Home Blog Page 84

फर्जीवाड़ा कर खातों से पैसा निकालने वाले गैंग के 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

कुशीनगर : रविवार को तुर्कपट्टी थाना व साइबर सेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक गैंग को पकड़ा है जो फर्जी ग्राहक सेवा केन्द्र चलाकर नकली आधार कार्ड,सिम कार्ड, नकली थम्ब इम्प्रेशन बनाकर खाता धारकों के खाते से अवैध रुप से पैसा निकालने का काम करते थे

पुलिस ने इन सभी को तुर्कपट्टी स्थान भेलया शिवमन्दिर संस्कृत पाठशाला के पास से पकड़ा है।तथा इनके पास से पुलिस ने एक अदद लैपटाँप  मय प्रिन्टर, माऊस, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, लैपटाँप चार्जर, कीबोर्ड, 08 अदद मोबाइल, आधार कार्ड़ मूल 05 अदद और छाया प्रति 15 अदद, 

आधार कार्ड़ प्रिन्ट करने का पेपर 94 पीस NOVO कम्पनी 130GSM, 06 अदद ATM कार्ड व अभियुक्तगणों की जामातलाशी से उनके पास से 02 अदद पेनड्राईव व एक अदद USB कनेक्टर बरामद किया है।

कैसे करते थे फर्जीवाड़ा : केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी  विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गांवों में घूमकर ग्रामीणों से उनका फोटो,आधार कार्ड,बैंक खाता का विवरण  आदि डिटेल प्राप्त करते हैं।

और उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड फोटो व नाम पता  बदलकर तैयार कर गलत नाम पते से सिम चालू करते हैं तथा इसी आधार पर फर्जी नाम पते से ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) का लाईसेंस हाशिल कर लेते हैं।

तथा खाताधारक का निशानी अंगुठा प्राप्त कर नकली थंम्ब तैयार करते हैं तथा आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) के माध्यम से खाताधारक के खाते से फर्जी तरीके से निकाल लेते हैं।

अभियुक्त पवन कुशवाहा द्वारा फर्जी आधार कार्ड तैयार करने,राहुल धवन व विशाल द्वारा उसी फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी सिम चालू करने तथा मो0शादकीन व रमेश द्वारा फर्जी सिम,बैंक एकाउन्ट डिटेल,फर्जी आधार कार्ड को सहजनवां गोरखपुर के राजेश नामक व्यक्ति से फर्जी थम्ब तैयार कराकर फ्रांड करके खाता धारकों का पैसा निकाल लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम   

1.राहुल धवन पुत्र देवेन्द्र जायसवाल साकिन वार्ड़ नं0 01 खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, 

  1. 2. विशाल जायसवाल पुत्र भीम जायसवाल साकिन खड्डा चीनी मिल ( हनुमान मन्दिर के पास) थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,  
  2. 3. पवन कुशवाहा पुत्र स्व0 गनेश कुशवाहा साकिन अहिरौली कुसमी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,
  3. 4. मो0 शादकीन पुत्र सिराजुद्दीन साकिन पिपरापुर वार्ड़ नं0 62 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
  4. 5. रमेश निषाद पुत्र श्रीनरायन साकिन बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 

समाज कल्याण इंटर कॉलेज मंसाछापर का तीसरे मंजिल का छत गिरा,कुछ दिन पहले हुई थी ढलाई

कुशीनगर : जिले के मंसाछापर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां के समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया में अभी कुछ दिन पूर्व कॉलेज के तीसरी मंजिल इमारत की ढलाई हुई थी।

वह भरभराकर गिर गयी है,उससे नीचे के दोनों मंजिल को भी नुकसान पहुँचा है।इसके साथ ही निर्माण कार्य मे हुये गुणवत्ता की पोल खुल गयी है।

वही अगर कोरोना के कॉलेज बंद नही होते तो स्कूल चलते समय यह दुर्घटना हुई होती कितना बड़ा हादसा होता।

अब देखना इस मामले पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

कुशीनगर में 59 नये मामलों के साथ कोरोना के कुल मामला 04 हज़ार पार, कोरोना से 28वी मौत

कुशीनगर : शनिवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 59 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। जबकि एक कोरोना मरीज की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

जो हाटा पिपरा टोला पिपरहिया के बताये जा रहे है

अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 28 पहुँच चुका है।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 01
  • फाजिलनगर – 04
  • कसया – 02
  • पडरौना – 04
  • खड्डा – 03
  •  तमकुही – 03
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 05
  • विशुनपुरा – 05
  • हाटा – 03
  • सेवरही : 02
  • कप्तानगंज – 05
  • मोतीचक – 06
  • सुकरौली – 04
  • अन्य – 08

अब तक कुल मामला : 4036

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 656

इलाज से स्वस्थ हुए : 3352

कोरोना से कुल मौत : 28

तमकुहीराज सीओ की अनियंत्रित गाड़ी NH 28 पर पलटी

कुशीनगर : तमकुहीराज क्षेत्राधिकारी की गाड़ी तमकुही में अनियंत्रित होकर एनएच 28  के बीचों बीच पलटने की सूचना है।

इस दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है,क्षेत्राधिकारी भी उस समय गाड़ी में मौजूद नही थे।

बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी को अकेले लेकर जा रहा थी कि अचानक बड़ा वाहन सामने आने पर रोकते समय अनियंत्रित होकर पलट गया।

और अपडेट जल्द

कुशीनगर में कोरोना के 84 नये मामले, कोरोना से एक और मौत

कुशीनगर : शुक्रवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 84 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। जबकि एक कोरोना मरीज की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक का नाम कमलावती देवी(35) पत्नी शंभु कुशवाहा नेबुआ-नौरंगिया के जई छपरा निवासी थी।

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 04
  • फाजिलनगर – 11
  • कसया – 03
  • पडरौना – 10
  • खड्डा – 01
  •  तमकुही – 04
  • नेबुआ-नौरंगिया – 04
  • कुबेरस्थान – 15
  • रामकोला – 04
  • विशुनपुरा – 02
  • हाटा – 08
  • सेवरही : 03
  • कप्तानगंज – 08
  • सुकरौली – 01
  • अन्य – 06

अब तक कुल मामला : 3977

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 600

इलाज से स्वस्थ हुए : 3258

कोरोना से कुल मौत : 27

कुशीनगर में नये पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय की हुई तैनाती

कुशीनगर : प्रदेश सरकार ने 10 सितंबर को 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करने के बाद 11 सितंबर को प्रदेश के 49 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किये है।

जिसमे कुशीनगर में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक नितेश प्रताप सिंह  को वाराणसी भेजा गया है।वही उनके स्थान पर पीयूष कांत राय को कुशीनगर में तैनाती मिली है,जो अमेठी में सीओ थे।

श्री राय 2013 बैच के पीपीएस अधिकारी है तथा वह चंदौली जनपद के निवासी है।

पडरौना में महिला चिकित्सक ने की सुसाइड, देवरिया जनपद में थी पोस्टिंग

कुशीनगर : पडरौना नगर की रहने वाली एक महिला चिकित्सक जो देवरिया जनपद के पिपरा दौला कदम स्थित पीएचसी पर बतौर डॉक्टर तैनात थी,बीती रात उन्होंने घर मे सुसाइड कर लिया है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मामले की जांच कर रही है।

ख़बर के अनुसार पडरौना नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली डॉ सविता यादव पत्नी अंकुर यादव जो देवरिया जनपद में तैनात थी।

बीती रात फंदे के सहारे सुसाइड कर लिया, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।जिसमे उन्होंने आत्महत्या का अपना निर्णय होने की बात कही है तथा इसके लिये पति व परिवार के लोगों को परेशान नही करने की बात लिखी है

बताया जा रहा है कि वह 02 माह पूर्व कोरोना संक्रमित हुई थी, इलाज से स्वस्थ होने के बाद ड्यूटी पर भी जा रही थी।वही परिजनों के अनुसार कोरोना से ठीक होने के बाद भी अवसाद ग्रस्त थी।पुलिस इस पूरे मामले पर छानबीन कर रही है।

 

कुशीनगर में कोरोना के 59 नये मामले, एक्टिव मरीज 677

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आये जांच रिपोर्ट में 59 नये लोग पॉजिटिव पाये गये है। 

क्षेत्रवार आई रिपोर्ट देखें

  • फाजिलनगर – 06
  • कसया – 01
  • पडरौना – 05
  • खड्डा – 03
  •  तमकुही – 08
  • नेबुआ-नौरंगिया – 02
  • कुबेरस्थान – 03
  • रामकोला – 06
  • मोतीचक – 01
  • विशुनपुरा – 06
  • हाटा : 07
  • सेवरही : 04
  • अन्य – 07

अब तक कुल मामला : 3893

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 677

इलाज से स्वस्थ हुए : 3174

कोरोना से कुल मौत : 26

एसटीएफ लखनऊ व कसया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आजमगढ़ निवासी अभियुक्त गिरफ्तार

0

कुशीनगर : गुरुवार को एसटीएफ लखनऊ की टीम व कसया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 664/2019 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 419/420/272 भादवि के मुकदमें में वांछित,

अभियुक्त दुलचन्द यादव उर्फ बुढ़ऊ यादव पुत्र गुल्लू यादव साकिन बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है।

तथा उसके पास से एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 604/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में बढ़ोतरी की गयी है।

दुलचन्द यादव उर्फ बुढ़ऊ यादव पर कुल 11 मामले दर्ज है।जिनमे 10 मामले आजमगढ़ जनपद तथा एक कुशीनगर के कसया थाना में दर्ज है।

वही गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था।जिसे अब पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 राम आशीष सिंह यादव थाना कसया,उ0नि0 मनोज सिंह STF लखनऊ,का0 सत्यप्रकाश STF लखनऊ,का0 अमित कुमार STF लखनऊ,का0 दीपक सिसौदिया STF लखनऊ,का0 कमान्डो धीरेन्द्र भदौरिया STF लखनऊ,का0 विश्वनाथ कुमार थाना कसया,का0 शुभेन्द्र उपाध्याय थाना कसया शामिल रहे।

कुशीनगर कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर देवेश शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया

कुशीनगर : कुशीनगर कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर देवेश शुक्ला को पुलिस द्वारा हिरासत में लेनी की ख़बर है।

अब इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है तथा इसे 09 सितंबर को 09 बजे रोजगार के मुददे पर आवाज उठाने की सजा के तौर पर कार्यवाही को बता रहे है।

वही इस मामले पर कुशीनगर पुलिस का बयान आया है कि रोजगार को लेकर आवाज उठाने के मामले में नही, बल्कि इनके द्वारा(देवेश शुक्ला) दिनांक 21.08.2020 को,

जातीय भावना उभारकर समाज में आपसी विद्वेष व अशान्ति फैलाने सम्बंधी सोशल मीडिया पर पोस्ट के संबंध में विधिक कार्यवाही के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया है।

बरहाल यह मुद्दा राजनीतिक हो चुका है जिस पर कांग्रेस पार्टी कार्यवाही का विरोध करते हुये, हमलावर है।