अवसर बनेंगे, कुशीनगर में एयरपोर्ट की 25 वर्ष से मांग थी।जिसे प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में मंजूरी दी है।

श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, लाओस,कंबोडिया, आदि देश कुशीनगर से जुड़ना चाह रहे थे।लेकिन सेवाएं व्यस्थित ना होने के कारण नही हो पा रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में।कुल चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो चुके है।

वही सरकार ने 17 नये हवाई अड्डे बनाये है।आगे केंद्र व राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में विकास कर विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाएंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, यूपी कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद विजय दुबे व सभी विधायक तथा बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

नीचे वीडियो देखें

मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट के निरीक्षण उपरांत किये अधिकारियों संग बैठक

0

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी तय कार्यक्रम के तहत कुशीनगर एयरपोर्ट पहुँच।

एयरपोर्ट का निरीक्षण किया तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों व कार्य मे लगी कंपनी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया।

जिनमे अब तक पूरे हो चुके कार्य तथा बाकी कार्यो के पूरे होने की जानकारी ली।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व यूपी के उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा जिला प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों संग बैठक की

Kushinagar airport

और अपडेट जल्द

सीएम के आगमन से पूर्व अधिकारियों व नेताओं का हुआ कोविड-19 परीक्षण

0

कुशीनगर : प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुँचे है।

जहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बैठक किये, वही कोरोना के मामलों के देखते हुये।

उनसे मिलने वाले और बैठक में भाग लेने वाले सभी लोगों का मुख्यमंत्री के आने से पूर्व कोविड-19 का परीक्षण कराया गया।

एयरपोर्ट पर जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी साथ मे प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी तथा नेता व अधिकारी

Kushinagar airport
जानकारी लेते मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री

कोरोना अपडेट : कुशीनगर में कोरोना के 92 नये मामले

कुशीनगर : शनिवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 92 लोग पॉजिटिव पाये गये तथा 122 लोगों ने कोरोना को हराकर घर लौटे।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 04
  • फाजिलनगर – 06
  • नेबुआ – 03
  • पडरौना – 09
  • सुकरौली – 04
  • खड्डा – 05
  • हाटा – 05
  •  तमकुही – 10
  • कुबेरस्थान – 06
  • रामकोला – 06
  • सेवरही – 06
  • कप्तानगंज – 04
  • दुदही – 03
  • मोतीचक – 13
  • अन्य – 06

अब तक कुल मामला : 3560

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 722

इलाज से स्वस्थ हुए : 2763

कोरोना से कुल मौत : 25

शराब से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 05 लाख की अवैध शराब बरामद

कुशीनगर : शनिवार को कुबेरस्थान थाना पुलिस व जिले की स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में स्थान सेमरा हर्दो इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास से 02 अभियुक्तगण 1.सुरेन्द्र कुमार पुत्र करन सिहं साकिन जगसी थाना बरोदा जनपद सोनीपथ (हरियाणा), 

  1. पंकज पुत्र सत्य नारायन साकिन H.NO. 672/18 एक्ता नगर थाना जिन्द जनपद जिन्द (हरियाणा) के पास से एक अदद ट्रक न0 RJ-18-GB-2704 में कुल 94 पेटी अवैध शराब ,जिसमें कुल 825 लीटर बरामद कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2020 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

*विवरण बरामदगी-* 

1.एक अदद ट्रक न0 RJ-18-GB-2704 में कुल अबैध शराब 94 पेटी जिसमें कुल 825 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, कुल शराब की कीमत करीब रुपया 5 लाख मय बरामद ट्रक की कीमत लगभग रुपया 15 लाख है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

  1. थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  2. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह  थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  3. हे0का0 मुन्ना कन्नौजिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  4. का0 रामनिवास यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
  5. प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री के कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर

0

कुशीनगर : रविवार 06 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे।

इसके लिये तैयारी जोरो पर चल रही पहले से भी माना जा रहा था मुख्यमंत्री एयरपोर्ट का दौरा कर सकते है।इसके बारे में हमनें ख़बर दी थी।

अब इसकी पुष्टि हो चुकी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 03 दिन के दौरे पर है यही से वह कुशीनगर एयरपोर्ट आयेंगे।

उनके आगमन की तैयारियो को लेकर सांसद विजय कुमार दुबे ,बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी तथा एसपी विनोद कुमार मिश्र द्वारा निरीक्षण किया गया।

भाजपा नेता विजय दीक्षित की सड़क हादसे में मौत

कुशीनगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश दीक्षित का शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पडरौना नगर से लगे सोहरौना गांव के  पास सड़क हादसे में घटनास्थल पर दुखद मौत हो गयी।

श्री दीक्षित बाइक पर सवार थे तबी पास से गुजर रहे तेज रफ्तार बोलेरों ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे उनकी मौत हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।वही उनके मौत से पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों में शोक है।