Home Blog Page 90

अभिनेता Sonu Sood ने शुरू किया Pravasi Rojgar वेबसाइट,मिलेगा कामगारों को मौका

0

मुम्बई :Sonu Sood Pravasi Rojgar (प्रवासी रोजगार) कोरोना महामारी और देश मे जारी रहे लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के लिये बेहतरीन कार्य करने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब प्रवासी मजदूरों के लिये रोजगार उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

जिसके लिये उन्होंने एक वेबसाइट www.pravasirojgar.com तथा एक टोल फ्री नंबर 1800 121 664422 जारी किया है।(sonu-sood-pravasi-rojgar-website-and-toll-free-no)

जहां आप अपने हुनर के हिसाब से रोजगार के लिये पंजीकृत करा सकते है।जो एक बेहद सरल प्रक्रिया से हो जाती है।

जिसके बाद उनकी टीम आपके हुनर व ट्रेड के हिसाब से आपके लिये रोजगार तलाश आपको सूचित करेगी।

कौन-कौन से रोजगार के लिये कर सकते है पंजीकृत :

आधिकारिक साइट पर दिये जानकारी के अनुसार portal या टोल फ्री नंबर द्वारा निम्न ट्रेड के लिये Apply कर सकते।

  • मशीन ऑपरेटर
  • डीटीपी ऑपरेटर
  • कुक/सेफ
  • प्लम्बर
  • Accountent
  • सिलाई/कढ़ाई/बुनाई
  • होम care attendent
  • Bike assembly
  • वेल्डर
  • ऑपरेटर
  • अन्य
sonu-sood-pravasi-rojgar-website-and-toll-free-no
sonu-sood-pravasi-rojgar-website-and-toll-free-no

How to Apply(कैसे करें)

अगर आप इंटरनेट चलाना नही जानते है तो आपके लिये बेस्ट option टोल फ्री नंबर है।इसे अपने मोबाइल फ़ोन से डायल करें।

और वहाँ से मांगी जा रही जानकारी को सही-सही उप्लध कराये।

और अगर आप इंटरनेट का प्रयोग कर वेबसाइट खोल सकते है।तो ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर दर्ज कर,otp दर्ज कर अपनी बेसिक जानकारी देते हुये पासवर्ड बना Signup कर सकते है।

उसके बाद login होते ही अपने कुशलता के अनुसार रोजगार के लिये पंजीकृत कर सकते है।

कोरोना अपडेट : खड्डा में 03 सहित 09 नये मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : बीती रात को आये जांच रिपोर्ट में खड्डा ब्लॉक के 03,कसया,पडरौना,फाजिलनगर, नेबुआ-नौरंगिया से 01-01 तथा दुदही ब्लॉक में 02 लोग सहित कुल 09 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

खड्डा

  1. सीएचसी खड्डा- 01
  2. सोहरौना – 01
  3. रेलवे रोड, खड्डा – 01

पडरौना

  1. छावनी पूर्व, पडरौना- 01

कसया

  1. परसौनी खुर्द, कसया – 01

फाजिलनगर

  1. दुलदुलिया- 01

नेबुआ-नौरंगिया

  1. कोटवा कला – 01

दुदही

  1. जंगल घोरठ – 01
  2. तिलनगवा पट्टी – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 459
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 322
  • एक्टिव मरीज : 129
  • कोरोना से मौत : 08

डूबते बच्चे के लिये देवदूत बने एनडीआरएफ के जवान,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

कुशीनगर :गुरुवार को खड्डा तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाके के ग्राम महादेवा सालिमपुर गांव के नागेश्वर पुत्र रमेश मुसहर का नाबालिग बच्चा नदी के किनारे मछली पकडते और नहाते हुए उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में डूबने लगा।

तभी उधर 11 वीं एनडीआरएफ वाराणसी से आई टीम के कमांडेंट श्री कोशलेश राय तथा श्री पी एल शर्मा उप कमांडेंट उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रेकी पर थे।

बच्चे को डूबता देख टीम के जवान सूर्य प्रताप सिंह ने त्वरित छलांग लगाकर बच्चे को सुरक्षित सुरक्षित पानी से निकाला व उसे प्री हॉस्पीटल ट्रीटमेंट दीया।इस कार्य में उनकी मदद सिपाही के चौधरी व सिपाही सागर सोलंकी ने की नदी से सुरक्षित बच्चे को निकालकर उनके पिता को सौंपा।

11 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी से आई टीम तहसील खड्डा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थानीय प्रशासन की मदद हेतु टीम कमांडर रोहित कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य कर रही है ।

पिछले दिनों गंडक नदी के बहाव क्षेत्र में पढ़ने वाले गांव में काफी पानी भर गया था जो अभी काफी कम हुआ है।

इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कमांडेंट ने लोगों को धैर्य रखने को बताया वह नदी में बह रहे लकड़ी व मछली पकड़ने से बचने की सलाह दी।

साथ ही कोविड 19 से बचाव रखने को बताया और साथ ही लोगों से अपील की कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क  का प्रयोग करें ताकि इस महामारी से भी बच सकें।

लोगों से अपील किया कि बाढ आने से पहले वह एक इमरजेन्सी कीट तैयार करें और जरूरत पड़ने पर पहले ही क्षेत्र से बाहर निकल कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

कुशीनगर में कोरोना के 13 नये मामले,19 स्वस्थ होकर घर लौटे,01 की मौत

कुशीनगर : गुरुवार को आये जांच रिपोर्ट में कुशीनगर के 13 नये संक्रमित पाये गये है।वही 19 लोग इलाज से स्वस्थ होकर घर लौटे जबकि एक कि इलाज के दौरान मौत की ख़बर है।

13 नये संक्रमित के बारे में

पडरौना

  1. जिला अस्पताल, स्वास्थ कर्मी – 01
  2. तिलक नगर, पडरौना नगर – 01

कसया

  1. गोपालगढ़, कसया – 01

फाजिलनगर

  1. देवपोखर – 02

नेबुआ-नौरंगिया

  1. सिंगहा – 01

हाटा

  1. अहिरौली बाजार – 01

दुदही

  1. जंगल घोरठ – 03

अन्य

  1. कुशीनगर – 01
  2. बुढ़ंतवापुर ,भड़सरखास-01
  3. बिंदुआर-01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 450
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 322
  • एक्टिव मरीज : 120
  • कोरोना से मौत : 08

 

घाघरा नदी पर बने भागलपुर पुल के दो पिलरों के ज्वॉइंट में आया गैप

देवरिया :देवरिया को बलिया-वाराणसी से जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने भागलपुर पुल के दो पिलरों के ज्वॉइंट में कई इंच का गैप हो गया है।

जिससे वाहनों के गुजरने पर पुल में तेजी से कंपन हो रहा है।जिससे बड़े दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

परन्तु अभी तक प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस पहल नही किया जा रहा।जिससे वहाँ भारी वाहनों का आवागमन जारी है।

वही हर साल पुल की मरमत के लिये खर्च हो रहे पैसे की पोल खुल गयी है।कि पुल का मरमत तो नही होता परन्तु इससे फायदा उठाने वाले अपना जरूर नया कर लेते है।

 

पुलिस अधीक्षक ने जिले के 10 SHO/SO के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

कुशीनगर :बुधवार बीती रात पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा द्वारा कानून व्यवस्था एवं जनहित के दृष्टिगत निम्न प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के कार्य नाम के सम्मुख स्थान पर स्थानान्तरित किया गया है।

1.नि0 अनुज कुमार सिंह  थाना कसया से प्रभारी निरीक्षक थाना नेबुआ नौरंगिया

2.नि0 दिलीप कुमार पाण्डेय थाना सेवरही से प्रभारी क्राइम ब्रांच

3.नि0 राम आशीष सिंह यादव थाना हनुमानगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना कसया 

4.नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना हनुमानगंज 

5.नि0 हरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना हाटा से प्रभारी निरीक्षक थाना तरया सुजान 

6.नि0 सुनील कुमार सिंह थाना तरया सुजान से प्रभारी निरीक्षक थाना अहिरौली बाजार 

7.नि0 राहुल कुमार सिंह  थाना अहिरौली बाजार से प्रभारी सर्विलांस सेल

8.नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना कप्तानगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना हाटा 

9.उ0नि0 संजय कुमार मिश्रा प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष कप्तानगंज

  1. उ0नि0 उमेश कुमार थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया से थानाध्यक्ष सेवरही 

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समस्याओं को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने शासन को लिखा पत्र

0

कुशीनगर :निर्माधीन चल रहे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सुरक्षा समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक(उत्तरी)डी के कामरा द्वारा यूपी के प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को पत्र लिख समस्या की समाधान की मांग की गई है।

पत्र में लिखा गया है कि जैसा की आपको विदित है कि भारत सरकार द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअडे के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट के विकास का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. इस सन्दर्भ में निम्न समस्याएं आ रही हैं।

 इनका शीघ्र निराकरण करना उचित होगा अन्या एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुँच सकता है। इस सन्दर्भ में M/S RATES ने भी स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है।

निदेशक विमानपत्तन, गोरखपुर द्वारा दिनांक 15.07.2020 को कुशीनगर एयरपोर्ट का निरिक्षण किया था यह पाया कि समीपवर्ती गाँव के निवासीयों ने एयरपोर्ट की दीवारों में छेद कर दिया है।

जिससे गाँव का पानी एयरपोर्ट के अन्दर आ गया है जो की रनवे तथा अन्य nstalation को प्रभावित कर रहा है।

  1. एयरपोर्ट से पानी निकासी के लिए जो नाला बना हुआ है वो कई स्थानों पर रोक दिया गया है, जिससे कि एयरपोर्ट में जमा हुआ पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

2.इस समय पूरा एयरपोर्ट परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है तथा मवेशी तक अंदर घुस चुके है तथा बच्चे रनवे पर साइकिल चलाते है जिससे रनवे खराब हो रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

एवं अन्य कई infrastructural सेवाए भी शुरू करने की करने की योजना है।

अतः आपसे अनुरोध है कि अति विश्वसनीय एवम सतर्क सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करें।

आप सभी को बताते चले इस समस्या की समाधान के लिये निर्माण करा रही कंपनी राइटस इंडिया ने स्थानीय प्रशासन को पत्र लिख चुकी है परन्तु प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही नही की गयी।

जिसके बाद 15 जुलाई के एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक के दौरे पर आने पर कमी साफ दिखी जिसके बाद अथॉरिटी ने शासन से पत्र लिख समाधान की मांग की है।

कोरोना अपडेट : कुशीनगर में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी जारी,कुल आकड़ा 438 तक पहुँचा

कुशीनगर : सोमवार रात और मंगलवार शाम तक आये कुल कोरोना जांच रिपोर्ट में 45 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

सोमवार रात में आये रिपोर्ट में 25 तथा मंगलवार शाम को आये रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी।

जिसमे सबसे ज्यादा पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र प्रभावित है।वही पडरौना नगर में तो बढ़ोतरी ने चिंताजनक हालात बना दिये है।

नोट : हमारे पास केवल मंगलवार शाम को आये रिपोर्ट की सूची उपलब्ध है।इस लिये हम केवल 20 लोगों के जानकारी आप तक साझा कर रहे है।

 

पडरौना

  1. औंकार वाटिका कॉलोनी, पडरौना नगर – 01
  2. अम्बेडकर नगर, पडरौना – 01
  3. खिरकिया – 01
  4. नौका टोला – 01
  5. छावनी पूर्व – 01
  6. इन्द्रसेनवा – 01
  7. अग्रवाल मैरेज हाल, पडरौना – 01
  8. अम्बे स्टूडियो, रामकोला रोड – 01

कसया

  1. सीएचसी, कसया – 01
  2.  कसया – 01
  3. अभिनायकपुर – 01

फाजिलनगर

  1. डिहवा बुजुर्ग – 01
  2. विशुनपुरा – 01
  3. दुलदुलिया – 03

नेबुआ-नौरंगिया

  1. कोटवा – 01
  2. चितवन चक – 01

तमकुहीराज

  1. धोकरहा तिर्मसहन – 01

अन्य

  1. महुअवा खुर्द – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 438
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 242
  • एक्टिव मरीज : 189
  • कोरोना से मौत : 07

N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं,कपड़े से बने ट्रिपल लेयर मास्क अपनाये

0

दिल्ली :मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डीजी हेल्थ सर्विस के रिपोर्ट के आधार पर N-95 मास्क को लेकर जानकारी साझा की है।

जिसमे उन्होंने बताया है कि वाल्व लगे #N95 #Mask #COVID19 के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं है। छिद्रयुक्त श्वसन यंत्र लगा N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए नियमों के विपरीत है।

सभी से आग्रह है कि कपड़े से बने Triple layer mask का इस्तेमाल करें व अन्य को इसके प्रति प्रोत्साहित भी करें।

जैसा कि आप सभी जानते है मांग के अनुसार मार्किट में विभन्न कंपनी ब्रांड के मास्क उप्लध है।जिसमे N-95 मास्क का डिजाइन भी उपल्ध है जो 70 से 100 तक रुपयों तक मिल रहा है।

परन्तु अब सरकार ने छिद्रयुक्त श्वसन यंत्र लगा N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए नियमों के विपरीत बता दिया है।

अतः कपड़े से बने ट्रिपल लेयर मास्क का ही प्रयोग करे।

कोरोना अपडेट : पडरौना क्षेत्र के 07 सहित कुशीनगर में मिले 16 पॉजिटिव

कुशीनगर : रविवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 16 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

पडरौना क्षेत्र में 07 मामले है जिनमे 04 पडरौना नगर के औंकार वाटिका कॉलोनी से एक ही परिवार के लोग है।

सेवरही

  1. बहादुरपुर – 02

पडरौना

  1. औंकार वाटिका कॉलोनी, पडरौना नगर – 04
  2. सीएचसी कुबेरस्थान – 01
  3. सखवनीया बुजुर्ग – 01
  4. कसिया, होरालपुर* – 01

हाटा

  1. करमही – 01
  2.  हाटा – 02

रामकोला

  1. कुशमहा – 01

कप्तानगंज

  1. दुबौली मंदिर – 01

तमकुहीराज

  1. जंगल घोरट – 01

दुदही

  1. सूची में पता दर्ज नही,केवल नंबर दर्ज

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 393
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222*
  • एक्टिव मरीज : 164*
  • कोरोना से मौत : 07

वही जनपद के सेवरही नगर पंचायत व पडरौना नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए,सेवरही में 07 दिन के लिये लॉक डाउन लगाया है।

साथ ही पडरौना में 14 दिनों के लिये लॉक डाउन लगाया गया जो 20 जुलाई से प्रभावी है।