Home Blog Page 88

कुशीनगर का यह पेट्रोल पंप आधा तेल-आधा पानी मामले में चर्चा पर,जांच के आदेश…

कुशीनगर :अक्सर लोगों की शिकायत रहती की यह पेट्रोल पंप तेल कम देता है,जबकि पैसा पूरा लेता है।

लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है यानी पैसा भी बराबर तेल भी बराबर लेकिन आधा पानी और आधा तेल के साथ।

यह मामला सामने आया कुशीनगर के रामकोला रोड करें मेहंदीगंज स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का,जो जानकारी सामने आयी है।

उसके अनुसार दो पानी की बोतल जो एक लीटर के थे, उसमें एक-एक लीटर पेट्रोल लिया गया।वहाँ कुछ समय बाद बोतल में साफ दिखने पर 1 लीटर के बोतल में आधा लीटर के करीब पानी साफ दिख रहा है।

जबकि आधा पानी, अब इस मामले में शिकायत के आधार पर कुशीनगर पुलिस द्वारा पूरे मामले को जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी के संज्ञान में लाया गया है।

साथ स्थानीय पुलिस को जांच करने का भी निर्देश जारी हुआ है।वही तेल कंपनी में भी शिकायत दर्ज की गई है।

अब आने वाले दिनों में जांच से स्पष्ट होगा कि पानी जानबूझकर फायदे के लिये मिलाया जा रहा था। या किसी तकनीकी खराबी या लीकेज के वजह से…?

बकरी चोरी के आरोप में नाबालिग लड़को को पीट पंचों ने सुनाई सजा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कुशीनगर :जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के गांव गौरी जगदीश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमे बकरी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़को से मारपीट करने व उन्हें सजा सुनाई जा रही है।जहां गांव के सैकड़ो लोग मौजूद है।

वही ख़बर है कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।

वीडियो में एक व्यक्ति लड़को को पीटते हुये दोनों से एक दूसरे के कान पकड़ कर उठक बैठक कराया जा रहा है।

अब मामला यह मामला सोशल मीडिया(Social Media) से होते हुये मीडिया तक पहुँच चुका है।जिसके बाद कुशीनगर पुलिस द्वारा इस मामले पर जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश सेवरही थाने को दिया गया।

03 बेटियों सहित मां तालाब में कूदी,02 की हुई मौत,पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला

कुशीनगर :पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मंसाछापर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां एक मां अपनी 03 बेटियों समेत तालाब में कूद गयी।

जिसमे 02 बेटियों की डूबने से मौत हो गयी वही ग्रामीणों ने किसी तरह मां और एक बेटी को बचाया जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया जहां वह खतरे से बाहर है।

और अपडेट जल्द

कुशीनगर में 30 जुलाई को जांच में 69 नये मिले संक्रमित

कुशीनगर :जिले में जैसे ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जांच हो रही है।वैसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही 30 जुलाई को जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर एंटीजन टेस्ट कराया गया।

जिसके बाद शाम तक 69 पॉजिटिव केस सामने आये,वही अधिकतर संक्रमितों में कोई लक्षण नही है।जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाएग।अब कुल मामला 648 तक पहुँच चुका है।

नोट : हमारे पास 69 मामलों में से केवल 41 की सूची प्राप्त है जो यहाँ साझा कर रहे है।

कप्तानगंज

  1. नगर पंचायत, कप्तानगंज- 01
  2. हाटा – 01

रामकोला

  1. तरकुलवा रघु छपरा – 09
  2. सिद्धवट – 01
  3. सनेरा मल छपरा – 06
  4. खोटही घोषिपुर – 01

तमकुहीराज

  1. सीएचसी तमकुही- 04
  2. कटहरी बाग – 01
  3. बरवा राजापाकड़ – 01
  4. भटवलिया – 01
  5. धुरिया इमिलिया – 01

कसया

  1. सीएचसी, कसया- 01
  2. वार्ड नं 7 – 01
  3. अनिरुद्धवा – 01
  4. सबया – 01
  5. कसया – 02

पडरौना

  1. डीएम ऑफिस – 08

खड्डा

  1. सौहरौना – 02
  2. बहेलिया नौका टोला- 01
  3. खड्डा – 01

फाजिलनगर

  1. पीएनबी फाजिलनगर – 01
  2. जौरा बाजार

सेवरही

  1. दोमाठ – 01
  2. सेवरही – 03

दुदही

  1. दुदही – 01

हाटा

  1. दूबे टोला- 05
  2. वार्ड 25 – 01
  3. पीएनबी हाटा – 02
  4. इंद्रा नगर- 01
  5. हाटा कोतवाली – 01
  6. बलकटिया -01
  7. सीएचसी हाटा – 01

अन्य

  1. तमकुही, तमकुहीराज (स्पष्ट नही)- 03

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 648
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 359
  • एक्टिव मरीज : 279
  • कोरोना से मौत : 10

रोड निर्माण व जल जमाव से निजात दिलाने के लिये लगातार चार दिनों से सड़क पर जमे नन्दलाल विद्रोही

कुशीनगर : जन मुददों को लेकर संघर्ष करने वाले नन्दलाल विद्रोही फाजिलनगर में लगातार चार दिनों से बारिश के बीच भी फाजिलनगर के कालेज रोड के नव निर्माण व जल जमाव से निजात दिलाने के लिए अकेले सड़क के पानी के बीच जलजमाव में ब्रेंच पर सत्याग्रह कर रहे है।

परन्तु अभी भी प्रशासन की तरफ से इनसे मिलने मौके पर कोई नही गया।

फ़ोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नही आया।एसडीएम द्वारा हमसे फ़ोन पर सम्पर्क किया गया परन्तु उनकी बातें समझ मे नही है आयी।

वही जेई को मौके पर भेजेंगे की बात आ रही है परन्तु जबतक मार्ग व जलजमाव के निकासी के लिये कोई स्टेटमेंट नही बनाया जाता तब जेई के आने का कोई फ़ायदा नही।

यह एक मुख्य मार्ग है जहां हज़ारों लोगों का आवागमन होता है परन्तु अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया, एसडीएम कसया से इस मामले में जल्द पहल करने की मांग की है।

 

आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ डीएम व एसपी ने की बैठक

कुशीनगर : 30 जुलाई गुरुवार को जिलाधिकारी भुपेन्द्र एस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा आगामी बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर के पुलिस लाइन्स के सम्मेलन कक्ष में मुस्लिम धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई।

जिसमें उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि सभी लोग शासन द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों को अवगत कराते हुए पालन करते हुए बकरीद का त्यौहार मनाने व लॉकडाउन के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करेंसामूहिक रूप से इकट्ठे होकर नमाज ना पढ़े।

बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं। समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने तथा,

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

इस अवसर पर जिलाधिकारी भूपेंद्र यस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र सहित अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचन्द, क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री शिवस्वरुप, प्रतिसार निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, पी.आर.ओ. गोपाल पाण्डेय व अन्य सम्मानितगण मौजूद रहे।

कोरोना ब्रेकिंग : कुशीनगर में 65 नये मिले संक्रमितों के ब्लॉक व गांव के बारे में जाने

कुशीनगर :29 जुलाई को आये 65 लोगों के कोरोना संक्रमितों की ब्लॉक व गांव की सूची देखें।

कप्तानगंज

  1. नगर पंचायत, कप्तानगंज- 01
  2. हाटा – 01

रामकोला

  1. तरकुलवा रघु छपरा – 09
  2. सिद्धवट – 01
  3. सनेरा मल छपरा – 06
  4. खोटही घोषिपुर – 01

तमकुहीराज

  1. सीएचसी तमकुही- 04
  2. कटहरी बाग – 01
  3. बरवा राजापाकड़ – 01
  4. भटवलिया – 01
  5. धुरिया इमिलिया – 01

कसया

  1. सीएचसी, कसया- 03

पडरौना

  1. सुभाष चौक – 01
  2. पडरौना डिपो -01
  3. कटकुइया टोला – 01
  4. साढ़ी बुजुर्ग – 01
  5. साहबगंज पडरौना नगर -01

खड्डा

  1. कोटवा कला – 01
  2. पुलिस कर्मी(थाना खड्डा) – 01
  3. सौहरौना – 01

नेबुआ-नौरंगिया

  1. हरपुर – 01

सेवरही

  1. गोपालपुर – 01
  2. दवनहा – 01
  3. पिपरा अगरवा – 01
  4. तरया पश्चिम – 01
  5. सेवरही वार्ड 11 – 01
  6. खुदरा – 01
  7. थाना तरयासुजान – 01

दुदही

  1. जंगल घोरठ – 01
  2. कनौजिया वार्ड पूर्वी – 01

हाटा

  1. रामपुर बुजुर्ग – 01
  2. मझगंवा – 01
  3. वार्ड नं 25 – 01
  4. Sbi हाटा – 01
  5. बाघनाथ – 01
  6. बखराबाध -01
  7. ढांढा बुजुर्ग पकवा इनार – 01
  8. बाघनाथ वार्ड -24 – 01
  9. सकरौली* – 01
  10. हाटा बाजार – 01
  11. हाटा – 01

अन्य

  1. भड़सर- 01
  2. एक अन्य नाम स्पस्ट नही – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 580
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 356
  • एक्टिव मरीज : 214
  • कोरोना से मौत : 10

*प्राप्त सूची के अनुसार ब्लॉक व गांव के नाम दिये गये है।सूची में केवल 61 रिकॉर्ड दर्ज है जो यहाँ दिया गया है।

रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरा 11 लोग हुये घायल

बहराइच :बुधवार सुबह बहराइच गोंडा मार्ग पर पयागपुर के कोल्हुआ सवारी से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गयी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल अस्पताल भेजवाया गया जिसमें 11 लोग घायल बताये जा रहे है।

वही तालाब में बस पलटने की सूचना के बाद NDRF टीम को भी बुलाया गया कि कही बस के निचे या गहरे पानी की तरफ ना चला गया हो।

लडकी के अपहरण की फर्जी सूचना से परेशान रही पुलिस

कुशीनगर :मंगलवार को 112 पर किसी ने सूचना दी कि जटहा बाजार थाना क्षेत्र के गांव माघी कोठीलवा में राधेश्याम की एक 16 वर्षीय लड़की का पट्टीदारों द्वारा अपहरण हुआ है।

सूचना पर तत्काल हरकत में आयी स्थानीय पुलिस परिवार तक पहुँची,उधर एसपी विनोद कुमार मिश्र भी मामले पर निगाह बनाये हुये थे।

पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।मामला संदिग्ध मिलने पर जब पुलिस ने सख्ती किया तब परिजनों ने लड़की को अपने मौसी के घर होने की बात कही।

पुलिस वहां से लड़की के मौसी के घर किन्नरपट्टी पहुँची तथा उसको परिजनों को सौप दिया।

वही इस अपहरण की फर्जी सूचना से पुलिस परेशान दिखी, क्योंकि इस बीच प्रदेश में कई अपहरण व फिरौती के मामले सामने आये है।जिससे पुलिस की खूब किरकिरी हुई है।

जिसमे प्रमुख कानपुर व गोरखपुर के मामले है जिनमे अपहरणकर्ताओं द्वारा फ़िरौती मांगने के साथ साथ दोनों जगह हत्या कर दी गयी।

स्वयं सेवी संस्था DFC फाउंडेशन ने किया मास्क और सेनीटाईज़र का वितरण

कुशीनगर न्यूज़ : कोरोना काल मे लोगो की लापरवाही लोगो पे  ही भारी पड़ रही है लोग बेपरवाह सडको और दुकानों पे घूम और बैठ रहे है। सरकार और स्वयं सेवी संस्था लोगो को लगातर जागरूक कर रही है। 

आज इसी क्रम में कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र बिना मास्क के घूम रहे लोगो और दुकानदारों को स्वयं सेवी संस्था डिवोट फॉर चेंज फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने रामकोला के धर्मसमधा मंदिर परिसर,कप्तानगंज रोड,खेतान मिल आदि जगहों मास्क वितरित किया।

और कोरोना से बचाव के लिए लोगो को जागरूक किया संस्था के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह नेतृत्व में संस्था के लोग लगातार आमजन तक पहुच कर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी समान मास्क और सेंनटाईंज़र वितरण के साथ साथ जागरूक कर रहे है।

इस दौरान संस्था के सदस्य अनूप,गिरजेश और विनीत ने सराहनीय कार्य किये।