Home Blog Page 197

थाने के गेट पर शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, 22 गिरफ्तार नौ बाईक सीज

कुशीनगर : कसया में मंगलवार की देर शाम थाना गेट सामने मार्ग पर शराब पिते हुये हो हल्ला करना युवकों को महंगा पड़ा जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर 22 युवकों गिरफ्तार किया तथा नौ बाईक सीज कर दिया कार्यवाही के बाद से स्थानीय लोगों को राहत मिली.

दरअसल स्थानीय लोगों को कहना है की विगत महीनों से देर शाम रोज भारी संख्या में युवकों का गली में मौजूद अंग्रेजी शराब व बियर की सरकारी दुकान पर भीड़ जम जाती है जहा रोज युवक शराब के नशे में हल्ला मचाते है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है.

मंगलवार की शाम भी हल्ला मचा रहे थे शोर सुनकर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर कार्यवाही की जिससे आम लोगों को राहत मिली.

 

हाटा कोतवाली पुलिस ने 9 लूटरों को किया गिरफ्तार,कई घटनाओं में रहे है शामिल

कुशीनगर : हाटा कोतवाली पुलिस ने मुखबीर के सूचना के आधार पर जिले में कई जगहों पर लूट व चोरी की घटनाओं में लिप्त रहे 9 शातिर लुटेरो को पकड़ने में कामयाबी पाई है जिनके पास से 46 हजार नगदी समेत तीन बाइक, कट्टा व कारतुस के साथ आधर कार्ड, पैनकार्ड, तीन मोबाईल व अन्य चीजे बरामद हुआ है.

सोमवार को एसपी कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि हाटा कोतवाली पुलिस ने मुखबीर के जरिये मिली की हाटा कस्बा के देवरिया मोड़ पर घुमन्तू जाति से ताल्लूक रखने वाले कुछ संदिग्ध बदमाश मौजूद है इस पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये मौके पर पहुंच गयी जहां बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया.

जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने 9 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई.पूछ-ताछ में उन्होंने बताया की बैंको से पैसा निकाल कर जाने वाले लोगो की रैकी कर पैसा छिन लेना व मौका पाकर बाईक की डिग्गी तोड़कर पैसा निकाल लेने की बात को स्वीकार किया. अभियुक्तो ने 28 सितम्बर 2018 को अहिरौली थाना क्षेत्र के सितुहिया निवासी रामविलाश यादव पुत्र कवलेसर यादव के डिग्गी तोड़कर 49 हजार तथा 02 अक्टूबर 2018 को

हाटा कोतवाली के सुकरौली मे केवली देवी पत्नी रामनक्षत्र निवासी पड़री से 6 हजार व कप्तानगंज थाना क्षेत्र मे 20 दिन पूर्व बाईक मे टंगे झोले से 49 हजार रूपये की छिनैती किये थे.तथा कई अन्य लुट की घटनाओं शामिल होने का स्वीकार किया.पुलिस ने इन सभी के विरुध्द कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है.

 

जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर 12 वर्ष तक शिक्षिका बन करती रही नौकरी और अब…

कुशीनगर : एक महिला शिक्षिका की डिग्री की फर्जी कॉपी के आधार पर चार जिलो में चार महिलाओ द्वारा 12 सालों से नौकरी करने का प्रकरण सामने आया है इसमें एक महिला शिक्षिका जिले में भी जो अभी फ़िलहाल निलंबित है तथा बीआरसी कप्तानगंज में संबद्ध कर रखा गया है.

दरअसल सिद्धार्थनगर जिले के एक विद्यालय में तैनात शिक्षिका पूनम पाण्डेय ने जिलाधिकारी से मिलकर उनके नाम से मिलतेजुलते महिला पूनम पाण्डेय द्वारा उनकी डिग्री के आधार पर 12 सालों से नौकरी करने का शिकायत की जिस पर डीएम ने बीएसए अरुण कुमार को जाँच करने का निर्देश दिया.

उस दौरान कप्तानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लखिमा में तैनात शिक्षिका पूनम पांडेय द्वारा विभाग में जमा उनके दस्तावेज की जाँच में कागजात संदिग्ध होने पर अधिकारिओ द्वारा पत्र भेजकर अपने सभी दस्तावेज़ सहित पेश होकर पछ रखने को कहा गया परन्तु वह सामने नहीं आयी जिसके आधार पर बीएसए ने प्रथम दृष्टया फर्जी साक्ष्यों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षिका को निलंबित कर बीआरसी कप्तानगंज में संबद्ध कर दिया है.

और महिला शिक्षिका के खिलाफ़ विभागीय जाँच बैठा दी गयी है बरहाल जाँच के रिपोर्ट इंतजार है रिपोर्ट आने पर सेवा से बर्खास्त कर पैसे की वसूली करने का कार्यवाही पूर्ण कराने की बात बीएसए द्वारा कही गयी है.

पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो बच्चों सहित पिता घायल

कुशीनगर :पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गाँव रामपुर चौराहा पर रविवार शाम 5 बजे शराब की नशे में पिकअप चला रहे चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार अनित्रयत होकर सड़क किनारे पलट गयी,जिसके चपेट में आने से बाइक पर सवार चार बच्चे और उनके अभिवाहक घायल हो गये जिनमे दो बच्चों और उनके पिता को ज्यादा चोट आई है जिन्हें ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया जहा सभी का ईलाज चल रहा है.

पिकअप पडरौना धर्मशाला रोड पर दुकान भारत अलमीरा की बताया जा रही है जिसका नंबर UP-57 AT 2311 है तथा पिकअप चालक नगर के छावनी मुहल्ले का रहने वाला है.वहीं हादसे में घायल व्यक्ति कुबेस्थान थाना क्षेत्र के सरया गाँव के गिरीशचंद पुत्र दयाशंकर मिश्र तथा घायल बच्चों के नाम लक्ष्य तथा आर्यन बताया जा रहा है.

दुर्घटना से नाराज घायल लोगों के परिजनों द्वारा पिकअप चालक को अपने साथ सरया ले जाने का मामला चालक के घरवालों ने पुलिस पर शिकायत की जिसपर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना हुये स्थान तथा सरया गाँव में जाँच करने पहुची,ख़बर लिखे जाने तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच चालक को छोड़ने को लेकर तनातनी जारी है.

 

कोर्ट के निर्देश पर ग्राम प्रधान पर दर्ज हुआ छेड़कानी का मामला

कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ी बृजलाल  में प्रधान के खिलाफ़ खड्डा थाने में महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने प्रधान के बिरुद्ध पुलिस में शिकायत की परन्तु यहाँ से कोई पहल ना होता देख न्यायालय में गयी जहा न्यायालय ने प्रधान के विरुध कार्यवाही करने के लिये स्थानीय थाने को निर्देश दिया जिसपर अब पुलिस ने उक्त प्रधान पर छेड़कानी का मामला दर्ज किया है.

पीडिता ने आरोंप लगाया है की प्रधान ने आवास के लिये पैसे की मांग की जिस पर हमारे द्वारा पैसे दिया गया तथा कुछ पैसे बाकी लग गये.एक दिन प्रधान आवास के लिये आवशयक कागजात के लिये हमारे घर आये जहा मै कागज लेने घर में गयी तो पीछे से घर में आकर प्रधान छेड़कानी करने लगा तथा शोर मचाने पर फ़रार हो गया.

 

कसया पुलिस व स्वाट टीम की कार्यवाही में, बैटरी चोर गैंग के 6 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर :कसया थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त  कार्यवाही में  बैटरी चुराने वाले गैंग के 6 सदस्यो को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है इस समंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले से अवगत कराया उन्होंने बताया की,

कसया पुलिस व स्वाट टीम ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 21 बैट्री तीन बोरी माड्यूल पुराना इंडस टावर, कमांडर जीप बरामद हुआ है.चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की पहचान सुग्गन पुत्र श्रीश चंद्र निवासी डुमरी स्वांगी पट्टी थाना कोतवाली हाटा, प्रद्युम्न चौहान पुत्र दुबरी चौहान निवासी बनकटा थाना रामकोला,

नसुरूद्दीन पुत्र हसन अंसारी निवासी राम धाम जंगल विशनपुरा कोतवाली पडरौना, विनोद कुमार सैनी पुत्र शिवनाथ प्रसाद सैनी निवासी का कसया वार्ड नंबर 27 दीनदयाल नगर ,अमित वर्मा पुत्र उत्तरी वर्मा निवासी ग्राम राम पुरवा थाना कोठीभार जिला महाराजगंज, तथा भोला मद्धेशिया पुत्र शंभू मद्धेशिया निवासी कसया के रूप हुई.

तथा इन सभी के विरुद्ध  IPC की धारा 379 ,380, 411, 413 व 25 इंडियन टेलीग्राफ एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए भेज दिया गया है.

मामले को उजागर करने में कसया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उप निरीक्षक विकास यादव ,उप निरीक्षक राम सिंह, कांस्टेबल संतोष चौधरी ,बालेंद्र पाल ,रणविजय सिंह, रंजीत यादव ,अशोक सिंह अन्य शामिल रहे.

पुलिस कार्यवाहीं में चोरी की 13 बाईकों के साथ चार गिरफ्तार

कुशीनगर : स्वाट टीम व कप्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुये चोरी की हुईं 13 बाईकों को बरामद करते हुये चोरी की घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.

इस समंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया की स्वाट टीम व कप्तानगंज थाना पुलिस ने चोरी की 13 बाईकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस द्वारा पूछताछ में चोरों ने बताया की चोरी की हुई बाईक का नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करते हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र संत विजय सिंह निवासी टेकुआटार थाना रामकोला,रोहित पटेल पुत्र श्याम बदन निवासी टेकुआटार थाना रामकोला, विपिन कुमार गौतम पुत्र जितेंद्र प्रसाद निवासी जंगल जगदीशपुर थाना नेबुआ नौरंगिया ,तथा दिनेश कुमार गौतम पुत्र राम दास निवासी जंगल जगदीशपुर थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है.

इनके विरुध धारा 419 420 467 468 471 41/ 411,41/411,413 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

जिलाधिकारी कार्यलय पर तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज रेफ़र

कुशीनगर : सोमवार दोपहर को जिलाधिकारी कार्यलय पर सुरक्षा पर तैनात होमगार्ड पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है जहा जवान की हालत को देखते हुये मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है.

बताया जा रहा है की जिलाधिकारी कार्यलय पर एक फरियादी बनकर आये व्यक्ति ने वहा तैनात होमगार्ड सुदामा गुप्ता से जिलाधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उसके पास बैठकर पानी पिया तथा कुछ समय बाद अपने झोले में रखे धारदार हथियार निकाल होमगार्ड सुदामा गुप्ता के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

जिससे होमगार्ड खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, वहा पर तैनात अन्य क्रमियो ने हमलावर को दौड़ा कर पकड़ लिया है ख़बर पाकर डीएम एसपी भी मौके पर पहुँचे. जहा पुलिस ने हमलावर को पकड़कर पूछ-ताछ कर रही है.वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत को देखते हुये मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया है.

 

 

विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव के नतीजें घोषित, लल्लन यादव को मिली जिम्मेदारी

कुशीनगर : विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है जिसमे लल्लन यादव पर सदस्यों ने विश्वास जताया जिनके पछ में 92 मत मिले वहीं अरुण कुमार 25 मत मिले तथा 7 मत अवैध पाये गये.

वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल ने उप चुनाव में भाग नहीं लिया था,जिसके उपरांत पूर्व ब्लाक प्रमुख बिक्रमा यादव ने बड़ी कुशलता से प्रमुख की कुर्सी पर लल्लन यादव को काबिज करा दिया.

 

कुशीनगर जिला पुलिस ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु दिये एक दिन का वेतन

कुशीनगर :कुशीनगर जिला पुलिस ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु स्वेच्छा से दिये गये एक दिन का वेतन के रूप में 1806113-/ रुपये बैंक ड्राफ्ट तैयार कर डीजीपी यूपी को भेजा है।

इस समंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कुशीनगर पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीडितो के सहायतार्थ स्वेच्छा से एक दिवस का वेतन दान कर 1806113/- रूपये का बैंक ड्रॉफ्ट पुलिस महानिदेशक महोदय उ0 प्र0 को प्रेषित किया गया है।