Friday, January 30, 2026
Home Blog Page 257

विजय माल्या का पासपोर्ट चार हफ्तों के लिए सस्पेंड किया विदेश मंत्रालय ने

0

images

 दिल्ली: करीब 9,400 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या का पासपोर्ट सरकार ने चार हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बार-बार भेजे गए समन को धता बता रहे 60 वर्षीय माल्या का पासपोर्ट रद्द कर की भी चेतावनी दी गई है।
पिछले करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से ब्रिटेन में रह रहे और ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर चुके माल्या का राजनयिक पासपोर्ट ईडी की सिफारिश पर विदेश मंत्रालय ने निलंबित किया है।

ed

पुरे जिले में धूमधाम से मनायी गयी भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती

dr

कुशीनगर: पडरौना दरबार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सामाजिक संतुलन बनाए रखने  तथा दलित वर्ग के लोगों को समाज के अन्य वर्ग के साथ खड़ा करने में विशेष योगदान दिया।

पडरौना नपाध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने डा.भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के देश व्यापी कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया।

कसया के जूनियर हाईस्कूल में भी अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया। यहां मुख्य अतिथि रामकोला के चेयरमैन महेंद्र गोंड ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नेबुआ नौरंगिया के गांव कोहरगड्डी स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया व गांव में मिठाईयां बाटी। जयंती पर गांव के खलिहान में स्थित भीमराव के मूर्ति के समक्ष एकत्रित हुए खड्डा विधान सभा के भाजपा नेताओं ने मूर्ति को बारी-बारी से माल्यार्पण किया।

 

कुशीनगर को मिलेगे 15 लाख रुपयें अग्निकांड से पीडित परिवार के मदद के लियें

लखनऊ: शासन से उत्तर प्रदेश के हर जिले को  15 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।कुशीनगर जनपद को भी 15 लाख प्राप्त होंगे जो तत्काल अग्नि  पीड़ित परिवार को मदद की जायगी | इस बारे में बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को राजस्व विभाग की ओर से शासनादेश जारी करते हुए उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि यह धनराशि किसी भी बैंक खाते में नहीं रखी जाएगी बल्कि प्रभावित व्यक्ति के खाते में ट्रेजरी से ऑनलाइन पेमेंट के जरिये सीधे भेजी जाएगी। अभी तक शासन की ओर से दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए दी जाने वाली धनराशि को जिलाधिकारी ट्रेजरी से निकाल कर बैंक खाते में डाल देते थे। परन्तु व्यक्ति के खाते में अब ट्रेजरी से ऑनलाइन पेमेंट के जरिये सीधे भेजी जाएगी |

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है की अग्निकांड होने पर संबंधित अधिकारी  मौके पर जाकर जांच करें और पीड़ित  को मानक के अनुसार अविलंब सहायता उपलब्ध करायें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अग्निकांड से प्रभावित लोगों को स्थानीय स्तर पर नियमानुसार मदद न दिये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जनपद में आग का प्र्कोप जारी,लगभग सौ घर व 50 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख

कुशीनगर : जिले में हर दिन आग अपना प्रकोप दिखा रहा है इस कड़ी में कल बरवापट्टी भी शामिल हो गया,मिली जानकारी के अनुसार

ग्राम पंचायत अमवादीगर के बाजार टोला में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग सौ लोगों की फूस की  झोपड़ियां जलकर राख हो गई।  ग्राम निवासी मंगल के घर से लगी आग ने देखते ही देखते कई घरो में पहुच गयी | मौके पर तहसीलदार राम सुधार प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक डा. पीके राय, अन्य लोंग पहुचे और पीडितो का हाल जाना |

बच्चों के मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर शिक्षक व प्रधान पर होगी कार्यवाहीं : डीएम कुशीनगर

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते  जिलाधिकारी शंभू कुमार ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधान को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके इसकी सूची उपल्ध कराया जाये |

कुशीनगर जिले से लगे बिहार प्रांत के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में लगी आग

कुशीनगर जिले से लगे बिहार राज्य के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में नौरंगिया के समीप शनिवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। तेज गति पछुआ ने आग का साथ दिया तो लगभग 60 एकड़ जंगल आग की चपेट आ गया। इसमें वन्य जीवों सहित कीमती पेड़ों को अधिक क्षति पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।  सूचना पर बिहार के बगहा जिले के फायरब्रिगेड की टीम पहुंची।

केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे

0

mau

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर ही दिया, 47 साल के केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अध्यक्ष होंगे। वो फूलपुर से पार्टी के सांसद हैं। मौर्य विधायक भी रह चुके हैं। कौशाम्बी में किसान परिवार में पैदा हुए मौर्य ने संघर्ष किया। बीजेपी कहती है उन्होंने पढ़ाई के लिए अखबार भी बेचे और चाय की दुकान भी चलाई। चाय पर जोर इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसा करते थे। मौर्य आरएसएस से जुड़े। पूर्णकालिक रहे। बाद में वीएचपी और बजरंग दल में सक्रिय रहे। हिंदुत्व से जुड़े राम जन्म भूमि आंदोलन, गोरक्षा आंदोलनों में हिस्सा लिया और जेल गए।मौर्य पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में मौर्य ने कहा है कि उन पर दस गंभीर आरोपों में मामले हैं।

कुशीनगर के युवक की सड़क दुर्घटना में देवरिया में मौत

कसया थाना क्षेत्र के गांव झुंगवा के भरवा टोली निवासी 22 वर्षीय एक युवक की देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरमहियां चौराहा के निकट हेतिमपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजकुमार मद्धेशिया 23 घटना के समय रात लगभग साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल से अपने ससुराल पकड़ी वीरभद्र जा रहा था। वह बरमहियां चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बेटे क्रमश : चार व एक वर्ष के हैं।

मटीहानिया बुजर्ग मे फ़सल .मे लगी आग हजारो का नुकसान

IMG_20160408_132224

मटीहानिया बुजर्ग मे लाल बाबू सिंह के ईट भठे के समीप के खेतो मे आज दोपहर आग लगने से लगभग दो खेत गेहु कि फ़सल का नुकसान हुआ , लोगो द्वारा काफ़ी मक्सत के बाद आग पर काबू पाया जा  सका l

विधायक ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया, प्रदर्शन

 

नेबुआ नौरागिया : विधायक विजय दूबे ने थानाध्यक्ष नेबुआ नौरागिया के खिलाफ बुधवार को थाने के सामने जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन

एव मार्ग को जाम लगया | उनका आरोप था की थानाध्यक्ष जनता, जनप्रतिनिधियों, के साथ सही व्यरहार नहीं करते | ना ही कार्यवाही नहीं

करते| प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस की तैनाती की गयी थी | खबर मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी, एव पुलिस कप्तान दीपक भट्ट ने उनकी मांग को सुनते हुए प्रदर्शन ख़तम कराया |