Home Blog Page 89

जुलाई 2020 का ‘जीएसटीआर-2बी’ अब पोर्टल पर उपलब्‍ध

0

दिल्ली : जीएसटी परिषद ने 14 मार्च 2020 को आयोजित अपनी 39वीं बैठक में जीएसटीआर3बी एवं जीएसटीआर1 दाखिल करने की वर्तमान प्रणाली को जोड़ने और अन्‍य महत्वपूर्ण बदलावों जैसे कि जीएसटीआर2 में संवर्धन एवं इसे जीएसटीआर3बी से जोड़ने की वृद्धिशील अवधारणा को अपनाने और लागू करने की सिफारिश की थी। परिषद ने यह सिफारिश की थी कि एक स्‍वत:-तैयार इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विवरण उपलब्‍ध कराया जाए, जो इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा देने/निर्धारण में मदद करेगा। यह हर करदाता के लिए उपलब्ध होगा।

जीएसटीआर-2बी ही इस तरह का एक स्‍वत:-तैयार आईटीसी विवरण होने जा रहा है, जिसे हर पंजीकृत व्यक्ति के लिए सृजित किया जाएगा जो उसके आपूर्तिकर्ताओं द्वारा अपने संबंधित जीएसटीआर-1, 5 (अनिवासी कर योग्य व्यक्ति) और 6 (इनपुट सर्विस वितरक) में दी गई जानकारियों पर आधारित होगा। यह एक अपरिवर्ती विवरण है और इसे प्रत्येक माह के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ठीक अगले महीने के 12वें दिन उपलब्ध कराया जाएगा। यह उम्मीद की जाती है कि जीएसटीआर-2बी रिटर्न तैयार करने में लगने वाले समय को कम करने, त्रुटियों को कम करने, सुलह में सहायता करने और रिटर्न दाखिल करने से संबंधित अनुपालन को सरल बनाने में मदद करेगा।

जीएसटीआर-2बी में ऐसी मुख्य विशेषताएं जो रिटर्न दाखिल करने में करदाताओं की सहायता करेंगी, वे निम्नानुसार हैं:

      1. इसमें विशेष आर्थिक जोन की इकाइयों/डेवलपरों से प्राप्त वस्‍तुओं की आंतरिक आपूर्ति सहित ‘आइसगेट’ सिस्टम से वस्‍तुओं के आयात की जानकारी उपलब्‍ध होती है। यह जुलाई माह के लिए जारी जीएसटीआर-2बी में उपलब्ध नहीं है और इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
      2. इसमें एक संक्षिप्‍त विवरण होता है जो प्रत्येक अनुभाग के तहत उपलब्ध और गैर-उपलब्ध आईटीसी को दर्शाता है। प्रत्येक अनुभाग के सापेक्ष दी गई सलाह जीएसटीआर-3बी के अपने संबंधित अनुभाग में करदाताओं द्वारा दी जाने वाली जानकारी को स्पष्ट करती है;
      3. सभी इन्‍वॉयस, क्रेडिट नोट, डेबिट नोट इत्‍यादि के दस्तावेज स्तर का विवरण भी इसमें प्रदान किया जाता है, ताकि इन्‍हें देखने के साथ-साथ डाउनलोड भी किया जा सके।
  • जुलाई 2020 के जीएसटीआर-2बी को प्रायोगिक आधार पर आम या सामान्‍य पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
  • चूंकि पहली बार विवरण प्रस्‍तुत किया जा रहा है, इसलिए करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल फीडबैक के उद्देश्य से जुलाई, 2020 के जीएसटीआर-2बी का संदर्भ लें।
  • सभी करदाताओं से अनुरोध है कि वे जुलाई 2020 के अपने जीएसटीआर-2बी को गौर से पढ़ें और जुलाई 2020 में अपने द्वारा लिए गए क्रेडिट के साथ इसकी तुलना करने के बाद स्वयं-सेवा पोर्टल (https://selfservice.gstsystem.in/) पर स्‍वयं ही पहल करके जीएसटीआर-2बी के किसी भी पहलू पर फीडबैक (यदि कोई हो) प्रदान करें।
  • सभी करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे विवरण का उपयोग करने से पहले आम या सामान्य पोर्टल पर जीएसटीआर-2बी से संबंधित विस्तृत सलाह (एडवाइजरी) को ध्‍यान से पढ़ें।

करदाता अपने जीएसटीआर-2बी को इस माध्यम से प्राप्‍त कर सकते हैं: जीएसटी पोर्टल पर लॉग-इन करें > रिटर्न्‍स डैशबोर्ड > रिटर्न अवधि को चुनें > जीएसटीआर-2बी

मनाही के बावजूद भीड़ जमा करने के मामले में बड़ी कार्यवाही,चौकी प्रभारी भी निलंबित,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : शनिवार को सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मुस्तकील अगरवा में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा भीड़ जमा कर मोहर्रम सम्बन्धी खेल- तमाशा करने के मामले में वायरल फ़ोटो का संज्ञान लेकर बड़ी कार्यवाही हुई है।

लाकडाउन संबंधी आदेशों / निर्देशों के उल्लंघन का मामला संज्ञान में आने पर थाना सेवरही में मु0अ0सं0 180/20 धारा 188,269,270 भादवि व धारा 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम तथा

धारा 3 महामारी अधिनियम बनाम 12 नामजद व 50-60 अज्ञात के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण में 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

वही प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले बीट उ0नि0 सजनु यादव तथा बीट आरक्षी वीरेन्द्र खरवार को कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय कार्यवाही संस्थित करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।

मां ने नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका,दरोगा की तत्परता से बच्ची को मिला नया जीवन

शाहजहांपुर : जब जन्म देने वाली मां ने नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में प्लास्टिक में रख मरने के लिये फेंक दिया,

तब उस बच्ची का फ़रिश्ता बन पहुँचे एक दरोगा ने बच्ची को समय पर अस्पताल ले जाकर उसको नया जीवन दिया,जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

मामला शाहजहांपुर जनपद के थाना कटरा का मामला है।जहां के कटरा जलालाबाद स्टेट हाईवे पर फीलनगर मोड़ के पास कूड़े के ढेर के बीच प्लास्टिक में रखकर नवजात बच्ची को रखा गया था।

जिसे वहाँ से गुजरने वाले लोगों ने देखा तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया,जहां मौके पर थाने पर तैनात उ0नि0 विनोद कुमार मौके पर पहुँचे।

तथा बच्ची की हालत को देखते हुये अस्पताल पहुँचाया जहां समय पर इलाज व देख-रेख होने पर बच्ची को नया जीवन मिला,अभी बच्ची अस्पताल में है तथा ठीक हालत में है।

कुशीनगर में कोरोना मामलों की बढ़ोतरी जारी, नये मामलों में 78 की बढ़ोतरी,एक और मौत

कुशीनगर : शुक्रवार शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 78 नये मामले आये इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 2808 तक पहुँच गया है।

वही कोरोना से जिले में एक और मौत हुई है जिसमे कोरोना से मौत का आकड़ा 21 पहुँच चुका है। 

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • कसया – 01
  • फाजिलनगर – 10
  • नेबुआ – 01
  • पडरौना – 02
  • सुकरौली – 20
  • हाटा – 05
  • खड्डा – 02
  • मोतीचक – 01
  •  तमकुही – 11
  • कुबेरस्थान – 01
  • रामकोला – 10
  • सेवरही – 01
  • कप्तानगंज – 06
  • अन्य – 07

अब तक कुल मामला : 2808

वर्तमान में एक्टिव मरीज : 705

इलाज से स्वस्थ हुए : 2082

कोरोना से कुल मौत : 21

विज्ञप्ति डाऊनलोड करे।

गन्ने के खेत मे मिला महिला का शव,तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर : शुक्रवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कोटवा गुलाबराय गांव में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे एक गन्ने के खेत से महिला का शव मिला है।

खेत की तरफ गये ग्रामीणों ने महिला का शव देख पुलिस को सूचना दिया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

वही महिला का खेत मे शव की ख़बर इलाके में फैलने पर भारी भीड़ जुटी।

वही अभी ख़बर लिखे जाने तक महिला की पहचान की कोई ख़बर नही है।

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, फिर मारपीट व बाल काटकर युवती को भगाया

कुशीनगर : सेवरही थाना क्षेत्र के युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा।

फिर अब उसके साथ मारपीट कर उसके बाल काटकर अपने घर से भगा दिया।और जब अपनी आपबीती लेकर सेवरही थाने पहुँची तो वहाँ भी केवल उसका वीडियो बयान लेकर थाने से भगा देने का आरोप युवती ने लगाया है।

मामला मीडिया में आने के बाद अब पुलिस इस मामले में प्रकरण पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की बात कह रही है।

वही थाने में पीड़िता को फर्स पर बैठा और पुलिस कर्मी द्वारा अपने कुर्सी पर बैठ  बयान रिकॉर्ड करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस पर कुछ भी कहने से पुलिस बचती नजर आ रही है।

कुशीनगर में कोरोना से 20वी मौत,72 नये मामले आये सामने

कुशीनगर : गुरुवार को कुशीनगर में कोरोना से एक और मौत के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 20 पहुँच गया।

मृत व्यक्ति कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर उर्फ हरैया के बृजमोहन(75) थे।

वही 72 नये कोरोना के मामले भी सामने आये है जिनमे पडरौना के 15,सुकरौली के 07,हाटा के 05,खड्डा 07,मोतीचक 08,तमकुही के 04,कुबेरस्थान तथा सेवरही के 03-03 प्रमुख है।और अन्य ब्लॉकों में 01 से 02 मामले है।

  • अब तक कुल मामला : 2730
  • इलाज से स्वस्थ : 1929
  • कोरोना से मौत : 20
  • एक्टिव मरीज : 789

 

कुशीनगर में कोरोना मामलों की बढ़ोतरी जारी, नये मामलों में 65 की बढ़ोतरी,एक और मौत

कुशीनगर : बुधवार शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 65 नये मामले आये इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 2658 तक पहुँच गया है।

वही कोरोना से जिले में एक और मौत हुई है जिनका नाम सुदामा शाह(80) निवासी जय प्रकाश नगर,पडरौना, जिनका इलाज जिला अस्पताल के कोविड L2 अस्पताल में  चल रहा था। अब तक करोना से मौत आकड़ा 19 पहुँच चुका है। 

ब्लॉक वार आई रिपोर्ट देखें

  • दुदही – 02
  • कसया – 10
  • फाजिलनगर – 10
  • नेबुआ – 01
  • पडरौना – 02
  • सुकरौली – 07
  • हाटा – 05
  • खड्डा – 11
  • मोतीचक – 02
  •  तमकुही – 04
  • विशुनपुरा – 06
  1. अब तक कुल मामला : 2658
  2. वर्तमान में एक्टिव मरीज : 756
  3. इलाज से स्वस्थ हुए : 1883
  4. कोरोना से कुल मौत : 19

ऑटो और पिकअप की आमने सामने भिड़त में 03 की मौत,नेबुआ-नौरंगिया का मामला

कुशीनगर : बुधवार को नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा में आमने सामने की भिड़ंत में ऑटो सवार 02 लोगों और पिकअप ड्राइवर की मौत हो गयी है।

वही आधा दर्जनों लोग इसमें घायल बताये जा रहे है जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया वही मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि एक ऑटो सवारी भर लीलाधर छपरा के पास पहुँचे थे कि दूसरे तरफ से आ रहे पिकअप से आमने सामने जोरदार टक्कर हुई।

जिससे ऑटो में सवार दो सवारियों और पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत हो गयी वही अन्य घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है।

 

कुशीनगर में कोरोना के 103 नये मामले,हाटा क्षेत्र से 15 मामले

0

कुशीनगर : मंगलवार को कुशीनगर में 103 कोरोना नये संक्रमित मिले वही 95 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

  •   कसया – 13
  • फाजिलनगर – 01
  • नेबुआ-नौरंगिया – 08
  • पडरौना – 04
  • सुकरौली – 14
  • हाटा – 15
  • कुबेरस्थान – 12
  • रामकोला – 08
  • खड्डा – 08
  • मोतीचक – 05
  • कप्तानगंज – 04
  • सेवरही – 02
  • अन्य – 09

 

अब तक कुल मामले : 2593

अब तक स्वस्थ हुये लोग : 1859

एक्टिव मरीज : 716

कोरोना से मौत : 18