Home Blog Page 111

जिले को नही मिलेगा ग्रीन जोन का लाभ,पूर्व के भांति जारी रहेगा लॉकडाउन

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद अब तक कोरोना से बचा हुआ है। जिसके कारण इसे ग्रीन जोन में रखा गया है।परन्तु जिला प्रशासन ने एतिहातन जिले में ग्रीन जोन के तहत मिलने वाले छूट को लागू न करने का फैसला किया है।

इस बारे में जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी रविवार को मीडिया को बताया कि कुशीनगर जनपद के आसपास के जिले रेड जोन और ऑरेंज जोन में है।

जिससे यहाँ भी संक्रमण का खतरा है।इस कारण जिले में कोई छूट नही होगी जिस तरह लोगों ने दो चरण के लॉकडाउन का पालन किया है,तीसरे चरण में भी करे।

अन्य राज्यों में फसे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रहने वालों के लिये महत्वपूर्ण ख़बर

कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले कामगार, श्रमिक जो लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेश में फसे है उनके लिये थोड़ी राहत की ख़बर है।

कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दूबे ने एक ऑनलाइन फॉर्म लिंक उपलब्ध कराया है।जहाँ अपनी पूरी जानकारी दे सकते है।तथा उनके द्वारा बताया गया है कि आपकी पूरी जानकारी मिलने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी तक इसको भेज कर आपको शीघ्र अपने घर वापस लाने हेतु निवेदन करुंगा। ताकि आपको सीघ्र वापस लाया जा सके

ऑनलाइन फार्म भरने के लिये क्लिक करें।

vijay kumar dubey sansad online form

देवरिया में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 02,पहले संक्रमित व्यक्ति के साथ आया था मुंबई से…

देवरिया : देवरिया जिले अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 02 हो गयी है।यह व्यक्ति भी पहले संक्रमित व्यक्ति के साथ आया मुंबई से साथ मे ही आया था।

दूसरे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नाम बैतुल्लाह (35) है, जो भैंसा डाबर गांव का रहने वाला है।वही व्यक्ति को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है।

दरअसल चार लोग अपने एक बीमार साथी को लेकर मुंबई से एम्बुलेंस से 29 अप्रैल को जिले में पहुँचे थे।उन्ही चार लोगों में से अब तक 02 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

वही चारो लोगों के गांव रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला एवं भैंसा डाबर और तरकुलवा के फरेंदहा गांव को प्रशासन द्वारा सील कर सैनिटाइज कराया गया है।

वही गांव के सभी बाहरी रास्तों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।साथ ही इन सभी लोगों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को शहर के शौर्य मैरिज हाल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया है।

हाटा में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटे की मौत

0

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह आये तेज आंधी व बारिश में हाटा कस्बे का एक गरीब परिवार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खत्म हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली के करमहा वार्ड नं 3 में खाली जगहों पर प्लास्टिक का घरनुमा बना कई नट परिवार रहते है।

आज सुबह जब तेज बारिश हुई तो अपने प्लास्टिक तने घर मे माँ व बेटे छुपने गये परन्तु उसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से माँ बेटे की मौत हो गयी।

हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय विधायक पवन केडिया भी मौके पर पहुँचे और अधिकारियों को सूचित करवाया।

देवरिया में पहला कोरोना का मामला सामने आया, हाल ही में मुंबई से लौटा था…

देवरिया : कोरोना के मामले से अब तक बचा रहा जनपद में अब आखिर कोरोना ने दस्तक दे ही दिया,जिले में पहला मामला रामपुर कारखाना थाना के गांव विशुनपुर कला गाँव से मिला है।
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नाम हनीफ मंसूरी(45) है जो हाल ही में मुंबई से लौटा था।


प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखने की ख़बर है।

देवरिया में दवा नही मिलने पर डायल 112 से मांगी मदद,गोरखपुर से दवा लाकर सौपा गया

देवरिया :  दिनांक-28.04.2020 को कॉलर विजय कुमार सिंह निवासी महुआटार बाजार थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा पीआरवी 1459 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को सूचना दी गई कि मेरे छोटे भाई की पत्नी का इलाज जनपद गोरखपुर से होता है दवा समाप्त हो गई है।

दवा जनपद देवरिया में नहीं मिल रही है। पीआरवी 1459 द्वारा प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया गया।जिस पर प्रभारी द्वारा उक्त दवा की पर्ची जनपद गोरखपुर भेजकर जानकारी की गई तो दवा उपलब्ध हो गई। 

तत्पश्चात दिनांक 29.04.2020 को आरओआईपी पर नियुक्त आरक्षीगण अशोक कुमार व जयप्रकाश शर्मा द्वारा उक्त दवा को पीआरवी के माध्यम से जनपद गोरखपुर से देवरिया उपलब्ध कराने हेतु यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ को अवगत कराया गया।

यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा तत्काल गोरखपुर 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिस पर गोरखपुर पीआरवी 317 व 332 द्वारा उक्त दवा को थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया की पीआरवी 1461 आरक्षी कमांडर शैलेश गौतम होमगार्ड चालक अवधेश यादव को प्राप्त कराई गई।

तत्पश्चात उक्त दवा को पीआरवी 1461 के द्वारा पीआरवी 1459 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया मुख्य आरक्षी कमांडर राम अयोध्या यादव व आरक्षी सब कमांडर सुरेश चंद्र एवं होमगार्ड चालक चंदन मिश्रा को प्राप्त कराई गई।

पीआरवी 1459 द्वारा उक्त दवा पीड़ित कॉलर विजय कुमार सिंह को दी गयी।

पुलिस द्वारा जनपद गोरखपुर से दवा की व्यवस्था कर कॉलर को दिए जाने पर पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासी द्वारा पुलिस प्रशंसा की गयी।

धैर्य बनाये, पैदल ना चले सुरक्षित वापसी के लिये कार्ययोजना बनाई जा रही है….

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट कर प्रदेश के सभी प्रवासी कामगार व श्रमिको जो देश के विभिन्न राज्यों में फसे है उनसे अपील करते हुये कहा है कि
जिस धैर्य का परिचय आप सभी ने अभी तक दिया है उस धैर्य को बनाए रखें, पैदल न चलें, जिस राज्य में है वहां की सरकार से संपर्क में रहें।
आप सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकार से वार्ता कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इससे उम्मीद की जा रही है की राज्य सरकार जल्द ही लोगों के बुलाने के लिये अपनी कार्ययोजना तैयार कर बाहर में फसे लोगों को राहत पहुँचाएगी।

लॉक डाउन में जागृति सेवा संस्थान द्वारा राहत कार्य का किया जा रहा आयोजन

जागृति द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्य का आज 27वां दिन

  • वितरित किये गए राशन किटों की संख्या – 115
  • वितरित किये गए हाइजीन किट की संख्या – 802
  • राहत कार्य द्वारा लाभान्वित लोगों की संख्या – 4575

जागृति ने समाज में गरीब व वंचित लोगों (5 सदस्यों वाले परिवार) के लिए 15 दिनों का राशन व हाइजीन किट की व्यवस्था की है| यह राहत दैनिक आय वाले मजदूर परिवारों, विधवाओं व राज्य के बाहर फंसे परिवारों के लिए किया जा रहा है।

जो इस लॉक डाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं| राहत कार्य के अंतर्गत शहर के हायडील कॉलोनी, भटवलिया, ग्राम बोड़िया अनंत, मोह्नीदेयी, बैतालपुर, सुरौली ग्राम में राहत सामग्री व मास्क बाट कर  किया गया।

इस दौरान हमने सोशल डिस्टैन्सिंग, व साबुन से हाथ धोने जैसी आवश्यक विषयों के बारे में भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया |

संस्था द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले किट में निम्नलिखित वस्तुएं सम्मिलित हैं –

*5 किलो – आटा, 5 किलो – चावल, 1 किलो – दाल, 2 किलो – आलू, 2 किलो – प्याज़, 1/2 किलो हरी मिर्च, 1 लीटर – बैल कोल्हू सरसो का तेल, 1 किलो – चीनी, 1 किलो – नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, 5 मास्क, 5 लाइफबॉय साबुन, 1 पैकेट सेनेटरी पैड (6 पीस)*

इसके अलावा जागृति की टीम ज़िले के उन क्षेत्रों में जहाँ सेनेटरी पैड्स की आपूर्ति की समस्या हो रही है, वहां सेनेटरी पैड्स पहुँचाने का कार्य भी कर रही है| 

इस राहत कार्य का संचालन विश्वास पाण्डेय, विकास शाही एवं विवेक विश्वकर्मा कर रहे हैं|

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का ईलाज के दौरान निधन

0

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इरफान खान का बुधवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्हें मंगलवार को पेट से संबंधित संक्रमण होने पर इलाज के लिये भर्ती कराया गया था।जहां आज उनकी मौत हो गयी।

इरफान खान 2018 में कैंसर से पीड़ित हुये थे।इलाज के बाद सुधार होने पर इंग्लिश मीडियम फ़िल्म में भी आये थे।उनके निधन से उनके  प्रशंसकों और बॉलीवुड में शोक है।

प्रयागराज से कुशीनगर आ रही रोडवेज बस का हुआ दुर्घटना, कई छात्र घायल…

कुशीनगर : मंगलवार देर शाम को प्रयागराज से छात्रों को लेकर कुशीनगर चली एक रोडवेज बस का बिकापुर अयोध्या के पास 3 बजे सुबह दुर्घटना होने की सूचना मिली है।
इसकी सूचना हमे बस में सवार व घायल रामबदन यादव नाम के एक छात्र ने ट्वीट कर दी है।भेजे गये फ़ोटो में घायल छात्रों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज से चले बस में कुल 25 छात्र- छात्राएं बैठे थे।बस सुबह तीन बजे के करीब फैजाबाद के बीकापुर क्षेत्र में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमे बस में बैठे सभी छात्र-छात्राओं को चोटे आई जिनमे 11 लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वही बस के ड्राइवर और 02 छात्राओं को गंभीर चोट लगने की खबर है।