Home Blog Page 147

मस्जिद में विस्फोट बारूद से हुई थी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच में खुलासा,कई राज खुलने बाकी…

कुशीनगर : सोमवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी के मस्जिद में हुये तेज धमाके मामले में सनसनीखेज खुलासे हुये है,सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मस्जिद के मौलाना से पूछताछ में विस्फोट का असली वजह बारूद बताया है।

जो पहले इन्वर्टर की बैट्री बता पुलिस व एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास किया, परन्तु सच्चाई ज्यादा समय तक छुपा नही सका।

मस्जिद के मौलाना अजमुद्दीन ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि विस्फ़ोट बारूद के कारण हुआ है, जिसे गांव कुछ युवकों ने ही यहाँ रखा था।

जिसके बाद एजेंसी बारूद और मस्जिद के कनेक्शन को तलासने में जुटी है।साथ ही मौलाना सहित चिन्हित युवकों के बैंक पासबुक, मोबाइल की जांच की जा रही है।

मंगलवार को गोरखपुर से आयी एटीएस टीम, आईबी, व एलआईयू की टीम ने मस्जिद में बारीकी से जांच की,

इस मामले तुर्कपट्टी एसओ की तरफ से मौलाना अजमुद्दीन समेत सात के विरूद्ध 5-विस्फोटक अधिनियम, 7 क्रिमिनल एबेडमेंट ला, 295 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिसमें चार लोग पुलिस की गिरफ्त में है जिनके नाम मौलाना अजमुद्दीन तथा इजहार, आशिक व जावेद निवासी बैरागीपट्टी साथ ही तीन लोग फ़रार है जिन्हें पुलिस टीम गिरफ्तार करने के लिये लगातार प्रयाश कर रही है।

पडरौना-कसया मार्ग पर अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल…

कुशीनगर : मंगलवार को पडरौना से देवरिया जा रही देवरिया डिपो की मिनी अनुबंधित बस कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा के समीप 

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें सवार दर्जनों यात्री घायल हुये।

दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों व सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकाल, कसया सीएचसी ईलाज के लिये भेजवाया।

जिसमे ख़बर है कि 10 यात्री घायल है तथा 3 लोगों को हालत नाज़ुक बतायी जा रही है ।

दबंग ने नाली का पानी रोक, मुख्य रास्ते पर लगाया बैरियर,हाटा कोतवाली के नरायनपुर का मामला…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर-2 में गांव में एक दबंग व्यक्ति द्वारा गांव अपने खेत के सामने जा रहे नाली के पानी को बंद कर वहाँ मुख्य रास्ते पर बांस की बैरियर बांध दिया है।

जिससे गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ख़बर के अनुसार गांव के प्राथमिक विद्यालय के नजदीक यह खडंजा मार्ग गाँव को जोड़ता है, जहाँ गांव के ही लाल शाही उपाध्याय का खेत भी है।जिसमे आलू उगाया गया है।

गांव वालों का आरोप है कि दबंग द्वारा अपने खेत मे पानी जाने का हवाला देकर पहले नाली के पानी को खडंजा मार्ग पर रोक दिया।

जिससे बच्चों, बुज़ुर्ग, महिलाओं को गंदे पानी के बीच आने जाने को मजबूर हुये उसके बाद फिर से व्यक्ति द्वारा नाली के पानी के साथ साथ पूरे मार्ग पर बैरियर लगा अवरुद्ध कर दिया है।

जिससे गांव के ग्रामीणों में भारी रोष जो आगे किसी बड़े विवाद में बदल सकता है।

वही गवई राजनीति के कारण गांव के प्रबुद्ध व प्रधान आँख मुदे हुए है जिसका खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

 

तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्याकांड का खुलासा दो गिरफ्तार…

कुशीनगर : विगत 10.11.19 की बीती रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम गङहिया चिन्तामणि में श्री सुरेश चौहान की पुत्री कुमारी बिक्की उम्री 16 बर्ष की हत्या कर शव को गाँव के बगल स्थित श्री अखिलेश्वर साही के बगीचे के किनारे झाङ में फेक दिया गया था। 

मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त श्रीमती पानमती पत्नी सुरेश चौहान सा0 गड़हिया चिन्तामणि थाना तरयासुजान की तहरीरी सूचना पर थाना तरया सुजान पर मु0अ0सं0 491/19 धारा 302/201 भादवि विरूद्ध अज्ञात पंजीकृत हुआ था। 

घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा

फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वायड व इलेक्ट्रानिक संसाधनो का प्रयोग कर घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को तिनफेडिया बाजार से गिरफ्तार किया गया।

हत्या प्रेम प्रसंग मामले से जुड़ा है जिसमे मृतका के रिश्ते में लगने वाले जीजा ने अपने साथी की मदद से अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार चौहान मृतका का रिश्ते में जीजा लगता है। घटना में प्रयुक्त आला कतल,मफलर भी बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम संदीप सिंह पुत्र नरेश सिंह साकिन जमसङिया थाना तरयासुजान तथा राजकुमार चौहान पुत्र स्व0 श्रीराम चौहान साकिन चौपथिया थाना तरयासुजान।

बरामदगी का विवरण-घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स नं0 यू0पी0 57 एडी 9037 व आला कत्ल मफलर।

 

मस्जिद में धमाके पर पुलिस अधीक्षक की बाईट,अन्य सुरक्षा एजेंसिया भी धमाके की करेगी जांच…

कुशीनगर : सोमवार दोपहर को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागी पट्टी मे मस्जिद के अंदर हुये धमाके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने प्रकरण पर वीडियो बाईट जारी कर बताया है कि

उक्त मस्जिद में धमाके की सूचना पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचे, धमाका मस्जिद हॉल से सटे एक कमरे में हुआ जिसमें पुराने सामान पड़े थे, जहा दरवाजों, खिड़कियां, सीमेंट की बोरी,तार अन्य सामान थे, धमाके से एल्मुनियम फ्रेम में लगाई गई शीशे टूटे है इसमें कोई हताहत नही हुआ है।

वही बताया गया कि धमाका इन्वर्टर की पुरानी बैट्री से हुआ है लेकिन इसके पुख्ता प्रमाण नही मिले, स्थान पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा नमूने इकट्ठा किया गया जिसका परीक्षण किया जा रहा है।

वही धमाके की जांच हेतु गोरखपुर व अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुँच रही है।

तथा धमाके के असली वजह का पता नही चल सका है ,छानबीन व जांच के बाद स्पष्ठ हो पायेगा।

नीचे पुलिस अधीक्षक की वीडियो बाईट देखिये

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक मस्जिद में हुआ तेज धमाका, पुलिस ने मौके पर पहुँच की जांच…

कुशीनगर : सोमवार दोपहर के करीब तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बैरागी पट्टी मे गांव के एक मस्जिद में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ।

जिससे आस पास के लोगों में अफरा तफरी मची,सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल की है,जहां पुलिस को बताया गया कि मस्जिद में धमाका पुरानी इन्वर्टर बैट्री से हुआ है।

परन्तु इसके पुख्ता सबूत नही मिले, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा जारी वीडियो बाईट के अनुसार इस मामले को फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गयी।

गोरखपुर से भी टीम पहुँच रही, साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से जांच की जायेगी।

बरहाल यह मामला शुरू में जितना सीधा इन्वर्टर बैट्री का बताया जा रहा था, अब लगता है यह है नही, अब देखना है जांचोपरांत क्या सच्चाई सामने आता है।

ख़बर को अपडेट किया गया है।

 

कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर जनपद के कई परियोजनाओं की मिली मंजूरी…

कुशीनगर : यूपी कैबिनेट की बैठक में 13 बिंदुओं पर मुहर लगी है, जिनमे कुशीनगर जनपद में इंटीग्रेटेड बुद्ध सर्किट को लेकर प्रस्ताव कैबिनेट ने प्रस्ताव पास किये है।

जो पूर्व में प्रस्तावित तो हुये परन्तु कोई कार्य जमीन पर नही हो सका जिनमे मैत्रेय परियोजना है जो 2003 से अब तक रुका पड़ा था जिसे सरकार पूरा कराने की पहल की है।

जो कार्य मैत्रेय परियोजना के अंतर्गत होने वाले थे परन्तु काफी समय बीतने के बाद भी संस्था द्वारा रुचि न लेने के कारण, सरकार ने अब कुशीनगर में होने वाले कार्य को पर्यटन विभाग से करायेगी।

जिसमे भगवान बुद्ध प्रतिमा, हॉस्पिटल, मेडिटेशन सेंटर, तालाब, बौद्ध विहार आदि ,पर्यटन विभाग स्वयं बुद्धिस्ट सर्किट को विकसित करना शामिल है।

17 वर्षीय युवती का संदिग्ध अवस्था में खेत किनारे मिला शव…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिन्तामन में एक 17 वर्षीय युवती का शव खेत किनारे संदिग्ध अवस्था मे मिला है।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

मृत युवती की पहचान लोगों ने विमल (परिवर्तित नाम)पुत्री सुरेश चौहान के रूप में की है।

वही इस ख़बर से आम जन में तरह-तरह की चर्चाएं है, जिनमे युवती के साथ गलत कर हत्या करने की बात लोगों के बीच मे है, जो जांच का विषय है।

और अपडेट जल्द…

 

खेत मे लगे केला के 240 पौधे को अज्ञात व्यक्ति ने काटा, किसान को हुआ भारी आर्थिक नुकसान…

कुशीनगर : हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में दो किसानों के खेतों में लगे केले के 240 पौधे को अज्ञात व्यक्ति ने काट कर उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।

इस बाबत पीड़ित किसानों द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार गांव के किसान महादेव गुप्ता व पुजारी गुप्ता ने अपने खेत मे केलों के 180 व 60 पौधे लगाये थे, जिसकी सिचाई व देखभाल बहुत बढ़िया तरीके से कर रहे थे, पौधे भी अच्छे थे।

परन्तु शुक्रवार की रात किसी ने जानबूझकर धारदार हथियार से सभी दोनों किसानों के पौधे काट दिये, शनिवार सुबह यह दृश्य देख किसानों के आंसू नही रुके व खेत मे बैठ अपने पौधे देखते रहे जिनकी सेवा में दिन रात एक कर दिया था।

इस समंध में किसानों ने थाने में तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की है।

दो दिवसीय श्याम महोत्सव कार्यक्रम का भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ आगाज…

कुशीनगर : लक्ष्मीगंज बाजार स्थित श्याम ज्योति मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आगाज सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। 

जिसमें स्थानीय बाजार स्थित शंकर मंदिर से श्याम बाबा का सुसज्जित रथ फूलों व गुब्बारों से सजा कर भक्तों द्वारा पूजन, भजन व जयकारों के साथ नगर भ्रमण को निकाला गया।

यात्रा में सबसे आगे निशान लिए भक्त व घोड़े आगे चल रहे थे तथा ढ़ोल नगाड़ो व भजनों की धुनों पर भक्त झूमते रहे और पूरा वातावरण श्याममय हो गया व यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंच कर समाप्त हुई।

इसके पश्चात 24 घंटे की अखण्ड ज्योत विधिवत पूजन के साथ जलाई गई और सौरभ गाड़िया की टीम द्वारा मंगल पाठ का सस्वर वाचन  नृत्य नाटिका सहित किया गया जिसमे बहुत सी महिलाओं ने पाठ में भाग लिया।

मंडल के मीडिया प्रभारी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से व्यवस्था में लगे पंकज पोद्दार, नवनीत अग्रवाल, नरेन्द्र गाड़िया,दीपक अग्रवाल, श्यामबदन अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग, सरिता, संगीता अग्रवाल, निधि, महिमा, मनीषा गाड़िया थे।

इनके अलावा इस शोभायात्रा में अनेकों भक्त सामिल हुए जिसमे अरविंद अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, श्यामसुंदर, श्यामा अग्रवाल, टीटू, गुड्डू, नीरज, गरिमा, बबिता, मंजू अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

इसके साथ ही मंडल के सभी सदस्यों ने पहले दिन अपने हाथों से श्याम प्रभु को चढ़ने वाले प्रसाद की तैयारी देर रात तक और साथ ही भजनों पर मस्ती भी की। यहाँ प्रत्येक वर्ष इसी तरह श्याम प्रभु को चूरमे का प्रसाद का भक्तों द्वारा कूट कर तैयार करने के पश्चात ही लगाया जाता है नये बच्चे भी बड़ों की प्रेरणा से परंपरा को बखुबी निभा रहे हैं।