Home Blog Page 94

विश्वविद्यालयों की परीक्षा सितंबर के आखिर तक करानी होगी,UGC ने जारी किया दिशानिर्देश

गोरखपुर :अगर आप गोरखपुर विश्वविद्यालय या महाविद्यालय के छात्र हैं।और आप का कोई पेपर कोविड-19 के वजह से रुका है तो आपके लिये बड़ी ख़बर है।

दिनांक 06 जुलाई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा टर्मिनल सेमेस्टर/अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने को लेकर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए है।

जिसके तहत सभी विश्वविद्यालयों व संस्थाओं को परीक्षाएं ऑफ़लाइन/ऑनलाइन/ब्लेंडेड (ऑनलाइन+ऑफ़लाइन) मोड में सितंबर 2020 तक पूरी करानी होंगी। 

अब इस दिशा निर्देश के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय भी जल्द अपनी बाकी बची परीक्षाओं के लिए नई टाइम टेबल जारी कर सकता है।

तो आप अपनी बची हुई परीक्षा के लिये तैयारी में जुट जाये।

गौरतलब है कि इसके पूर्व गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बाकी बची परीक्षाओं के लिए 7 जुलाई से होनी थी परन्तु इसका विरोध होने पर परीक्षा स्थगित कर दिया गया था।

Download UGC Revised Guidelines on Examinations for the Universities

 

कोरोना अपडेट : पडरौना के आवास विकास कालोनी,ओंकार वाटिका सहित 07 नये मामले

कुशीनगर :तत्कालीन आये रिपोर्ट में 07 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे 04 पडरौना क्षेत्र से,01 फाजिलनगर तथा 01 तमकुहीराज,व 01 नेबुआ-नौरंगिया के है।

  1. महुअवा, फाजिलनगर – 01
  2. बेलवा बुजुर्ग,तमकुहीराज- 01
  3. आवास विकास कॉलोनी,पडरौना – 01*
  4. ओंकार वाटिका कॉलोनी, पडरौना- 01
  5. भरवलिया, पडरौना- 01
  6. गंगौली,पडरौना – 01
  7. बरगहा, नेबुआ-नौरंगिया- 01

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या – 175+

इलाज से ठीक हुये – 111

कोरोना से मौत : 05

रिटायर्ड दरोगा के घर मे किये गये आगजनी का खुलासा,बेटे ने ही किया था आगजनी

कुशीनगर :थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.06.2020 को ग्राम जवही नरेन्द्र थाना तरयासुजान के श्याम सुन्दर (रिटायर्ड दरोगा)अपनी पत्नी सरोज व दो बच्चे आकाश उम्र करीब 08 एवं पुत्री राधिका उम्र करीब 05 वर्ष के साथ रात्रि  में अपने कटरैन के घर में सोये हुए थे।

जब उस घर में पेट्रोल डालकर आगजनी करके उन्हें जलाने का प्रयास किया गया था । घटना के पश्ताच अस्पताल ले जाते समय पुत्री राधिका का मृत्यु रास्ते में हो गयी थी।

जबकी शेष तीनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सेवानिवृत्त उ0नि0 श्यामसुन्दर उम्र 63 वर्ष एंव उनके पुत्र आकाश की मृत्यु  दिनांक 03.07.20 को हो  गयी।

घटना के संबंध में गहराई से छानबीन करने पर पाया गया कि से0नि0 उ0नि0 के पुत्र आशीष कुमार द्वारा ही यह घटना कारित की गयी है। 

पूछताछ पर आशीष द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसकी मां की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी थी पिता ने नौकरानी को ही पत्नी बनाकर उसके बच्चों सहित घर में रख लेने पर उसे और उसके अन्य भाई बहनों को कोई खर्च नही दिया जाता था।

यहां तक कि उनके खाने पीने में भी नौकरानी एतराज किया करती थी और सभी भाई बहनों को घर से बाहर कर दिया गया था।

पेन्शन की पूरी रकम और खेती की उपज से कोई हिस्सा नही मिलता था। अन्तत: उसने पिता पर दबाव बनाने के लिए यह खडयन्त्र रचा और उन्हे डराने तथा अपने भाई बहनों की आवश्यकता महसूस कराने  के लिए उसने 28 जून को पेट्रोल माचिस व एक ताले की खरीददारी की।

पहले रात्रि में उसने उस घर के बाहर ताला लगाया फिर कटरैन पर चढ़कर उपर से ही पेट्रोल नीचे गिरा दिया तब जलती हुई माचिस जलाजला कर नीचे डाला।जिसमें वे लोग जलकर झुलस गये थे।

शोर मचने पर वहां से भाग निकला था उसे उम्मीद नही थी की इससे जान भी जा सकती है। बाद में वह स्वंय इलाज के लिए दौंड-धूप करता रहा।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.07.2020 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा गौरहा बाजार के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 244/20 धारा 304/326/342/436 भा0द0वि0 के अन्तर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह थाना तरया सुजान,व0 उ0नि0 कैलाश यादव,का0 अच्छेलाल रहे।

कोरोना अपडेट : संक्रमितों की संख्या में 08 का इजाफ़ा,पडरौना क्षेत्र से 04

कुशीनगर :रविवार को आये रिपोर्ट में 08 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।जिनमे 04 की जांच जिला अस्पताल में उपलब्ध ट्रू नेट मशीन से की गयी।

वही कुशीनगर में कोरोना के कुल मामले 173 तक पहुँच गये है।जिनमे 05 लोगों की मौत हो चुकी है।

  1. पुलिस लाइन,पडरौना – 02
  2. सेन्ट्रल बैंक रोड, पडरौना- 01
  3. पचार बड़ा टोला, कप्तानगंज – 02
  4. बढ़या छपरा, पडरौना- 01
  5. रगडगंज, रामकोला- 01
  6. मधुरिया,फाजिलनगर – 01

कुशीनगर में कोरोना से पांचवी मौत,मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

कुशीनगर :कुशीनगर में कोरोना से मौत का आकड़ा 05 पहुंच गया है.बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था इलाज बीती रात करीब 3 बजे पीड़ित ने तोड़ा दम,

मृतक राजकिशोर शर्मा पटहेरवा थाना क्षेत्र के मधुरिया बाजार के रहने वाले थे.जो मधुरिया बाजार में ही निजी चिकित्सक के रूप मेंं कार्य करते थे.

एटीएम में चोरी करने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़,एक गिरफ्तार दो फ़रार

संभल : पश्चिम यूपी के संभल जिले में एटीएम मशीन में भरे रुपयों की चोरी करने आये कार सवार तीन बदमाशों का पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

जिसमे एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गये।जिनके तलाश में पुलिस की टीमें लगी है।

यह मामला नखाशा क्षेत्र के सिरसी रोड की घटना बताई जा रही है। पुलिस को बदमाशों से बरामद कार से एटीएम काटने के कई उपकरण बरामद हुये है।

साइबर गैंग का खुलासा,84 लाख से अधिक का ऑनलाइन फ्राड कर खाते से पैसे निकलवाया…

कुशीनगर :शनिवार को पडरौना कोतवाली पुलिस व साइबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा पडरौना कोतवाली में पंजकृत मु0अ0सं0 217/20 धारा 419, 420, 467, 406 भादवि व 66 IT Act से सम्बन्धित वांछित चार लोगो को पकड़ने में कामयाबी पाई है।

जो एक साइबर फ्रॉड गैंग के सदस्य थे, उनके कारनामे सुन हैरान रह जायेंगे।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के नाम तसलीम पुत्र बैतुल्ला अंसारी साकिन गड़इयां बसन्तपुर थाना नेबुआ नौरंगिया, 2. अंकुर गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता साकिन रामकोला वार्ड नं0 12 थाना रामकोला, 3. शोएब अख्तर पुत्र कासिम साकिन पकड़ियार बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया, 4. करन पुत्र ओमप्रकाश सा0 खानू छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया है।

उक्त अभियुक्तगणों द्वारा केनरा बैंक में एक ही दिन खुलवाये गये अपने विभिन्न खातों में आनलाइन फ्राड करके, छल कपट धोखा धड़ी व बेईमानी तथा अपराधिक षडयंत्र कर कुल 84 लाख 54 हजार 495 रूपये 56 पैसे खातों में जमा करा लिया गया

अपराध करने का तरीका-*

गिरफ्तार किये गये साइबर अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग गांव के कम जानकार व सीधे-सादे  लोगों को मोदी सरकार द्वारा खाते में पैंसा भेजने के नाम पर एक नया एकाउन्ट खोलवाते हैं।

और खाता धारक से पासबुक, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन नंबर और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नं0  का सिम प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रकार जब कई खाते उपलब्ध हो जाते हैं।

तब सभी खातों का एटीएम कार्ड व पासबुक एक साथ दिल्ली प्रान्त में जाकर ऐसे संगठित साइबर गिरोह को उपलब्ध कराते हैं जिनका संबंध नाइजीरियन गैंग से है।

इन संगठित साइबर गिरोह द्वारा विभिन्न प्रान्तों में आनलाइन फ्राड करके, छल कपट धोखा धड़ी व बेईमानी तथा अपराधिक षडयंत्र कर उपलब्ध कराये गये खातों में पैसा जमा करते हैं।

और खाते से तुरन्त पैसे की निकासी कर लेते हैं। हम लोगों द्वारा खातों का डाटा उपलब्ध कराने के एवज में संगठित साइबर गिरोह द्वारा पैसा दिया जाता है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में पवन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक  को0पडरौना,व अतुल्य कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक साईबर सेल व उनकी टीम द्वारा

पत्नी नाराज होकर घर से गयी तो पति अपने मासूम बच्ची के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ा

देवरिया :रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी 05 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

उसकी मांग थी कि नाराज होकर घर से गयी पत्नी को बुलाया जाये नही तो वह टावर से बेटी सहित कूद जान दे देगा।

सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने उसे किसी तरह समझा बुझाकर उतरवाया व उसकी पत्नी को बुलवा दिया।

साथ ही पुलिस ने इसके विरुद्ध शांति भंग करने के मामले में 151 तहत मामला भी दर्ज किया है।युवक का नाम दिलशाद बताया जा रहा है।

पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद होने पर इसकी पत्नी घर से नाराज होकर चली गयी जिसके बाद यह उसे बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया।

 

रिटायर्ड दरोगा व 8 वर्षीय बच्चे की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

कुशीनगर :28 जून की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव जवही नरेन्द्र गांव के रिटायर्ड दरोगा श्याम सुंदर प्रसाद के घर मे, रात को सोते समय अज्ञात हमलावरों द्वारा एल्वेस्टर छत ऊपर से तोड़कर पेट्रोल गिरा आग लगा दिया गया था।

जिसमे रिटायर्ड दरोगा पत्नी दो बच्चें बुरी तरह झुलस गये थे।डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया था 

वही उसी दिन 05 वर्षीय राधिका की मौत हो गयी थी, अब खबर मिल रहा है कि मेडिकल कॉलेज में रिटायर्ड दरोगा का शुक्रवार व उनका 08 वर्षीय बच्चे की गुरुवार को मौत हो गयी।

वही अभी पत्नी का भी इलाज चल रहा है परन्तु स्थिति गंभीर है।

वही पुलिस अब तक इस भयानक हादसे का कोई सुराग नही ढूढ़ पाई, नाही किसी को पकड़ पाई।

कोरोना अपडेट : आधा दर्जन मामलों की बढ़ोतरी,03 मामले कप्तानगंज ब्लॉक से

कुशीनगर :शुक्रवार देर रात आयी रिपोर्ट में आधा दर्जन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।जिसमे 03 लोग कप्तानगंज ब्लॉक, व अन्य तीन पडरौना,खड्डा,और फाजिलनगर के है।