Home Blog Page 104

चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ वाहन चोर गिरफ्तार…

कुशीनगर : शनिवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के दौरान चोरी के 02 मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली।

पकड़ा गया युवक फाजिलनगर का रहने वाला है, पुलिस ने इसके खिलाफ़ मु0अ0सं0  191/2020 धारा 41/411/482 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा हरिहरपुर नहर पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान चोरी की 02 मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त शिवम जयसवाल पुत्र राजकुमार जयसवाल निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  191/2020 धारा 41/411/482 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

बरामदगी का विवरण-

1.हिरो स्पलैन्डर प्रो काले रंग की नीली व लाल रंग की पट्टी लगी हुई चेचिस नं0 MBLHA10A3EHB44875 इंजन नं0 HA10ELEHB61253।

  1. हिरो स्पलैन्डर प्रो काले रंग की चेचिस नं0 MBLHA10BFEHJ73130 इंजन नं0 HA10EREHJ08250

 

मामला मैनेज करने के नाम पर,पैसा लेने का वीडियो वायरल,हुये निलंबित…

देवरिया :शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने तरकुलवा थाना के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया व विभागीय जांच भी बैठा दी।

दरअसल तरकुलवा थाना के बेलही गांव में मिट्टी भरवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।जिसमे कई घायल हुये थे।

मामला थाना में पहुँचने पर एक पछ से मामले को मैनेज करने के नाम पर हेडकांस्टेबल रमाकांत यादव द्वारा पैसा लेने व जेब मे रखने का वीडियो वायरल हो गया।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच सीओ सदर को सौंपी, जांच में मामला सही पाये जाने पर कार्यवाही शुरू हो गयी।

 

कुशीनगर में मिला एक और कोरोना संक्रमित,पढ़े पूरी ख़बर…

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में एक और कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।शुक्रवार शाम मिले रिपोर्ट के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक के गंगराई ग्राम के गदहिला टोला के एक व्यक्ति(48) की पुष्टि हुई है।

जो हालही में मुम्बई से लौट कर कोरोटाइन में रह रहा था।

इस तरह जनपद में 11 वाँ हॉट स्पॉट बन चुका है, तथा प्रशासन की तरफ से पूरे गांव को सेनेटाइज करने व सील करने के तैयारी शुरु होगी।

जिले में अब तक कुल 11 मामले सामने आये है।जिनमे 3 सक्रिय,2 की मौत, और 6 स्वस्थ हो चुके है।

 

स्कूटी सवार युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुई मौत,पडरौना क्षेत्र के रामपुर का मामला …

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर चौराहा के पास एक दुर्घटना में युवक की जान चली गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया व साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली भेजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह रामपुर चौराहा के समीप एक युवक जो स्कूटी से जा रहा था वही दूसरी तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली जिस पर सड़क निर्माण के लिये गिट्टी तैयार कर आ रहा था।

वही सड़क पर रात में किसी वाहन की चपेट में आने से अजगर सांप की मौत हुई थी।जिसे अचानक देख स्कूटी सवार घबराया व अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गये,जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।

और अपडेट जल्द…

जमीनी विवाद में हुये मारपीट का वीडियो वायरल,लार थाना का मामला

देवरिया :थाना लार क्षेत्रातंर्गत ग्राम मठिला उपाध्याय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।

बताया जा रहा है उक्त गांव में परिवार के चाचा-भतीजे में जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। जिसमे एक होमगार्ड है जिसका फायदा उठाकर संख्याबल के साथ मारपीट किया।

वीडियो में एक महिला को जमीन पर गिरा बुरी तरह मारपीट रहे वही एक युवक को खेत मे गिरा कई लोग पीटते देख रहे है।

इस मामले पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमे एक व्यक्ति होमगार्ड है जिसका फायदा उठाना चाह रहा महिलाओं को चोट आई है।तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,खड्डा थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर :खड्डा थाना क्षेत्र के गांव बंजारी पट्टी के पास रेलवे ट्रैक से सटे नहर से युवक का शव बरामद हुआ है।

जिसकी पहचान राधे नाम के युवक के रूप में हुई है जो,सब्जियों का कारोबार करता था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कार्यवाही करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है वही जांच पड़ताल जारी है।

वही राधे की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं है वही आशंका जताई जा रही है कि इसकी हत्या की गई है।बरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरा सच सामने आ पायेगा।

कुशीनगर में फसे उत्तराखण्ड निवासियों के लिये बड़ी ख़बर,पडरौना से जायेगी बस…

कुशीनगर : अगर आप उत्तराखण्ड प्रदेश के निवासी है और कुशीनगर जनपद में फसे है तो आपके लिये बड़ी राहत की ख़बर है।

क्योंकि 2 जून को पडरौना रोडवेज डिपो से बस यहाँ से प्रस्थान करेगी।इसके लिये आपको जिले के किसी भी एसडीएम कार्यालय या अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका या नगर पंचायत के कार्यालय में अपना पंजीकरण अवश्य 2 जून के पहले अवश्य कराये।

इस समंध में एडीएम विंध्यवासिनी राय ने जिले के सभी एसडीएम व नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है।

कृपया उपरोक्त विषय के संबंध में प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पत्र संख्या-26 पी०एस० कैम्प/उमण्यांअभि०/उत्तराखण्ड संचा0/2020 दिनांक 20.05.2020 की संलग्न छाया प्रति अवलोकन करने का कष्ट करें।

जिसके अन्तर्गत मुजफ्फरनगर (बस स्टेण्ड) य बरला में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को भेजने एवं लाने कलेक्शन सेण्टर बनाया गया है।

उक्त दाना कलेक्शन सेंटर पर दोनो राज्यों की तरफ से 30-30 बसे लायी जायेगी। जहाँ से दोनो तरफ से श्रमिका का सम्बन्धित राज्य की बसों द्वारा गन्तव्य स्थल पर पहुँचाया जायेगा।

इस सम्बन्ध में कोविड-19 के सुरक्षा मानक, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन आदि का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया है। जनपद कुशीनगर से दिनांक

02.06.2020 को पडरौना बस स्टेशन, पडरौना बस रवाना की जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

अतः उक्त के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि आपके तहसील एवं नगर क्षेत्र में उत्तराखण्ड के निवासी व्यक्ति जो लॉक डाउन में जनपद कुशीनगर में फँस गये है।

और उत्तराखण्ड अपने निवास स्थान जाना चाहते हो, तो अपने अपने तहसील व नगर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कराकर उनका पंजीयन करके उसकी सूची अधोहस्ताक्षरी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, परिवहन, पडरौना डिपो, पडरौना को तीन दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

तथा उत्तराखण्ड के व्यक्तियों को यह भी सूचित करें कि दिनॉँक 02.06.2020 को पूर्वान्ह 10:00 बजे पडरौना बस स्टेशन, पडरौना में उपस्थित हो इसका वृहद रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि कोई छूटने न पावें।

मुम्बई से आया व्यक्ति संक्रमित मिला,पटहेरवा थाना क्षेत्र का है व्यक्ति

कुशीनगर :कुशीनगर में 10 वाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो गयी है जो हालही में मुम्बई से लौटा है।संक्रमित व्यक्ति पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव छट्ठू कटेया का 40 वर्षीय युवक है।

सोमवार को देर शाम कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन द्वारा गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सेनिटाइज्ड और सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी।

इस तरह जनपद में कुल 10 मामले सामने आये है जिनमे 2 की मौत,2 लोग स्वस्थ और 6 लोग सक्रिय है जिनका ईलाज जारी है।

कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र का ऐसा गांव,जहां पानी निकासी का व्यस्था तक नही…

कुशीनगर : जब नगर पंचायत से विस्तार होकर नगर पालिका बना और तमाम गांव इसमें शामिल किये गये तो लगा,जो कार्य अब तक नही हुये शायद नगर पालिका में आने पर होंगे। 

परन्तु अब इन गांवों की हालत आम ग्राम सभाओं के अपेक्षा और दयनीय हो गयी है।

ऐसा ही गांव है डिघवा बुजुर्ग जंहा समुचित नाली निर्माण होने के कारण पूरे गांव का पानी आलोक सिंह पुत्र डॉ ताहर सिंह के घर के सामने जल जमाव बन जाता है।

बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे गाँव का गन्दा पानी हमारे घर के सामने इकट्ठा हो रहा है।कहने को यह गाँव ग्राम पंचायत से नगर पालिका के अर्न्तगत सालो पहले ही आ गया है।लेकिन सुविधा के नाम पर एक नाली का निर्माण तक नही हो पाया।

जिसके कारण आये दिन कोई न कोई राहगीर इसमे गिर रहा है व हमारे घर के ठीक सामने होने के कारण हमारा पूरा परिवार बहुत ही हीन व दयनीय जीवन जीने को मजबूर है।

नगर पालिका व जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या को गंभीरता से लेते हुये,जल्द से जल्द नाली निर्माण शुरू कराना चाहिए।

देवरिया में एक मासूम समेत 14 लोग मिले कोरोना पाज़िटिव…

देवरिया-रविवार को जिले में एक मासूम समेत 14 लोग कोरोना पाज़िटिव पाये गये है। इसी के साथ मरीजों की संख्या हुई 50।इसमें से 5 लोग स्वस्थ हो चुके है।

रविवार को आये 14 पॉजिटिव रिपोर्ट में 6 लोग लक्ष्मीपुर तरकुलवा के रहने वाले है।जिनमे एक 1 वर्ष का मासूम भी शामिल है।

नीचे 14 लोगो की सूची दी गयी है।