Home Blog Page 11

कुशीनगर में तेज रफ्तार थार का कहर: पुलिस का पीछा करते हुए ऑटो से टक्कर, मां ने बच्चे के साथ कूदकर बचाई जान

0

कुशीनग : जिले के कसया कस्बे में एक काली महिंद्रा थार एसयूवी ने सड़क पर आतंक मचा दिया। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और कई वाहनों से टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान थार ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक महिला ने अपने शिशु के साथ कूदकर जान बचाई।

घटना मंगलवार शाम पुरानी फाजिलनगर रोड के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर थार का पीछा कर रहे थे, जो गोला बाजार से पुरानी फाजिलनगर रोड की ओर जा रही थी। जब पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। भागते हुए थार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक ऑटो शामिल था। ऑटो में सवार महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

वही कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी बयाना में बताया गया है की गाड़ी और मालिक की पहचान कर ली गई है क़ानूनी कार्यवाही प्रक्रिया जारी है।

कुशीनगर: हाटा में भीषण सड़क हादसा, 03 की मौ*त, तीन घायल

0

कुशीनगर, 8 फरवरी 2026: जिले के हाटा नगर पालिका क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाटा कोतवाली के रॉयल मैरिज हॉल के पास हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है। कार में सवार छह लोग सवार थे, जो हाटा नगर पालिका के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान नीतीश, अमन और हरीश के रूप में हुई है।जो जिले के हाटा अहिरौली तुलादास के रहने वाले थे।

हादसे में घायल तीन लोगों को तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है जिसमे मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने के साथ प्रशासन से घायलों के उचित ईलाज कराने का निर्देश दिया है।

कुशीनगर में डिप्टी सीएम ने मीडिया से: महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर, 2027 में सभी सीटें जीतने का दावा

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर में एक भीड़भाड़ वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की “डबल इंजन” सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और महिलाओं तथा युवाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों में कुशीनगर की सभी सीटें जीतने का मजबूत संकल्प व्यक्त किया। जहां वे विपक्ष पर तीखा हमला करते नजर आये।

कुशीनगर में यूजीसी के समर्थन में निकला जुलूस, हजारों लोगों ने की भागीदारी

कुशीनगर : यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) द्वारा जारी किए गए इक्विटी रेगुलेशंस के समर्थन में आज कुशीनगर जिले में एक बड़ा जन समूह देखने को मिला। पडरौना बावली चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय निवासी प्रमुख थे। प्रदर्शनकारियों ने इस रेगुलेशन को दलित और पिछड़े वर्गों के हित में बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तुरंत लागू करने की मांग की।

जुलूस के दौरान नारेबाजी और बैनरों के साथ लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह रेगुलेशन उच्च शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, जो एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को भेदभाव से बचाएगा।” जुलूस के अंत में एसडीएम को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को हटाने और रेगुलेशन को लागू करने की अपील की गई।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर भारी फोर्स तैनात किया था, और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। यह आंदोलन ऐसे समय में हुआ है जब जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इस रेगुलेशन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद देशभर में विरोध और समर्थन दोनों तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर दौरा: कल होगा आगमन, जानिए पूरा कार्यक्रम

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल 7 फरवरी को कुशीनगर जिले का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम जिले के तीन स्थानों पर प्रस्तावित है – गाजीपुर में बीबीके एजुकेशनल एकेडमी सहित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

कुशीनगर में बीजेपी विधायक पर वोटरों के नाम कटवाने का गंभीर आरोप

0

कुशीनगर : समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने बीजेपी विधायक मोहन वर्मा पर हाटा विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। सिंह का दावा है कि विधायक ने अपने आवास पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को बुलाकर फॉर्म 7 के माध्यम से 32 वोटरों के नाम हटाने की आपत्ति दर्ज कराई, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम और यादव समुदाय के लोग शामिल हैं।

यह मामला स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान सामने आया है, जो मतदाता सूची की संशोधन का हिस्सा है।सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पूरे जिले में फॉर्म 7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। आज हाटा विधानसभा में विधायक के आवास पर बीएलओ को बुलाया गया और नाम छापकर फॉर्म वितरित किए गए।

एक ही बीएलओ से बूथ नंबर 74 और 75 के 32 लोगों के फॉर्म एक व्यक्ति योगिंदर ने भरे। ये सभी लोग मतदाता सूची में हैं, कोई मरा नहीं है, ज्यादातर मुस्लिम, यादव और समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं।” उन्होंने आगे कहा, “विधायक जिला प्रशासन के माध्यम से उनके नाम कटवाने का काम कर रहे हैं।

एक बूथ में 32 नाम कटेंगे तो पूरे विधानसभा और जिले में हजारों लोग प्रभावित होंगे। यह लोकतंत्र की हत्या है, लोग वोट नहीं दे पाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मुकदमा दर्ज किया जाए।”

क्या कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें शुरू होने का रास्ता साफ ?

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से फरवरी से शुरू होंगी नियमित हवाई सेवाएं! आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी से भेंट की।

यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ान हेतु सभी तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।  उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय निरंतर जारी है और विश्वास है कि फरवरी माह में ही कुशीनगर से नियमित उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।

अब देखना है वाकई इनके कथनानुसार फरवरी या आगामी कुछ माह में इससे जुडी ख़ुशख़बरी मिलता है या फिर एक केवल लुभावन कथन साबित होता है।

कुशीनगर: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरी का श*व रेलवे ट्रैक पर मिला

कुशीनगर : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कप्तानगंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक अग्रहरी का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला है।

शव की पहचान कपड़ों और मिले पहचान पत्र से हुई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, शव कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक पर पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या या दुर्घटना की बजाय हत्या का शक जताया जा रहा है, क्योंकि शव दो हिस्सों में कटा था।कुशीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

कुशीनगर: पीडी सिटी मॉल में लिफ्ट खराब होने से परिवार 30 मिनट तक फंसा, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

पड़रौना : कुशीनगर जिले के पड़रौना शहर में स्थित पीडी सिटी मॉल में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक परिवार लिफ्ट में फंस गया।

परिवार के कम से कम आठ सदस्य, जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक लिफ्ट में कैद रहे।

लिफ्ट के इमरजेंसी नंबर पर कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद फंसे लोगों ने सीधे एसपी कुशीनगर से गुहार लगाई।

एसपी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कुशीनगर: मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटा बुलडोजर, कई कार्यकर्ता घायल

कुशीनगर : कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वागत समारोह के दौरान आज तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्वागत के लिए खड़े बुलडोजर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बुलडोजर पलट गया और कई कार्यकर्ता उसके नीचे दबकर घायल हो गए।

घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और मौके पर मौजूद लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा थे।

बुलडोजर को सड़क किनारे खड़ा किया गया था, लेकिन ट्रक की टक्कर से यह असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में कम से कम 4-6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री डॉ. संजय निषाद खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। और ईलाज हेतु गोरखपुर भेजवाया।