Home Blog Page 196

धोखा-धड़ी कर लोगों के बैक खातों से रुपया निकालने वाले गिरोह का पर्दाफास

कुशीनगर : गुरुवार को थाना तरयासुजान पुलिस ने ऐसे चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जो लोगों से धोखा-धड़ी कर उनके बैक खातों से रुपया निकालने का कार्य करते थे इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है.पुलिस ने इनके पास से कई बैंक पासबुक, एटीएम, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है.

गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान परीराज उर्फ दीपा मगर पुत्री दिलीप मगर निवासी बारीबासा थाना भक्तिनगर जिला- न्यु जलपाईगुडी पश्चिम बंगाल जो वर्तमान में तरयासुजान में रह रही थी,2- अमित पटेल पुत्र मुकेश पटेल निवासी सलेमगढ छावनीपुर थाना तरयासुजान,3- सुमन्त कुमार पुत्र अवधेश निवासी गाँव सलेमगढ छावनीपुर थाना तरयासुजान,तथा सोनू पटेल पुत्र सुरेन्द्र पटेल निवासी सलेमगढ छावनीपुर थाना तरयासुजान के रूप में हुई है.

इन चारो में गैंग का मास्टरमाइंड सुमन्त कुमार पुत्र अवधेश बताया गया जो पी.एन.बी. बैंक सलेमगढ में प्राइवेट कर्मचारी था तथा लोगों से फर्जी तरीके से एटीएम के लिये आवेदन कर अपने साथियो की मदद से लोगों को पैसे की चपत लगाते थे.बरहाल पुलिस ने विभन्न धाराओ में मामला दर्ज करते हुये सभी चारों को जेल भेज दिया है.

सेवरही पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाहीं में 9 ड्रम रेक्टिफाइड स्प्रिट बरामद किया

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अवैध शराब विक्री / निष्कर्षण/ तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना सेवरही व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 09 ड्रम रेक्टिफाइड स्प्रिट (1800 लीटर) किया गया बरामद किया गया।

वाहन चोर गैंग के दो लोग गिरफ्तार, चार बाईक बरामद

कुशीनगर : शनिवार को पटहेरवा थाना पुलिस को अन्तरप्रान्तीय वाहन चोर गैंग के दो लोंगो को पकड़ने में कामयाबी पाई तथा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है,पुलिस ने इन पर मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

सेमरा चौराहे पर बालू लदी गाड़ी ने कई लोगों को रौंदा

कुशीनगर : शनिवार सुबह 10 बजे के करीब बालू लदी ओवरलोड गाड़ी ने कुबेस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहें पर चार बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिस पर सवार अलग-अलग गाडियो के चारो लोगो को गंभीर चोटें आई है।
तथा एक गंभीर रूप से घायल युुुवक की मौत हो गयी है ,
मौके पर मैजूद लोगो ने बताया कि महेन्द्रा कंपनी की गाड़ी जिस पर बालू लोड बहुत तेजी गति से आया आगे चल रहे बाइको में जोरदार टक्कर मार दिया।
चौराहे पर मैजूद लोगो ने किसी तरह गाड़ी रोकी, तथा चालक को पकड़ लिया जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी।
वही घटना से नाराज लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया।
वही बताया गया कि जाम हटाने के लिये पुलिस ने लोगो पर लाठीचार्ज किया है जिसमे कई लोग घायल बताये जा रहे है, और वही घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसपी ने दीपावली पर अनाथ आश्रम के बच्चों में वितरित किये उपहार

कुशीनगर : एसपी राजीव नारायण मिश्र ने सपरिवार दीपावली की पूर्व संध्या पर गांव परसौनी कला में अनाथ आश्रम के बच्चों को मिठाई, फल, पटाखे (फुलझड़ी, अनार) मोमबत्ती आदि वितरित कर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एसपी राजीव नारायण मिश्र से दीपावली की उपहार पाकर बच्चो के चेहरे खिले हुये थे।

तथा इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों द्वारा अलग-अलग स्थानों (गुरुकुल, अनाथालय, गांव) पर बच्चों, बुजुर्गो के साथ कुछ पल व्यतीत करके दीपावली की शुभकामना देते हुए फल, मिठाई, पटाखे मोमबत्ती आदि वितरिण का कार्य किया गया।

एसटीएफ और जिला पुलिस की मुठभेड़ में 65 हजार रूपयें का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर : एसटीएफ यूपी  की गोरखपुर इकाई और जिला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अन्तरप्रान्तीय कुख्यात लुटेरा को पिस्टल और 2 किलो. 370 ग्राम चरस के साथ वांछित की गिरफ्तारी करने में सफलता पाई है.जिस पर देवरिया जिले की पुलिस द्वारा 50 हजार और कुशीनगर जनपद पुलिस द्वारा ने 15 का इनाम घोषित था.

गिरफ्तार बदमाश जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी नीतिश कुमार सिंह बताया जा रहा जिस पर बिहार के गोपालगंज,सहित देवरिया और कुशीनगर जनपद में कई लूट, चोरी, हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है.

विधायक ने पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक से मिल अन्डर पास बनवाने की मांग

कुशीनगर : शुक्रवार को रामकोला विधायक रामानन्द बौध्द पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल से मिलकर अपने विधान सभा रामकोला के ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया में अन्डर पास बनाने के लिये प्रस्ताव देते हुये व अन्डर पास बनवाने के समंध में वार्ता किया.जहा इस समंध में महाप्रबंधक की तरफ से उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है.

ABVP के मिशन साहसी कार्यक्रम में लडकियों को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाया गया

कुशीनगर : मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला ईकाई की ओर से आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम कुशीनगर के बुद्ध स्टेडियम में हुआ जहा भारी संख्या में लडकियो ने भाग लिया जहा उन्हें जूडो-कराटे सहित सुरक्षा के अन्य संबंधी गुण के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया गया.

जिन्हें जरूरत पड़ने पर प्रयोग कर सकती है.इस दौरान सांसद राजेश पाण्डेय,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,गोरखपुर की पूर्व मेयर श्रीमती सत्या पाण्डेय व अन्य लोग मौजूद रहे.

हाटा में लग्जरी गाड़ी से मिला अवैध शराब,एक शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायन मिश्र के निर्देशन में अवैध शराब बीक्री व निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को हाटा पुलिस द्वारा लग्जरी वाहन से 400 बोतल अवैध अंग्रजी शराब सहित शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.

बुजुर्ग को चाय में नशीला पदार्थ देकर एक लाख बीस हजार रूपये लेकर फ़रार

कुशीनगर :मंगलवार को कप्तानगंज के एसबीआई शाखा से पैसे निकालने पहुचे बुजुर्ग से एक उचक्के द्वारा बातचीत के दौरान मेल जोल बढ़ाकर चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हलात में बुजुर्ग के पास बैंक से निकाले गये एक लाख बीस हजार रूपये लेकर फ़रार होने का मामला सामने आया है.बुजुर्ग ने इस समंध में स्थानीय थाने में तहरीर सौपी है.

बताया जा रहा है की उक्त थाने के गांव भड़सर खास निवासी 62 वर्षीय सुदामा ने अपनी तहरीर में बताया है की बैंक में रूपये निकालने के लिये एक अनजान युवक से विड्राल फॉर्म भरवाया तथा दुसरे युवक से खाता बंद कराने के भी फॉर्म भराया.बाहर निकलने पर युवक द्वारा चाय की दुकान पर हमें चाय दी गयी जिसे पिने के बाद बेहोस हो गया तथा होश आने पर पैसे गायब मिले.