Home Blog Page 19

नवविवाहिता संग पकड़ा गया प्रेमी, गांव वालों ने दिया सजा

कुशीनगर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित महिला के साथ उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर गांव वालों ने महिला के प्रेमी को सजा दी।

अभी 4 जून को ही महिला की शादी होकर अपने सुसराल गई थी, महिला के प्रेमी को उसके ससुराल में कमरे के बक्से में छिपा पाया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर जो हुआ, वह अलग ही था।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि ग्रामीणों ने प्रेमी का सिर मुंडवा दिया, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी, और उसे रस्सियों से बांधकर गांव में घुमाया।

कुशीनगर में सुप्रिया पटेल के परिवार का प्रदर्शन जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर : जिले के तमकुही राज में मृतका सुप्रिया पटेल के परिवार ने पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है, जिसमें वे अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

परिवार का आरोप है कि सुप्रिया की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है, और शासन-प्रशासन इस मामले में उदासीन बना हुआ है।

गौरतलब है मृतका बिहार में BPSC टीचर थी डिलीवरी हेतु स्थानीय सीएचसी में डॉक्टर के आश्वाशन पर की डिलीवरी नॉर्मल हो जाएगा। परिवार ने भर्ती कराया था। जहां परिवार का आरोप है है वहां मौके पर तैनात डॉक्टर और स्टॉफ के लापरवाही से मौत हुई।

इस मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रदर्शन किया और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें दोषियों को तत्काल निलंबित करने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, घटना की जिला जज, सीजेएम या मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराने और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग कही गई है।

वही प्रांतीय चिकित्सक संघ द्वारा भी इस प्रकरण पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया तथा इस मुद्दे पर राजनीति और लगातार प्रदर्शन करने से कर्मियों में भय और नाराजगी की बात कही तथा मामले में आवश्यक पहल की मांग की गई।

देवरिया कचहरी से पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार: पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पॉक्सो एक्ट का एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर देवरिया कचहरी से फरार हो गया।

फरार आरोपी की पहचान हाटा थाना क्षेत्र के जनपद कुशीनगर निवासी शिव बासफोड़ के रूप में हुई है, जो एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में देवरिया जनपद के मडुआडीह थाने से कार्यवाही के तहत जेल में बंद था।

यह घटना कोर्ट में पेशी के दौरान हुई, जब शिव बासफोड़ पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। इस घटना ने देवरिया कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही, अपर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फरार आरोपी की तलाश में देवरिया पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की कई टीमें शिव बासफोड़ को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

कुशीनगर में सरेआम तलवार भांजने का वीडियो वायरल

कुशीनगर : जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी में एक मनबढ़ युवक द्वारा सरेआम तलवार भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक openly एक तलवार लेकर सड़क पर घूम रहा है और लोगों को धमकाने की कोशिश कर रहा है।

इस मामले में कुशीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशुनपुरा थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कुशीनगर में पीएम आवास योजना के तहत बने मकान में चल रहा था अवैध होटल, पुलिस ने मारा छापा

0

कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बनाए गए एक मकान में अवैध रूप से दो मंजिला होटल चलाया जा रहा था। पुलिस को गोरखधंधे की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, जिसमें कई जोड़े गिरफ्तार किए गए।

यह मकान जिला नगरीय विकास अभिकरण (DUDA) द्वारा मिले अनुदान से किया गया था, जो शहरी विकास परियोजनाओं की देखरेख करता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि इस मकान का उपयोग आवास के बजाय वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से होटल के रूप में, किया जा रहा था।

यह मामला नगर पालिका के वार्ड नंबर 21, कृष्णा नगर का बताया जा रहा है।

कुशीनगर में सनसनीखेज चोरी: दो ज्वेलरी दुकानों के शटर तोड़कर तिजोरी ले गए चोर, खेत में मिलीं तिजोरियां

0

कुशीनगर : कुशीनगर जिले में एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने स्थानीय व्यवसायियों में दहशत फैला दी है। कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर बीती रात चोरों ने दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया।

चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर अंदर रखी तिजोरियों को चुरा लिया और उन्हें पास के खेत में ले जाकर चोरी कर छोड़ दिया।पुलिस के अनुसार, एक तिजोरी दुकान से लगभग 200 मीटर दूर और दूसरी 50 मीटर दूर खेत में पाई गई।

घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने सुबह शटर टूटा देखकर दुकानदारों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर में ऑपरेशन सिन्दूर की याद में लगाए जाएंगे सिन्दूर के पौधे

कुशीनगर : भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए कुशीनगर जिले में एक विशेष पहल शुरू की जा रही है। जुलाई 2025 में जिले में सिन्दूर के 1,000 पौधे लगाए जाएंगे, जो भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिन्दूर की याद में होगी। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने दी।

वरुण सिंह ने बताया कि ये सिन्दूर के पौधे गुजरात के कच्छ जिले से मंगाए जा रहे हैं।

सिन्दूर का पौधा, जिसे वैज्ञानिक रूप से बिक्सा ओरेलाना (Bixa orellana) के नाम से जाना जाता है, अपनी चटख लाल रंग की फलियों के लिए प्रसिद्ध है।

कुशीनगर पुलिस ने संगठित साइबर गैंग का किया पर्दाफाश, 5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड रंजीत उर्फ अविनाश यादव और तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई का सामान जब्त किया, जिसमें 1 लाख 40 हजार रुपये नकद, 20 लाख रुपये के आभूषण, 10 हजार नेपाली करेंसी, 13 मोबाइल फोन, 2 चार पहिया वाहन और बड़ी संख्या में भारतीय तथा नेपाली सिम कार्ड शामिल हैं।

गिरोह भारतीय बैंक खातों को चीनी गेमिंग ऐप्स को बेचता था और ठगी का पैसा बिटकॉइन तथा अन्य क्रिप्टोकरेंसी में प्राप्त करता था। यह मामला खड्डा पुलिस, स्वाट टीम और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है।

कुशीनगर में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0

कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा कट के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार तीनों लोग, जिसमें दो किशोर और एक 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। वे कुशीनगर से पकवाइनार की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई और आग लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसया में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कुशीनगर में महंत पर हमला, मंदिर के दान पात्र की लूट का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

कुशीनगर – जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित कोटवा गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां धारदार हथियार से महंत पर हमले का आरोप लगा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना बीती रात 02 जून की है जहां अराजक तत्वों ने न केवल महंत पर हमला किया, बल्कि मंदिर के दान पात्र को भी लूट लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। इस संबंध में महंत की तरफ से नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। कुशीनगर पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।