Home Blog Page 195

डीपीआरओ महोदय एक नजर इधर भी,गाँव रामपुर ब्लाक पडरौना का मामला…

कुशीनगर : अभी आप जो तस्बीर देख रहे है यह गाँव रामपुर ब्लाक पडरौना का है जो गाँव के मुख्य मार्ग है नाली की गंदे पानी का निकासी का व्यस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ है,जिससे स्कूली बच्चों,बुजुर्ग,पडरौना जाने के लिये प्रयोग करने वाले आम राहगीरों दिक्कतों का सामना करना पड रहा है.

सबसे खास बात है यह है की इस नाली की निर्माण के लिये कार्ययोजना में सम्मलित है परन्तु प्रशासक के रूप में यहाँ के विकास कार्य देख रहे एडीओ पंचायत व सचिव नाकामयाब साबित हो रहे है,इस समंध गाँव के लोगों ने बताया की पानी निकासी की समुचित व्यस्था के डीपीआरओ कुशीनगर को इस समंध में ज्ञापन सौपा गया परन्तु इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा.

आपको बताते चले की उक्त ग्राम सभा में वर्तमान में कोई प्रधान नहीं है क्यों की पंचायत चुनाव में महिला अनुसूचित जनजाति का रिज़र्व था जो इस ग्राम सभा में नहीं है.

तेज रफ़्तार ट्रक ने गन्ना लदी ट्राली में जोरदार भिंडत, ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

कुशीनगर : बुधवार को हाटा कोतवाली के एनएच-28 पर सुकरौली के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, हो गया जिसमे  ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी, ट्रैक्टर चालक चीनी मिल में गन्ना गिराने के लिये जा रहा था.दुर्घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

बांग्लादेशी युवती की शिकायत पर हाटा के युवक को पुलिस ले गयी लखनऊ

कुशीनगर :सोमबार को बांग्लादेश की युवती रुखसाना लखनऊ पुलिस के साथ कोतवाली हाटा पहुची जहा पुलिस ने हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव के बृजेश गुप्ता को कागजी कार्यवाही पुरे करने के बाद ब्रिजेश को लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया जिसे लखनऊ पुलिस अपने साथ लेती गयी.

मामला यह है की हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव के बृजेश गुप्ता रोजगार के लिये जॉर्डन गये हुये वहीं कम्पनी में कार्य के दौरान बांग्लादेश की रुखसाना नाम की युवती से नजदीकी बढ़ी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.जहा जार्डन से कार्य खत्म होने के बाद भी दोनों अपने-अपने देश लौट आये परन्तु संपर्क बना रहा इसी बीच रुखसाना का कहना है की दोनों में शादी करने को लेकर राय बनी थी परन्तु ब्रिजेश धीरे-धीरे हमसे संपर्क तोड़ रहा था,फ़ोन व मैसेज का जबाब नहीं दे रहा था.

रुखसाना ने बताया है की कुछ दिन पूर्व वह कुशीनगर मिलने भी आई थी जहा उसे होटल में ठहराया तथा शादी के लिये कुछ दिन और इंतजार करने को कहकर वापस बांग्लादेश भेज दिया तथा उसके व्यहार में लगातार परिवर्तन आ रहा था.जिसके कारण दूतावास की मदद से पुलिस में शिकायत करायी है.

पैसे सहित बदमाश को पकड़ने वाले होमगार्ड को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

कुशीनगर : रविवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कोतवाली पड़रौना में एक्सिस बैंक के पास खडे़ व्यक्ति से 1लाख 60 हज़ार रू0 लेकर भाग रहे बदमाश को पूरी धनराशि सहित गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र एंव विशेष कृत्य हेतु होमगार्ड धर्मेन्द्र यादव को 1000रु0 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस ख़बर से जुड़ी जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें।

जिला मुख्यालय पर एक लाख 60 हज़ार छीनकर भाग रहे लुटेरों को दौड़ाकर होमगार्ड जवान ने पकड़ा

कुशीनगर : जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पर पुलिस चौकी के सामने पल्सर सवार दो बदमाशो को जो एक लाख 60 हजार रुपया छीनकर भाग रहे थे,चौकी पर तैनात होमगार्ड ने दौड़ाकर एक को पकड़ा है।तथा दूसरा भागने में कामयाब रहा।साथ ही लूटे गए रुपये भी बरामद हो गया,तथा पकड़े गये अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के घुघली निवासी सुदामा यादव एक दुकानदार है जो कप्तानगंज कस्बे है।उनका पडरौना एक्सिस बैंक में खाता है जहाँ से वह 1 लाख 60 हजार रूपये निकाल कर बाहर आते ही, पहले से घात लगाये दो बाइक सवार लुटेरो ने उनके हाथों से पैसा रखा बैग लेकर कसया की तरफ फ़रार हो गये।
पीड़ित ने फ़ौरन पडरौना कोतवाली को सूचित किया जहाँ से वायरलेस द्वारा सभी जगह मैसेज पास किया गया।इसी क्रम में रविन्द्र नगर पुलिस चौकी पर मौजूद होमगार्ड ने संदिग्ध बाईक सवारो को रोका जहाँ एक को पकड़ने में कामयाबी मिली।

मिडास स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

कुशीनगर : मंगलवार को यातायात जागरुकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में यातायात प्रभारी द्वारा पडरौना, छावनी कुबेरस्थान रोड स्थित मिडास जुनियर हाईस्कूल में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया.इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक एव प्रिसिंपल सीएल सिंह मौजूद रहे.

15 हज़ार रूपये का इनामी शातिर बदमाश देशी तंमचे के साथ पुलिस की गिरफ्त में

कुशीनगर : थाना खड्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 15 हज़ार रूपये का इनामी शातिर बदमाश राधे उर्फ राधेश्याम पुत्र भुट्ठी साकिन हरिहरपुर थाना खड्डा को पनियहवा नदी पुल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिस पर कई मामलो में मामला दर्ज था तथा उसके उपर 15 हजार रूपये इनाम घोषित था जहा पुलिस को उसके पास से देशी तमंचा भी बरामद हुआ है.

सेवरही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की ट्रक और चरस के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को जाँच के दौरान थाना सेवरही पुलिस टीम ने अन्तरप्रान्तीय शातिर चोर गैंग के दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी पाई.

जिनके पास से चरस और एक ट्रक बरामद हुआ जो चोरी किया हुआ था,पुलिस ने इनके खिलाफ़ मामला दर्ज करते हुये जेल भेज दिया है.

लग्जरी वाहन से हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद,एक गिरफ्तार

कुशीनगर : अवैध शराब बिक्री के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही के क्रम में हाटा कोतवाली पुलिस ने एक लग्जरी गाडी से 240 बोतल (हरियाणा निर्मित) अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को पकड़ने में कामयाबी पाई है.

पडरौना के छावनी में अकेली लड़की को घर में जलाया,गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर :पडरौना कोतवाली क्षेत्र छावनी के मुगलपुरा मोहल्ले में घर में अकेली लड़की जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया है जिसमे लड़की गंभीर स्थिति में बताया जा रहा है जिसे ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है.

बताया जा रहा है की यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है इसे जलाने का आरोंप उसके प्रेमी के परिजनों पर लग रहा है जो नाराज चल रहे थे,कुछ दिन पूर्व इस मामले विवाद होने पर कोतवाली में समझौता भी हुआ था परन्तु अब ये बड़ी घटना सामने आया है बरहाल पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरु कर दिया है जाँच के बाद ही पुरे मामले से पर्दा उठ पायेगा।